Gold BeES vs Gold ETFs: निवेश के कौन देगा ज्यादा रिटर्न, कौन है ज्यादा सुरक्षित?
सोने में डिजिटल निवेश के नए विकल्प
भारत में सोना अब सिर्फ गहनों या सिक्कों तक सीमित नहीं रह गया है। पहले लोग त्योहारों, शादियों में सोना खरीदते थें या महंगाई से बचने के लिए सोना दुकानों से खरीदते थे, लेकिन आज के तकनीकी युग में Gold BeES और Gold ETFs जैसे डिजिटल विकल्प सामने आए हैं। इनकी मदद से अब बिना दुकान से सोना खरीदे भी सोने में निवेश करना संभव हो गया है।
Gold BeES –
Gold BeES निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड द्वारा लॉन्च किया गया देश का पहला गोल्ड आधारित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) है। इसकी हर यूनिट 0.01 ग्राम सोने के बराबर होती है, जिससे आप कम पैसे में भी निवेश कर सकते हैं। Gold BeES घरेलू सोने की कीमतों से सीधे जुड़ा रहता है और जिसे आसानी से खरीदा जा सकता है, जिसमें लागत भी कम आती है।
Gold ETFs –
Gold ETFs विभिन्न म्यूचुअल फंड कंपनियों द्वारा जारी किए जाते हैं, जिनमें HDFC, SBI, ICICI और Kotak जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये भी शेयर बाजार में लिस्टेड होते हैं और सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के साथ चलते हैं।
सुरक्षा और लिक्विडिटी: क्या है बड़ा फर्क?
Gold BeES और Gold ETFs, दोनों ही डिजिटल और सुरक्षित विकल्प हैं। निवेशकों को फिजिकल सोना अपने घर में रखने की जरूरत नहीं होती, जिससे सुरक्षा का खतरा खत्म हो जाता है। लिक्विडिटी के मामले में Gold BeES थोड़ा आगे है। Gold BeES पुराना व ज्यादा लिक्विडिटी वाला है इसलिए इसे ज्यादा पसंद किया जाता है और ट्रेडिंग करना आसान होता है। हालांकि, फैमस AMC के Gold ETFs भी अच्छे विकल्प हो सकते है।
रिटर्न और खर्च: किसमें ज्यादा फायदा?
रिटर्न के मामले में दोनों विकल्पों में ज्यादा अंतर नहीं है, क्योंकि दोनों ही सोने की कीमत को फॉलो करते हैं। फर्क सिर्फ एक्सपेंस रेश्यो और ट्रैकिंग एरर में होता है। लिक्विडिटी के लिहाज से Gold BeES अधिक लोकप्रिय और आसानी से खरीदे-बेचे जा सकते है, लेकिन बड़े AMC द्वारा जारी ETFs भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं। लॉन्गटर्म में निवेश के लिए कम खर्च वाले ETF एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।
किसे चुनना चाहिए?
अगर आप कम खर्च और अधिक लिक्विडिटी की तलाश में हैं, तो Gold BeES एक अच्छा विकल्प हो सकता है। दूसरी ओर, यदि आप किसी फंड हाउस या उसकी योजनाओं पर भरोसा करते हैं, तो आप Gold ETFs पर भी विचार कर सकते हैं। दोनों का उद्देश्य निवेशकों को सुरक्षित, सरल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सोने में निवेश करने का अवसर प्रदान करना है। रिटर्न लगभग समान हैं, बस सुविधा और लागत में थोड़ा अंतर है।