हिन्दी पर्यायवाची MCQs. Objective Question on पर्यायवाची । 50 Most Important Hindi Paryayvachi MCQs. Previous Years Questions of Paryayvachi (पर्यायवाची ) Part 2
- ‘दास’ का समानार्थी हैं? (Rajasthan BSTC 2013)
(1) किन्नर
(2) नायक
(3) सेवक
(4) कोई नहीं
Ans- (3) - ‘विश्लेषण’ शब्द कौनसा है? (Rajasthan BSTC 2008)
(1) प्रभुत्व
(2) पढ़ाई
(3) विद्वता
(4) गंभीर
Ans- (4) - ‘पीयूष’ का पर्यायवाची शब्द कौनसा है- (Rajasthan B.Ed. 1991)
(1) अमृत
(2) कोयल
(3) कमल
(4) सरस्वती
Ans- (1) - कौनसा शब्द ‘फूल’ का समानार्थी नहीं हैं- (Rajasthan B.Ed. 2003)
(1) पुष्प
(2) कुसुम
(3) सुमन
(4) मयंक
Ans- (4)
Note-
मयंक का समानार्थी – चंद्रमा - किस क्रमांक का शब्द ‘सर्प’ का पर्यायवाची नहीं है?
(1) अहि
(2) पन्नग
(3) कुरंग
(4) व्याल
Ans- (3) - कौनसा शब्द ‘पक्षी’ का पर्यायवाची नहीं है?
(1) अंडज
(2) विहग
(3) केकी
(4) खग
Ans- (3) - माहुर किसका पर्यायवाची है?
(1) विहंग
(2) वीर्य
(3) भांग
(4) विष
Ans- (4)
Note-
विहंग का समानार्थी – पक्षी - मदनश्लाका किसका पर्यायवाची है?
(1) चिड़िया
(2) कौआ
(3) कबूतर
(4) कोयल
Ans- (4) - किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं है? (Rajasthan Agri Officer 2018)
(1) पर्वत, शैल, अद्रि
(2) खग, विहग, नभचर
(3) धनुष, कोदंड, विशिख
(4) पत्थर, पाषाण, अश्म
Ans- (3)
Note-
पक्षी का पर्यायवाची — खग, विहग, नभचर - निम्नलिखित में से कौनसा शब्द ‘बादल’ का पर्यायवाची है- (Rajasthan LDC 2018, 2011, Rajasthan H.M. 2011)
(1) नीरज
(2) जलद
(3) जलज
(4) नीरव
Ans- (2) - किस समूह में सभी पर्यायवाची नहीं है? (RPSC LDC 2011)
(1) इंदीवर, उत्पल, पुण्डरीक, राजीव
(2) रश्मि, अंशु, मयूख, चैल
(3) अक्षि, चक्षु, दृग, लोचन
(4) लक्ष्य, ध्येय, प्रयोजन, हेतु
Ans- (2)
Note-
कमल का पर्यायवाची —-> इंदीवर, उत्पल, पुण्डरीक, राजीव
कपडा का पर्यायवाची —-> चैल
नेत्र का पर्यायवाची —-> अक्षि, चक्षु, दृग, लोचन
किरण का पर्यायवाची —-> रश्मि, अंशु, मयूख - ‘प्रतिहार का पर्यायवाची है? (RPSC LDC 2011, RPSC 3rd Gr. Tea. 2012)
(1) द्वारपाल
(2) सैनिक
(3) नौकर
(4) सेवक
Ans- (1) - कौनसा शब्द अर्थ की दृष्टि से ‘खग’ से संबंधित नहीं है- (Rajasthan LDC 2018)
(1) विज
(2) विहग
(3) तारक
(4) पक्षी
Ans- (3) - निम्नलिखित में से ‘आकाश’ का पर्यायवाची है- (Rajasthan Highcourt LDC 2017)
(1) विलोम
(2) विपिन
(3) व्योम
(4) विस्तार
Ans- (3) - ‘उपादन’ का पर्यायवाची शब्द है?
(1) सहारा
(2) साधन
(3) तत्त्व
(4) तकिया
Ans- (1)
Note-
उपादन का अर्थ – प्राप्त करना, उपयोग में लाना - मकरंद किसका पर्यायवाची है?
(1) कल्पवृक्ष
(2) कमल
(3) कंगाल
(4) वारि
Ans- (2)
Note-
वारि का समानार्थी – पानी - इनमें से कौन-सा शब्द अनेकार्थ शब्द ‘जलज’ से संबद्ध नहीं है? (Rajasthan LDC 2014)
(1) दाँत
(2) ब्राह्मण
(3) पक्षी
(4) भास्कर
Ans- (4) - निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘समुद्र’ का पर्यायवाची है?
(1) अर्णव
(2) जलद
(3) सरिता
(4) मरीची
Ans- (1)
Note-
सरिता का समानार्थी – नदी
मरीची का समानार्थी – किरण - ‘प्रतिहार’ का पर्यायवाची शब्द है- (Rajasthan Agriculture Officer 2012)
(1) प्रतिहिंसा
(2) द्वारपाल
(3) प्रिय
(4) प्रतिरोध
Ans- (2) - किस क्रमांक में सभी पर्यायवाची सही है- (Rajasthan BSTC 2013)
(1) रुधिर, रक्त, लहू
(2) हानि, घाटा, लाभ
(3) धेनू, घर, महिषी
(4) मंदिर, बारी, घर
Ans- (1)
Note-
भैस का पर्यायवाची ——-> महिषी
गाय का पर्यायवाची ——-> धेनू - किस क्रमांक में सभी पर्यायवाची नहीं है? (Rajasthan B.Ed. 2012)
(1) व्योम, अनन्त, गगन
(2) धरा, अनुजा, तनुजा
(3) वन, कानन, कांतार
(4) वस्त्र, चीर, वसन
Ans- (2)
Note-
अनुजा का अर्थ – छोटी बहन - कौन-सा शब्द ‘कमल’ का पर्यायवाची नहीं है ? (RTET Level-1 2011)
(1) मनसिज
(2) जलज
(3) पंकज
(4) अंबुज
Ans- (1) - किस क्रमांक में सभा शब्द पर्यायवाची है?
(1) सहस्राक्ष, मधवा, विडौजा, पर्वतारि
(2) शर, नाराच, विशिख, कोट
(3) चंचरीक, क्रमेलक, मधुप, षट्पद्
(4) शर्वरी, क्षपा, शम्पा, तमी
Ans- (1) - निम्नलिखित में से ‘पुत्री’ शब्द के पर्यायवाची शब्द समूह कौनसा है?
(1) लड़की, बेटी, अचला, वसुधा
(2) तनया, आत्मजा, दुहिता, तनुजा
(3) भार्या, कान्ता, अबला, वनिता
(4) सुता, धरा, वसुमति, अचला
Ans- (2) - किस विकल्प के सभी परस्पर पर्यायवाची नहीं है?( Rajasthan SI Ex.2018)
(1) रश्मि, अंशु, मयूख
(2) गलत, अशुचि, लुप्त
(3) व्याल, उरग, पन्नग,
(4) रजनी, यामिनी, निशि
Ans- (2)
Note-
किरण का पर्यायवाची – रश्मि, अंशु, मयूख
सांप का पर्यायवाची – व्याल, उरग, पन्नग,
रात का पर्यायवाची – रजनी, यामिनी, निशि - ‘मित्र’ का समानार्थी हैं? (Rajasthan BSTC 2008)
(1) सहचर
(2) अरि
(3) अनुचर
(4) रिपु
Ans- (1) - भारत के अतीत की गौरव गाथा से सभी परिचित हैं? रेखांकित पद का पर्यायवाची क्या है? (Rajasthan B.Ed. 2007)
(1) सुविज्ञ
(2) अवगत
(3) विगत
(4) ज्ञात
Ans- (2) - वेश्या को पतित समझने का हमें कोई अधिकार नहीं है? रेखांकित पद का पर्यायवाची क्या है? ( Rajasthan B.Ed. 2007)
(1) वीरांगना
(2) नृत्यांगना
(3) अंगना
(4) वारांगना
Ans- (4)
Note-
अंगना का समानार्थी – स्त्री - ‘वैनतेय’ किसका पर्यायवाची है- (Rajasthan Highcourt LDC 2017)
(1) गरुड़ का
(2) गंगा का
(3) जंगल का
(4) स्त्री
Ans- (1) - ‘प्रचुर’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है- (Rajasthan Highcourt LDC 2017)
(1) पर्याप्त
(2) प्रभूत
(3) पुष्कर
(4) पुष्कल
Ans- (3) - चंद्रमा का पर्यायवाची शब्द है-
(1) मार्तंड
(2) सोम
(3) दिवाकर
(4) निशि
Ans- (2)
मार्तंड का समानार्थी – सूर्य
निशि का समानार्थी – रात - अंतरिक्ष का पर्यायवाची है-
(1) सुरपथ, सिद्धपथ
(2) अनन्त, गगन
(3) पृथ्वी, आकाश
(4) व्योम, आकाश
Ans- (2) - निम्नलिखित शब्दों में से एक शब्द ‘शंकर’ का पर्यायवाची नहीं है- (Rajasthan LDC 2018)
(1) वामदेव
(2) शशधर
(3) भूतेश
(4) त्रिलोचन
Ans- (2)
शशधर, चंद्रमा का पर्यायवाची है। - ‘विरंचि’ शब्द किस का पर्यायवाची है- (Rajasthan LDC 2018)
(1) नारद
(2) विष्णु
(3) ब्रह्मा
(4) शिवजी
Ans- (3) - निम्नलिखित में से कौनसा शब्द ‘बाल’ का पर्यायवाची नहीं है? (Rajasthan Patwar 2011)
(1) अलक
(2) कच
(3) कुंतल
(4) शिखी
Ans- (4) - निम्नांकित में से निशा का जो शब्द पर्याय नहीं है, उसे छांटिए? ( Rajasthan Hostel Superintendent 2008)
(1) विभावरी
(2) शर्वरी
(3) रजनी
(4) यामिनी
Ans- (2)
Note-
विभावरी —- तारो वाली रात - ‘विरद’ का पर्यायवाची शब्द है?
(1) वृक्ष, पौध
(2) विरही, वियोगी
(3) यश, ख्याति
(4) बीज, मूल
Ans- (3) - ‘अलंकेश’ पर्यायवाची शब्द है?
(1) कुबेर
(2) चपला का
(3) बादल का
(4) कल्पवृक्ष
Ans- (1) - इनमें से कौन-सा शब्द ‘रात्रि’ का पर्यायवाची है? (Rajasthan B.Ed. 1999)
(1) राका
(2) जाह्नवी
(3) ज्योत्सना
(4) करका
Ans- (3)
Note-
जाह्नवी का समानार्थी – गंगा
राका का समानार्थी – रात्रि
करका का समानार्थी – पत्थर - रावण और विभीषण की मनोवृत्ति में आकाश-पाताल का अंतर था? रेखांकित पद का पर्यायवाची क्या है? (Rajasthan B.Ed. 2006)
(1) वैषम्य
(2) विभाजन
(3) व्यवधान
(3) इनमें से कोई नहीं
Ans- (1) - ‘चंद्रमा’ का सही पर्यायवाची है- (Rajasthan LDC 2018)
(1) पद्माकर
(2) विधु
(3) सुरपति
(4) मधवा
Ans- (2) - ‘पर्वत’ का पर्यायवाची शब्द है- (Rajasthan LDC 2018)
(1) खग
(2) नग
(3) उरग
(4) जग
Ans- (2)
Note-
पक्षी का पर्यायवाची —-> खग
सांप का पर्यायवाची —-> उरग - निम्नलिखित में से कौनसा शब्द ‘बाल’ का पर्यायवाची नहीं है?
(1) कुतंल
(2) अलक
(3) कच
(4) शिखी
Ans- (4) - ‘पारिजात’ किसका पर्यावाची है?
(1) कल्पवृक्ष
(2) केवड़ा
(3) कमल
(4) गुलाब
Ans- (1) - निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘रात’ का पर्यायवाची नहीं है? (RPSC LDC 2016)
(1) तिमिर
(2) निशा
(3) यामिनी
(4) विभावरी
Ans- (1)
Note-
तिमिर का समानार्थी – अंधकार - दिए गए शब्दों के आधार पर पक्षी के पर्यायवाची बताइए- (RPSC LDC 2016)
(1) विहंग
(2) पिक
(3) केकी
(4) खग
कूट :
(1) 1 एवं 4
(3) 3 एवं 4
(2) 2 एवं 3
(4) 1 एव 3
Ans- (1)
Note-
पिक का समानार्थी – कोयल
केकी का समानार्थी – मोर - शार्दूल, व्याघ्र, चित्रक किसके पर्यायवाची हैं?
(1) गज
(2) बाज
(3) बाघ
(4) हिरन
Ans- (3) - लोकेश, हिरण्यगर्भ, चतुरानन किसके पर्यायवाची हैं?
(A) नितीशी
(B) निशीथ
(C) ब्रह्मा
(D) महेश
Ans- (C) - ‘कल, केश, गुरु’ अनेकार्थक शब्दों के उचित विकल्प को छांटिएँ- (Rajasthan LDC 2018)
(1) कार्य, किरण, बृहस्पति
(2) बीता हुआ दिन, बाल, बड़ा
(3) बाल, मशीन, निशान
(4) सुंदर, विश्व, सेना
Ans- (2) - सुगंध, गौ, बसंत ऋतु शब्द निम्नलिखित में से किसके अर्थ है- (Rajasthan LDC 2018)
(1) सुवर्ण
(2) नायिका
(3) हंस
(4) सुरिभ
Ans- (4)
हिन्दी पर्यायवाची MCQs Part 1, Part 2, Part 3, Part 4, Part 5, Part 6