हिन्दी पर्यायवाची MCQs. Objective Question on पर्यायवाची । 50 Most important Hindi Paryayvachi MCQs. Previous Years Questions of Paryayvachi (पर्यायवाची ) Part 5

  1. निम्नलिखित में से ‘समुद्र’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है- (Rajasthan LDC 2018)
    (1) जलद
    (2) नदीश
    (3) अर्णव
    (4) उदधि
    Ans- (1)
  2. बिजली का पर्यायवाची है- (Rajasthan LDC 2018)
    (1) सौदामिनी
    (2) राव
    (3) इषु
    (4) केशी
    Ans-
    Note- (1)
    बाण का पर्यायवाची ——-> इषु
  3. किस क्रमांक में सभी पर्यायवाची शब्द सही है (Rajasthan Highcourt LDC 2017)
    (1) तरु, वृक्ष, कुसुम
    (2) रुधिर, रक्त, लहू
    (3) नीर, वासर, पादप
    (4) समीर, विभावरी, अनल
    Ans- (2)
    Note-
    पानी का पर्यायवाची ——-> नीर
    दिन का पर्यायवाची ——-> वासर
    पेड़ का पर्यायवाची ——-> तरु
    फूल का पर्यायवाची ——-> कुसुम
    हवा का पर्यायवाची ——-> समीर
  4. निम्न में से कौन-सा शब्द ‘सरस्वती’ का पर्याय नहीं है? (Rajasthan Agriculture Officer 2016)
    (1) वाग्देवी
    (2) कमला
    (3) भारती
    (4) शारदा
    Ans- (2)
    Note-
    कमला का समानार्थी – लक्ष्मी
  5. किस क्रम का शब्द ‘हाथी’ का पर्यायवाची नहीं है?
    (1) नाहर
    (2) हस्ती
    (3) कुंजर
    (4) गज
    Ans- (1)
  6. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द ‘कृष्ण’ का पर्यायवाची नहीं है?
    (1) मोहन
    (2) राजीव
    (3) माधव
    (4) केशव
    Ans- (2)
  7.  ‘सर्प’ का पर्यायवाची है- (Raj LDC 2018)
    (1) जातरूप
    (2) शार्दूल- शेर
    (3) पन्नग
    (4) केशी
    Ans- (3)
    शार्दूल, शेर का पर्यायवाची है।
  8. ‘आग’ का पर्यायवाची कौन-सा शब्द है? (Rajasthan IIInd Gr. Teacher 2012)
    (1) अनल
    (2) आनल
    (3) अनिल
    (4) आनिल
    Ans- (1)
  9. ‘आँख’ का पर्यायवाची कौन-सा शब्द है? (Rajasthan VDO 1995)
    (1) पिक
    (2) दृग
    (3) सहकार
    (4) कुटज
    Ans- (2)
  10.   ‘प्रचुर’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है? (Rajasthan Highcourt LDC 2016)
    (1) पर्याप्त
    (2) प्रभूत
    (3) पुष्कर
    (4) पुष्कल
    Ans- (3)
  11. दिए हुए शब्दों में भिन्न अर्थ वाला शब्द है-
    (1) नंदिनी
    (2) कन्या
    (3) आत्मजा
    (4) भार्या
    Ans- (4)
    Note-
    भार्या का समानार्थी – पत्नी
  12. यामिनी का पर्यायवाची नहीं है?
    (1) राका
    (2) रजनी
    (3) विभावरी
    (4) प्रमदा
    Ans- (4)
    Note-
    यामिनी का समानार्थी – रात
    प्रमदा का समानार्थी – सुंदर स्त्री
  13. ‘खेचर’ शब्द का पर्यायवाची निम्नलिखित में से कौनसा है? (Rajasthan Agri Officer 2015)
    (1) पावन
    (2) मनुष्य
    (3) नीरज
    (4) खग
    Ans- (4)
    Note-
    खग का अर्थ – पक्षी
  14. ‘अजा’ का समानार्थी शब्द है? (Rajasthan B.Ed. 2004)
    (1) घोडा
    (2) रथ
    (3) शून्य
    (4) बकरी
    Ans- (4)
  15. किस क्रमांक का शब्द हाथी का पर्यायवाची नहीं है- (Rajasthan Patwar 2011)
    (1) गज
    (2) हस्ती
    (3) कुंजर
    (4) नाहर
    Ans- (4)
    Note-
    नाहर का समानार्थी -शेर
  16. ‘पारिजात’ किसका पर्यायवाची है? (Rajasthan Patwar 2011)
    (1) गुलाब
    (2) केवड़ा
    (3) कमल
    (4) कल्पवृक्ष
    Ans- (4)
  17. मनुष्य ने सतत् प्रयास से मानवीय सभ्यता का विकास किया है। रेखांकित पद का पर्यायवाची क्या है? (Rajasthan B.Ed. 2006)
    (1) अत्यधिक
    (2) अद्भूत
    (3) अनवरत
    (4) यथार्थ
    Ans- (3)
  18. ‘स्त्री’ का पर्यायवाची शब्द नहीं हैं? (Rajasthan IIIrd Gr. Teacher 2012)
    (1) ललना
    (2) तरुणी
    (3) प्रमदा
    (4) ललाम
    Ans- (4)
    Note-
    ललाम का समानार्थी – सुंदर
  19. ‘हाथी’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है- (Rajasthan Patwari 2017)
    (1) नाग
    (2) पुंडरीक
    (3) करि
    (4) मतंग
    Ans- (2)
    Note-
    पुंडरीक का अर्थ -सफेद कमल
  20. इनमें से कौनसा शब्द ‘स्त्री’ का पर्यायवाची नहीं है- (Raj. Tax Assistant 2018)
    (1) ललना
    (2) कामिनी
    (3) पाणि
    (4) वनिता
    Ans-(3)
    हाथ का पर्यायवाची – पाणि
  21.  कौनसा शब्द ‘नदी’ का पर्यायवाची नहीं है?
    (1) तरणी
    (2) निर्झरिणी
    (3) सरिता
    (4) तरंगिणी
    Ans- (1)
  22. इनमें से कौनसा शब्द ‘बादल’ का पर्यायवाची नहीं है?
    (1) वारिद
    (2) अम्बुद
    (3) जलद
    (4) नीरज
    Ans- (4)
  23.  ‘खल’ का समानार्थी नहीं है? (Rajasthan IInd Gr. Teacher 2011)
    (1) धरती/पृथ्वी
    (2) धतूरा
    (3) खर
    (4) दुष्ट
    Ans- (1)
  24. ‘पृथ्वी’ का पर्यायवाची कौन-सा शब्द है? (RAS 1988)
    (1) गिरि
    (2) दिनकर
    (3) आत्मजा
    (4) वसुंधरा
    Ans- (4)
  25. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द ‘कृष्ण’ का पर्यायवाची नहीं है? (Rajasthan Patwar 2011, Rajasthan B.Ed. 2013)
    (1) केशव
    (2) मोहन
    (3) राजीव
    (4) माधव
    Ans- (3)
    Note-
    कमल का पर्यायवाची ——–> राजीव
  26. निम्नलिखित में से ‘किरण’ शब्द का पर्यायवाची नहीं हैं- (Raj LDC 2018)
    (1) मरीचि
    (2) निर्वाण
    (3) रश्मि
    (4) अंशु
    Ans- (2)
  27. निम्न में से ‘नेत्र’ का पर्यायवाची नहीं है? (Rajasthan Highcourt LDC 2016)
    (1) कुमुद
    (2) लोचन
    (3) दृग
    (4) अक्षि
    Ans- (1)
  28. ‘आँख’ का पर्यावाची कौन सा शब्द है?
    (1) पिक
    (2) दृग
    (3) सहकार
    (4) कुटज
    Ans- (2)
  29. ‘कानन’ शब्द का क्या अर्थ है?
    (1) वन
    (2) धतूरा
    (3) सोना
    (4) तालाब
    Ans- (1)
  30. ‘सूर्य’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है? (RPSC APO 2015)
    (1) भास्कर
    (2) दिवाकर
    (3) करुणाकर
    (4) प्रभाकर
    Ans- (3)
  31. ‘अंकुर’ के पर्यायवाची शब्द का चयन कीजिए? (Rajasthan B.Ed. 2004)
    (1) कलिका
    (2) आम्र
    (3) नीरज
    (4) कोपल
    Ans- (4)
  32. कौन-सा शब्द ‘भ्रमर’ का पर्यायवाची नहीं है? (Rajasthan Patwar 2011, Rajasthan IIIrd Gr. Teacher 2012)
    (1) अलि
    (2) शफरी
    (3) मधुप
    (4) भौंरा
    Ans- (2)
  33. निम्न में से ‘पुत्री’ शब्द के पर्यायवाची शब्द का समूह कौनसा है- (Rajasthan 2nd Grade Teacher 2017)
    (1) अबला, तरुणी, श्यामा, कांता
    (2) तनया, आत्मजा, नंदिनी, तनुजा
    (3) अचला, वसुधा, बेटी, लड़की
    (4) सुता, लाली, अचला, वसुमति
    Ans- (2)
  34. कौन-सा शब्द अर्थ की दृष्टि से ‘कर’ से संबद्ध नहीं है- (Rajasthan LDC 2014)
    (1) प्रखर
    (2) हाथ
    (3) किरण
    (4) सूंड
    Ans- (1)
  35. इनमें से किस विकल्प में दिये गये शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं है? (RPSC LDC 2016)
    (1) मेंढक, दादुर, मंडूक
    (2) हस्त, कर, पाणि
    (3) जननी, प्रसू, अंबा
    (4) जिह्वा, रसना, अक्षि
    Ans- (4)
  36. ‘यम’ का पर्यायवाची शब्द है-
    (1) कीनश
    (2) यज्ञ
    (3) याग
    (4) कार्मुक
    Ans- (1)
  37. ‘नौकर’ का पर्याय निम्नलिखित में से है-
    (1) भृत्य
    (2) अंशज
    (3) परिचालक
    (4) आर्यपुत्र
    Ans- (1)
  38. ‘यम’ का पर्यायवाची शब्द है? (Rajasthan IInd Gr. Teacher 2011)
    (1) कार्मुक
    (2) याग
    (3) यज्ञ
    (4) कीनाश
    Ans- (4)
  39. ‘जिज्ञासा के समानार्थी नहीं है? (Rajasthan VDO 2010)
    (1) उत्कंठा
    (2) मोक्ष
    (3) इच्छा
    (4) ललक
    Ans- (2)
  40. कौन-सा शब्द ‘वसन’ का समानार्थी है? (Rajasthan B.Ed. 2001)
    (1) वस्त्र
    (2) व्यसन
    (3) वर्तन
    (4) वर्जन
    Ans- (1)
  41. कौन-सा शब्द ‘कमल’ का पर्यायवाची नहीं है? (Rajasthan B.Ed. 2003)
    (1) नीरज
    (2) जलज
    (3) मनोज
    (4) पंकज
    Ans- (3)
  42. निम्नांकित में से ‘बाज’ का पर्यायवाची नहीं है-
    (1) करग
    (2) श्येन
    (3) शार्दूल
    (4) कपोतारि
    Ans- (3)
  43. किस क्रम में सही पर्याय पर्याय नहीं है?
    (1) तरु- वृक्ष, विटप, पादप
    (2) मयूर- मोर, शिखी, केकी
    (3) दिन- वासर, दिवस, दिवा
    (4) दूध- नीर, जल, पावस
    Ans- (4)
  44. कौन-सा शब्द ‘नदी’ का पर्यायवाची नहीं है (Rajasthan LDC 2014)
    (1) तरंगिणी
    (2) निर्झरिणी
    (3) सरिता
    (4) तरणी
    Ans- (4)
    Note-
    तरणी का समानार्थी – नाव
  45. इनमें से कौन-सा शब्द ‘अग्नि’ का पर्यायवाची नहीं है? (Rajasthan LDC 2014)
    (1) वैश्वानर
    (2) अनिल
    (3) पावक
    (4) कृशानु
    Ans- (2)
    अनिल का समानार्थी – हवा
  46. कौन-सा शब्द ‘पत्थर’ का पर्यायवाची नहीं है? (Rajasthan B.Ed. 2012)
    (1) पाहन
    (2) उपल
    (3) प्रस्तर
    (4) नग
    Ans- (4)
  47. कौन-सा ‘जीवन’ का सही अनेकार्थी शब्द नहीं है? (RTET Level – II 2011)
    (1) जिंदगी
    (2) जल
    (3) वायु
    (4) प्राण
    Ans- (2)
  48. निम्नांकित शब्दों में ‘नया’ का पर्यायवाची शब्द किस विकल्प में नहीं है- (Raj. Agg. Officer 2018)
    (1) नूतन
    (2) नवीन
    (3) नित्य
    (4) नवल
    Ans- (3)
  49. ‘कुंजर’  का शब्दार्थ क्या है? (Rajasthan B.Ed. 2001)
    (1) हाथी
    (2) ऊॅंट
    (3) अश्व
    (4) सिंह
    Ans-(1)
  50. ‘द्विज’ शब्द किस अर्थ में प्रयुक्त नहीं होता?
    (1) पक्षी
    (2) दाँत
    (3) दुबला
    (4) ब्राह्मण
    Ans- (3)

हिन्दी पर्यायवाची MCQs Part 1, Part 2, Part 3, Part 4, Part 5, Part 6

Leave a Comment

error: Content is protected !!