हिन्दी पर्यायवाची MCQs. Objective Question on पर्यायवाची । 50 Most Important Hindi Paryayvachi MCQs. Previous Years Questions of Paryayvachi (पर्यायवाची ) Part 1

  1.  ‘कर’ शब्द का अर्थ नहीं है? (Rajasthan High Court LDC 2017)
    (1) किरण
    (2) गधा
    (3) हाथ
    (4) सूँड
    Ans- (2)
  2. निम्नलिखित में से अनमेल अनेकार्थक शब्द हैं? (Rajasthan High Court LDC 2017)
    (1) ढर्रा – पद्धति, उपाय, व्यवहार
    (2) ठाकुर – देवता, ईश्वर, स्वामी
    (3) गो – गाय, इंद्रिय, स्वर्ग
    (4) खत – पत्र, आख्यान, खजाना
    Ans- (4)
  3.  ‘धवल’ का पर्यायवाची कौनसा शब्द है?
    (1) चोरी
    (2) मामूली
    (3) उजाला
    (4) कोरा
    Ans- (3)
    धवल का समानार्थी – उजाला, सफेद
  4. ‘तालाब’ का पर्यायवाची कौनसा शब्द नहीं है?
    (1) जलाशय
    (2) निम्नगा
    (3) सर
    (4) सरसी
    Ans- (2)
  5. किस विकल्प के शब्द परस्पर पर्यायवाची है (Rajasthan Agr. Officer 2016)
    (1) धाराधर, इला
    (2) चंद्रमा, हिमांशु
    (3) सौदामिनी, बादल
    (4) निशा, दिवा
    Ans- (2)
    Note-
    सौदामिनी का समानार्थी – बिजली
    इला का समानार्थी – पृथ्वी
  6. ‘अनल’ का पर्यायवाची शब्द है? (Rajasthan Agr. A.O. 2012)
    (1) वात
    (2) हवा
    (3) समीर
    (4) आग
    Ans- (4)
  7. इनमें से कौनसा शब्द ‘अग्नि’ का पर्यायवाची नहीं है?
    (1) कृशानु
    (2) अनिल
    (3) पावक
    (4) वैश्वानर
    Ans- (2)
  8. इनमें से कौनसा शब्द ‘पत्थर’ का पर्यायवाची नहीं है?
    (1) ग्रीवा
    (2) अश्म
    (3) भूधर
    (4) पाषाण
    Ans- (3)
  9. ‘हवा’ का पर्यायवाची नहीं है? (RTET Level- II 2011)
    (1) बयार
    (2) ध्वज
    (3) वायु
    (4) समीर
    Ans- (2
  10. ‘भक्ति’ का अर्थ नहीं है? (RTET Level-II 2011)
    (1) कविता
    (2) सेवा
    (3) श्रद्धा
    (4) पूजा
    Ans- (1)
  11.  ‘गदहा’ का पर्यायवाची नहीं है- (Rajasthan LDC 2018)
    (1) वैशाखनंदन
    (2) धूसर
    (3) जाह्नवी
    (4) चक्रीवान
    Ans-  (3)
    Note-
    गंगा का पर्यायवाची —-> जाह्नवी
  12. इनमें से ‘पवन’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है- (Rajasthan LDC 2018)
    (1) वात
    (2) अनल
    (3) समीर
    (4) अनिल
    Ans- (2)
    Note-
    अग्नि का पर्यायवाची —-> अनल
  13. इनमें कौन-सा शब्द ‘प्रकाश’ का पर्यायवाची है? (RPSC IInd. Gr. Teacher 2011)
    (1) पुहुप
    (2) परास्त
    (3) पावस
    (4) विभा
    Ans- (4)
    Note-
    पावस का समानार्थी – वर्षा
    पुहुप का समानार्थी – फूल
  14. निम्नांकित में से ‘बाज’ का पर्यायवाची नहीं है? (Rajasthan IInd Gr. Teacher 2011)
    (1) कपोतारि
    (2) श्येन
    (3) उरग
    (4) शार्दूल
    Ans- (4)
    Note-
    शार्दूल का समानार्थी – शेर
  15. ‘तरकश’ का पर्यायवाची शब्द है-
    (1) प्रत्यंचा
    (2) निषंग
    (3) तीर
    (4) धनुष
    Ans- (2)
  16. निम्नलिखित शब्द समूह में ‘बिजली’ के पर्यायवाची कौनसे है?
    (1) उजाला, प्रभंजन, विहग, निशापति
    (2) मंदाकिनी, अश्म, प्रस्तर, प्रभा
    (3) ज्योति, रोशनी, चमक, प्रभा
    (4) विद्युत, तड़ित, चपला, दामिनि
    Ans- (4)
  17. निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द ‘अर्जुन’ के पर्यायवाची है? (Rajasthan Tax Asst. 2018)
    (1) धवल, अवनीश, पार्थ, धनुर्धर
    (2) गुडाकेश, धर्मराज, निषंगी, वस्तु
    (3) धनंजय, गुडाकेश, गांडीवधर, सुरेश
    (4) धनंजय, पार्थ, कौन्तेय, गुडाकेश
    Ans- (4)
    Note-
    गुडाकेश का अर्थ जो निद्रा पर नियंत्रण पा लेता है’
  18. पार्थ, गुडाकेश, सव्यसाची, धनंजय’ सभी शब्द निम्नलिखित में से किसके लिए प्रयुक्त हुए है? (Rajasthan Tax Asst. 2018)
    (1) अर्जुन
    (2) सहदेव
    (3) युधिष्ठिर
    (4) भीम
    Ans- (1)
  19. ‘केतु’ का पर्यायवाची शब्द है? (RAS 2007)
    (1) आचार्य
    (2) झंडा
    (3) दिशा
    (4) किरण
    Ans- (2)
  20. किस क्रम में ‘आकाश’ का पर्यायवाची नहीं है? (Rajasthan Patwar 2011)
    (1) शून्य
    (2) विभु
    (3) व्योम
    (4) दिव
    Ans- (2)
  21. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘विद्युत’ का पर्यायवाची नहीं है? (Rajasthan Patwar 2011, Rajasthan Accountant 2001)
    (1) सौदामिनी
    (2) चपला
    (3) तड़ित
    (4) कोदंड
    Ans- (4)
    Note- कोदंड का समानार्थी – धनुष
  22. निम्नलिखित में से कौन-सा ‘चॉंद’ पर्यायवाची नहीं है?? (Rajasthan Patwar 2011)
    (1) सोम
    (2) हिमांशु
    (3) रजनीश
    (4) अंबु
    Ans- (4)
    Note-
    अंबु का समानार्थी – जल
  23. ‘बादल’ का पर्यायवाची कौनसा शब्द है?
    (1) जलज
    (2) जलय
    (3) जलद
    (4) जलधि
    Ans- (3)
  24.  इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर समानार्थी नहीं है? (Rajasthan Assistant Jailor 2016)
    (1) जलज, पंकज, पाथोज, अंभोज
    (2) नम, अम्बर, व्योम, गगन
    (3) रश्मि, अंशु, मयूख, कर
    (4) धनुष, कोदण्ड, शर, चाप
    Ans- (4)
    Note-
    किरण के पर्यायवाची – रश्मि, अंशु, मयूख, कर
    शर का समानार्थी – बाण , तीर
  25. इनमें से कौन-सा शब्द ‘पत्थर’ का पर्यायवाची नहीं है? (Rajasthan LDC 2014)
    (1) अश्म
    (2) भूधर
    (3) ग्रावा
    (4) पाषाण
    Ans- (2)
    Note-
    भूधर का समानार्थी – पहाड़
  26. उपन्यास को यथार्थ और स्वाभाविक बनाने के लिए स्थानीय रंग भी अपेक्षित है? रेखांकित पद का पर्यायवाची क्या है? (Rajasthan B.Ed. 2006)
    (1) सार्वत्रिक
    (2) प्राकृतिक
    (3) काल्पनिक
    (4) आंचलिक
    Ans- (4)
  27. किस क्रमांक का ‘हाथी’ का पर्यायवाची नहीं है? (Rajasthan B.Ed. 2013)
    (1) हस्ती
    (2) कुंजर
    (3) नाहर
    (4) गज
    Ans- (3)
    Note-
    नाहर का समानार्थी – शेर
  28. किस क्रम में ‘सेना’ का पर्याय है?
    (1) चमू
    (2) पुंज
    (3) अरि
    (4) विभा
    Ans- (1)
  29. किस क्रमांक में ‘खिड़की’ का पर्यायवाची नहीं है?
    (1) झरोखा
    (2) द्वारा
    (3) वातायान
    (4) गवाक्ष
    Ans- (2)
  30. इनमें कौनसा शब्द ‘प्रकाश’ का पर्यायवाची है- (Rajasthan Agriculture A.O. 2012)
    (1) पुहुप
    (2) परास्त
    (3) पावस
    (4) प्रभा
    Ans- (4)
    Note-
    वर्षा का पर्यायवाची —–> पावस
    फूल का पर्यायवाची —–> पुहुप
  31. निम्न में से ‘अमृत’ शब्द का पर्यायवाची नहीं है- (Rajasthan Highcourt Court LDC 2017)
    (1) अमिय
    (2) विभु
    (3) पीयूष
    (4) अमी
    Ans- (2)
  32. ‘कानन’ शब्द का क्या अर्थ है- (Rajasthan B.Ed. 2011)
    (1) तालाब
    (2) कान का बहुवचन
    (3) सोना
    (4) वन
    Ans- (4)
  33. किस क्रम में ‘सेना’ का पर्याय है- (Rajasthan Patwar 2011)
    (1) विभा
    (2) चमू
    (3) अरि
    (4) पुंज
    Ans- (2)
  34. ‘खल’ का समानार्थी नहीं है-
    (1) धरती/पृथ्वी
    (2) खर
    (3) दुष्ट
    (4) धतूरा
    Ans- (1)
  35. निम्नलिखित में से किस वर्ग में सभी शब्द पर्याय नहीं है-
    (1) सरिता, तटिनी, तरंगिनी, सलिला
    (2) अचल, गिरि, नग, भूधर
    (3) कृपाण, असि, करवाल, चन्द्रहास
    (4) अभर, सुर, कैवल्य, देव
    Ans- (4)
  36. कौन-सा शब्द ‘मनुष्य’ का पर्यायवाची नहीं है? (Rajasthan B.Ed. 2000)
    (1) मानव
    (2) मनुज
    (3) अनुज
    (4) व्यक्ति
    Ans- (3)
  37. कौन-सा शब्द ‘पहाड़’ का पर्यायवाची नहीं है? (Rajasthan B.Ed.2000)
    (1) पर्वत
    (2) गिरि
    (3) शैल
    (4) अधर
    Ans- (4)
  38. नियती का पर्यायवाची शब्द है- (Rajasthan Agriculture Officer 2012)
    (1) भाग्यवान
    (2) दुर्गा
    (3) सरस्वती
    (1) भाग्य
    Ans- (4)
  39. मंगल, शुभ, हित, उपकार’ किस शब्द के पर्यायवाची है- (Rajasthan Agriculture Officer 2012)
    (1) कृतार्थ
    (2) कृतज्ञ
    (3) कृपा
    (4) कल्याण
    Ans- (4)
  40. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘लक्ष्मी’ का पर्यायवाची नहीं है- (Raj. Tax Assistant 2018)
    (1) रमा
    (2) इला
    (3) इंदिरा
    (4) कमला
    Ans-(2)
    Note-
    पृथ्वी का पर्यायवाची – इला
  41. निम्नलिखित में से ‘समुद्र’ का पर्यायवाची शब्द नहीं हैं-  (Raj. Tax Assistant 2018)
    (1) जलज
    (2) वारिधि
    (3) जलधि
    (4) पारावार
    Ans-(1)
    Note-
    समुद्र के पर्यायवाची- अर्णव, उदधि, नदीश, वारिधि,जलधि,पारावार
    कमल का पर्यायवाची – जलज
  42.  ‘अंग्रेजी में जिसकी दक्षता असंदिग्ध हो।’ में रेखांकित पद का अर्थ है- (RTET Level – II 2011)
    (1) सुनिश्चित
    (2) अनिश्चित
    (3) संदेह रहित
    (4) निश्चित
    Ans- (3)
  43. ‘पत्र शब्द का अनेकार्थक शब्द समूह सही है? (Rajasthan Patwar Pre 2016)
    (1) पन्ना, साँप, पवित्र
    (2) पत्ता, चिट्ठी, पंख
    (3) पन्ना, पंख, मोती
    (4) पानी, पत्र, सूर्य
    Ans- (2)
  44. पामरता किसका पर्यायवाची है?
    (1) साधुता
    (2) कायरता
    (3) बहादुरी
    (4) दुष्टता
    Ans- (2)
  45. अनूढ़ा किसका पर्यायवाची है?
    (1) कुमारी
    (2) वृद्धा
    (3) प्रौढ़ा
    (4) युवती
    Ans- (1)
  46. ‘पक्ष’ शब्द किस अर्थ का वाचक नहीं है? (Rajasthan High Court LDC-2017)
    (1) पंख
    (2) पार्श्व
    (3) पखेरु
    (4) पखवाड़ा
    Ans- (3)
  47. ‘अब्ज’ शब्द का अर्थ है? (Rajasthan LDC 2013)
    (1) नाखून
    (2) कमल
    (3) हाथी
    (4) कपूर
    Ans- (2)
  48. निम्नलिखित शब्द समूह में ‘बिजली’ के पर्यायवाची कौनसे है? (Rajasthan Accountant 2001)
    (1) उजाला, प्रभंजन, विहग, निशापति
    (2) मंदाकिनी, अश्म, प्रस्तर, प्रभा
    (3) ज्योति, रोशनी, चमक, प्रभा
    (4) विद्युत, तड़ित, चपला, दामिनी
    Ans- (4)
    Note-
    प्रभा का समानार्थी – किरण
  49. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘सागर’ का पर्यायवाची नहीं ?(Rajasthan Aggr. Supervisor 2019)
    (1) वारीश
    (2) निर्जर
    (3) अंबुधि
    (4) रत्नाकर
    Ans-(2)
    Note-
    देवता का पर्यायवाची निर्जर
  50. निम्नलिखित में से किस वर्ग में सभी शब्द पर्यायवाची नहीं है? (RPSC SI 2011)
    (1) सरिता, तटिनी, तरंगिणी, सलिला
    (2) कृपाण, असि, करवाल, चन्द्रहास
    (3) अचल, गिरि, नग, भूधर
    (4) अभर, सुर, कैवल्य, देव
    Ans- (4)

हिन्दी पर्यायवाची MCQs Part 1, Part 2, Part 3, Part 4, Part 5, Part 6

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!