120 से अधिक अति महत्त्वपूर्ण हिन्दी तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी शब्द MCQs. Objective Question on हिन्दी तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी शब्द।
More then 120 Most Important Hindi Tatsam, Tadbhav, deshaj, Videshi Shabd MCQs. Previous Years Questions of Tatsam, Tadbhav, deshaj, Videshi Shabd (तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी शब्द) Part 1
- निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम है? (Rajasthan Patwar Ex. 2011, Rajasthan IIIrd Gr. Teacher 2012)
(1) कायर
(2) कपाट
(3) कंगन
(4) कुम्हार
Ans- (2) - निम्नलिखित में से कौन-सा तत्सम है? (Rajasthan Patwar Ex. 2011, Rajasthan B.Ed. 2014)
(1) कूप
(2) काठ
(3) कुँवारा
(4) कुल्हाड़ी
Ans- (1) - किन शब्दों में भाषा स्त्रोत अज्ञात रहते है, उनको कहा जाता है-
(1) विदेशी
(2) तद्भव
(3) अर्द्ध तत्सम
(4) देशज
Ans- (4) - देशज शब्द नहीं है-
(1) पेट
(2) कमीज
(3) कोटर
(4) पापड़
Ans- (2) - शब्द किसे कहते हैं? (Rajasthan B.Ed. 2002)
(1) एक या एक से अधिक वर्षों के सार्थक समूह को
(2) ध्वनि की लघुत्तम इकाई को
(3) एक या एक से अधिक ध्वनि समूह को
(4) एक या एक से अधिक वर्ण समूह को
Ans- (4) - तत्सम शब्द कौन-सा है? (Rajasthan B.Ed. 2009)
(1) शाप
(2) उपज
(3) सॉंप
(4) कोई नहीं
Ans- (1) - ‘श्मश्रु’ शब्द का तद्भव रूप होगा-
(1) आँसू
(2) ससुर
(3) मूँछ
(4) अश्रु
Ans- (3) - इन शब्दों में विदेशी शब्द है-
(1) महिला
(2) औरत
(3) स्त्री
(4) नारी
Ans- (2) - ‘दीदार’ शब्द किस भाषा का है? (Rajasthan Police SI 2011)
(1) फारसी
(2) तुर्की
(3) अरबी
(4) हिंदी
Ans- (1) - निम्नलिखित तत्सम तद्भव में से कौन-सा विकल्प अशुद्ध है? (Rajasthan Police SI 2011)
(1) श्रृंगार – सिंगार
(2) दधि – दही
(3) नृत्य – नाच
(4) चक्षु – आँख
Ans- (4) - दो या दो से अधिक शब्दों अथवा शब्दांशों के मेल से बने शब्द कहलाते हैं-
(1) समानार्थक
(2) रूढ़
(3) यौगिक
(4) योगरूढ़
Ans- (3) - तत्सम शब्दों का मूल स्त्रोत है-
(1) प्राकृत
(2) संस्कृत
(3) पालि
(4) अपभ्रंश
Ans- (2) - निम्नलिखित में कौन-सा रूढ़ शब्द है? (Rajasthan B.Ed. 2002)
(1) काला
(2) पुस्तक
(3) कमल
(4) विद्यालय
Ans- (1) - किस क्रमांक का शब्द तत्सम है? (Rajasthan Patwar Ex. 2011)
(1) पृष्ठ
(2) भीत
(3) पत्थर
(4) भगत
Ans- (1) - ‘आदमी’ शब्द किस भाषा का है-
(1) संस्कृत
(2) तुर्की
(3) फारसी
(4) अरबी
Ans- (4) - निम्न में से कौनसा रूढ़ शब्द है?
(1) विद्यालय
(2) पशु
(3) वाचनालय
(4) समतल
Ans- (2) - निम्न में से कौन-सा शब्द विदेशी है? (Rajasthan IIrd Gr. Teacher 2012)
(1) चाकू
(2) पेट
(3) लोटा
(4) आटा
Ans- (1) - ‘ताम्र’ का तद्भव क्या है? (Rajasthan IIIrd Gr. Teacher 2012)
(1) ताँबा
(2) पीतल
(3) चाँदी
(4) सोना
Ans- (1) - विदेशी शब्द नहीं है?
(1) रिश्वत
(2) चिकना
(3) फसल
(4) दौलत
Ans- (2) - किस क्रमांक का शब्द तत्सम है?
(1) मुट्ठी
(2) मोर
(3) मक्षिका
(4) मीत
Ans- (3) - किस क्रमांक का शब्द तत्सम है?
(1) सीख
(2) शुष्क
(3) सींग
(4) साँवला
Ans- (2) - इनमें से कौन-सा शब्द तत्सम है? (Rajasthan B.Ed. 2003)
(1) आखर
(2) क्षमा
(3) दूमर
(4) भूख
Ans- (2) - इनमें से कौन-सा तद्भव शब्द है? (Rajasthan B.Ed. 2003)
(1) कृष्ण
(2) अमृत
(3) अपूर्व
(4) सीख
Ans- (4) - किस क्रम में तत्सम रूप नहीं है?
(1) रीछ
(2) लवंग
(3) मर्कटी
(4) श्मश्रु
Ans- (1) - कौनसा शब्द तद्भव नहीं है?
(1) दूध
(2) पुत्र
(3) सूरज
(4) पंछी
Ans- (2) - संकर (दो भाषाओं से निर्मित) शब्द इनमें से नहीं है? (Rajasthan Police SI 2011)
(1) रेलयात्री
(2) चिडिया घर
(3) टिकट घर
(4) किताब घर
Ans- (2) - निम्नलिखित में से किस समूह में सभी शब्द तत्सम है? (RTET Level I 2011)
(1) कारतूस, प्रयोजन, कुली
(2) कर्फ्यू, महाविद्यालय, गमला
(3) शर्करा, पवन, ज्येष्ठ, अग्नि
(4) काष्ठ, घृत, घोड़ा, कारीगर
Ans- (3) - निम्नलिखित में से कौनसा तत्सम् है?
(1) कुल्हाड़ी
(2) काठ
(3) कुँवारा
(4) कूप
Ans- (4) - निम्नलिखित में से कौनसा शब्द तद्भव है?
(1) इस्टिका
(2) कुपुत्र
(3) अमिय
(4) उलूक
Ans- (3) - इनमें से किस वर्ग के सभी शब्द ‘तद्भव’ है? (RPSC APO 2015)
(1) बिच्छू, पक्षी
(2) ईंट, साँझ
(3) सिंगार, सूत्र
(4) पृष्ठ, साखी
Ans- (2) - किस विकल्प में सभी शब्द ‘तत्सम’ है? (RPSC APO 2015)
(1) साग, शाप, शक्कर, तंदुल
(2) शाक, श्राप, शक्कर, तंदुल
(3) शाक, शाप, शर्करा, तण्डुल
(4) साग, श्राप, शर्करा, तण्डुल
Ans- (3) - निम्नलिखित में से देशज शब्द है-
(1) नारियल
(2) रेवड़
(3) वत्स
(4) पछतावा
Ans- (2) - संकर (दो भाषाओं से निर्मित) शब्द इनमें से नहीं है-
(1) किताबघर
(2) चिड़ियाघर
(3) टिकट घर
(4) रेलयात्री
Ans- (2) - ‘तत्सम’ शब्द में ‘तत्’ किस भाषा के लिए प्रयुक्त हुआ है? (Rajasthan IInd Gr. Teacher 2010)
(1) वैदिक संस्कृत
(2) संस्कृत
(3) पालि
(4) प्राकृत
Ans- (2) - कौन-सा शब्द तद्भव नहीं है? (Rajasthan Patwar 2011)
(1) पंछी
(2) पुत्र
(3) सूरज
(4) दूध
Ans- (2) - इनमें से कौनसा शब्द तत्सम नहीं है?
(1) शान्त
(2) श्रान्त
(3) पॉंत
(4) कान्त
Ans- (1) - इनमें से किस विकल्प में एक भी तत्सम शब्द नहीं है?
(1) हाथ, पाँव, माथा
(2) हस्त, मस्तक, पाँव
(3) हस्त, पाद, मस्तक
(4) हाथ, मस्तक, पाँव
Ans- (1) - देशज शब्द है-
(1) जमीन
(2) प्याज
(3) मसाला
(4) कबड्डी
Ans- (4) - देशज शब्द है
(1) तरीका
(2) दवा
(3) रईस
(4) खिचड़ी
Ans- (4) - ‘साखी’ शब्द का तत्सम रूप है- (IInd Gr. Tea. 2013)
(1) शाखा
(2) साक्षी
(3) सखी
(4) राखी
Ans- (2) - निम्नलिखित में से कौन-सा तत्सम शब्द है? (Rajasthan B.Ed. 2002)
(1) आज
(2) आँख
(3) उज्ज्वल
(4) दस
Ans- (3) - ‘पुलिस’ किस वर्ग का शब्द है?
(1) देशज
(2) विदेशी
(3) तत्सम
(4) तद्भव
Ans- (2) - ‘दन्तधावन’ से विकसित तद्भव शब्द क्या है?
(1) दातुन
(2) दतौन
(3) दातौन
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans- (1) - निम्नलिखित में से देशज शब्द नहीं है? (Rajasthan IInd Gr. Teacher 2010)
(1) बूट
(2) रींगडा
(3) खिडकी
(4) पाग
Ans- (1) - निम्न में से यौगिक शब्द है? (Rajasthan IInd Gr. Teacher 2010)
(1) कमरा
(2) रेखांकित
(3) कलश
(4) चतुर
Ans- (2) - उद्भव के आधार पर निम्न में कौनसा भेद नहीं है?
(1) तद्भव
(2) विदेशी
(3) तत्सम
(4) रूढ़
Ans- (4) - ‘केला’ का तत्सम शब्द है-
(1) कदली
(2) मेवा
(3) फल
(4) आलोक
Ans- (1) - इनमें से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है? (Rajasthan B.Ed. 2009)
(1) उच्च
(2) इर्षा
(3) अंकुर
(4) पाषाण
Ans- (2) - इनमें से तत्सम शब्द कौन-सा है? (Rajasthan B.Ed. 1999)
(1) अमावस्या
(2) आग
(3) कबड्डी
(4) अंधेरा
Ans- (1) - किस क्रम में तद्भव शब्द है-
(1) अंगुष्ठ
(2) उबटन
(3) अक्षर
(4) अनार्य
Ans- (2)
हिन्दी तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी शब्द MCQs Part 1, Part 2, Part 3, Part 4