120 से अधिक अति महत्त्वपूर्ण हिन्दी तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी शब्द MCQs. Objective Question on हिन्दी तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी शब्द।
More then 120 Most Important Hindi Tatsam, Tadbhav, deshaj, Videshi Shabd MCQs. Previous Years Questions of Tatsam, Tadbhav, deshaj, Videshi Shabd (तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी शब्द) Part 3
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तद्भव है? (Rajasthan Patwar Ex. 2011)
(1) अश्रु
(2) कछुआ
(3) कर्तव्य
(4) कर्पूर
Ans- (2)
किस तत्सम शब्द की वर्तनी अशुद्ध है? (Rajasthan B.Ed. 2009)
(1) निर्द्वन्द्व
(2) संन्यासी
(3) अनुसूया
(4) बन्ध्या
Ans- (3)
नीचे दिए गए विकल्पों में से तत्सम शब्द है?
(1) पड़ोसी
(2) शहीद
(3) य
(4) गोधूम
Ans- (4)
‘तत्सम’ शब्द में ‘तत्’ किस भाषा के लिए प्रयुक्त हुआ है?
(1) वैदिक संस्कृत
(2) संस्कृत
(3) पालि
(4) प्राकृत
Ans- (2)
सार्थक खंड वाले शब्द क्या कहलाते हैं? (Rajasthan B.Ed. 2004)
(1) योगरूढ
(2) यौगिक
(3) रुढ़
(4) कोई नहीं
Ans- (2)
इनमें से कौन-सा शब्द तत्सम है? (Rajasthan Police SI 2011)
(1) सावन
(2) बिच्छु
(3) सूरज
(4) रुक्ष
Ans- (4)
इनमें से कौनसा शब्द तद्भव है?
(1) मत्स्य
(2) कन्धा
(3) दन्त
(4) मृत्यु
Ans- (2
निम्नलिखित में से किस समूह में सभी शब्द तत्सम है?
(1) ओष्ठ, किताब, रानी, चाकू
(2) निष्ठुर, हाथी, कार्य
(3) शर्करा, पवन, ज्येष्ठ, अग्नि
(4) काष्ठ, घृत, घोड़ा, कारीगर
Ans- (3)
कौन-सा शब्द ‘तद्भव’ नहीं है? (Rajasthan Asst. Jailor 2016)
(1) लाज
(2) छाया
(3) संजोग
(4) पंछी
Ans- (2)
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम है? (Rajasthan Patwar Ex. 2011)
(1) आग
(2) आँख
(3) अग्र
(4) आज
Ans- (3)
निम्नलिखित में से देशज शब्द नहीं है-
(1) पाग
(2) रींगडा
(3) खिड़की
(4) बूट
Ans- (4)
किस क्रमांक का शब्द तत्सम है?
(1) चाय
(2) नंगा
(3) घी
(4) घोटक
Ans- (4)
वाक्य में प्रयुक्त शब्द को कहते हैं? (RTET Level II 2011)
(1) शब्दांश
(2) भाषा
(3) लिपि
(4) पद
Ans- (4)
इनमें से कौन-सा शब्द तद्भव है? (Rajasthan Police SI 2011)
(1) मृत्यु
(2) कन्धा
(3) दन्त
(4) मत्स्य
Ans- (2)
निम्न में ‘रूढ़’ शब्द कौनसा है?
(1) पंकज
(2) वैभव
(3) मलयज
(4) जलज
Ans- (2)
‘वकील’ किस भाषा का शब्द है?
(1) तुर्की
(2) पुर्तगाली
(3) फारसी
(4) अरबी
Ans- (4)
निम्न में से कौन-सा शब्द विदेशी मूल का नहीं है? (Rajasthan Tax Act 2008)
(1) चाय
(2) विज्ञापन
(3) कोयल
(4) तम्बाकू
Ans- (2)
निम्नलिखित में से कौन-सा तत्सम शब्द नहीं है? (Rajasthan B.Ed. 2002)
(1) गणना
(2) कार्य
(3) कृपा
(4) उजाला
Ans- (4)
दो भिन्न भाषाओं के मेल से बना शब्द कहलाता है-
(1) विदेशज
(2) संकर
(3) तद्भव
(4) देशज
Ans- (2)
विदेशी शब्द नहीं है?
(1) शतरंज
(2) चुगली
(3) डिबिया
(4) गबन
Ans- (3)
किस क्रमांक का शब्द तद्भव है? (Rajasthan Patwar Ex. 2011)
(1) केला
(2) कुट
(3) कूप
(4) काक
Ans- (1)
दो या दो से अधिक शब्दों अथवा शब्दांशों के मेल से बने शब्द कहलाते हैं? (Rajasthan IIIrd Gr. Tea. 2012)
(1) रूढ़
(2) समानार्थक
(3) यौगिक
(4) योगरूढ़
Ans- (3)
चाय किस भाषा का शब्द है?
(1) अंग्रेजी
(2) फ्रेंच
(3) चीनी
(4) जापानी
Ans- (3)
‘धरित्री’ का तद्भव रूप है-
(1) धरिता
(2) धरितरी
(3) धारिती
(4) धरती
Ans- (4)
‘श्मश्रु’ शब्द का तद्भव रूप होगा? (RTET Level I 2011)
(1) आँसू
(2) ससुर
(3) मूँछ
(4) अश्रु
Ans- (3)
किस क्रम में तद्भव शब्द है? (Rajasthan Patwar 2011)
(1) अनार्य
(2) उबटन
(3) अक्षर
(4) अंगुष्ठ
Ans- (2)
किस क्रम में देशज शब्द है?
(1) अग्नि
(2) अक्षि
(3) तमन्ना
(4) भोंदू
Ans- (4)
निम्न में से यौगिक शब्द है-
(1) चतुर
(2) रेखांकित
(3) कलश
(4) कमरा
Ans- (2)
किस क्रमांक का शब्द तद्भव है? (Rajasthan Patwar Ex. 2011, B.Ed. 2014)
(1) चूर्ण
(2) शकट
(3) चोंच
(4) चंद्रिका
Ans- (3)
इनमें से तत्सम शब्द कौन-सा है? (Rajasthan B.Ed. 2000)
(1) आम
(2) आलस
(3) अवतार
(4) अगस्त
Ans- (3)
तद्भव शब्द ‘घडी’ का तत्सम रूय है-
(1) घाट
(2) घण्टी
(3) घटिका
(4) घड़ियाल
Ans- (3)
कौनसा शब्द तद्भव है?
(1) गौतम
(2) हाथी
(3) व्याकरण
(4) स्त्री
Ans- (2)
संस्कृत के वे शब्द जो हिंदी में बिना किसी परिवर्तन के प्रयुक्त होते हैं, कहलाते हैं? (RTET Level 1 2011)
(1) तत्सम
(2) देशज
(3) संस्कृत
(4) तद्भव
Ans- (1)
किस क्रम में तद्भव शब्द नहीं है? (Rajasthan Patwar 2011)
(1) छाँह
(2) कुओं
(3) चितेरा
(4) चर्वण
Ans- (4)
‘बादल’ का तत्सम शब्द है-
(1) वारिद
(2) वाष्प
(3) मेघ
(4) घन
Ans- (1)
किस क्रम में तत्सम शब्द है?
(1) ऊँट
(2) ईख
(3) आमलक
(4) कतरन
Ans- (3)
किस क्रमांक का शब्द तद्भव है? (Rajasthan Patwar 2011)
(1) बधिर
(2) वणिक
(3) बॉझ
(4) वत्स
Ans- (3)
इनमें कौनसा शब्द ‘तत्सम’ है? (Rajasthan Asst. Jailor 2016)
(1) गाथा
(2) साथ
(3) माथा
(4) हाथ
Ans- (1)