120 से अधिक अति महत्त्वपूर्ण हिन्दी शब्द-युग्म MCQs. Objective Question on शब्द-युग्म

More then 120 Most Important Hindi Shabd Yugm MCQs. Previous Years Questions of Shabd Yugm (शब्द-युग्म) Part 1

  1. किस क्रमांक में ‘कुंतल – कुंडल’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है? (Rajasthan Patwar 2011, Rajasthan B.Ed. 2014)
    (1) कुंभ – हाथी
    (2) हाथी – सौंप
    (3) सेना – कुंडली
    (4) केश – कर्णाभूषण
    Ans- (4)
  2. समश्रुत शब्द ‘पृथा – प्रथा’ का किस क्रम में सटीक अर्थ है? (Rajasthan B.Ed. 2013)
    (1) अलग – रिवाज
    (2) अलग – विलग
    (3) कुंती – रीति
    (4) नाम – ढाल
    Ans- (3)
  3.  ‘अजर-अजिर’ शब्द-युग्म का सही अर्थ है? (Rajasthan LDC 2014 )
    (1) देवता – आँगन
    (2) ऑगन – देवता
    (3) आँगन – अजीर्ण
    (4) देवता – अजीर्ण
    Ans- (1)
  4. ‘तरणी-तरणि’ शब्द युग्म का अर्थ है? (Rajasthan Agri. A.O. 2012, Rajasthan High Court LDC 2016)
    (1) नाव – स्त्री
    (2) सूर्य – नाव
    (3) नाव – सूर्य
    (4) स्त्री – सूर्य
    Ans- (3)
  5. किस क्रमांक में ‘अंब अंबु’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है?
    (1) जल – माता
    (2) माता – पृथ्वी
    (3) माता – जल
    (4) पृथ्वी – आकाश
    Ans- (3)
  6. ‘अकर – आकर’ का क्रमशः सही अर्थ है?
    (1) पहाड़ – सूर्य
    (2) देवता – जल
    (3) करने योग्य – खजाना
    (4) न करने योग्य – खान
    Ans- (4)
  7. निम्नलिखित युग्म-शब्दों के समूहों में से अशुद्ध युग्म है? ? (Rajasthan High Court LDC 2017).
    (1) प्रणय – विवाह, परिणय – प्रेमालाप
    (2) विजन – एकांत, व्यंजन – पंखा
    (3) सुधि – स्मरण, सुधी – समझदार
    (4) लक्ष – लाख, लक्ष्य – ध्येय
    Ans- (2)
    Note-
    व्यंजन – क,ख,ग …..इत्यादि
    व्यजन – पंखा/ खाद्य पदार्थ
  8.  ‘पृथा-प्रथा शब्द युग्म का सही अर्थ है? (Rajasthan High Court LDC 2017)
    (1) रीति – कुंती
    (2) कुंती – रीति
    (3) रिवाज – रीति
    (4) रीति – रिवाज
    Ans- (2)
  9.  ‘प्रवाल – प्रवार’ शब्द युग्म का सही अर्थ युग्म है? (Rajasthan LDC 2018)
    (1) वस्त्र – मूंगा
    (2) मूंगा – वस्त्र
    (3) दीवार – पन्ना
    (4) मोती – दीवार
    Ans- (4)
  10. किस विकल्प में ‘कुट-कूट’ शब्द-युग्म का सही अर्थ भेद है? (Rajasthan LDC 2018)
    (1) घर – पहाड़ की चोटी
    (2) परिवार – योग
    (3) तट – वेश
    (4) योग – परिवार
    Ans- (1)
  11. किस क्रमांक में शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है? (Rajasthan Tax Asst. 2018)
    (1) कुलिश – कलश = घड़ा – वज्र
    (2) जलज – जलद = बादल – कमल
    (3) इति – ईति = समाप्ति – विघ्न
    (4) भवन – भुवन = संसार – घर
    Ans- (3)
    Note-
    भवन – भुवन = घर –  संसार
    कुलिश – कलश = वज्र – घड़ा
    जलज – जलद = कमल – बादल
  12. किस क्रमांक में ‘कुंतल – कुंडल’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है?
    (1) कुंभ – हाथी
    (2) हाथी – साँप
    (3) सेना – कुंडली
    (4) केश – कर्णाभूषण
    Ans- (4)
  13. किस क्रमांक में ‘क्षति – क्षिति’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है?
    (1) हानि – आकाश
    (2) हानि – पृथ्वी
    (3) धरती – हवा
    (4) समूह – हानि
    Ans- (2)
  14. इनमें से किस शब्द-युग्म का अर्थ-भेद सही नहीं है? (Rajasthan Agri Officer 2018)
    (1) अभिज्ञ – अविज्ञ = जानकार – मूर्ख
    (2) अवधि – अवधी = एक भाषा – समय सीमा
    (3) दिन – दीन = दिवस – गरीब
    (4) द्विप – द्वीप = हाथी – टापू
    Ans- (2)
  15. क्रमशः ‘सुई’ और ‘स्वच्छ’ अर्थ प्रकट करने वाला शब्द-युग्म निम्नांकित में से कौनसा है? (Rajasthan Agri. Officer 2018)
    (1) सुची-सूचि
    (2) शुचि सूची
    (3) सूची-शुचि
    (4) सुचि-सूची
    Ans- (3)
  16. निम्नांकित में से किस युग्म शब्द का अर्थ-भेद सुमेलित नहीं है? (Rajasthan IInd Gr. Tea. 2018)
    (1) दिन – दीन = दिवस – दयनीय / गरीब
    (2) प्रेषण – प्रेक्षण = देखना – भेजना
    (3) ग्रह – गृह = नक्षत्र – घर
    (4) नर – नार = पुरुष – स्त्री
    Ans- (2)
    Note-
    प्रेषण – प्रेक्षण =  भेजना – देखना
  17. ‘पशु-पांशु-पण’ का क्रमशः सही अर्थ प्रकट करने वाला शब्द युग्म है? (Rajasthan Agri. Supervisor 2019)
    (1) जानवर – रेत – मूल्य
    (2) जानवर – मूल्य – प्रतिज्ञा
    (3) पतंगा – रात्रि – गंध
    (4) नेवला – घाव – उड़दी
    Ans- (1)
  18. किस क्रमांक में ‘अंबुज – अंबुद’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है?
    (1) पृथ्वी – आकाश
    (2) गुलाब – बादल
    (3) कमल – बादल
    (4) जल – धरती
    Ans- (3)
  19. किस क्रमांक में ‘आदि – आदी’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है?
    (1) अभ्यस्त – वगैरह
    (2) प्रारम्भ – अभ्यस्त
    (3) पूर्व – अन्त
    (4) अन्त – प्रारम्भ
    Ans- (2)
  20. सही शब्द-युग्म का चयन कीजिए-
    (1) कुल – किनारा
    (2) खासी – रोगविशेष
    (3) कुलिश – हीरा
    (4) अमित – मित्र
    Ans- (3)
    Note-
    कुल – वंश
    खासी – अच्छी
    अमित – बहुत
  21.  ‘अंस-अंश’ शब्द युग्म का अर्थ भेद का चयन कीजिए- (Rajasthan Patwar 2011, RAS 2004)
    (1) कंधा – हिस्सा
    (2) परिवार – भाग
    (3) हिस्सा – कुल
    (4) किनारा भाग
    Ans- (1)
  22. ‘अभय – उभय’ शब्द युग्म का सही अर्थ है? (Rajasthan Patwar 2011, RAS 2004)
    (1) दोनों – निर्भय
    ‍(2) भयाकान्त – ऊँचा
    (3) भयमीत  – मोटा
    (4) निर्भय – दोनों
    Ans- (4)
  23. सही शब्द-युग्म का चयन कीजिए-
    (1) सम – शांति, शम – बराबर
    (2) लक्ष – उद्देश्य , लक्ष्य – लाख
    (3) सुधि – याद , सुधी – बुद्धिमान
    (4) हाल – शराब, हाला – दशा
    Ans- (3)
    Note-
    हाल – दशा, हाला – शराब
  24. यदि ‘अंश’ शब्द का अर्थ ‘हिस्सा’ है तो ‘अंस’ शब्द का क्या अर्थ है? (Rajasthan B.Ed. 2002)
    (1) बुरा
    (2) कंधा
    (3) समाज
    (4) वंश
    Ans- (2)
  25. इति-इति युग्म का सही अर्थ है? (Rajasthan Police SI 2011)
    (1) विघ्न – समाप्त
    (2) समाप्त – विघ्न
    (3) समाप्त – शुभ
    (4) प्रारम्भ – विघ्न
    Ans- (2)
  26. किस क्रमांक में ‘क्षति – क्षिति’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है? (Rajasthan Patwar 2011, RAS 1998)
    (1) समूह – हानि
    (2) हानि – पृथ्वी
    (3) धरती – हवा
    (4) हानि – आकाश
    Ans- (2)
  27. ‘दस – दश’ युग्म का सही अर्थ युग्म है? (Rajasthan BSTC 2011)
    (1) डंक – चुभन
    (2) हिस्सा – रावण
    (3) डसना –  दस
    (4) विष – दाँत
    Ans- (1)
  28. संगत शब्द युग्म बताइए-
    (1) व्याकरण – व्याकरण का ज्ञाता, वैयाकरण – शब्द-शास्त्र
    (2) देव -भाग्य , दैव – देवता
    (3) अनल – हवा , अनिल – आग
    (4) संप्रति – अब , संप्राप्ति – प्राप्त होना
    Ans- (4)
    Note-
    व्याकरण – शब्द-शास्त्र , वैयाकरण – व्याकरण का ज्ञाता
    देव -देवता , दैव – भाग्य
    अनल – आग , अनिल – हवा
  29. संगत शब्द युग्म बताइए
    (1) कोश – शब्द कोश , कोष – खजाना/भंडार
    (2) निसान – चिह्न , निशान  – झंडा
    (3) प्रसाद – महल , प्रासाद –  कृपा
    (4) तरणि – नाव , तरणी – सूर्य
    Ans- (1)
    Note-
    निशान  – चिह्न
    प्रसाद – कृपा , प्रासाद – महल
    तरणि – सूर्य , तरणी – नाव
  30. ‘कुच – कूच’ युग्म का सही अर्थ है? (Rajasthan Police. SI 2011)
    (1) सेना – स्तन
    (2) स्तन – कली
    (3) उरोज – सेना
    (4) उरोज – प्रस्थान
    Ans- (4)
    उरोज का अर्थ – स्तन
  31. ‘सम – शम’ युग्म का सही अर्थ वाला युग्म है? (Rajasthan Police. SI 2011)
    (1) शांति – मोक्ष
    (2) समान – मोक्ष
    (3) शांति – चावल
    (4) चावल – शांति
    Ans- (2)
  32. कौनसा क्रमांक उचित नहीं है? (Rajasthan Patwar 2011)
    (1) वसन – बर्तन, व्यसन – मद्यपान
    (2) शोक – दुःख, शौक  – चाव
    (3) बलि – बलिदान, बाली – शक्तिशाली
    (4) सूर – देवता, शूर – वीर
    Ans- (1)
    Note-
    वसन – वस्त्र, व्यसन – बुरी आदत
  33. किस क्रमांक में ‘कुल – कूल’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है? (Rajasthan Patwar 2011, RAS 1991, 1994)
    (1) परिवार – ढंग
    (2) वंश – किनारा
    (3) परिवार – योग
    (4) किनारा – ठंडा
    Ans- (2)
  34. किस क्रमांक में ‘कृतज्ञ – कृतघ्न’ शब्द-युग्म का सही अर्थ भेद है?
    (1) कृतकार्य – बंधन युक्त
    (2) उपकार मानने वाला – उपकार न मानने वाला
    (3) रचित – टूटा हुआ
    (4) उपकार को न मानने वाला- उपकारी
    Ans- (2)
  35. किस क्रमांक में ‘भीति – भित्ति’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है?
    (1) डर – नौकर
    (2) धरती – भय
    (3) डर – दीवार
    (4) आकाश – भय
    Ans- (3)
  36.  ‘अकर – आकर’ का क्रमशः सही अर्थ है? (Rajasthan Patwar 2011, Rajasthan IIIrd Gr. Teacher 2012)
    (1) पहाड – सूर्य
    (2) देवता – जल
    (3) न करने योग्य – खजाना
    (4) न करने योग्य – खान
    Ans- (4)
  37. कौनसा क्रम ठीक नहीं है? (Rajasthan Patwar 2011)
    (1) लक्ष – लाख, लक्ष्य – उद्देश्य
    (2) गज – हाथी, गज – माप
    (3) प्रमाण – सबूत, परिमाण – मात्रा
    (4) प्रसाद – भेंट, प्रासाद – नींव
    Ans- (4)
    Note-
    प्रासाद –  महल
  38. निम्न में से सही अर्थयुक्त शब्द-युग्म छाँटिएँ? (Rajasthan Highcourt LDC 2017)
    (1) जलज – बादल  ,  जलद – कमल
    (2) ग्रंथि –  गाँठ  ,  ग्रंथ – पुस्तक
    (3) क्षति – हानि  ,  क्षिति – दोष
    (4) अंब – अवश्य  ,  अंबु – अभी
    Ans- (2)
    Note-
    अंब – माता
    अंबु – पानी
    क्षिति – पृथ्वी
    जलज – कमल
    जलद – बादल
  39. त्रुटिपूर्ण अर्थयुक्त शब्द-युग्म है? (Rajasthan Highcourt LDC 2017)
    (1) अमल – स्वच्छ, अमला – लक्ष्मी
    (2) अपर्ण – पत्रहीन,  अपर्णा – पार्वती
    (3) अमित – असीम,  अमीत – शत्रु
    (4) अभिहित – अनुचित, अविहित – कथित
    Ans- (4)
    Note-
    अभिहित – कथित, अविहित – अनुचित
  40. किस क्रमांक में ‘सूत सुत’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है?
    (1) धागा – घोड़ा
    (2) पुत्र – सूई
    (3) सारथी – पुत्र
    (4) सारथी – धागा
    Ans- (3)
  41. समश्रुत शब्द ‘पृथा – प्रथा’ का किस क्रम में सटीक अर्थ है?
    (1) अलग – रिवाज
    (2) अलग – विलग
    (3) कुंती – रीति
    (4) नाम – ढाल
    Ans- (3)
  42. विपरीत युग्म शब्द कौनसा है? (Rajasthan Women Supervisor 2015)
    (1) दीन – दुःखी
    (2) जड़ – चेतन
    (3) पतले – पतले
    (4) चाय – वाय
    Ans- (2)
  43. किस क्रमांक में ‘परिमाण-परिणाम’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है? (Rajasthan Patwar 2011, RPSC LDC 2016)
    (1) मात्रा – नतीजा
    (2) मात्रा – दूरी
    (3) दूरी – फल
    (4) दूरी – मोटाई
    Ans- (1)
  44.  ‘अविराम’ का अर्थ ‘लगातार’ है तो ‘अभिराम’ का क्या अर्थ है? (Rajasthan B.Ed. 2002)
    (1) सुंदर
    (2) भीतर
    (3) ईश्वर
    (4) समाप्त
    Ans- (1)
  45. ‘अंबुज-अंबुद’ शब्द युग्म का अर्थ भेद है? (Rajasthan Agri A.O. 2012)
    (1) माता – बादल
    (2) भ्रमर – वारिद
    (3) कमल – सागर
    (4) कमल – बादल
    Ans- (4)
  46. ‘आलि – आली’ शब्द-युग्म अर्थ है-
    (1) सखी – भौरा
    (2) कली – भौंरा
    (3) भौंरा – सखी
    (4) भौरा – कली
    Ans- (3)
  47. असंगत शब्द-युग्म बताइए-
    (1) भिड- ततैया /बर्रें, पुष्कर – सरोवर / एक तीर्थ
    (2) पुष्कल – पर्याप्त / बहुत, पुष्कर – सरोवर / एक तीर्थ
    (3) ज़रा – वृद्धावस्था, जरा – थोड़ा
    (4) तर्क – बहस, तक्र – छाछ
    Ans- (3)
    Note-
    ज़रा -‌ थोड़ा
  48. ‘ग्रंथ – ग्रन्धी’ शब्द युग्म का सही अर्थ है? (RPSC LDC 2011)
    (1) किताब – सिखगुरु
    (2) किताब – लेखक
    (3) पुस्तक – वेदपाठी
    (4) पुस्तक – गाँठ
    Ans- (1)
  49. कृमि – कर्मी युग्म का सही अर्थ युग्म है? (Rajasthan BSTC 2011)
    (1) परिश्रमी – किसान
    (2) क्रीडा – खिलाड़ी
    (3) लेखक – पुस्तक
    (4) कीड़ा – कर्मचारी
    Ans- (4)
  50. किस क्रमांक में ‘कृति – कृती’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है? (Rajasthan Patwar 2011)
    (1) रचना – करने वाला / रचनाकार
    (2) रचना – रम्य
    (3) कर्म – रचना
    (4) किया गया – कर्म
    Ans- (1)
हिन्दी शब्द-युग्म MCQs Part 1, Part 2, Part 3

Leave a Comment

error: Content is protected !!