समास हिंदी व्याकरण। 300 से अधिक अति महत्त्वपूर्ण हिन्दी समास MCQs. Objective Question on समास। Samaas in Hindi. More then 300 Most Important Hindi Samaas MCQs. Previous Years Questions of Samaas. Part 1
- ‘महापुरुष’ में कौनसा समास है? (Rajasthan Patwari 2011, RPSC IIIrd Gr. Teacher 2012)
(1) द्वंद्व समास
(2) द्विगु समास
(3) बहुव्रीहि
(4) कर्मधारय
Ans- (4) - ‘एकदंत में निम्न में से कौनसा समास है? (Rajasthan IIIrd Gr. Teacher 2012)
(1) कर्मधारय
(2) बहुव्रीहि
(3) तत्पुरुष
(4) द्वंद्व
Ans- (2) - ‘रामचरित’ शब्द में कौनसा समास है-(Rajasthan High court LDC 2017)
(1) तत्पुरुष
(2) द्विगु
(3) कर्मधारय
(4) द्वंद्व
Ans- (1) - ‘शरणागत’ शब्द में कौनसा समास है-(Rajasthan High court LDC 2017)
(1) कर्मधारय
(2) बहुव्रीहि
(3) तत्पुरुष
(4) अव्ययीभाव
Ans- (3) - निम्नलिखित में से ‘कमलनयन’ में कौनसा समास है?
(1) द्वन्द्व
(2) कर्मधारय
(3) द्विगु समास
(4) तत्पुरुष
Ans- (2) - ‘सप्तसिंधु’ का सही समास कौनसा है?
(1) बहुब्रीहि
(2) अव्ययीभाव
(3) द्विगु
(4) तत्पुरुष
Ans- (3) - विशेषण और संज्ञा के संबंध वाले शब्द में कौनसा समास होता है? (Rajasthan Gram Sevak 2010)
(1) कर्मधारय
(2) बहुव्रीहि
(4) कर्मधारय
(3) द्वंद्व
Ans- (1) - ‘शाखामृग’ शब्द में समास है? (Rajasthan IInd Gr. Tea. 2012)
(1) कर्मधारय
(2) तत्पुरुष
(3) बहुव्रीहि
(4) द्वंद्व
Ans- (3) - एकदंत में निम्न में से कौनसा समास है?
(1) द्वन्द्व
(2) बहुब्रीहि
(3) तत्पुरुष
(4) बहुब्रीहि
Ans- (2) - ‘नीति-निपुण’ शब्द का सही समास-विग्रह है-(RSMSSB LDC 2018)
(1) नीति से निपुण
(2) नीति में निपुण
(3) नीति के लिए निपुण
(4) नीति का निपुण
Ans- (2) - ‘सत्यासत्य’ शब्द का सही विग्रह है-(RSMSSB LDC 2018)
(1) सत्य ही असत्य
(2) सत्य और असत्य
(3) सत्य या असत्य
(4) सत्य का असत्य
Ans- (3) - निम्नलिखित पदों में से सन्धि और समास दोनों है-
(1) हस्तलिखित
(2) नीलाकाश
(3) जीवन-मरण
(4) पंचतत्व
Ans- (2) - कर्मधारय समास का उदाहरण नहीं है-
(1) भवसागर
(2) परमाणु
(3) चतुरानन
(4) सदाशय
Ans- (3) - जिस समास के दोनों पद प्रधान होते हैं, वहाँ पर कौनसा समास होता है? (Rajasthan Patwari 2011)
(1) द्वंद्व
(2) तत्पुरुष
(3) द्विगु
(4) बहुव्रीहि
Ans- (1) - संधि और समास में क्या समानता है? (Rajasthan B.Ed. 1999)
(1) दोनों में ही शब्द विकार होता है।
(2) संधि और समास दोनों में ही ध्वनियाँ मिलती हैं।
(3) संधि और समास दोनों में ही ध्वनि-विकार अनिवार्य है।
(4) दोनों ही शब्दों को संक्षिप्त करते हैं।
Ans-(4) - ‘नीलरत्न’ में कौनसा समास है?
(1) द्वन्द्व
(2) तत्पुरुष
(3) कर्मधारय
(4) द्विगु
Ans-(3) - ‘रेलभाड़ा’ का सही समास कौनसा है? (Rajasthan Patwari 2011)
(1) अव्ययीभाव
(2) तत्पुरुष
(3) बहुव्रीहि
(4) द्वंद्व
Ans- (2) - निम्नलिखित में से अव्ययीभाव समास कौनसा है-(Rajasthan High court LDC 2017)
(1) विद्यालय
(2) कनफटा
(3) मनमाना
(4) भरपेट
Ans- (4) - किस क्रमांक में तत्पुरुष समास है?
(1) खगेश
(2) पंचपाल
(3) यथाशक्ति
(4) शिवार्पण
Ans- (4) - ‘अंशुमाली’ में कौनसा समास है?
(1) अव्ययीभाव
(2) द्विगु
(3) कर्मधारय
(4) बहुब्रीहि
Ans- (4) - किस शब्द में समास का सही प्रयोग हुआ है-(Rajasthan B. Ed. 2014)
(1) राम-कृष्ण – बहुव्रीहि समास
(2) यमुना तट – करण तत्पुरुष समास
(3) भला मानस – द्विगु समास
(4) कनकलता- कर्मधारय समास
Ans- (4) - ‘चरण कमल’ समास पद के लिए समास विग्रह का सही क्रमांक होगा- (Rajasthan B.Ed Exam 2013)
(1) चरण जो कमल
(2) चरण और कमल
(3) चरण में कमल
(4) चरण पर कमल
Ans- (1) - ‘अनायास’ में कौनसा समास है? (Rajasthan B.Ed. 2000)
(1) तत्पुरुष
(2) द्विगु
(3) कर्मधारय
(4) अव्ययीभाव
Ans- (4) - किस क्रम में सही सामासिक पद नहीं है-(Rajasthan Patwari 2011)
(1) पल – पल – प्रतिपल
(2) गति के अनुसार – यथागति
(3) तीन लोकों का समाहार – त्रिलोकी
(4) छह है माताएं जिसके वह – षण्मातुर
Ans- (3) - ‘चमक-दमक’ में कौनसा समास है?
(1) अव्ययीभाव
(2) तत्पुरुष
(3) बहुव्रीहि
(4) द्वंद्व
Ans- (4) - ‘दीन-बंधु’ में कौनसा समास है?
(1) अव्ययीभाव
(2) तत्पुरुष
(3) दवन्दव
(4) बहुव्रीहि
Ans- (2) - किस शब्द में कर्मधारय समास है- (Rajasthan Patwari 2011)
(1) रणवीर
(2) दुश्चरित्र
(3) विचार मग्न
(4) सिरदर्द
Ans- (2) - ‘अंधकूप’ में कौनसा समास है-(Rajasthan Patwari 2011)
(1) द्वंद्व
(2) द्विगु
(3) कर्मधारय
(4) अव्ययीभाव
Ans- (3) - निम्नलिखित में से कौनसा समास विग्रह सही नहीं है?
(1) कृष्णाश्रित = कृष्ण पर आश्रित
(2) राष्ट्रपति = राष्ट्र का पति
(3) धर्मपरायण = धर्म में परायण
(4) भयभीत =भय के द्वारा भीत
Ans- (4) - निम्नलिखित में से किस शब्द में अव्ययीभाव समास नहीं है?
(1) देशभक्ति
(2) यथारूचि
(3) नीरस
(4) प्रतिदिन
Ans- (1) - ‘नवनिधि’ में कौनसा समास है- (Rajasthan Patwari 2011)
(1) कर्मधारय
(2)अव्ययीभाव
(3) द्विगु
(4) बहुव्रीहि
Ans-(3) (नौ निधियो का समुह) - ‘अव्ययीभाव’ समास का उदाहरण है? (Rajasthan SI 2011)
(1) भर पेट
(2) छत्रधारी
(3) लव-कुश
(4) त्रिभुवन
Ans- (1) - ‘धन-दौलत’ में कौनसा समास है?
(1) तत्पुरुष
(2) बहुव्रीहि
(3) कर्मधारय
(4) द्वंद्व
Ans- (4) - संप्रदान तत्पुरुष किस शब्द में नहीं है?
(1) क्रीडांगन
(2) माल गोदाम
(3) कन्यादान
(4) राजभाषा
Ans- (3) - ‘स्वर्णघट’ का विग्रह है? (Rajasthan SI 2011)
(1) स्वर्ण में घट
(2) स्वर्ण का घट
(3) घट में स्वर्ण
(4) घट के लिए स्वर्ण
Ans- (2) - किस समास में पहला पद संख्यावाचक होता है- (Rajasthan Agri. A.O. 2012)
(1) द्वंद्व
(2) द्विगु
(3) अव्ययीभाव
(4) तत्पुरुष
Ans- (2) - जिस सामासिक पद में प्रथम पद अव्यय हो, परिणाम स्वरूप पूर्ण पद अव्यय बन जाये उसमें समास होता है- (Rajasthan IInd Gr. Teacher 2011)
(1) बहुव्रीहि
(2) अव्ययीभाव
(3) द्विगु
(4) कर्मधारय
Ans- (2) - अव्ययीभाव समास किस शब्द में नहीं है?
(1) बाकायदा
(2) दयार्द्र
(3) अनुकूल
(4) यावज्जीवन
Ans- (2) - अव्ययीभाव समास किस शब्द में है?
(1) घर-घर
(2) घृतान्न
(3) प्रेम-सागर
(4) जीवदया
Ans- (1) - ‘लाजवाब’ शब्द में कौन-सा समास है- (Rajasthan Agriculture Supervisor 2019)
(1) तत्पुरुष समास
(2) बहुव्रीहि समास
(3) कर्मधारय समास
(4) अव्ययीभाव समास
Ans- (4) - वह कौन-सा समास है जिसका उत्तर पद प्रधान होता है, किन्तु प्रथम पद द्वितीय पद की विशेषता बतलाता हैं-(Rajasthan Agriculture Supervisor 2019)
(1) अव्ययीभाव समास
(2) तत्पुरुष समास
(3) कर्मधारय समास
(4) बहुव्रीहि समास
Ans- (3) - ‘शताब्दी’ शब्द में समास है-
(1) कर्मधारय
(2) तत्पुरुष
(3) द्वन्द्व
(4) द्विगु
Ans- (4) - किस विकल्प में ‘बहुव्रीहि’ समास है-(Rajasthan Police S.I. 2018)
(1) पंचपात्र
(2) त्रिभुवन
(3) चतुरानन
(4) चतुर्युग
Ans- (3) - किस शब्द में ‘करण तत्पुरुष समास नहीं है-(Rajasthan Police S.I. 2018)
(1) मनमाना
(2) ईश्वरदत्त
(3) तुलसीकृत
(4) पदच्युत
Ans- (4) - किस शब्द में अधिकरण तत्पुरुष समास है?
(1) त्रिवेणी
(2) सुमुखी
(3) लाभालाभ
(4) अश्वारोही
Ans- (4) - किस क्रम में सुमेल नहीं है?(1) कर्मनिपुण – अधिकरण तत्पुरुष समास
(2) दोपहर – द्विगु समास
(3) कनकटा – द्वन्द्व समास
(4) चक्रपाणि – बहुब्रीहि समास
Ans- (3) - किस विकल्प में ‘कर्मधारय’ समास नहीं है-(Rajasthan Police S.I. 2018 )
(1) महात्मा
(2) कालासाँप
(3) गजानन
(4) नीलकमल
Ans- (3) - किस विकल्प में ‘दवदव समास’ नहीं हैं-(Rajasthan Police S.I. 2018)
(1) दालभात
(2) भूतप्रेत
(3) शुभाशुभ
(4) शुभागमन
Ans- (4) - ‘उच्चशिखर’ में समास है?
(1) द्विगु
(2) कर्मधारय
(3) बहुब्रीहि
(4) तत्पुरुष
Ans- (2) - विशेषण और संज्ञा के संबंध वाले शब्द में कौनसा समास होता है?
(1) द्वन्द्व
(2) द्विगु
(3) कर्मधारय
(4) बहुब्रीहि
Ans- (3)
हिन्दी समास MCQs Part 1, Part 2, Part 3, Part 4, Part 5, Part 6
कुछ महत्वपूर्ण शब्दो मे समास –
- नारी-निकेतन – तत्पुरुष
- नंदनंदन – बहुव्रीहि
- कन्हैया – बहुव्रीहि
- चारपाई – द्विगु
- वाचनालय – तत्पुरुष
- मृत्युपर्यंत ( आमरण) – अव्ययीभाव
- चंद्रवदन – कर्मधारय
- पानफूल – द्वंद्व
- अरण्यरोदन – तत्पुरुष
- चंद्रानन – कर्मधारय
- महाकाव्य – कर्मधारय
- न्यूनाधिक – द्वंद्व
- इंदुशेखर – बहुव्रीहि
- कुलश्रेष्ठ – अधिकारण तत्पुरुष समास (कुल में श्रेष्ठ)
- देशसेवा – संप्रदान तत्पुरुष
- मेघाच्छन्न – करण तत्पुरुष
- त्रिनेत्र – बहुव्रीहि
- चतुर्वेद – द्विगु
- अन्नदाता – तत्पुरुष
- कठपुतली – तत्पुरुष