हिन्दी पर्यायवाची MCQs. Objective Question on पर्यायवाची । 50 Most Important Hindi Paryayvachi MCQs. Previous Years Questions of Paryayvachi (पर्यायवाची ) Part 3

  1. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘कृष्ण’ का पर्यायवाची नहीं है? (Rajasthan B.Ed. 2014)
    (1) केशव
    (2) मोहन
    (3) राजीव
    (4) माधव
    Ans- (3)
    Note-
    राजीव का समानार्थी – कमल
  2. किस क्रमांक के सभी पर्यायवाची शब्द सही हैं? (Rajasthan B.Ed. 2014)
    (1) बैकुण्ठ, देवलोक, सुरलोक, द्युलोक
    (2) मृर्गन्द, मृगपति, दंती, केसरी
    (3) सरस्वती, भारती, शारदा, कामिनी
    (4) कुरंग, सारंग, मृग, कुंजर
    Ans- (1)
    Note-
    कुरंग का समानार्थी – हिरन
    कुंजर का समानार्थी – हाथी
    केसरी का समानार्थी – शेर
  3. ‘मदिरा’ का समानार्थी शब्द नहीं हैं- (Rajasthan B.Ed. 2000)
    (1) मद
    (2) भंग
    (3) वारुणी
    (4) हाला
    Ans- (2)
  4. किस क्रम में ‘मछली’ का पर्याय नहीं है- (Rajasthan Patwar 2011) (Rajasthan Jr. Accountant 2011)
    (1) मकर
    (2) मत्स्य
    (3) चिकुर
    (4) अंडज
    Ans- (3)
    Note- केश का पर्यायवाची —-> चिकुर
  5. निम्न में से ‘कमल’ का पर्यायवाची है-
    (1) नलिन
    (2) अरविंद
    (3) पंकज
    (4) सभी
    Ans- (4)
  6. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द ‘जलज’ का अर्थ नहीं देता है?
    (1) नीर
    (2) मछली
    (3) कमल
    (4) मोती
    Ans- (1)
  7. इनमें से कौन-सा शब्द अनेकार्थक शब्द ‘जलज’ से संबद्ध नहीं है- (Rajasthan LDC 2014)
    (1) शंख
    (2) कमल
    (3) मोती
    (4) हंस
    Ans- (4)
  8. ‘अर्चना’ शब्द का सही अर्थ है- (Rajasthan BSTC 2011)
    (1) सविधि-भाव प्रधान सत्कार।
    (2) मत विशेष के अनुसार धर्माचार।
    (3) अन्तर्मन से आराधना ।
    (4) बाह्य उपकरणों से सम्मान।
    Ans- (1)
  9.  ‘शाखामृग’ किस शब्द का पर्यायवाची है- (Rajasthan H.M. 2018)
    (1) हिरण
    (2) नीलगाय
    (3) वानर
    (4) मोर
    Ans- (3)
  10. निम्नांकित में से किस विकल्प में सभी शब्द पर्यायवाची है- (Rajasthan 2nd Grade Teacher 2018)
    (1) कान, कर्ण, रदन
    (2) हाथ, पाणि, करि
    (3) दूध, पय, रसना
    (4) मेंढक, दादुर, मंडूक
    Ans- (4)
    करि , हाथी का पर्यायवाची है।
    रदन, दॉंत का पर्यायवाची है।
  11. निम्नांकित में से कौन-सा शब्द ‘सूर्य’ का पर्यायवाची नहीं है?
    (1) भास्कर
    (2) अंशुमाली
    (3) मरीचि
    (4) दिवाकर
    Ans- (3)
  12. धाता का पर्यायवाची शब्द नहीं है-
    (1) पक्ष
    (2) हार
    (3) विष्णु
    (4) धाय
    Ans- (3)
  13. ‘बाण’ के पर्यायवाची के लिए कौन-सा विकल्प उचित है?
    (1) तीर, विभूति
    (2) शर, तोप
    (3) नाराच, शिलीमुख
    (4) सायक, वार
    Ans- (3)
    Note-
    बाण का समानार्थी – शिलीमुख, सायक, शर , नाराच
  14. शिक्षक, बड़ा, भारी, बृहस्पति अनेकार्थी शब्द का समानार्थी हैं- (Rajasthan Highcourt LDC 2017)
    (1) ऋषि
    (2) अरुण
    (3) गुरु
    (4) दीर्घ
    Ans- (3)
  15. निम्नलिखित में से किस वर्ग में सभी शब्द पर्याय नहीं हैं- (Rajasthan Highcourt LDC 2017)
    (1) तरंगिणी, तटिनी, सरिता
    (2) असि, कृपाण, क्षुरिका
    (3) अचल, नग, गिरि
    (4) सुर, देव, अमर
    Ans- (2)
    Note-
    नदी का पर्यायवाची ——> सरिता
    तलवार का पर्यायवाची ——> असि
  16. ‘ द्विज’ शब्द का किस अर्थ में प्रयुक्त नहीं होता? (RPSC LDC 2011)
    (1) पक्षी
    (2) दुबला
    (3) ब्राह्मण
    (4) दाँत
    Ans- (2)
  17. कौनसा शब्द ‘पर्वत’ का पर्याय नहीं है? (RPSC LDC 2011)
    (1) अचल
    (2) नग
    (3) अचला
    (4) आद्रि
    Ans- (3)
    पृथ्वी का पर्यायवाची —-> अचला
  18. इनमें ‘बादल’ के लिए कौनसा शब्द प्रयुक्त होता है?
    (1) जलपात
    (2) जलद
    (3) जलधि
    (4) जलज
    Ans- (2)
  19. कौनसा शब्द ‘कमल’ का पर्यायवाची नहीं है?
    (1) जलज
    (2) अंबुज
    (3) पंकज
    (4) अनल
    Ans- (4)
  20. ‘अपि’ का पर्यायवाची शब्द है? (Rajasthan B.Ed. 2011)
    (1) लहरी
    (2) आव
    (3) छवि
    (4) कालिन्दी
    Ans- (3)
  21. ‘हेरम्ब’ का पर्यायवाची शब्द है? (Rajasthan B.Ed. 2011)
    (1) मयूख
    (2) हरिचंदन
    (3) अमर्ष
    (4) एकदंत
    Ans- (4)
  22. कौन-सा शब्द ‘पत्थर’ का पर्यायवाची नहीं है? (Rajasthan B.Ed. 2009)
    (1) उपल
    (2) विषाण
    (3) अश्म
    (4) पाषाण
    Ans- (2)
    Note-
    विषाण का समानार्थी – सींग
  23. पृथ्वी का समानार्थी शब्द कौनसा है? (Rajasthan B.Ed. 2008)
    (1) गिरिजा
    (2) दामिनी
    (3) महीधर
    (4) वसुधा
    Ans- (4)
    Note-
    गिरिजा का समानार्थी – पार्वती
    दामिनी का समानार्थी – बिजली
    महीधर का समानार्थी – पर्वत
  24. इनमें से कौनसा शब्द ‘सर्प’ का पर्यायवाची नहीं है? (RPSC APO 2015)
    (1) व्याल
    (2) उरग
    (3) मराल
    (4) अहि
    Ans- (3)
    Note-
    मराल का समानार्थी – हंस
  25. इनमें से किस वर्ग में शब्द का सही अर्थ है? (RPSC APO 2015)
    (1) अवधी –  सीमा
    (2) प्रथा- कुन्ती
    (3) पुष्कल – तीर्थ
    (4) अघ – पाप
    Ans- (4)
  26. दुर्गा का पर्यायवाची नहीं है?
    (1) सुरभि
    (2) कामाक्षी
    (3) अजा
    (4) अभया
    Ans- (1)
  27. कौन-सा शब्द ‘गंगा’ का पर्यायवाची नहीं है?
    (1) देवपगा
    (2) जाह्नवी
    (3) त्रिपथगा
    (4) उपरोक्त सभी
    Ans- (4)
  28. ‘लक्ष्मी’ का समानार्थी शब्द हैं? (Rajasthan BSTC 2010)
    (1) रमा
    (2) सरस्वती
    (3) भारती
    (4) तनया
    Ans-(1)
    Note-
    तनया का अर्थ -पुत्री
  29. ‘नैसर्गिक’ शब्द का पर्यायवाची नहीं है? (Rajasthan Patwar 2011)
    (1) स्वाभाविक
    (2) बनावटी
    (3) कुदरती
    (4) प्राकृतिक
    Ans- (2)
  30. अमृत का पर्यायवाची नहीं है? (RPSC LDC 2011)
    (1) अमिय
    (2) व्योमरस
    (3) पीयूष
    (4) सुधा
    Ans- (2)
  31. ‘आमदनी’ के संदर्भ में कौन-सा शब्द असंगत है? (RTET Level – II 2011)
    (1) आना
    (2) कमाई
    (3) मुनाफा
    (4) आय
    Ans- (1)
  32. ‘विभु’ का पर्यायवाची शब्द है?
    (1) महान, ईश्वर
    (2) चिरस्थायी, दृढ़
    (3) सर्वव्यापक, नित्य, महान्
    (4) ब्रह्म, आत्मा
    Ans- (3)
  33. अमृता, वीरा, हाला किसके पर्यायवाची हैं?
    (1) शहद
    (2) विष
    (3) भांग
    (4) शराब
    Ans- (4)
  34. निम्नलिखित में से ‘अमृत’ का समानार्थक शब्द है- (Rajasthan LDC 2018)
    (1) सुधा
    (2) नीर
    (3) पयोधर
    (4) क्षीर
    Ans- (1)
    Note-
    बादल का पर्यायवाची – पयोधर
  35. इनमें से कौनसा शब्द ‘सखी’ का पर्यायवाची नहीं है- (Rajasthan 2nd Grade Teacher 2017)
    (1) ललना
    (2) सहेली
    (3) सहचरी
    (4) आली
    Ans- (1)
    Note-
    ललना का अर्थ – स्त्री
  36. ‘नैसर्गिक’ शब्द का पर्यायवाची नहीं है? (Rajasthan B.Ed. 2014)
    (1) बनावटी
    (2) कुदरती
    (3) स्वाभाविक
    (4) प्राकृतिक
    Ans- (1)
  37. निम्नलिखित में से किस समूह के सभी शब्द पर्यायवाची है? (Rajasthan B.Ed. 2014)
    (1) निर्झर – निर्झरिणी, झरना, प्रपात, चश्मा
    (2) पृथ्वी – अचला, पृथुल, अवनि, वसुंधरा
    (3) धनुर्धर – धनुषधारी, कमनैज, तीरंदाज, बानैत
    (4) सोना – कंचन, कनक, जारूप, स्वर्णयूथिका
    Ans- (3)
  38. ‘हेरुक’ का पर्यायवाची हैं- ( Rajasthan B.Ed. 1999)
    (1) विनायक
    (2) कार्तिकेय
    (3) सुरेश
    (4) इंद्र
    Ans- (4)
  39. किस क्रमांक में ‘खिड़की’ का पर्यायवाची नहीं है- (Rajasthan Patwar 2011, Rajasthan BSTC 2013)
    (1) झरोखा
    (2) द्वार
    (3) वातायन
    (4) गवाक्ष
    Ans- (2)
  40. निम्न में से ‘कंज’ का पर्याय नहीं है-
    (1) पण्डरीक
    (2) नलिन
    (3) अर्क
    (4) अरविंद
    Ans- (3)
  41. निम्न में से ‘हरि’ शब्द का अर्थ नहीं है-
    (1) भगवान
    (2) सिंह
    (3) रंग
    (4) सूर्य
    Ans- (3)
  42. इनमें से कौनसा शब्द ‘धनुष’ का पर्यायवाची नहीं हैं? (Rajasthan Police SI Ex. 2018)
    (1) शरासन
    (2) विशिख
    (3) कोदण्ड
    (4) चाप
    Ans- (2)
    Note-
    तीर का पर्यायवाची — विशिख
  43. निम्नलिखित में से ‘सोना’ शब्द का पर्यायवाची शब्द नहीं हैं- (Rajasthan LDC 2018)
    (2) हाटक
    (4) हिरण्य
    (1) तड़ित
    (3) हेम
    Ans- (1)
  44. किस क्रमांक का शब्द ‘शेर’ का पर्यायवाची नहीं है- (Rajasthan Patwar 2011, Rajasthan 3rd Grade Teacher 2012)
    (1) केहरि
    (2) मृगेन्द्र
    (3) किंकर
    (4) केशरी
    Ans- (3)
    Note-
    किंकर का समानार्थी -गुलाम
  45. किस क्रमांक का शब्द प्रस्तर का पर्यायवाची नहीं है (Rajasthan Patwar 2011, Rajasthan 3rd Grade Teacher 2012)
    (1) पाहन
    (2) उत्पल
    (3) पाषाण
    (4) उपल
    Ans- (2)
    Note-
    उत्पल का समानार्थी – कमल
  46. इनमें से कौनसा शब्द ‘गंगा’ का पर्यायवाची नहीं है?
    (1) विष्णुपदी
    (2) देवापगा
    (3) सुरसरिता
    (4) हंसजा
    Ans- (4)
  47. कौनसा शब्द ‘रात्रि’ का पर्यायवाची नहीं है?
    (1) दोषा
    (2) तमिस्रा
    (3) प्रमदा
    (4) क्षणदा
    Ans- (4)
  48. राजा के महल के बाहर एक सुंदर उद्यान था? रेखांकित पद का पर्यायवाची क्या है? (Rajasthan B.Ed 2006)
    (1) प्रमाद
    (2) प्रसाद
    (3) परिषद्
    (4) प्रासाद
    Ans- (4)
    Note-
    प्रमाद का समानार्थी – नशा
  49. किस क्रम में सही पर्यायवाची नहीं है?( Rajasthan B.Ed. 2013)
    (1) आडंबर – ढोंग, ढकोसला, पाखंड
    (2) अलंकार – आभूषण, भूषण, गहना
    (3) आँसू – नयन, तारिका, नीर
    (4) इष्ट – वांछनीय, अभिप्रेत, अभीष्ट
    Ans- (3)
  50. ‘शेर’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है-
    (1) शार्दूल
    (2) हरि
    (3) चीता
    (4) केशरी
    Ans- (3)

हिन्दी पर्यायवाची MCQs Part 1, Part 2, Part 3, Part 4, Part 5, Part 6

Leave a Comment

error: Content is protected !!