समास हिंदी व्याकरण। 300 से अधिक अति महत्त्वपूर्ण हिन्दी समास MCQs. Objective Question on समास। Samaas in Hindi. More then 300 Most Important Hindi Samaas MCQs. Previous Years Questions of Samaas. Part 6
इनमें से किस वर्ग के सभी शब्दों में संधि और समास दोनों है? (RPSC APO 2015)
(1) देशगत, शकरपारा
(2) भवतारण, मदांध
(3) शीतोष्ण, कालीमिर्च
(4) देशाटन, नरेश
Ans- (4)
‘बहुव्रीहि समास’ में कौनसा पद प्रधान होता है-( RPSC APO 2015)
(1) पहला पद
(2) दूसरा पद
(3) कोई भी पद नहीं, अन्य अर्थ प्रधान
(4) दोनों पद
Ans- (3)
जिसका पहला पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य हो उसे कहते है-
(1) तत्पुरुष
(2) कर्मधारय
(3) अव्ययीभाव
(4) द्विगु समास
Ans- (2)
‘द्वन्द्व’ समास का उदाहरण इनमें से नहीं है-
(1) कपीश्वर
(2) भला-बुरा
(3) भूल-चूक
(4) माता-पिता
Ans- (1)
सामासिक पद ‘पीतांबर’ का सही विग्रह होगा (RPSC APO 2015)
(1) पीत है जो अंबर
(2) पीले जैसा अंबर
(3) पीला है जो वस्त्र
(4) पीत जैसा वस्त्र
Ans- (1)
‘समास’ का क्या अर्थ है-(Rajasthan Women Supervisor 2015)
(1) समस्त पद
(2) संक्षेपीकरण
(3) उत्तरपद
(4) पूर्वपद
Ans- (2)
‘यथापति’ शब्द में कौन-सा समास है-(Rajasthan Women Supervisor 2015)
(1) तत्पुरुष
(2) कर्मधारय
(3) द्विगु
(4) अव्ययीभाव
Ans- (4)
निम्नलिखित शब्दों में से किस शब्द में द्वंद्व समास का प्रयोग हुआ है- (Rajasthan Agri. Supervisor 2015)
(1) नवयुवक
(2) चतुर्भुज
(3) चंद्रोदय
(4) धनुर्बाण
Ans- (4)
अधिकरण तत्पुरुष में है? (Rajasthan SI 2011)
(1) पहला पद प्रधान होता है।
(2) दूसरा पद प्रधान होता है।
(3) दोनों पद प्रधान होते हैं।
(4) प्रथम एवं तृतीय पद प्रधान होता है।
Ans- (2)
‘शताब्दी’ शब्द में समास है? (Rajasthan SI 2011)
(1) द्विगु
(2) तत्पुरुष
(3) द्वंद्व
(4) कर्मधारय
Ans- (1)
निम्नलिखित में से कौनसा समास विग्रह सही नहीं है?-(Rajasthan LDC 2014)
(1) धर्मपरायण – धर्म में परायण
(2) भयभीत – भय के द्वारा भीत
(3) कृष्णाश्रित – कृष्ण को आश्रित
(4) राष्ट्रपति -राष्ट्र का पति
Ans- (2)