हिंदी विशेषण व्याकरण। हिन्दी विशेषण MCQ. Objective Question on विशेषण । Hindi Visheshan MCQ. Previous Years Questions of Visheshan(विशेषण)

1. इनमें से कौन-सा शब्द भावाचक संज्ञा से बना ‘विशेषण’ नहीं है- (Jr. Accountant 2016)
(1) बुद्धिमान्
(2) पापी
(3) लोभी
(4) प्राथमिक
Ans- (4)

2. इनमें से कौन-सा विशेषण संज्ञा से नहीं बना है- (Jr. Accountant 2016)
(1) लालची
(2) बाहरी
(3) धार्मिक
(4) चचेरा
Ans- (2)

3. किस वाक्य में परिमाणवाचक विशेषण है- ( Raj SI 2011)
(1) इस बार बारिश में बहुत ओले गिरे।
(2) खेल का मैदान लम्बा है।
(3) पंकज अच्छा गायक है।
(4) मैं सफेद कमीज नहीं पहनता।
Ans- (1)

4. इनमें से सार्वनामिक विशेषण किसमें है- (REET 2015)
(1) गाँधी जी ने इनके खिलाफ संघर्ष किया।
(2) वे अत्यन्त विनीत थे।
(3) इस पाशविक चक्र से मुक्त कराने।
(4) उनके अनुसार अहिंसा का अर्थ है।
Ans- (3)

5. अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण के सही वाक्य पद मिशान लगाएं- (Woman Supervisor 2015)
(1) प्रत्येक के पास लाठी है।
(2) मैंने थान से थोड़ा कपड़ा लिया।
(3) जग में ढेर सारा शरबत है।
(4) पेड़ पर कुछ आम लटक रहे हैं।
Ans- (3)

6. इनमें से कौन-सा शब्द संज्ञा से बना हुआ विशेषण नहीं है- (LDC 2014)
(1) स्वकीय
(2) वित्तीय
(3) मानवीय
(4) नाटकीय
Ans- (1)

7. “थोड़ी मलाई देना।” वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) निश्चित संख्यावाचक विशेषण
(2) अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
(3) निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
(4) अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण
Ans- (4)

8. “दस ग्राम सोना खरीदा है।” वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) निश्चित संख्यावाचक विशेषण
(2) अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
(3) निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
(4) अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण
Ans- (3)

9. कौन-सा शब्द संज्ञा से बना हुआ विशेषण है- (LDC 2014)
(1) सुखी
(2) सुंदर
(3) प्रसन्न
(4) कटु
Ans- (1)

10. ‘राम को श्याम से तिगुना फायदा हुआ।’ वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) निश्चित संख्यावाचक विशेषण
(2) अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
(3) निश्चित परिमाण वाचक विशेषण
(4) अनिश्चित परिमाण वाचक विशेषण
Ans- (1)

11. ‘प्रत्येक प्राणी पर दया करो।’ वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) अनिश्चित संख्या वाचक
(2) अनिश्चित वाचक
(3) निश्चित संख्या वाचक
(4) अनिश्चित परिमाण वाचक
Ans- (3)

12. ‘सोहन सारा खाना खा गया।’ वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) निश्चित संख्या वाचक
(2) अनिश्चित संख्यावाचक
(3) निश्चित परिणाम वाचक
(4) अनिश्चित परिमाणवाचक
Ans- (2)

13. ‘रोहित का तिगुना काम बढ़ गया हैं।’ वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) अनिश्चित परिमाणवाचक
(2) निश्चित संख्या वाचक
(3) अनिश्चित संख्यावाचक
(4) निश्चित परिणाम वाचक
Ans- (2)

14. ‘थोड़ा सा पानी गिर गया।’ वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) अनिश्चित संख्या वाचक
(2) निश्चित परिणामवाचक
(3) अनिश्चित परिमाणवाचक
(4) निश्चित संख्या वाचक
Ans- (3)

15. ‘एक गुरुस पेंसिलें ले आना।’ वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) निश्चित संख्यावाचक विशेषण
(2) अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
(3) निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
(4) अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण
Ans- (1)

16. कौनसा विशेषण शब्द संज्ञा शब्द से निर्मित है- (RPSC APO 2015)
(1) दस
(2) अच्छा
(3) पाशविक
(4) भला
Ans- (3)

17. निम्नलिखित में से संज्ञा शब्द से बना विशेषण छाँटिए- (LDC 2018)
(1) बिकाऊ
(2) दुखी
(3) हमारा
(4) भुलक्कड़
Ans- (2)

18. निम्न में से कौनसा ‘अविकारी’ शब्द का प्रकार है- (RPSC APO 2015)
(1) विशेषण
(2) सर्वनाम
(3) क्रिया विशेषण
(4) क्रिया
Ans- (3)

19. ‘प्रधानमंत्री आवास पाँचवी मंजिल पर है’, इस वाक्य में कौन-सा विशेषण है?
(1) परिमाणवाचक
(2) स्थानवाचक
(3) गुणवाचक
(4) निश्चित संख्यावाचक
Ans- (4)

20. किस वाक्य में परिमाणवाचक विशेषण है- (Patwari 2011, B.Ed. 2014)
(1) रमन पाँच केले खा गया।
(2) आज मैंने अधिक अंगूर खा लिए।
(3) सोहन पाँच किलो दूध पी गया।
(4) थोड़े बच्चे दिखाई दे रहे हैं।
Ans- (3)

21. संज्ञा से निर्मित विशेषण नहीं है- (LDC 2018)
(1) धनी
(2) हँसोड़
(3) लालची
(4) धार्मिक
Ans- (2)

22. निम्नलिखित में से संज्ञा शब्दों से निर्मित विशेषण चिह्नित कीजिए- (LDC 2018)
(1) कायिक
(2) भला
(3) स्वकीय
(4) वैसा
Ans- (1)

23. इनमें से किस वर्ग में सभी विशेषण संज्ञा शब्दों से बने हैं- (Raj High Court LDC 2017)
(1) सुंदर, शीतल, कैसा
(2) वैसा, सुरीला, स्वर्गीय
(3) भारतीय, दर्शनीय, आलसी
(4) रक्षक, पैतृक, कमाऊ
Ans- (3)

24. ‘विशेषण’ की सही परिभाषा है- (Raj High Court LDC 2017)
(1) सर्वनाम की विशेषता बताने वाला शब्द ।
(2) क्रिया की विशेषता बताने वाला शब्द ।
(3) संज्ञा व सर्वनाम की विशेषता बताने वाला शब्द ।
(4) संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाला शब्द ।
Ans- (3)

25. ‘देव’ संज्ञा शब्द का विशेषण है- (B.Ed. 2002)
(1) देवीय
(2) देवता
(3) देवत्व
(4) देवेश्वर
Ans- (1)

26. किस वाक्य में ‘अच्छा’ शब्द क्रिया विशेषण के रूप में प्रयुक्त हुआ है- (B.Ed. 2000)
(1) रमेश अच्छा लड़का है।
(2) अच्छा, मैं चला।
(3) हमें अच्छों के साथ रहना चाहिए।
(4) कपिल अच्छा खेलता है।
Ans- (4)

27. इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द संज्ञा से बने विशेषण हैं- (LDC 2018)
(1) आलसी, पैतृक, लिखित
(2) वैवाहिक, भीतरी, पढ़ाकू
(3) पौराणिक, मानवीय, लखनवी
(4) श्रमिक, विदेशी, बनावटी
Ans- (3)

28.  ‘अनेक छात्र जयपुर चले गए।’ वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) निश्चित संख्या वाचक
(2) निश्चित परिणामवाचक
(3) अनिश्चित परिमाणवाचक
(4) अनिश्चित संख्या वाचक
Ans- (4)

29. कौन-सा विकारी है- (3rd Grade Teacher 2012)
(1) क्रिया विशेषण
(2) संबंध बोधक
(3) विशेषण
(4) समुच्चबोधक
Ans- (3)

30. ‘मोहन थोड़े चावल लाओ।’ वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) निश्चित संख्या वाचक
(2) अनिश्चित परिमाणवाचक
(3) अनिश्चित संख्या वाचक
(4) निश्चित परिणामवाचक
Ans- (2)

31. ‘मदन काली पतलून पहन कर खेलने आया’ में विशेषण है- (REET 2011)
(1) काली
(2) मदन
(3) पतलून
(4) खेलने
Ans- (1)

32. ‘पुस्तक’ से कौनसा विशेषण बनेगा- (REET 2011)
(1) पुस्तकालय
(2) पुस्तकीय
(3) पुस्तकें
(4) पुस्तकों
Ans- (2)

33. संज्ञा शब्द से बना विशेषण नहीं है- ( LDC 2011)
(1) लिखित
(2) सड़कछाप
(3) दयालु
(4) भूखा
Ans- (1)

34. इनमें कौन-सा शब्द भाववाचक संज्ञा से बना विशेषण नहीं है-(Asst, Jailer 2016)
(1) व्यावहारिक
(2) नैतिक
(3) आध्यात्मिक
(4) प्राथमिक
Ans- (4)

35. इनमें से कौन-सा शब्द विशेषण नहीं है?
(1) बेसहारा
(2) बेचारा
(3) भाईचारा
(4) थकाहारा
Ans-(3)

36. भाववाचक संज्ञा से निर्मित विशेषण है- (Raj S.I. 2011)
(1) चलता
(2) प्यारा
(3) रंगीन
(4) ऊँचा
Ans- (2)

37. सार्वनामिक विशेषण का उपयुक्त उदाहरण है- (Raj High Court LDC 2017)
(1) काला कुत्ता भौंक रहा है।
(2) वह आ रहा है।
(3) वह आदमी हँसता है।
(4) सीता अच्छी औरत है।
Ans- (3)

38. कौन-सा शब्द संज्ञा से बना हुआ विशेषण नहीं है- (LDC 2014)
(1) भयंकर
(2) शुभंकर
(3) रूचिकर
(4) लाभकर
Ans- (2)

39. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द संज्ञा शब्द से बना विशेषण नहीं है- (Raj High Court LDC 2017)
(1) धार्मिक
(2) रोगी
(3) लिखित
(4) रूपवान
Ans- (3)

40. किस वाक्य में सार्वनामिक विशेषण है- (Raj Patwari 2011)
(1) कुछ चने मेरे लिए छोड़ देना।
(2) प्रतीक पाँच केले खा गया।
(3) यह लड़का बहुत चालाक है।
(4) कुछ बच्चे चंदा माँग रहे थे।
Ans- (3)

41. इनमें कौन-सा शब्द विशेषण नहीं है- (Raj Police S.I. 2018)
(1) गुरुतर
(2) विश्वस्त
(3) भीतर
(4) विगत
Ans- (3)

42. संज्ञा/शब्द से बना विशेषण नहीं है- (LDC 2018)
(1) चालबाज
(2) नमकीन
(3) शारीरिक
(4) मार्मिक
Ans- (1)

43. ‘स्वर्ग’ शब्द से बना विशेषण कौनसा है- (B.Ed. 2000)
(1) स्वर्गीय
(2) स्वर्गपूर्ण
(3) स्वरगम
(4) स्वर्गयुक्त
Ans- (1)

44. संज्ञा शब्द से बना विशेषण है- (LDC 2018)
(1) चालू
(2) लखनवी
(3) हँसोड़
(4) भुलक्कड़
Ans- (2)

45. निम्न में से कौन-सा विशेषण शब्द है- (3rd Grade Teacher 2012)
(1) राष्ट्रीय
(2) स्थान
(3) अनुभव
(4) पुष्प
Ans- (1)

46. ‘अग्नि’ का विशेषण शब्द है- (3rd Grade Teacher 2012)
(1) अग्निकार
(2) अग्निवेष
(3) आग्नेय
(4) अग्निकृत
Ans- (3)

47. किस क्रमांक में सार्वनामिक विशेषण वाला वाक्य है- (Patwari 2008)
(1) ऊँची दुकान फीका पकवान ।
(2) मुट्ठी भर दाने के लिए भिखारी दौड़ा।
(3) थोड़े आनों की कीमत ज्यादा है।
(4) यह पानी तो सबका है।
Ans- (4)

48. ‘ईमानदार व्यक्ति का सम्मान होता है’ में किस शब्द में विशेषण है- (Patwari 2011)
(1) ईमानदार
(2) व्यक्ति
(3) सम्मान
(4) होता है
Ans- (1)

49. ‘मेरी आज एक पुराने मित्र से भेंट हुई।’ इस वाक्य में विशेषण शब्द कौन-से है- (B.Ed. 2011)
(1) आज
(2) मित्र
(3) पुराने
(4) भेंट
Ans- (3)

50. ‘बुद्धि और संसार’ संज्ञा शब्दों में इक प्रत्यय जोड़ने से विशेषण शब्द बनेंगे- (LDC 2018)
(1) बुद्धिक, संसारीक
(2) बौद्धिक, सांसारीक
(3) बौद्धिक, सांसारिक
(4) बुद्धि, संसार
Ans- (3)

51. निम्नलिखित में कौन-सा गुणवाचक विशेषण है- (B.Ed. 2011)
(1) बहुत
(2) यह
(3) दुगना
(4) पुराना
Ans- (4)

52. किस वाक्य में संख्यावाचक विशेषण का प्रयोग हुआ है- (Raj High Court LDC 2017)
(1) ऐसा आदमी कभी धोखा नहीं खा सकता।
(2) वह लड़का समझदार है।
(3) इस कक्षा में चालीस विद्यार्थी है।
(4) उसका मुँह गोल है।
Ans- (3)

53. “दसेक किलो चीनी खरीद लाना।” वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) निश्चित संख्यावाचक विशेषण
(2) अनिश्चित परिमाण विशेषण
(3) अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
(4) निश्चित परिमाण विशेषण
Ans- (2)

54. ‘अभिवन्दन’ से निर्मित विशेषण नहीं है- (Raj High Court LDC 2017)
(1) अभिवन्द्य
(2) अभिवंदनीय
(3) अभिवंदित
(4) अभिवादित
Ans- (2)

55. इनमें से कौन-सा विशेषण संज्ञा शब्द से नहीं बना है- (RPSC LDC 2016)
(1) रूपवान
(2) धार्मिक
(3) रोगी
(4) बिकाऊ
Ans- (4)

56. इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द संज्ञा से बने हुए विशेषण हैं- (RPSC LDC 2016)
(1) दैनिक, सुखी
(2) दयनीय, अगला
(3) कथ्य, दैहिक
(4) मानवीय, बाहरी
Ans- (1)

57. निम्नलिखित में संज्ञा से बना हुआ विशेषण कौन-सा है- (RPSC LDC -2016)
(1) कमाऊ
(2) सुगंधित
(3) निचला
(4) अड़ियल
Ans- (2)

58. इनमें से कौन-सा विशेषण शब्द संज्ञा शब्द से नहीं बना हुआ है- (Jr. Accountant -2016)
(1) दैनिक
(2) बाहरी
(3) ग्रामीण
(4) भारतीय
Ans- (2)

59. निम्नलिखित में कौन-सा विशेषण का भेद नहीं है- (B.Ed. 2012)
(1) संख्यावाचक
(2) पुरुषवाचक
(3) परिमाणवाचक
(4) गुणवाचक
Ans- (2)

60. व्यवहार से विशेषण बनता है- (B.Ed. 2008)
(1) व्यवहारिक
(2) व्यावहारिक
(3) व्यवाहारिक
(4) व्यवहारीक
Ans- (2)

61. राजनीति से विशेषण बनता है- (B.Ed. 2008)
(1) राजनेतिक
(2) राजनीतिक
(3) राजनैतिक
(4) राजनैतीक
Ans- (2)

62. निम्नलिखित शब्दों में से संज्ञा शब्द से बना विशेषण छाँटिए- (LDC 2018)
(1) ऊपरी
(2) सुगंधित
(3) भूलक्कड़
(4) कमाऊ
Ans- (2)

63. संज्ञा शब्द इतिहास, उपेक्षा मूल संज्ञा शब्दों के सही विशेषण विकल्प को छाँटिए- (LDC 2018)
(1) इतिहासिक, उपेक्षा
(2) ऐतिहासिक, उपेक्षित
(3) ऐतिहासिक, अपेक्षीत
(4) एतिहासिक, अपेक्षित
Ans- (2)

64. निम्नलिखित में से कौनसा विशेषण संज्ञा शब्द से नहीं बना है- (LDC 2018)
(1) जहरीला
(2) रौबीला
(3) कंटीला
(4) नीला
Ans- (4)

65. किस वाक्य में सार्वनामिक विशेषण है- (Patwari 2011)
(1) किताब के थोड़े पन्ने बाकी है।
(2) रैली में लाखों लोग पहुँचे।
(3) थोड़ा दूध लाया हूँ।
(4) वह खम्भा गिर जाएगा।
Ans- (4)

66. किस क्रमांक में संकेतवाचक विशेषण नहीं है- (Patwari 2011)
(1) थोड़ा भोजन करो।
(2) उस गाय को चारा डालो।
(3) यह लड़का सुंदर है।
(4) वह घर अब यहां नहीं है।
Ans- (1)

67. संज्ञा शब्द ‘नमक’ से बना विशेषण है- (LDC 2018)
(1) नमकिय
(2) नमकीन
(3) नामिक
(4) नामक
Ans- (2)

68. संज्ञा से निर्मित विशेषण नहीं है- (LDC 2018)
(1) शारीरिक
(2) नैतिक
(3) भागना
(4) नागरिक
Ans- (3)

69. ‘कुछ अंगुल कपड़ा चाहिए।’ वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) अनिश्चित परिमाणवाचक
(2) निश्चित संख्या वाचक
(3) अनिश्चित संख्या वाचक
(4) निश्चित परिणामवाचक
Ans- (1)

70. ‘दो रति सोना कम हैं।’ वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) अनिश्चित संख्या वाचक
(2) निश्चित परिणामवाचक
(3) निश्चित संख्या वाचक
(4) अनिश्चित परिमाणवाचक
Ans- (2)

71. ‘कोई व्यक्ति नहीं आया।’ वाक्य में कौन सा विशेषण है?
(1) गुणवाचक विशेषण
(2) संख्या वाचक विशेषण
(3) परिणाम विशेषण
(4) सार्वनामिक विशेषण
Ans- (4)

72. ‘मैदान लम्बा हैं।’ वाक्य में कौन सा विशेषण है?
(1) परिणामवाचक विशेषण
(2) सार्वनामिक विशेषण
(3) गुणवाचक विशेषण
(4) संख्या वाचक चिशेषण
Ans- (3)

73. ‘यह पानी तो सबका हैं।’ वाक्य में कौन सा विशेषण है?
(1) गुणवाचक विशेषण
(2) संख्या वाचक विशेषण
(3) परिणामवाचक विशेषण
(4) सार्वनामिक विशेषण
Ans- (4)

74. जो विशेषण विशेष्य से पहले आते हैं, उन्हें क्या कहते हैं ?
(1) विधेय विशेषण
(2) विशेष्य विशेषण
(3) विशेषण
(4) दोनों (1 और 2)
Ans- (4)

75. ‘रमेश चतुराई से काम करता है’ वाक्य में विशेषण है- (Raj High Court LDC 2017)
(1) रमेश
(2) चतुराई
(3) काम
(4) करता
Ans- (2)

76. ‘आकार’ का बोध कौनसा विशेषण कराता है?
(1) गुणवाचक विशेषण
(2) संख्यावाचक विशेषण
(3) परिमाणवाचक विशेषण
(4) सार्वनामिक विशेषण
Ans- (1)

77. किस क्रम में ‘परिमाण बोधक’ विशेषण है- (Patwari 2011)
(1) आज मैंने अधिक केले खा लिए।
(2) उस पुस्तक को पढ़ो।
(3) मोहन दो किलो दूध पी गया।
(4) सोहन पाँच केले खा गया।
Ans- (3)

78. ‘यह लड़का बहुत होशियार है’ में कौनसा विशेषण है- (Patwari 2011)
(1) गुणवाचक विशेषण
(2) परिमाण वाचक विशेषण
(3) सार्वनामिक विशेषण
(4) संख्यावाचक विशेषण
Ans- (3)

79. संज्ञा से निर्मित विशेषण नहीं है- (Raj High Court LDC 2017)
(1) हँसोड़
(2) बुद्धिमान्
(3) धनी
(4) इमारती
Ans- (1)

80. इनमें से किस वर्ग के सभी शब्द विशेषण नहीं है- (RPSC APO 2015)
(1) थोड़ा, तीन
(2) मीठा, बहुत
(3) उदारता, सौंदर्य
(4) दूसरा, पापी
Ans- (3)

81. किस वाक्य में सही विशेषण प्रयुक्त हुआ है- (RPSC APO 2015)
(1) प्रत्येक बच्चे को दस-दस रुपए दे दें।
(2) सभी बच्चों को दस-दस रुपए दे दें।
(3) यह सुनकर मुझे भारी दुःख हुआ।
(4) किसी और दूसरे से सहायता मागूँगा।
Ans- (2)

82, तुलना की दृष्टि से विशेषण की कितनी अवस्थाएँ हैं- (WOMAN SUPERVISOR 2015)
(1) चार
(2) दो
(3) तीन
(4) पाँच
Ans- (3)

83. ‘माप-तौल’ का ज्ञान कौनसा विशेषण कराता है?
(1) गुणवाचक विशेषण
(2) सार्वनामिक विशेषण
(3) परिमाणवाचक विशेषण
(4) संख्यावाचक विशेषण
Ans- (3)

84. ‘शक्ति’ शब्द से बनने वाला विशेषण है- (LDC 2018)
(1) शक्तिम
(2) सक्त
(3) शक्तिशाली
(4) साक्त
Ans- (3)

85. निम्न में से कौन-सा विशेषण शब्द नहीं है? (3rd Grade Teacher 2012)
(1) ज्ञानी
(2) पापी
(3) भूख
(4) रोगी
Ans- (3)

86. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द विशेषण नहीं है? (LDC 2018)
(1) भारतीय
(2) दैनिक
(3) ग्रामीण
(4) मनुष्य
Ans- (4)

87. कौन-सा शब्द संज्ञा से बना हुआ विशेषण है-(LDC 2018)
(1) सुखी
(2) कटु
(3) प्रसन्न
(4) सुंदर
Ans- (1)

88. किस वाक्य में संबंध वाचक सार्वनामिक विशेषण है- (PARWARI 2011)
(1) कोई आदमी मिलने आया है।
(2) यह किताब हटा दो।
(3) जिस काम को करना न हो, उस पर चिंतन मूर्खता है।
(4) इसे नहीं, उस पुस्तक को निकालो।
Ans- (3)

89. किस क्रमांक में विशेषण का भेद नहीं है- (B. Ed. 2013)
(1) गुणवाचक विशेषण
(2) क्रियावाचक विशेषण
(3) परिमाणवाचक विशेषण
(4) संख्यावाचक विशेषण
Ans- (2)

90. सार्वनामिक विशेषण – (3rd Grade Teacher 2012)
(1) संज्ञा के पहले आते हैं।
(2) संज्ञा के बाद आते हैं।
(3) सर्वनाम के बाद आते हैं।
(4) इनमें से कोई नहीं।
Ans- (1)

91. विशेषण किस शब्द की विशेषता बताते हैं? (3rd Grade Teacher 2012)
(1) संज्ञा की
(2) कारक की
(3) सर्वनाम की
(4) संज्ञा और सर्वनाम की
Ans- (4)

92. ‘राम बाजार से चार किलो आटा लाया’ में कौनसा विशेषण है- (Patwari 2011)
(1) निश्चित परिमाणवाचक
(2) अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण
(3) सार्वनामिक विशेषण
(4) गुणवाचक विशेषण
Ans- (1)

93. ‘गर्म दूध पीना लाभदायक होता है’ में कौनसा विशेषण है- (Patwari 2011)
(1) संख्यावाचक विशेषण
(2) गुणवाचक विशेषण
(3) परिमाण वाचक विशेषण
(4) सार्वनामिक विशेषण
Ans- (2)

94. किस क्रम में निश्चित परिमाणवाचक विशेषण है- (Patwari 2011)
(1) एक एकड़ जमीन में धान की फसल खड़ी है।
(2) कुछ आटा और मिलाया।
(3) कोई व्यक्ति आया हुआ है।
(4) उस पंखे को साफ करो।
Ans- (1)

95. सार्वनामिक विशेषण का सही क्रमांक है- (Patwari 2011)
(1) उसने मुझे बुलाया।
(2) उस घर में मेरी सहेली रहती है।
(3) किसी को कुछ दे दो।
(4) जो आदमी कल आया था, वह मेरा भाई है।
Ans- (2)

96. इनमे से कौन-सा विशेषण व्यक्तिवाचक संज्ञा से बना है-(2nd Grade Teacher 2018)
(1) भला
(2) देशी
(3) पुराना
(4) कश्मीरी
Ans- (4)

97. बिहारी ने ‘सतसई’ लिखी में ‘सतसई’ शब्द में कौनसा विशेषण है- (Patwari 2011, B.Ed. 2014)
(1) परिमाण बोधक
(2) समुच्चय बोधक
(3) समुदाय बोधक
(4) क्रम बोधक
Ans- (2)

98. ‘पशु’ शब्द का विशेषण क्या है- (3rd Grade Teacher 2012)
(1) पाशविक
(2) पशुत्व
(3) नपशुता
(4) पशुपति
Ans- (1)

99.  ‘प्रविशेषण’ बताते हैं-
(1) विशेषणों का भाव
(2) विशेषणों की विशेषता
(3) अविशेषण का भेद
(4) विशेषणों के गुण
Ans- (2)

100. अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण का प्रयोग किसमें किया गया है- (B.Ed. 2003)
(1) कुछ लोग
(2) चार पुस्तकें
(3) दस घोड़ें
(4) सफेद कोट
Ans- (1)

101. किस क्रम में गुणवाचक विशेषण का उदाहरण है- (Raj PATWARI 2011)
(1) बच्चों की त्वचा मुलायम होती है।
(2) उसके पास चार पुस्तके हैं।
(3) उस वृक्ष को मत काटो।
(4) उसने पाँच मीटर कपड़ा खरीदा।
Ans- (1)

102. निम्नांकित में विशेषण है-
(1) खर्च
(2) सुलेख
(3) आकर्षक
(4) पौरुष
Ans- (3)

103. निम्नलिखित में से विशेषण चुनिए-
(1) भलाई
(2) मिठास
(3) थोड़ा
(4) स्वयं
Ans- (3)

104. निम्नलिखित शब्दों में कौन-सा शब्द विशेषण है?
(1) नम्रता
(2) सच्चा
(3) मिठास
(4) शीतलता
Ans- (2)

105. कौन-सा शब्द संज्ञा से बना हुआ विशेषण नहीं है- ( LDC 2014)
(1) फेनिल
(2) प्राथमिक
(3) धूमिल
(4) लौकिक
Ans- (2)

106. किस क्रमांक में ‘विशेषण’ शब्द है- (3rd Grade Teacher 2012)
(1) नति
(2) पुष्पित
(3) बलाहक
(4) सुषुप्ति
Ans- (2)

107. ‘घना’ का विशेषण शब्द है- (3rd Grade Teacher 2012)
(1) घनाकार
(2) घनी
(3) घनघोर
(4) घनयुक्त
Ans- (3)

108. इनमें से किसमें विशेषण का प्रयोग नहीं हुआ है- (REET 2015)
(1) लाखों लोगों के
(2) आर्थिक विषमता
(3) अहिंसा की भावना
(4) एक प्रेरणा
Ans- (3)

109. किस क्रम में अनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण नहीं हैं-(Raj BSTC 2013)
(1) किसी ने उसे धमकाया।
(2) वह बहुत समझदार है।
(3) मुझे कोई पुस्तक दे दीजिए।
(4) दाल में कुछ काला है।
Ans- (2)

110. ‘संस्कृति’ से बना विशेषण है- (Raj BSTC 2003)
(1) सांस्कृतिक
(2) संस्कृतिक
(3) संस्कृत
(4) सांस्कृत
Ans- (1)

हिन्दी सर्वनाम MCQ

हिन्दी संज्ञा MCQ

Leave a Comment

error: Content is protected !!