120 से अधिक अति महत्त्वपूर्ण हिन्दी शब्द-युग्म MCQs. Objective Question on शब्द-युग्म।
More then 120 Most Important Hindi Shabd Yugm MCQs. Previous Years Questions of Shabd Yugm (शब्द-युग्म) Part 3
‘जरठ-जठर शब्द युग्म अर्थ है? (Rajasthan IInd Gr. Teacher 2017)
(1) वृद्ध – ज्वाला
(2) बूढ़ा – पेट
(3) जड़ीबूटी – शरीर
(4) जवान – पेट
Ans- (2)
किस विकल्प में शब्द-युग्म का सही अर्थ भेद है? (Rajasthan LDC 2018)
(1) अनल – अनिल = हवा – अग्नि
(2) अग्र – अगर = आगे – धूपबत्ती
(3) तरिण – तरणी = नाव – सूर्य
(4) अंतर – अतर = इत्र – भेद
Ans- (2)
Note-
तरणी – नाव
तरणि – सूर्य
‘अभिराम – अविराम’ शब्द युग्म का अर्थ है? (Rajasthan Agri. A.O. 2012)
(1) राम – लगातार
(2) सुंदर – लगातार
(3) अच्छा – लगातार
(4) लगातार – सुंदर
Ans- (2)
निम्नलिखित शब्द-युग्मों में से सही अर्थ किसमें है? (Rajasthan LDC 2016)
(1) कदम – कदंब = एक वृक्ष – एक डग
(2) तरणी – सूर्य = सूर्य – युवती
(3) ऋत – ऋतु = गलत – मौसम
(4) अलि – अली = भौंरा – सखी
Ans- (4)
Note-
ऋत – सत्य
किस क्रमांक में ‘कलश – कुलिश’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है? (Rajasthan Patwar 2011)
(1) घडा – वज्र
(2) लोटा – अत्याचारी
(3) घड़ा – कुलिश
(4) वज्र – कठोर
Ans- (1)
किस क्रमांक में ‘कटक – कंटक’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है? (Rajasthan Patwar 2011)
(1) सवारी – सेना
(2) सेना – काँटा
(3) द्वीप – सेना
(4) काँटा – कड़ा
Ans- (2)
किस क्रमांक में ‘परिमाण परिणाम’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है?
(1) दूरी – मोटाई
(2) मात्रा – दूरी
(3) दूरी – फल
(4) मात्रा – नतीजा
Ans- (4)
किस क्रमांक में ‘कृति – कृती’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है?
(1) रचना – करने वाला
(2) रचना – रम्य
(3) कर्म – रचना
(4) किया गया -कर्म
Ans- (1)
निम्न में से सही अर्थयुक्त शब्द युग्म छांटिएँ (Rajasthan High Court LDC 2016) -पृथ्वी
(1) जलज – जलद = बादल – कमल
(2) ग्रन्थि – ग्रंथ = गाँठ – पुस्तक
(3) क्षति – क्षिति = हानि – दोष
(4) अंब – अंबु = अवश्य – अभी
Ans- (2)
Note-
क्षिति – पृथ्वी
अंब – माता
अंबु – पानी
जलज – कमल
जलद – बादल
‘आसन-आसन्न’ शब्द-युग्म का सही अथ-भेद है ? (RPSC LDC 2016)
(1) सरल – सामने
(2) बैठने की वस्तु – सुन्न हो जाना
(3) बैठने की विधि – निकट आया हुआ
(4) बैठक – संकट
Ans- (3)
अर्थभेद की दृष्टि से, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द-युग्म का कौनसा विकल्प सही है? (Rajasthan SI 2018)
(1) अवधि – अवधी = एक भाषा – समय सीमा
(2) जलद – जलज = कमल – बादल
(3) ग्रह – गृह = घर-नक्षत्रादि / आकाशीय पिण्ड
(4) अपत्य – अपथ्य = सतान – जो बीमार के लिए उपयुक्त न हो
Ans- (4)
किस शब्द-युग्म का अर्थ-भेद सही नहीं है? (Rajasthan Agri. Officer 2018)
(1) सर्वथा – सर्वदा = सब प्रकार से – हमेशा
(2) शुल्क – शुक्ल = फीस – श्वेत
(3) जलज – जलद = बादल – कमल
(4) पास – पाश नजदीक – बंधन
Ans- (3)
यदि ‘गृह’ का अर्थ घर है तो ‘ग्रह’ का अर्थ क्या है?
(1) झोपड़ी
(2) ग्रहण
(3) नक्षत्र
(4) महल
Ans- (3)
किस क्रमांक में ‘कटक – कंटक’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है?
(1) सवारी – सेना
(2) द्वीप – सेना
(3) सेना – काँटा
(4) काँटा – कड़ा
Ans- (3)
‘सुत – सूत’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है? (Rajasthan B.Ed. 2012)
(1) पुत्र – सारथि
(2) घोडा – पुत्र
(3) सारथि – धागा
(4) सूत्र – पुत्र
Ans- (1)
‘पास-पाश’ शब्द युग्म का अर्थ है? (Rajasthan Agri. A.O. 2012)
(1) समीप – पवित्र
(2) निकट – प्रेम
(3) निकट – बंधन
(4) फंदा – कठोर
Ans- (3)
इनमें से किस विकल्प में समश्रुत शब्द-युग्म का अर्थ भेद सही नहीं है? (RPSC LDC 2016)
(1) परिणाम – परिमाण = फल – सबूत
(2) गण – गण्य = समूह – गिनने के योग्य
(3) कर्म – क्रम = काम – सिलसिला
(4) उद्यत – उद्धत = तैयार – अक्खड़
Ans- (1)
Note-
परिणाम – परिमाण = नतीजा – मात्रा
‘अन्न-अन्य’ का क्रमशः सही अर्थ प्रकट करने वाला शब्द युग्म है? (Rajasthan LDC 2018)
(1) देवता – गिनती
(2) अग्नि – जन
(3) पानी – वस्तु
(4) अनाज – दूसरा
Ans- (4)
सही शब्द-युग्म का चयन कीजिए-
(1) षष्टि – 60 वर्ष , षष्ठी – छठी
(2) सुचि -नामावली , सूचि – पवित्र
(3) कृतज्ञ – अपकार , कृतघ्न – उपकार
(4) लग्न – उत्साह , लगन – मुहूर्त
Ans- (1)
Note-
सुचि -नामावली
सूचि – सुई
शुचि – पवित्र
लग्न - मुहूर्त
लगन – उत्साह
निम्नलिखित में से ‘अब्ज’ का अर्थ नहीं है? (Rajasthan LDC 2018)
(1) कपूर
(2) कमल
(3) शंख
(4) बादल
Ans- (4)
‘जलद-जलज’ शब्द युग्म का अर्थ है? (Rajasthan LDC 2018)
(1) कमल – मोती
(2) बादल – कमल
(3) कमल – बादल
(4) कमल – पंक
Ans- (2)
‘मरीधि-मरीची’ शब्द युग्म का सही अर्थ क्या है? (LDC 2014)
(1) सूर्य – मृगतृष्णा
(2) एक राक्षस – प्रकाश
(3) किरण – चंद्रमा
(4) किरण – सूर्य
Ans- (4)
निम्न में से किस शब्द युग्म का क्रमशः सही अर्थ भेद नहीं है? (Rajasthan Agri. Officer 2016)
(1) मात्र – मातृ = केवल – माता
(2) दिवा – दीवा = दिन – दीपक
(3) शम – सम = शांति – बराबर
(4) क्षिति – क्षति = आकाश – हानि
Ans- (4)
Note-
क्षिति – पृथ्वी
सही शब्द-युग्म का चयन कीजिए-
(1) गृह – नक्षत्र
(2) कृती – रचना
(3) क्षिति – हानि
(4) चर्म – खाल
Ans- (4)
Note-
क्षिति – पृथ्वी
कृती – चतुर, करने वाला
गृह – घर
किस विकल्प में शब्द-युग्म का सही अर्थ भेद नहीं है? (RPSC ΑΡΟ 2015)
(1) लक्ष -लाख , लक्ष्य – उद्देश्य
(2) प्रेषक – भेजने वाला , प्रेक्षक – देखने वाला
(3) अभिज्ञ – नासमझ , अविज्ञ – मूर्ख
(4) आदि – प्रारंभिक , आदी – आदत वाला
Ans- (3)
Note-
अभिज्ञ – जानकार , अविज्ञ – मूर्ख
शब्द युग्म ‘अम्बुज और अम्बुधि’ में अम्बुज का अर्थ कमल है तो अम्बुधि का अर्थ होगा (Rajasthan LDC 2018, Rajasthan IInd Gr. Tea. 2011)
(1) सागर
(2) गुलाब
(3) तालाब
(4) नदी
Ans- (1)
इनमें से कौनसे शब्द-युग्म का अर्थ भेद सुमेलित नहीं है? (Rajasthan Agri Officer 2018)
(1) तरणी – तरुणी = युवती – नाव
(2) प्रसाद – प्रासाद = अनुग्रह – भवन
(3) तरंग – तुरंग = लहर – घोड़ा
(4) पथ – पथ्य = रास्ता – स्वास्थ्यप्रद आहार
Ans- (1)
तरणी – तरुणी = नाव – युवती
किस क्रमांक में ‘आदि – आदी शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है? (Rajasthan Patwar 2011) (RAS 1991)
(1) अभ्यस्त – वगैरह
(2) प्रारंभ – अभ्यस्त
(3) पूर्व – अंत
(4) अंत – प्रारंभ
Ans- (2)
यदि ‘गृह’ का अर्थ ‘घर’ है तो ‘ग्रह’ का अर्थ क्या है? (Rajasthan B.Ed. 2000)
(1) नक्षत्र
(2) झोपडी
(3) महल
(4) ग्रहण
Ans- (1)
‘निर्जर-निर्झर’ शब्द युग्म के क्रमशः अर्थ है? (Rajasthan Agri. Supervisor 2015)
(1) युवा और देवता
(2) वृद्ध एवं देवता
(3) झरना एवं वृद्ध
(4) देवता तथा झरना
Ans- (4)
इनमें से किस शब्द-युग्म का अर्थ भेद सही है? (Rajasthan Agri. Officer 2016)
(1) वसन – व्यसन = वस्त्र – बुरी आदत
(2) प्रवाद – प्रमाद = झगड़ा-मोह
(3) कृतज्ञ – कृतघ्न = अज्ञान – आलसी
(4) गेय – ज्ञेय = गाने योग्य – परिचित
Ans- (1)
Note-
ज्ञेय – जानने योग्य
प्रवाद – बातचित
प्रमाद – नशा
‘सुधा – क्षुधा’ शब्द-युग्म का सही अर्थ भेद है? (Rajasthan Agri. Officer 2016)
(1) चूना – पीड़ा
(2) स्वर्ण – उन्माद
(3) पृथ्वी – व्यास
(4) अमृत – भूख
Ans- (4)
किस विकल्प में शब्द-युग्म का अर्थ भेद सुमेलित नहीं है? (Rajasthan IInd Gr. Tea. 2017)
(1) दिन – दीन = दिवस – असहाय
(2) अभिराम – अविराम = सुंदर – लगातार
(3) ग्रह – गृह = नक्षत्र – घर
(4) प्रेक्षक – प्रेषक = भेजने वाला – देखने वाला
Ans- (4)
‘तम-तमा’ शब्दों के लिए सही अर्थ युग्म क्या है? (Rajasthan LDC 2018)
(1) रात्रि – सबसे अधिक
(2) रात्रि – स्त्री
(3) प्रत्यय – रात्रि
(4) अंधकार – रात्रि
Ans- (4)
‘अनल-अनिल’ शब्द युग्म का सही अर्थ है? (Rajasthan LDC 2018, Rajasthan Asst. Jailor 2016, Rajasthan Patwar 2011, RAS 2004, 1998)
(1) आग, हवा
(2) हवा, आग
(3) आग, ऊष्मा
(4) आग, तेज
Ans- (1)
समश्रुत शब्द ‘पृथा – प्रथा’ का किस क्रम में सटीक अर्थ है (Rajasthan Patwar 2011, Rajasthan IIIrd Gr. Tea. 2012)
(1) नाम – ढाल
(2) अलग – विलग
(3) कुंती – रीति
(4) अलग – रिवाज
Ans- (3)
किस क्रमांक में ‘कुल – कूल’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है?
(1) परिवार – ढंग
(2) वंश – किनारा
(3) परिवार – योग
(4) किनारा – ठंडा
Ans- (2)
‘आधि – आधी’ समश्रुत शब्दों का क्रमशः सही अर्थ किसी क्रम में ?(Rajasthan Patwar 2011)
(1) शारीरिक कष्ट – मानसिक कष्ट
(2) मानसिक कष्ट – भाग या दो टुकडे़
(3) प्रारंभ – अंत
(4) पूर्व – पश्चात्
Ans- (2)
किस क्रमांक में ‘अंबुज – अंबुद’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है? (Rajasthan Patwar 2011, Rajasthan High Court LDC 2016)
(1) जल – धरती
(2) गुलाब – बादल
(3) कमल – बादल
(4) पृथ्वी – आकाश
Ans- (3)
इनमें से किस विकल्प में समश्रुत शब्द-युग्म का अर्थ भेद सही है? (RPSC LDC 2016)
(1) शूर – सूर = वीर – स्वर
(2) व्यजन – व्यंजन = पंखा – पकवान
(3) दिवा – दीवा = रात्रि – दीपक
(4) वरण – वारण = नजदीक – बंधन
Ans- (3)
Note-
दिवा – दिन
सूर – वीर , सूर्य
वरण – चुनाव
वारण – न्यौछावर करना
किस क्रमांक में ‘अवलम्ब – अविलम्ब’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है? (Rajasthan Patwar 2011)
(1) सहारा – आश्रम
(2) शीघ्र – आश्रित
(3) सहारा – शीघ्र
(4) तुरंत – सहारा
Ans- (3)
निम्नलिखित में से कौनसा शब्द-युग्म सही है? (Rajasthan Patwar Pre. 2016)
(1) मूल – जड, मूल्य – माप
(2) निर्झर – झरना, निर्जर – देवता
(3) नीरज – बादल, नीरद – कमल
(4) नीर – जल, नीड़ – मकान
Ans- (2)
Note-
नीड़ – घोंसला
मूल्य – क़ीमत
‘निशाकर-निशाचर’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है? (Rajasthan LDC 2018)
(1) विचरण – निशि
(2) चंद्रमा – राक्षस
(3) राक्षस – चंद्रमा
(4) रात – दिन
Ans- (2)
‘अन्न – अन्य’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद का चयन कीजिए-
(1) दूसरा – धान
(2) अनाज- तीसरा
(3) अनाज – अतिरिक्त
(4) अनाज – दूसरा
Ans- (4)
‘आदि-आदी’ शब्द युग्म का सही अर्थ है? (Rajasthan LDC 2014)
(1) आदिवासी – इत्यादि
(2) इत्यादि – आदिवासी
(2) प्रारम्म – आदिवासी
(4) प्रारम्भ – अभ्यस्त
Ans- (3)
‘अजर-अजिर’ शब्द-युग्म का सही अर्थ है?
(1) देवता – आँगन
(2) वृद्धावस्था – अर्जीण
(3) ऑगन – देवता
(4) अमर – अजीर्ण
Ans- (1)
किस क्रम में सही मेल है? (Rajasthan Patwar 2011)
(1) तुरंग – घोडा, तरंग – लहर
(2) प्रसाद – मंदिर, प्रासाद – कृपा
(3) अंस – सूर्य, अंश – कंधा
(4) छात्र – छत्रा, छत्ता – क्षत्रिय
Ans- (1)
Note-
अंस – कंधा, अंश – हिस्सा
प्रसाद – कृपा, प्रासाद – महल
किस क्रमांक में ‘अचिर – अजिर’ का सही अर्थ भेद है? (Rajasthan BSTC 2012)
(1) चिरकाल – घर
(2) नत – उन्नत
(2) पुराना – नया
(4) नवीन – आँगन
Ans- (4)