हिंदी शब्द शुद्धि व्याकरण। हिन्दी शब्द शुद्धि MCQs. Objective Question on शब्द शुद्धि । Hindi Shabd Shuddhi MCQ. Previous Years Questions of Shabd Shuddhi (शब्द शुद्धि) (हिन्दी अशुद्ध शब्द – शुद्ध शब्द)- Part 3

1. बर्तनी की दृष्टि से कौनसा शब्द शुद्ध है?
(1) अन्ताक्षरि
(2) आर्शिवाद
(3) सौन्दर्यता
(4) संन्यास
Ans- (4)
Note–(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
सौन्दर्यता ——> सौन्दर्य
आर्शिवाद ——> आशीर्वाद
अन्ताक्षरि ——> अंत्याक्षरी

2. निम्न में अशुद्ध शब्द है? (Rajasthan Patwar 2016)
(1) दुरवस्था
(2) मैथिलीशरण
(3) गत्यावरोध
(4) प्रज्वलित
Ans- (3)
Note-(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
गत्यावरोध ——–> गत्यवरोध

3. शुद्ध वर्तनी वाले शब्द का चयन करें- (Raj B.Ed. 2001)
(1) संवत
(2) समवत्
(3) संवत्
(4) सम्वत
Ans- (3)

4. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द अशुद्ध है?
(1) मिष्टान्न
(2) पूज्यनीय
(3) व्यावहारिक
(4) संन्यास
Ans- (2)
Note-(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
व्यावहारिक —–> पूजनीय

5. निम्नलिखित शब्दों में से शुद्ध शब्द है- (Raj LDC Ex. 2018)
(1) अजमाइश
(2) आगामी
(3) अंताक्षरी
(4) आशिर्वाद
Ans- (2)
Note-(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
आशिर्वाद –> आशीर्वाद
अंताक्षरी –> अंत्याक्षरी
अजमाइश –> आजमाइश

6. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द शुद्ध है?
(1) अभिष्ट
(2) लघूत्तर
(3) अनुग्रहीत
(4) लबधप्रतिष्ठित
Ans-(2)
Note-(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
अभिष्ट ——-> अभीष्ट
अनुग्रहीत ——> अनुगृहीत
लबधप्रतिष्ठित ——> लब्धप्रतिष्ठ

7. शब्द के शुद्ध रूप पर निशान लगाएँ। (महिला सुपरवाइजर – 2015)
(1) चाहिये
(2) चाहिए
(3) चाहीएँ
(4) चाहिऐ
Ans- (2)

8. निम्नलिखित में अशुद्ध शब्द कौनसा है?
(1) वाल्मीकि
(2) अनूदित
(3) गरिष्ट
(4) वेश्या
Ans- (3)
Note(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
गरिष्ट ——-> गरिष्ठ

9. इनमें से कौनसा शब्द शुद्ध है? (RPSC APO 2015)
(1) गृहिनी
(2) अभिषेक
(3) अत्याधिक
(4) दिवतीय
Ans- (2)
Note(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
अत्याधिक ——–> अत्यधिक
दिवतीय———> द्वितीय
गृहिनी———- > गृहिणी

10. निम्नलिखित शब्दों में अशुद्ध कौन-सा है?(RAS 2001)
(1) महायज्ञ
(2) अत्यधिक
(3) समाधी
(4) दुरवस्था
Ans- (3)
Note-(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
समाधी ——–> समाधि

11. किस विकल्प में सभी शब्द अशुद्ध प्रयुक्त हैं? (RPSC APO 2015)
(1) दृष्टव्य, पैत्रिक, शुश्रूषा, उच्छृंखल
(2) दृष्टव्य, पैत्रिक, सुश्रुषा, उछृंखल
(3) दृष्टव्य, पैतृक, सुश्रुषा, उच्छृंखल
(4) द्रष्टव्य, पैतृक, शुश्रूषा, उछृंखल
Ans–(2)
Note–(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
पैत्रिक ——-> पैतृक
दृष्टव्य ———-> द्रष्टव्य
सुश्रुषा———> शुश्रूषा
उछृंखल ——–> उच्छृंखल

12. किस क्रमांक में सभी शब्द शुद्ध है- (Raj. B.Ed. 2014) ,
(1) गृहस्थी, दिवाली
(2) अत्यधिक, अनधिकार
(3) पुज्य, ऐनक
(4) आधीन, चहिये
Ans- (2)
Note(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
दिवाली ——–> दीवाली
पुज्य ———> पूज्य
एैनक———-> ऐनक
आधीन ———-> अधीन
चहिये ———–> चाहिए

13. शुद्ध वर्तनी वाले विकल्प का चयन कीजिए। (Raj LDC Ex. 2018
(1) चर्मोत्कर्स
(2) चर्मोत्कर्ष
(3) चरमोत्कर्ष
(4) चरमोकर्ष
Ans- (3)

14. सही शब्द को छाँटिए- (Raj III Teacher -2012)
(1) रसायनिक
(2) रसयनीक
(3) रासायनिक
(4) रासायनीक
Ans- (3)

15. किस क्रमांक का शब्द शुद्ध है-(Raj. B.Ed. 2014)
(1) पुराणीक
(2) पौराणिक
(3) पौराणीक
(4) पुराणिक
Ans- (2)

16. अपने पूर्वजों के प‌द्धिनहों पर चलना हमारा कर्त्तव्य है। रेखांकित शब्द की सही वर्तनी है? (Rajasthan B.Ed. 2001)
(1) पदविण्हो
(2) पदचिह्नौ
(3) पदचिह्नों
(4) पद्चिह्नो
Ans- (4)

17. कक्षा के ………… विद्यार्थी अनुपस्थित है। वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त शब्द है? (Rajasthan B.Ed. 2008)
(1) अधिकांश
(2) अधिकाधिक
(4) अधिकतर
(4) अधिक
Ans- (3)

18. शुद्ध शब्द नहीं है? (Rajasthan Patwari Main’s 2017)
(1) निरोग
(2) प्रायद्वीप
(3) शाप
(4) तत्त्व
Ans- (1)
Note-(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
निरोग —–> नीरोग

19. किस विकल्प में शुद्ध शब्द है? (RSMSSB LDC Ex. 2018)
(1) स्वाति
(2) स्वाती
(3) सवाति
(4) सुवाति
Ans- (1)

20. नीचे दिए गए वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु उचित शब्द चुनिए-
……….व्यक्ति को किंकर्तव्यविमूढ़ बना देती है? (Rajasthan B.Ed. 2006)
(1) विविधा
(2) अभिधा
(3) दुविधा
(4) सुविधा
Ans- (3)

21. शुद्ध शब्द है? (RTET level – I 2011)
(1) उज्जवल
(3) उजवल
(2) उज्वल
(4) उज्ज्वल
Ans- (4)

22. शुद्ध शब्द है? ( RPSC LDC 2011)
(1) पुरुस्कार
(2) कृतकृत्य
(3) ओदार्य
(4) आधीन
Ans- (2)
Note(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
पुरुस्कार ——–> पुरस्कार
ओदार्य ———> औदार्य
आधीन ———–> अधीन

23. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द शुद्ध हैं?
(1) परछाइयाँ
(2) परछाईयाँ
(3) परछाईया
(4) परछायीयाँ
Ans- (1)

24. दिए गए वाक्य में उचित शब्दों की पूर्ति कीजिए-
मेरे हृदय में उनके एक चित्र की ………….. अब तक सजीव है- (Raj B.Ed. 2007)
(1) संस्तुति
(2) स्मृति
(3) स्तुति
(4) प्रशस्ति
Ans- (2)

25. सही शब्द है? (Raj III rd Grade Teacher -2012, Stenographer 2001)
(1) ओद्योगीकरण
(2) औद्योगीकरण
(3) उद्योगीकरण
(4) औद्योगिकरण
Ans- (2)

26. शुद्ध शब्द है? (RPSC IIInd Grade Teacher – 2012)
(1) स्थायी
(2) स्थाइ
(3) स्थायि
(4) स्थाई
Ans- (1)

27. शुद्ध शब्द का चयन कीजिए- (Tax Assitant 2018)
(1) कवियत्री
(2) कवयित्री
(3) कवयत्री
(4) कवीयत्री
Ans- (2)

28. शुद्ध वर्तनी वाले शब्द का चयन करें- (Rajasthan IIIrd Grade Teacher 2012)
(1) आयुर्वेदिक
(2) आयुवैदिक
(3) आयुर्वेदिक
(4) आयुर्वेर्दिक
Ans- (1)

29. कौन सा शब्द शुद्ध है? (बी.एस.टी.सी. परीक्षा 2011)
(1) पुरष्कार
(2) पुरूष्कार
(3) पुरूस्कार
(4) पुरस्कार
Ans- (4)

30. ‘निभ्रांत’ शब्द की सही वर्तनी है? (Rajasthan B.Ed. 1999)
(1) निरभ्रांत
(2) न्निभ्रांत
(3) निम्रांत
(4) निर्भ्रांत
Ans- (4)

31. निम्न में से कौनसा शब्द शुद्ध है
(1) पुनरोत्थान
(2) पुनुरोत्थान
(3) पुनरुत्थान
(4) पुनुरुत्थान
Ans- (3)

32. निम्नलिखित शब्दों में अशुद्ध कौन-सा है?(Rajasthan Police S.I. 1998)
(1) अनुगृहीत
(2) आधीन
(3) दुरवस्था
(4) पूजनीय
Ans- (2)
Note-(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
आधीन ———> अधीन

33. कौनसा शब्द शुद्ध है? (बी.एस.टी.सी. परीक्षा 2011)
(1) अन्तर्द्वन्द्व
(2) अन्तःद्वंद्व
(3) अन्तरद्वंद्व
(4) अन्त्तद्वन्द्व
Ans– (1)

34. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द कौनसा है? (बी.एस.टी.सी. परीक्षा 2010
(1) अनुशाषन
(2) अनुषाषन
(3) अनुशासन
(4) अनुसासन
Ans- (3)

35. निम्न में से शुद्ध शब्द का चयन करें- (Raj B.Ed. 2004)
(1) टिप्पणी
(2) टिपपणी
(3) टिप्पण
(4) टिप्पणि
Ans- (1)

36. कौनसा शब्द शुद्ध है? (बी.एस.टी.सी. परीक्षा 2008)
(1) इनदिर
(2) इन्दिरा
(3) इन्दरा
(4) इन्द्ररी
Ans- (2)

37. कौनसा शब्द शुद्ध है? (बी.एस.टी.सी. परीक्षा 2008)
(1) उज्वल
(2) उज्जज्वल
(3) उज्जवल
(4) उज्ज्वल
Ans- (4)

38. किस शब्द की वर्तनी शुद्ध है? (Raj BSTC 2012)
(1) तादातम्य
(2) त्यौहार
(3) उत्तरदायित्व
(4) जाग्रति
Ans- (3)
Note(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
तादातम्य ———> तादात्म्य
त्यौहार ———> त्योहार
जाग्रति ———>जागृति

39. निम्नलिखित में से किस शब्द की वर्तनी शुद्ध है? (बी.एड. 2011)
(1) श्रुतनुश्रुत
(2) श्रुतनूश्रुत
(3) श्रुनानुश्रुत
(4) श्रुतानुश्रुत
Ans-(4)

40. कौनसा शब्द शुद्ध है? (Raj. B.Ed. 2009)
(1) अहल्य
(2) सौजन्यता
(3) बाहुल्यता
(4) ईर्षालु
Ans- (1)
Note(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
सौजन्यता ——> सौजन्य
बाहुल्यता ——–> बाहुल्य
ईर्षालु ——–> ईर्ष्यालु

41. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध रूप क्या है?
आइए पढ़-लिखकर स्वयं को लाभान्वीत करे- (B.Ed. 2007)
(1) लाभानिवित
(2) लाभान्वित
(3) लाभान्वीत
(4) लामन्वित
Ans- (2)

42. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध रूप क्या है?
कानपुर एक महत्त्वपूर्ण व्यवसाइक केन्द्र है- (Raj B.Ed. 2007)
(1) व्यवसायक
(2) व्यावसायिक
(3) व्यावसायक
(4) व्यावसारक
Ans- (2)

43. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध रूप क्या है?
प्रगति मैदान प्रदर्शिनी के लिए उपयुक्त स्थान है- (B.Ed. 2007)
(1) पृदर्शनी
(2) प्रदर्शिनी
(3) प्रियदर्शिनी
(4) प्रदर्शनी
Ans- (4)

44. दिए गए वाक्य में उचित शब्दों की पूर्ति कीजिए-
अंटार्कटिका पर चौथा अभियान दल पहुँचा ही था कि बड़े जोर का ………. तूफान आया- (Rajasthan B.Ed. 2007)
(1) हिमिका
(2) हिमानी
(3) हिमाद्रि
(4) हिमांश
Ans- (2)

45. किस क्रमांक में सभी शब्द शुद्ध है?
(1) विद्वान् , महान् , बुद्धिमान् , परिषद्
(2) मनोकामना, प्रज्जवलित, भवनिष्ठ, शाप
(3) ऊर्ध्व, कहानि, कौतूहल, निरापराधी
(4) गरिष्ट, मातृभूमि, प्रफुल्लित, दुरावस्था
Ans- (1)
Note(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
मनोकामना ————-> मन:कामना
प्रज्जवलित ————-> प्रज्वलित
भवनिष्ठ ————->
कहानि ————-> कहानी
निरापराधी ————-> निरपराध
गरिष्ट ————-> गरिष्ठ
दुरावस्था ——-> दुरवस्था

46. साहित्य और समाज में ……….. संबंध है। वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपर्युक्त शब्द है? (Raj. B.Ed. 2008)
(1) अधिक
(2) घनिष्ठ
(3) प्रचुर
(4) घोर
Ans- (2)

47. निम्न में अशुद्ध शब्द है? (Raj Patwar Pre 2016)
(1) पुरष्कारः
(2) पुरस्कार
(3) मनोयोग
(4) युधिष्ठिर
Ans- (1)

48. निम्न में अशुद्ध शब्द है? (Raj Patwar Pre 2016)
(1) प्रज्वलित
(2) पैतृक
(3) मान्यनीय
(4) मैथिली
Ans- (3)
Note-(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
मान्यनीय ——-> माननीय

49. किस क्रमांक में शुद्ध है? (Raj Patwari Exam 2011)
(1) श्रेष्ट, दीच्छा
(2) नछत्र, संतुष्ट
(3) अभीष्ट, सुशोभित
(4) श्रृंगार, स्रष्टी
Ans- (3)
Note-(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
श्रेष्ट ——–> श्रेष्ठ
दीच्छा ——–> दीक्षा

50. निम्नलिखित में अशुद्ध शब्द है? (Raj. Asst. Jailor 2016)
(1) शाप
(2) अतिश्योक्ति
(3) तदुपरांत
(4) प्रज्वलित
Ans- (2)
Note-(अशुद्ध शब्द ——–> शुद्ध शब्द)
अतिश्योक्ति ——–> अतिशयोक्ति

हिन्दी शब्द शुद्धि MCQ Part 1
हिन्दी शब्द शुद्धि MCQ Part 2
हिन्दी शब्द शुद्धि MCQ Part 4
हिन्दी शब्द शुद्धि MCQ Part 5

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!