250 से अधिक अति महत्त्वपूर्ण हिन्दी वाक्य शुद्धि MCQs in Hindi. Free Practice Questions for Vakya Shuddhi in Hindi ।
More then 250 Most Important Vakya Shuddhi MCQs. Objective Question with Answer of Vakya Shuddhi (वाक्य शुद्धि)। Pervious Years questions of Vakya Shuddhi (वाक्य शुद्धि). Part 2
किस क्रम में वाक्य शुद्ध है? (Rajasthan Patwar 2011)
(1) आकाश में दीर्घकाय बादल छा रहे हैं।
(2) कोयल का बोलना मन को अच्छा लगता है।
(3) मुझे भारी दुःख है।
(4) व्याकरण के बहुत मुद्दे चिन्तनीय है।
Ans- (4)
अशुद्ध वाक्य छाँटिए (Rajasthan SI 2011)
(1) असत्य बोलना उसकी आदत था।
(2) वह अपनी धुन में जा रही है।
(3) वह गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा था।
(4) आत्मा अमर है।
Ans- (1)
शुद्ध वाक्य बताइए-
(1) उन दोनों में घनिष्ठ मित्रता है।
(2) काके दा होटल।
(3) भ्रष्टाचार गहरी समस्या है।
(4) हमें सदैव ताजे फल खाना चाहिए।
Ans- (1)
. किस क्रमांक में सही वाक्य है?
(1) यह शायद कल गाड़ी से आए।
(2) आपकी अंगुलियाँ मुझसे बड़ी है।
(3) उसका प्राण प्रखेरू उड़ गया।
(4) उन्हे उनचालिस पुस्तकें चाहिए
Ans- (1)
शुदध वाक्य छाँटिए- (Rajasthan Police SI 2011, Rajasthan B.Ed. 2003)
(1) जंगल में प्रातःकाल के समय बहुत सुहावना दृश्य होता है।
(2) मेरे से मत पूछो।
(3) राम का अनुत्तीर्ण होने की आशंका है।
(4) राम का अनुत्तीर्ण होने का शक है।
Ans- (3)
अशुद्ध वाक्य छाँटिए-
(1) असत्य बोलना उसकी आदत था।
(2) वह अपनी धुन में जा रही है।
(3) वह गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा था।
(4) आत्मा अमर है।
Ans- (1)
किस क्रमांक में अशुद्ध वाक्य है?
(1) आँख का काजल निकलाने में वह कब चूका है?
(2) रघु ने अपने रत्न तथा सोना-चाँदी आदि सब दान कर दिया।
(3) शाह और बेगम सुरैया विमान से उतरे।
(4) मुझे व्याकरण बहुत कठिन लगता है।
Ans- (2)
किस क्रमांक में शुद्ध वाक्य है?
(1) वे लड़कियाँ और उनकी माँ आ गई।
(2) मोहन या सोहन या वल्लभ कल अयेंगे।
(3) बेटी किसी दिन पराये घर का धन होगी।
(4) तुम्हें राजकुमार का एकांकी कैसा लगा?
Ans- (4)
निम्नलिखित में से अशुद्ध वाक्य है? (Rajasthan LDC Ex. 2018)
(1) वे अच्छे अध्यापक हैं।
(2) पुस्तकों में यह श्रेष्ठ हैं।
(3) चाय में कौन गिर गया।
(4) वे लोग जा रहे हैं।
Ans- (3)
निम्नलिखित वाक्यों में अशुद्ध वाक्य कौन-सा है? (Rajasthan Aggri. Officer 2018)
(1) आपसे मेरा सविनयपूर्वक निवेदन है।
(2) उसकी आँखों से आँसू बहने लगे।
(3) आपके दर्शन कर मैं प्रसन्न हुआ।
(4) काशी नगरी सदा विद्या का केन्द्र रही है।
Ans- (1)
‘महात्मा गाँधी का देश सदैव अभारी रहेगा’ किस तरह की अशुद्धि है?
(1) पुनरुक्ति की अशुद्धि
(2) संयुक्त क्रिया की अशुद्धि
(3) वाच्य प्रयोग की अशुद्धि
(4) पद क्रम सम्बन्धी अशुद्धि
Ans- (4)
किस क्रमांक का वाक्य शुद्ध है?
(1) बेटी पराये घर का धन होता है।
(2) निराशा की बदली छायी हुई है।
(3) हत्यारे को मृत्युदण्ड की सजा मिली।
(4) द्वार में केवल एकमात्र दरवाजा है।
Ans- (2)
अधिक पदत्व संबंधी अशुद्धि कौन-से वाक्य में है?
(1) मानव ईश्वर की सबसे उत्कृष्टतम कृति है।
(2) चिड़िया गा रही है।
(3) पगड़ी ओढ़कर आओ।
(4) इसका कोई अर्थ नहीं है।
Ans- (1)
शुद्ध वाक्य वाले विकल्प का चयन कीजिए- (Rajasthan LDC Ex. 2018)
(1) उसकी भाषा देवनागरी है।
(2) मैं रविवार के दिन घूमने जाता हूँ।
(3) आपका कमीज फट गया है
(4) राजस्थान के लोग मेहनती हैं।
Ans- (2)
इनमें व्याकरण की दृष्टि से कौनसा वाक्य सही है? (Rajasthan Aggri. Officer 2018)
(1) पुस्तकालय में अनेकों पुस्तकें हैं।
(2) इस गुप्त रहस्य को किसी पर प्रकट मत करना।
(3) सभाभवन में अनेक उपस्थित थे।
(4) संभवतः वह आज अवश्य आयेगा
Ans- (3)
किस क्रम में वाक्य शुद्ध है?
(1) आप पुस्तक क्या पढ़ोगे।
(2) सचिन, वर्तमान कप्तान विख्यात खिलाड़ी हैं।
(3) रजत कार से कुल्लू पहुँचा।
(4) उसने तरबूज चाकू से काटा।
Ans- (3)
किस क्रम में वाक्य शुद्ध है?
(1) कुत्ते गलियाँ में घूम रहे हैं।
(2) बाबू लोगों ने काम नहीं किया।
(3) चार लड़कियाँ पढ़ रही थीं।
(4) पाँच चिडियाएँ उड़ रही थीं।
Ans- (3)
निम्नलिखित में कौनसा वाक्य शुद्ध है?
(1) राम ने भरपेट मिठाई खाई।
(2) इनमें से सभी शुद्ध हैं।
(3) राम ने पेट भर मिठाई खाई।
(4) राम ने पेट भर के मिठाई खाई।
Ans- (1)
निम्नलिखित में कौनसा वाक्य शुद्ध है?
(1) मैं आपके सुजन्य पर मुग्ध हूँ।
(2) इनमें से तीनों वाक्य अशुद्ध हैं।
(3) मैं आपके सौजन्यता पर मुग्ध हूँ।
(4) मैं आपके सौजन्य पर मुग्ध हूँ।
Ans- (4)
इनमें से शुद्ध वाक्य बताइएँ? (Rajasthan High Court LDC Ex. 2017)
(1) वह इस इलाके का प्रिय चोर है।
(2) वह इस इलाके का कुख्यात चोर है।
(3) वह इस इलाके का प्रसिद्ध चोर है।
(4) वह इस इलाके का विख्यात चोर है।
Ans- (2)
इनमें से किस शब्द में व्यंजन संबंधी अशुद्धि है? (RPSC LDC 2016)
(1) षोडशी
(2) सहस्त्र
(3) अंधाधुंध
(4) शिष्ट
Ans- (2)
निम्नलिखित में से कौनसा वाक्य शुद्ध है?
(1) पंडित नेहरू का राष्ट्र आभारी है।
(2) मोहन जानता है कि शायद उसका मित्र बीमार है।
(3) भैंस का ताकतवर दूध होता है।
(4) खाली बैठने की बजाय आप काम करें।
Ans- (4)
किस क्रम में वाक्य अशुद्ध है?
(1) मैंने इस काम में बडी भूल की।
(2) प्रेम करना तलवार की धार पर चलना है।
(3) कंस की हत्या कृष्ण ने की थी।
(4) उन्नति के मार्ग में बाधाएँ भी आती है।
Ans- (3)
निम्नलिखित में से अशुद्ध वाक्य छाँटिए- (Rajasthan LDC Ex. 2018)
(1) मैं अपना काम स्वयं कर देता हूँ।
(2) अपराधियों की धर-पकड़ हो रही है।
(3) अपना घर खाली पड़ा रहने न दीजिए।
(4) मुझे सारा सामान उठाने पड़े।
Ans-(4)
इनमें से किस वाक्य में पुनरुक्ति की अशुद्धि है? (Rajasthan Highcourt LDC 2017)
(1) भारत में अनेक दर्शनीय स्थल देखने योग्य है।
(2) कौन कहा है?
(3) समय की महता समझनी चाहिए।
(4) आज मैंने करना ही है।
Ans- (1)
नीचे दिए गए वाक्य में अशुद्ध भाग त्रुटि पूर्ण भाग का चयन कीजिए-
(1) इनके गौर वर्ण होने की (2)/दो कहानी (3)/प्रचलित है (4)/इनमें से कोई नहीं
Ans- (2)
नीचे दिए गए वाक्य में अशुद्ध भाग त्रुटि पूर्ण भाग का चयन कीजिए-
(1) व्यक्ति के हर प्रकार के कष्टों को (2) / वह पल भर मे (3)/दूर करती है (4) / त्रुटि नहीं
Ans- (2)
नीचे दिए गए वाक्य में अशुद्ध भाग त्रुटि पूर्ण भाग का चयन कीजिए-
(1) इस समय (2) /उसकी आयु (3)/ लगभग तीस वर्ष है (4) /सभी उचित है
Ans- (2)
अशुद्ध वाक्य है? (RPSC LDC 2011)
(1) उसे व्यर्थ सहायता देने से कोई लाभ नहीं है।
(2) आपमें ‘आवश्यक गुणों’ की कमी है।
(3) राष्ट्र की उन्नति, संस्कृति और शक्ति उसकी एकता पर निर्भर है।
(4) उस पर घड़ों पानी पड़ गया।
Ans- (1)
निम्नलिखित में से कौन-सा भाग अशुद्ध है? (RPSC LDC 2003)
(1) विद्यार्थियों ने / (2) प्राचार्य को / (3) एक गेंदे की / (4) माला पहनाई।
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
Ans- (C)
निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य कौनसा है?
(1) आलोचना जगत् के आप अत्यंत प्रतिष्ठित रचनाकार हैं।
(2) आलोचना जगत् के अत्यंत प्रतिष्ठित रचनाकार है आप।
(3) आप अत्यंत प्रतिष्ठित रचनाकार है आलोचना जगत के।
(4) आप प्रतिष्ठित रचनाकार है अर्थात आलोचना जगत के।
Ans- (1)
निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य कौनसा है?
(1) मैने घर जाना है।
(2) मुझको घर को जाना।
(3) मुझे को घर जाना है।
(4) मुझे घर जाना है।
Ans- (4)
निम्न में से संयुक्त वाक्य का चयन कीजिए-
(1) मैं पढ़ता हूँ और वह गाता है
(2) परिश्रमी व्यक्ति ही सफलता प्राप्त करता है
(3) जो परिश्रम करता है, वही आगे बढ़ता है
(4) क्या मेरे बिना यह पढ़ नहीं सकता है
Ans- (1)
निम्न में से मिश्र वाक्य का चयन कीजिए-
(1) आकाश में बादल गरजते है
(2) वह कौनसा व्यक्ति है, जिसने महात्मा गाँधी का नाम न सुना हो
(3) रोहन आम खा रहा है
(4) वह पंडित है, किन्तु हठी है
Ans- (2)
कृपया गंदगी ना करें। वाक्य में किस संबंधी अशुद्धि है-
(1) सर्वनाम
(2) क्रिया संबंधी
(4) विशेषण
(3) संज्ञा संबंधी
Ans- (2)
सभी ने यह राय दी। वाक्य में किस संबंधी अशुद्धि है-
(1) विशेषण
(2) सर्वनाम
(3) क्रिया संबंधी
(4) संज्ञा संबंधी
Ans- (4)
शुद्ध वाक्य नहीं है? (Rajasthan Patwar Main’s 2017)
(1) उसने अपने पाँव से जूता निकाला।
(2) आज गाने का खूब रंग जमा ।
(3) उपस्थित लोगों ने संकल्प किया।
(4) तुमसे कोई काम नहीं हो सकता।
Ans- (1)
शुद्ध वाक्य बताइए-
(1) प्रत्येक छोटी-मोटी विशेषताओं को देखा जाता है।
(2) तालाब के बीच छोटा-सा मंदिर है।
(3) पति-पत्नी रेल की पटरियाँ हैं तो बच्चे स्लीपर।
(4) मुझे केवल मात्र दस रुपये ही मिले।
Ans- (2)
प्रेम करना तलवार की नोक पर चलना है। वाक्य में किस संबंधी अशुद्धि है-
(1) सर्वनाम
(2) क्रिया संबंधी
(3) संज्ञा संबंधी
(4) विशेषण
Ans- (2)
इनमें से कौन-सा वाक्य वर्तनी के कारण अशुद्ध है? (Rajasthan Junior Accountant 2016)
(1) महात्मा के सदोपदेश में जीवन का सार मिलता है।
(2) अपन ठीक रास्ते पर हैं।
(3) कपिल ने तुम्हारी बहुत प्रतीक्षा देखी।
(4) कुकर्मों के कारण उसके तन पर कालिख पुत गई।
Ans- (1)
किस क्रमांक में सही वाक्य है? (Rajasthan Patwar 2008)
(1) उन्हें उनचालिस पुस्तकें चाहिए।
(2) आपकी अँगुलियाँ मुझसे बड़ी हैं।
(3) उसका प्राण प्रखेरू उड़ गया।
(4) वह शायद कल गाड़ी से आए।
Ans- (4)
नीचे दिए गए वाक्य में अशुद्ध भाग त्रुटि पूर्ण भाग का चयन कीजिए-
(1) किसानों ने सरकार से कहा है कि विद्युत (2)/नियामक आयोग ने अगर बिजली कम्पनियों के (3)/प्रस्तावों को स्वीकार कर विद्युत दरें बढ़ा (4)/दी तो सूबे के किसान बर्बाद हो जाएंगे
Ans- (1)
नीचे दिए गए वाक्य में अशुद्ध भाग त्रुटि पूर्ण भाग का चयन कीजिए-
(1) गाड़ी नई हो और गाड़ी (2) /चलाने का अनुभव कम हो तो (3)/कही न ही टक्कर पिचक (4) जाने के खतरा बना रहता है
Ans- (3)
निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध वाक्य है? (Rajasthan LDC Ex. 2018)
(1) श्रीकृष्ण के अनेक प्रकार के नाम हैं।
(2) श्रीकृष्ण के अनेकों नाम है।
(3) श्रीकृष्ण के अनेक नाम प्रमुख हैं।
(4) श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं।
Ans- (4)
कौनसा प्रयोग गलत है? (Rajasthan B.Ed. 2000)
(1) कृपया करके शीघ्र उत्तर दें।
(2) कृपया शीघ्र उत्तर देने की कृपा करे।
(3) कृपया शीघ्र उत्तर दें।
(4) कृपया शीघ्र उत्तर देने का कष्ट करें।
Ans- (3)
निम्न में शुद्ध वाक्य चुनिए- (Rajasthan B.Ed. 1999)
(1) राधा व कृष्ण और मीरां जा रही है।
(2) राधा कृष्ण मीरां जा रहे हैं।
(3) राधा, कृष्ण और मीरां जा रही हैं।
(4) राधा कृष्ण और मीरां जा रहे हैं।
Ans- (3)
संरचना की दृष्टि से कौनसा वाक्य शुद्ध है? (Rajasthan B.Ed. 2008)
(1) शिकारी ने उस पर गोली चलायी, परन्तु चीता बच गया।
(2) शिकारी ने चीते पर गोली चलायी, परन्तु वह बच गया।
(3) शिकारी ने चीते पर गोली चलायी, परन्तु चीता बच गया।
(4) चीते पर शिकारी ने गोली चलायी, परन्तु बच गया वह।
Ans- (2)
किस वाक्य में सर्वनाम से संबंधित त्रुटि है? (Rajasthan B.Ed. 2008)
(1) जो परिश्रम करेगा, वह उत्तीर्ण होगा।
(2) मैंने आपसे आने का अनुरोध किया था, परन्तु तुम नहीं आये।
(3) मेरी आपके प्रति गहरी श्रद्धा है।
(4) यहाँ कोई नहीं है।
Ans- (2)
कौनसा वाक्य सही है? (Rajasthan B.Ed. 2003)
(1) मोहन के लिए मिठाई लाओ।
(2) मोहन की मिठाई लाओ।
(3) मोहन मिठाई के लिए लाओ।
(4) मोहन ने मिठाई लाओ।
Ans- (1)
शुद्ध वाक्य का चुनाव कीजिए- (Rajasthan B.Ed. 2003)
(1) कल को मैं आपके घर जाऊँगा।
(2) कल मुझे आपके घर आऊँगा।
(3) कल को मैंने आपके घर आऊँगा।
(4) कल मैं आपके घर जाऊँगा।
Ans- (4)