हिन्दी विशेषण व्याकरण। हिन्दी विशेषण MCQ. Objective Question on विशेषण । Hindi Visheshan MCQ. Previous Years Questions of Visheshan(विशेषण) Part 2
- सार्वनामिक विशेषण का उपयुक्त उदाहरण है- (Rajasthan High Court LDC 2017)
(1) काला कुत्ता भौंक रहा है।
(2) वह आ रहा है।
(3) वह आदमी हँसता है।
(4) सीता अच्छी औरत है।
Ans- (3) - कौन-सा शब्द संज्ञा से बना हुआ विशेषण नहीं है- (Rajasthan LDC 2014)
(1) भयंकर
(2) शुभंकर
(3) रूचिकर
(4) लाभकर
Ans- (2) - निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द संज्ञा शब्द से बना विशेषण नहीं है- (Rajasthan High Court LDC 2017)
(1) धार्मिक
(2) रोगी
(3) लिखित
(4) रूपवान
Ans- (3) - किस वाक्य में सार्वनामिक विशेषण है- (Rajasthan Patwari 2011)
(1) कुछ चने मेरे लिए छोड़ देना।
(2) प्रतीक पाँच केले खा गया।
(3) यह लड़का बहुत चालाक है।
(4) कुछ बच्चे चंदा माँग रहे थे।
Ans- (3) - कौनसा शब्द संज्ञा से बना हुआ विशेषण नहीं है?
(1) रुचिकर
(2) लाभकर
(3) भयंकर
(4) शुभंकर
Ans- (4) - किस क्रमांक में सार्वनामिक विशेषण वाला वाक्य है?
(1) मुट्ठी भर दाने के लिए भिखारी दौड़ा
(2) ऊँची दुकान फीका पकवान
(3) यह पानी तो सबका है
(4) थोड़े आनों की कीमत ज्यादा है
Ans- (3) - इनमें कौन-सा शब्द विशेषण नहीं है- (Rajasthan Police S.I. 2018)
(1) गुरुतर
(2) विश्वस्त
(3) भीतर
(4) विगत
Ans- (3) - संज्ञा/शब्द से बना विशेषण नहीं है- (Rajasthan LDC 2018)
(1) चालबाज
(2) नमकीन
(3) शारीरिक
(4) मार्मिक
Ans- (1) - ‘स्वर्ग’ शब्द से बना विशेषण कौनसा है- (Rajasthan B.Ed. 2000)
(1) स्वर्गीय
(2) स्वर्गपूर्ण
(3) स्वरगम
(4) स्वर्गयुक्त
Ans- (1) -
किस वाक्य में सार्वनामिक विशेषण है?
(1) कुछ बच्चे चंदा माँग रहे थे
(2) प्रतीक पाँच केले खा गया
(3) कुछ चने मेरे लिए छोड़ देना
(4) यह लड़का बहुत चालाक है
Ans- (4) -
किस वाक्य में संबंधवाचक सार्वनामिक विशेषण है?
(1) जिस काम को करना न हो, उस पर चिन्तन मूर्खता है
(2) इसे नहीं, उस पुस्तक को निकालो
(3) कोई आदमी मिलने आया है
(4) यह किताब हटा दो
Ans- (1) - संज्ञा शब्द से बना विशेषण है- (Rajasthan LDC 2018)
(1) चालू
(2) लखनवी
(3) हँसोड़
(4) भुलक्कड़
Ans- (2) - निम्न में से कौन-सा विशेषण शब्द है- (Rajasthan 3rd Grade Teacher 2012)
(1) राष्ट्रीय
(2) स्थान
(3) अनुभव
(4) पुष्प
Ans- (1) - ‘अग्नि’ का विशेषण शब्द है- (Rajasthan 3rd Grade Teacher 2012)
(1) अग्निकार
(2) अग्निवेष
(3) आग्नेय
(4) अग्निकृत
Ans- (3) - किस क्रमांक में सार्वनामिक विशेषण वाला वाक्य है- (Rajasthan Patwari 2008)
(1) ऊँची दुकान फीका पकवान ।
(2) मुट्ठी भर दाने के लिए भिखारी दौड़ा।
(3) थोड़े आनों की कीमत ज्यादा है।
(4) यह पानी तो सबका है।
Ans- (4) - ‘ईमानदार व्यक्ति का सम्मान होता है’ में किस शब्द में विशेषण है- (Rajasthan Patwari 2011)
(1) ईमानदार
(2) व्यक्ति
(3) सम्मान
(4) होता है
Ans- (1) - ‘मेरी आज एक पुराने मित्र से भेंट हुई।’ इस वाक्य में विशेषण शब्द कौन-से है- (Rajasthan B.Ed. 2011)
(1) आज
(2) मित्र
(3) पुराने
(4) भेंट
Ans- (3) - ‘बुद्धि और संसार’ संज्ञा शब्दों में इक प्रत्यय जोड़ने से विशेषण शब्द बनेंगे- (Rajasthan LDC 2018)
(1) बुद्धिक, संसारीक
(2) बौद्धिक, सांसारीक
(3) बौद्धिक, सांसारिक
(4) बुद्धि, संसार
Ans- (3) - निम्नलिखित में से विशेषण चुनिए-
(1) थोड़
(2) स्वयं
(3) भलाई
(4) मिठास
Ans- (1) - ‘आदर’ शब्द से विशेषण बनेगा-
(1) आदरणीय
(2) आदरकारी
(3) आदरपूर्वक
(4) इनमें से काई नहीं
Ans- (1) - निम्नलिखित में कौन-सा गुणवाचक विशेषण है- (Rajasthan B.Ed. 2011)
(1) बहुत
(2) यह
(3) दुगना
(4) पुराना
Ans- (4) - किस वाक्य में संख्यावाचक विशेषण का प्रयोग हुआ है- (Rajasthan High Court LDC 2017)
(1) ऐसा आदमी कभी धोखा नहीं खा सकता।
(2) वह लड़का समझदार है।
(3) इस कक्षा में चालीस विद्यार्थी है।
(4) उसका मुँह गोल है।
Ans- (3) - “दसेक किलो चीनी खरीद लाना।” वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) निश्चित संख्यावाचक विशेषण
(2) अनिश्चित परिमाण विशेषण
(3) अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
(4) निश्चित परिमाण विशेषण
Ans- (2) - ‘अभिवन्दन’ से निर्मित विशेषण नहीं है- (Rajasthan High Court LDC 2017)
(1) अभिवन्द्य
(2) अभिवंदनीय
(3) अभिवंदित
(4) अभिवादित
Ans- (2) - इनमें से कौन-सा विशेषण संज्ञा शब्द से नहीं बना है- (RPSC LDC 2016)
(1) रूपवान
(2) धार्मिक
(3) रोगी
(4) बिकाऊ
Ans- (4) - इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द संज्ञा से बने हुए विशेषण हैं- (RPSC LDC 2016)
(1) दैनिक, सुखी
(2) दयनीय, अगला
(3) कथ्य, दैहिक
(4) मानवीय, बाहरी
Ans- (1) - निम्नलिखित में संज्ञा से बना हुआ विशेषण कौन-सा है- (RPSC LDC -2016)
(1) कमाऊ
(2) सुगंधित
(3) निचला
(4) अड़ियल
Ans- (2) - इनमें से कौन-सा विशेषण शब्द संज्ञा शब्द से नहीं बना हुआ है- (Rajasthan Jr. Accountant -2016)
(1) दैनिक
(2) बाहरी
(3) ग्रामीण
(4) भारतीय
Ans- (2) - ‘गर्म दूध पीना लाभदायक होता है’ में कौनसा विशेषण है?
(1) सर्वनामिक विशेषण
(2) संख्यावाचक विशेषण
(3) गुणवाचक विशेषण
(4) परिमाण वाचक विशेषण
Ans- (3) - किस क्रम में निश्चित परिमाणवाचक विशेषण है?
(1) कोई व्यक्ति आया हुआ है
(2) उस पंखे को साफ करो
(3) एक एकड़ जमीन में धान की फसल खड़ी है
(4) कुछ आटा और मिलाया
Ans- (3) - निम्नलिखित में कौन-सा विशेषण का भेद नहीं है- (Rajasthan B.Ed. 2012)
(1) संख्यावाचक
(2) पुरुषवाचक
(3) परिमाणवाचक
(4) गुणवाचक
Ans- (2) - व्यवहार से विशेषण बनता है- (Rajasthan B.Ed. 2008)
(1) व्यवहारिक
(2) व्यावहारिक
(3) व्यवाहारिक
(4) व्यवहारीक
Ans- (2) - राजनीति से विशेषण बनता है- (Rajasthan B.Ed. 2008)
(1) राजनेतिक
(2) राजनीतिक
(3) राजनैतिक
(4) राजनैतीक
Ans- (2) - ‘मानव’ शब्द से विशेषण बनेगा-
(1) मानवीकरण
(2) मानवीय
(3) मनुष्य
(4) मानवता
Ans- (2) - कौनसा विकारी है?
(1) क्रिया विशेशण
(2) संबंध बोधक
(3) विशेषण
(4) समुच्चयबोधक
Ans- (3) - निम्नलिखित शब्दों में से संज्ञा शब्द से बना विशेषण छाँटिए- (Rajasthan LDC 2018)
(1) ऊपरी
(2) सुगंधित
(3) भूलक्कड़
(4) कमाऊ
Ans- (2) - संज्ञा शब्द इतिहास, उपेक्षा मूल संज्ञा शब्दों के सही विशेषण विकल्प को छाँटिए- (Rajasthan LDC 2018)
(1) इतिहासिक, उपेक्षा
(2) ऐतिहासिक, उपेक्षित
(3) ऐतिहासिक, अपेक्षीत
(4) एतिहासिक, अपेक्षित
Ans- (2) - निम्नलिखित में से कौनसा विशेषण संज्ञा शब्द से नहीं बना है- (Rajasthan LDC 2018)
(1) जहरीला
(2) रौबीला
(3) कंटीला
(4) नीला
Ans- (4) - किस वाक्य में सार्वनामिक विशेषण है- (Rajasthan Patwari 2011)
(1) किताब के थोड़े पन्ने बाकी है।
(2) रैली में लाखों लोग पहुँचे।
(3) थोड़ा दूध लाया हूँ।
(4) वह खम्भा गिर जाएगा।
Ans- (4) - किस क्रमांक में संकेतवाचक विशेषण नहीं है- (Rajasthan Patwari 2011)
(1) थोड़ा भोजन करो।
(2) उस गाय को चारा डालो।
(3) यह लड़का सुंदर है।
(4) वह घर अब यहां नहीं है।
Ans- (1) - संज्ञा शब्द ‘नमक’ से बना विशेषण है- (Rajasthan LDC 2018)
(1) नमकिय
(2) नमकीन
(3) नामिक
(4) नामक
Ans- (2) - संज्ञा से निर्मित विशेषण नहीं है- (Rajasthan LDC 2018)
(1) शारीरिक
(2) नैतिक
(3) भागना
(4) नागरिक
Ans- (3) - ‘कुछ अंगुल कपड़ा चाहिए।’ वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) अनिश्चित परिमाणवाचक
(2) निश्चित संख्या वाचक
(3) अनिश्चित संख्या वाचक
(4) निश्चित परिणामवाचक
Ans- (1) - ‘दो रति सोना कम हैं।’ वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) अनिश्चित संख्या वाचक
(2) निश्चित परिणामवाचक
(3) निश्चित संख्या वाचक
(4) अनिश्चित परिमाणवाचक
Ans- (2) - ‘कोई व्यक्ति नहीं आया।’ वाक्य में कौन सा विशेषण है?
(1) गुणवाचक विशेषण
(2) संख्या वाचक विशेषण
(3) परिणाम विशेषण
(4) सार्वनामिक विशेषण
Ans- (4) - ‘मैदान लम्बा हैं।’ वाक्य में कौन सा विशेषण है?
(1) परिणामवाचक विशेषण
(2) सार्वनामिक विशेषण
(3) गुणवाचक विशेषण
(4) संख्या वाचक चिशेषण
Ans- (3) - ‘यह पानी तो सबका हैं।’ वाक्य में कौन सा विशेषण है?
(1) गुणवाचक विशेषण
(2) संख्या वाचक विशेषण
(3) परिणामवाचक विशेषण
(4) सार्वनामिक विशेषण
Ans- (4) - जो विशेषण विशेष्य से पहले आते हैं, उन्हें क्या कहते हैं ?
(1) विधेय विशेषण
(2) विशेष्य विशेषण
(3) विशेषण
(4) दोनों (1 और 2)
Ans- (4) - ‘रमेश चतुराई से काम करता है’ वाक्य में विशेषण है- (Rajasthan High Court LDC 2017)
(1) रमेश
(2) चतुराई
(3) काम
(4) करता
Ans- (2) - ‘आकार’ का बोध कौनसा विशेषण कराता है?
(1) गुणवाचक विशेषण
(2) संख्यावाचक विशेषण
(3) परिमाणवाचक विशेषण
(4) सार्वनामिक विशेषण
Ans- (1)
हिन्दी विशेषण MCQs Part 1, Part 2, Part 3