350 से अधिक अति महत्त्वपूर्ण हिन्दी शब्द शुद्धि MCQs. Objective Question on शब्द शुद्धि

More then 350 Most Important Hindi Shabd Shuddhi MCQs. Previous Years Questions of Shabd Shuddhi (शब्द शुद्धि) Part 1

  1. कौनसा शब्द शुद्ध है? (Rajasthan Stenographer- 2001)
    (1) त्रिदोष
    (2) तिरदोष
    (3) तृदोष
    (4) त्रिदोश
    Ans- (1)
  2. कौनसा शब्द शुद्ध है? (Rajasthan B.Ed. 2008)
    (1) तूष्टीकरण
    (2) तूष्टिकरण
    (3) तुष्टीकरण
    (4) तुष्टिकरण
    Ans- (3)
  3.  नीचे दिए गए वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु उचित शब्द चुनिए-
    रसायनों ने मिट्टी की ……….. को नष्ट कर दिया है- (Rajasthan B.Ed. 2006)
    (1) उपलब्धता
    (2) पवित्रता
    (3) उत्पादकता
    (4) गरिमा
    Ans- (3)
  4.  इनमें से किस वर्ग के सभी शब्द सही हैं? (RPSC APO 2015)
    (1) गत्यवरोध, माहात्म्य
    (2) विपन्नवस्था, स्वस्थ्य
    (3) निरावलंब, वांगमय
    (4) मिष्ठान, कनिष्ठ
    Ans- (1)
    Note(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
    विपन्नवस्था ———-> विपन्नावस्था
    स्वस्थ्य ———-> स्वास्थ्य
    निरावलंब ———> निरवलम्ब
    वांगमय ———-> वांग्मय
    मिष्ठान ———-> मिष्टान्न
  5. किस क्रमांक में सभी शुद्ध है?
    (1) कॅगन, कॅगाल
    (2) कॅचन, देहिक
    (3) ऐतिहासिक, अलौकिक
    (4) इतिहासिक, अलौकिक
    Ans- (3)
  6. किस क्रमांक में सभी शुद्ध है?
    (1) एक्य, सप्ताहिक
    (2) आजीविका, आशीर्वाद
    (3) आर्शिवाद, अनुल
    (4) निरिक्षण, कृपालु
    Ans- (2)
  7. नीचे दिए गए वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु उचित शब्द चुनिए-
    हम जिसके सुख-दुख हँसने रोने का ………. समझ सकते हैं उसी से हमारी आत्मा को अधिक मेल होता है? (Rajasthan B.Ed. 2006)
    (1) दुःखद
    (2) व्याज्य
    (3) असह्य
    (4) सह्या
    Ans- (3)
  8. किस क्रमांक में वर्तनी संबंधी अशु‌द्धि हैं? (Rajasthan Patwari Exam 2011, Rajasthan IIIrd Grade Teacher 2012)
    (1) कैकेयी
    (2) श्रृंगार
    (3) कार्पण्य
    (4) कवींद्र
    Ans- (2)
    Note(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
    श्रृंगार ————> शृंगार
  9. कौनसा शब्द शुद्ध है?
    (1) अशोक
    (2) सौजन्यता
    (3) बाहुल्यता
    (4) अशीर्बाद
    Ans- (1)
    Note-(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
    सौजन्यता ——–> सौजन्य
    बाहुल्यता ——–> बाहुल्य
    अशीर्बाद ——–> आशीर्वाद
  10. सही वर्तनी वाला शब्द है-
    (1) इर्सा
    (2) इर्ष्या
    (3) इर्षा
    (4) ईर्ष्या
    Ans- (4)
  11. सही वर्तनी वाला शब्द है-
    (1) कियारि
    (2) क्यारी
    (3) कीयारि
    (4) कियारी
    Ans- (2)
  12. निम्नलिखित शब्दों में से शुद्ध शब्द का चयन करे- (Rajasthan B.Ed. 2004)
    (1) आभीयोग
    (2) अभीयोग
    (3) अभोयीन
    (4) अभियोग
    Ans- (4)
  13. किस क्रमांक में सभी शब्द शुद्ध है?
    (1) पुष्टीकरण, मिष्ठान्न, शरदोत्सव, निर्दयी
    (2) जिजीविषा, चतुश्श्लोकी, वर-वधू, प्रौढ़
    (3) अतिश्योति , व्यस्क, सशंकित, उज्जवल
    (4) दाम्पत्य, मानवीयकरण, सोजन्यता, सौंदर्य
    Ans- (2)
    Note(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
    पुष्टीकरण ——-> पुष्टिकरण
    अतिश्योति ———> अतिशयोक्ति
    मिष्ठान्न ———> मिष्टान्न
    निर्दयी ———> निर्दय
    शरदोत्सव ———-> शरदुत्सव
    व्यस्क ———> वयस्क
    सशंकित ———-> शंकित , सशंक
    उज्जवल ———–> उज्ज्वल
    मानवीयकरण ——–> मानवीकरण
    सोजन्यता ———> सौजन्य
  14. रेखांकित पद का शुद्ध रूप कौनसा है?
    हमें आपके आशीरवाद की कामना है- (Rajasthan B.Ed. 2006)
    (1) आशीरवाद
    (2) आशिर्वाद
    (3) आशीर्वाद
    (4) आर्शीवाद
    Ans- (3)
  15.  शुद्ध शब्द नहीं है? ( RPSC LDC 2011)
    (1) कवयित्री
    (2) ऐश्वर्य
    (3) कैलास
    (4) अनुगृहित
    Ans– (4)
    Note(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
    अनुगृहित ——–> अनुगृहीत
  16.  सही वर्तनी वाला शब्द है ? (Rajasthan Police SI-2011)
    (1) अन्तर्भाव
    (2) अर्न्तद्वन्द्व
    (3) अन्तराष्ट्रीय
    (4) अर्न्तदेशीय
    Ans- (1)
    Note-(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
    अर्न्तद्वन्द्व ——-> अन्तर्द्वन्द्व
    अर्न्तदेशीय ——>अन्तर्देशीय
  17. किस क्रमांक में सभी शुद्ध है?
    (1) परिक्षा, बिमारी
    (2) प्राप्ति, पुष्टि
    (3) पशू, साधू
    (4) शुन्य, सुर्य
    Ans- (2)
  18. किस क्रमांक में शब्द शुद्ध है?
    (1) प्रशंसा
    (2) प्रसंसा
    (3) प्रसंशा
    (4) प्रसंषा
    Ans- (1)
  19. वर्तनी की दृष्टि से कौन सा शब्द शुद्ध है? (Rajasthan B.Ed. 2000)
    (1) अनधीकार
    (2) अनधिकार
    (3) अनाधीकार
    (4) अनाधिकार
    Ans- (2)
  20. ‘अंतिम सीमा’ किस शब्द का अर्थ है? (Rajasthan B.Ed. 2003)
    (1) पराकाष्ठा
    (2) सीमाहीन
    (3) क्षितिज
    (4) असीम
    Ans- (1)
  21. सही वर्तनी वाला शब्द है? (Rajasthan IInd Grade Teacher – 2010)
    (1) माहात्मय
    (2) महात्मय
    (3) माहात्म्य
    (4) महात्मय
    Ans- (3)
  22. सही वर्तनी वाला शब्द है? (Rajasthan Police S.I. 2011)
    (1) श्रेयर
    (2) स्वातन्त्र्य
    (3) ब्रम्हा
    (4) आल्हादित
    Ans- (2)
    Note(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
    ब्रम्हा ——-> ब्रह्मा
    आल्हादित ———-> आह्लादित
  23.  निम्नलिखित शब्दों में अशुद्ध कौन-सा है?(Rajasthan Police S.I. 2002)
    (1) चिह्न
    (2) जगत्
    (3) चहारदीवारी
    (4) आरण्य
    Ans- (4)
    Note-(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
    आरण्य ——-> अरण्य
  24. सही वर्तनी है-
    (1) शताब्दि
    (2) शताब्दी
    (3) सताब्दी
    (4) सताब्दि
    Ans- (2)
  25. किस क्रम में सभी शुद्ध हैं? (Rajasthan Patwari Exam 2011)
    (1) उज्जयिनी, उच्छिष्ट, ऊहापोह
    (2) अरण्य, आल्हाद, आंट
    (3) अहोरात्रि, अतोहिणी, अन्वीष्ट
    (4) ईजहार, इप्सित, एतिहासिक
    Ans- (1)
    Note–(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
    आल्हाद ———> आह्लाद
    अहोरात्रि ———-> अहोरात्र
    एतिहासिक ——–> ऐतिहासिक
    ईजहार ———-> इजहार
    इप्सित ———–> ईप्सित
  26. किस क्रमांक का शब्द शुद्ध है?
    (1) उज्ज्वल
    (2) उजवल
    (3) उज्जवल
    (4) ऊज्वल
    Ans- (1)
  27. किस क्रमांक में सभी शुद्ध है?
    (1) प्रसाद, विष
    (2) विशिष्ट, श्लिष्ट
    (3) संतुष्ट, अनिष्ठ
    (4) क्रतिज्ञ, विशिष्ट
    Ans- (2)
  28.  कौनसी वर्तनी शुद्ध है?
    (1) द्रौपदी
    (2) अभ्यार्थी
    (3) सदोक्ति
    (4) नीत्योपदेश
    Ans- (1)
    Note(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
    अभ्यार्थी ———-> अभ्यर्थी
  29. सही वर्तनी वाला शब्द है? (Rajasthan Police SI – 2011)
    (1) शुभेच्छू
    (2) पूज्यनीय
    (3) नृत्यंगना
    (4) केन्द्रीकरण
    Ans- (4)
    Note(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
    शुभेच्छू –——> शुभेच्छु
    पूज्यनीय ———> पूजनीय
    नृत्यंगना – ——–> नृत्यांगना
  30.  शुद्ध शब्द का चयन करें- (Rajasthan Stenographer – 2001)
    (1) परणति
    (2) परीणीत
    (3) परिणति
    (4) परणिति
    Ans- (3)
  31.  वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है? (Rajasthan LDC Ex. 2018)
    (1) अवशिष्ठ
    (2) घनिष्ठ
    (3) गरिष्ट
    (4) श्रृंगार
    Ans- (2)
    Note-(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
    अवशिष्ठ —> अवशिष्ट
    गरिष्ट —> ग‌रिष्ठ
  32.  निम्नलिखित शब्दों में अशुद्ध कौन-सा है?(RAS 1992)
    (1) प्रज्वलित
    (2) श्राप
    (3) प्रातः काल
    (4) ज्योत्स्ना
    Ans- (2)
    Note-(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
    श्राप ——–> शाप
  33.  निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द है? (Rajasthan LDC Ex. 2018)
    (1) कृतघन
    (2) श्राप
    (3) तात्तर्य
    (4) वयस्क
    Ans- (4)
    Note-(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
    कृतघन —> कृतघ्न
    श्राप —> शाप
  34. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है-
    (1) अमावस्या
    (2) उमावस्या
    (3) अमावास्या
    (4) अमावश्या
    Ans- (1)
  35. सही वर्तनी वाला शब्द है-
    (1) युधीष्ठिर
    (2) युधिष्ठीर
    (3) युधिष्ठिर
    (4) यूधिष्ठिर
    Ans- (3)
  36. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध रूप क्या है?
    यदि आप विद्वेशपूर्ण अफवाहें फैलाते हैं तो आपके साथी भी यही करने लगेंगे? (Rajasthan B.Ed. 2007)
    (1) विद्धेशपूर्ण
    (2) विद्वेषपूर्ण
    (3) विद्वेषपूर्ण
    (4) वीद्वेशपूर्ण
    Ans- (3)
  37.  निम्नलिखित में से कौनसा शब्द अशुद्ध है? (Rajasthan Patwari Exam 2011)
    (1) सम्मुख
    (2) सन्मुख
    (3) सन्हार
    (4) सम्मान
    Ans- (3)
    Note(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
    सन्हार ——-> संहार (सम् + हार )
  38. ‘अत्याधिक’ शब्द में अशुद्धि का कारण है? (Rajasthan Highcourt LDC 2017)
    (1) क्रम भंग
    (2) व्यंजन आगम
    (3) वर्ण परिवर्तन
    (4) स्वर आगम
    Ans- (4)
    Note-(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
    अत्याधिक—-> अत्यधिक
  39. किस क्रमांक में शुद्ध शब्द हैं? (Rajasthan Patwari Exam 2011)
    (1) जोत्सना
    (2) झांसी
    (3) निरपराध
    (4) तदोपरांत
    Ans- (3)
    Note(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
    जोत्सना ——–> ज्योत्स्ना
    तदोपरांत ———-> तदुपरांत
    झांसी ———> झाँसी
  40.  निम्नांकित में से कौन सा शब्द शुद्ध है? (Rajasthan Highcourt LDC 2017)
    (1) आशीर्वाद
    (2) आशिर्वाद
    (3) आर्शीवाद
    (4) आर्शिवाद
    Ans- (1)
  41.  निम्नांकित में से शुद्ध शब्द है? (Rajasthan Highcourt LDC 2017)
    (1) भगीरथी
    (2) भगीरथि
    (3) भागिरथी
    (4) भागीरथी
    Ans- (4)
  42. सही वर्तनी वाला शब्द है-
    (1) माहात्म्य
    (2) माहात्मय
    (3) महात्मय
    (4) महत्मय
    Ans- (1)
  43. इनमें से एक शब्द शुद्ध है, वह है-
    (1) प्रियदर्शनी
    (2) प्रियदर्शिनि
    (3) प्रियेदर्शिनी
    (4) प्रियदर्शिनी
    Ans- (1)
  44.  निम्नलिखित में शुद्ध शब्द कौनसा है?
    (1) शुसोभित
    (2) पुज्य
    (3) निरावलंब
    (4) बुद्धिमान
    Ans- (4)
    Note(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
    शुसोभित ——-> सुशोभित
    पुज्य ———> पूज्य
    निरावलंब ———> निरवलम्ब
  45. निम्नांकित में अशुद्ध शब्द है? (Rajasthan Highcourt LDC 2017 )
    (1) उछृंखल
    (2) गत्यवरोध
    (3) द्रष्टव्य
    (4) अतिशयोक्ति
    Ans- (1)
    Note –(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
    उछृंखल ——-> उच्छृंखल
  46.  इनमें रेफ (र्) की दृष्टि से अशुद्ध शब्द है? (RPSC LDC 2016)
    (1) दुर्व्यसन
    (2) उत्तीर्ण
    (3) पुर्ननवा
    (4) आशीर्वाद
    Ans- (3)
  47.  निम्न में से कौनसा शब्द शुद्ध है
    (1) उध्व
    (2) उर्ध्व
    (3) ऊध्न
    (4) ऊर्ध्व
    Ans- (4)
  48.  बर्तनी की दृष्टि से कौन-सा शब्द अशुद्ध है? (RPSC LDC 2016)
    (1) अधीन
    (2) अंत्याक्षरी
    (3) त्यौहार
    (4) पड़ोस
    Ans- (3)
    Note–(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
    त्यौहार ——> त्योहार
  49. कौनसा शब्द वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध है? (Rajasthan B.Ed. 2009)
    (1) पड़ौसी पड़ोसी
    (2) त्यौहार त्योहार
    (3) दृष्टा प्टा
    (2) अनुगृहीत
    Ans- (4)
    Note-(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
    पड़ौसी ——— > पड़ोसी
    त्यौहार ———-> त्योहार
    दृष्टा ——-> द्रष्टा
  50. अपने पूर्वजों के पद्चिनहो पर चलना हमारा कर्त्तव्य हैं। रेखांकित शब्द की सही‌ वर्तनी है-
    (1) पदचिह्नौ
    (2) पदचिण्हो
    (3) पदचिह्नों
    (4) पदचिहृनों
    Ans- (3)
हिन्दी शब्द शुद्धि MCQs Part 1, Part 2, Part 3, Part 4, Part 5, Part 6, Part 7

हिन्दी व्याकरण MCQs

Leave a Comment