समास हिंदी व्याकरण। 300 से अधिक अति महत्त्वपूर्ण हिन्दी समास MCQs. Objective Question on समास। Samaas in Hindi. More then 300 Most Important Hindi Samaas MCQs. Previous Years Questions of Samaas. Part 6
- ‘निर्विकार’ में कौनसा समास है- (Rajasthan Patwar 2011)
(1) द्विगु
(2) बहुव्रीहि
(3) द्वंद्व
(4) अव्ययीभाव
Ans- (4) - ‘वज्रदेह’ में कौनसा समास है- (Rajasthan Patwar 2011)
(1) कर्मधारय
(2) द्विगु
(3) द्वंद्व
(4) तत्पुरुष
Ans- (1) - इनमें से किस वर्ग के सभी शब्दों में संधि और समास दोनों है? (RPSC APO 2015)
(1) देशगत, शकरपारा
(2) भवतारण, मदांध
(3) शीतोष्ण, कालीमिर्च
(4) देशाटन, नरेश
Ans- (4) - ‘बहुव्रीहि समास’ में कौनसा पद प्रधान होता है-( RPSC APO 2015)
(1) पहला पद
(2) दूसरा पद
(3) कोई भी पद नहीं, अन्य अर्थ प्रधान
(4) दोनों पद
Ans- (3) - जिसका पहला पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य हो उसे कहते है-
(1) तत्पुरुष
(2) कर्मधारय
(3) अव्ययीभाव
(4) द्विगु समास
Ans- (2) - ‘द्वन्द्व’ समास का उदाहरण इनमें से नहीं है-
(1) कपीश्वर
(2) भला-बुरा
(3) भूल-चूक
(4) माता-पिता
Ans- (1) - सामासिक पद ‘पीतांबर’ का सही विग्रह होगा (RPSC APO 2015)
(1) पीत है जो अंबर
(2) पीले जैसा अंबर
(3) पीला है जो वस्त्र
(4) पीत जैसा वस्त्र
Ans- (1) - ‘समास’ का क्या अर्थ है-(Rajasthan Women Supervisor 2015)
(1) समस्त पद
(2) संक्षेपीकरण
(3) उत्तरपद
(4) पूर्वपद
Ans- (2) - ‘यथापति’ शब्द में कौन-सा समास है-(Rajasthan Women Supervisor 2015)
(1) तत्पुरुष
(2) कर्मधारय
(3) द्विगु
(4) अव्ययीभाव
Ans- (4) - निम्नलिखित शब्दों में से किस शब्द में द्वंद्व समास का प्रयोग हुआ है- (Rajasthan Agri. Supervisor 2015)
(1) नवयुवक
(2) चतुर्भुज
(3) चंद्रोदय
(4) धनुर्बाण
Ans- (4) - ‘नीलाम्बर’ में कौनसा समास है?
(1) तत्पुरुष
(2) द्विगु
(3) बहुब्रीहि
(4) कर्मधारय
Ans- (4) - ‘सुपुरुष’ में कौनसा समास है?
(1) बहुब्रीहि
(2) कर्मधारय
(3) तत्पुरुष
(4) द्विगु
Ans- (2) - ‘नवरत्न’ में समास है? (Rajasthan IIIrd Gr. Tea. 2012)
(1) कर्मधारय
(2) द्वंद्व
(3) बहुव्रीहि
(4) द्विगु
Ans- (4) - ‘चंद्रशेखर’ में कौनसा समास है? (Rajasthan IIIrd Gr. Tea. 2012)
(1) कर्मधारय
(2) द्विगु
(3) द्वंद्व
(4) बहुव्रीहि
Ans- (4) - ‘रात-दिन’ में कौनसा समास है? (Rajasrhan IIIrd Gr. Tea. 2012)
(1) द्वंद्व
(2) बहुव्रीहि
(3) तत्पुरुष
(4) कर्मधारय
Ans- (1) - ‘नीलरत्न’ में कौनसा समास है? (Rajasthan IIIrd Gr. Tea. 2012)
(1) द्विगु
(2) तत्पुरुष
(3) कर्मधारय
(4) तत्पुरुष
Ans- (3) - ‘सुपुरुष’ में कौनसा समास है? (RPSC Stenographer 2001)
(1) तत्पुरुष
(2) बहुव्रीहि
(3) द्वंद्व
(4) कर्मधारय
Ans- (4) - ‘तुलसीकृत’ में कौनसा समास है?
(1) द्वन्द्र
(2) बहुब्रीहि
(3) अव्ययीभाव
(4) तत्पुरुष
Ans- (4) - ‘गुणहीन’ में कौनसा समास है?
(1) तत्पुरुष
(2) कर्मधारय
(3) अव्ययीभाव
(4) द्वन्द्व
Ans- (1) - अधिकरण तत्पुरुष में है? (Rajasthan SI 2011)
(1) पहला पद प्रधान होता है।
(2) दूसरा पद प्रधान होता है।
(3) दोनों पद प्रधान होते हैं।
(4) प्रथम एवं तृतीय पद प्रधान होता है।
Ans- (2) - ‘शताब्दी’ शब्द में समास है? (Rajasthan SI 2011)
(1) द्विगु
(2) तत्पुरुष
(3) द्वंद्व
(4) कर्मधारय
Ans- (1) - ‘वाग्दत्ता’ में कौनसा समास है- (Rajasthan Patwar 2011)
(1) द्विगु
(2) अव्ययीभाव
(3) तत्पुरुष
(4) द्वंद्व
Ans- (3) - किस शब्द में द्विगु समास है-(Rajasthan Patwar 2011)
(1) त्रिकाल
(2) प्रेममग्न
(3) कृतज्ञ
(4) कामचोर
Ans- (1) - किस शब्द में तत्पुरुष समास है- (Rajasthan Patwar 2011)
(1) निडर
(2) लंबोदर
(3) तुलसीकृत
(4) सज्जन
Ans- (3) - ‘अन्याय’ में कौनसा समास है- (Rajasthan Patwar 2011)
(1) द्विगु
(2) तत्पुरुष
(3) अव्ययीभाव
(4) द्वंद्व
Ans- (2) - ‘द्वन्द्व’ समास है-
(1) नर-नारी
(2) शरणागत
(3) लम्बोदर
(4) अंधकूप
Ans- (1) - ‘चन्द्रशेखर’ में कौनसा समास है?
(1) द्वन्द्व
(2) बहुब्रीहि
(3) कर्मधारय
(4) द्विगु
Ans- (2) - किस शब्द में अव्ययीभाव समास है- (Rajasthan Patwar 2011)
(1) यावज्जीवन
(2) मुँहमाँगा
(3) ईश्वरदत्त
(4) हथकड़ी
Ans- (1) - ‘नीलकंठ’ में कौनसा समास हैं- (Rajasthan Patwar 2011)
(1) बहुव्रीहि
(2) अव्ययीभाव
(3) द्विगु
(4) द्वंद्व
Ans- (1) - समास के कितने भेद हैं- (Rajasthan Patwar 2011)
(1) पाँच
(2) तीन
(3) सात
(4) छह
Ans- (4) - ‘वनमानुष’ में कौनसा समास है- (Rajasthan Patwar 2011)
(1) दवंदव
(2) तत्पुरुष
(3) द्विगु
(4) बहुव्रीहि
Ans- (4) - किस क्रम में बहुव्रीहि समास का उदाहरण नहीं है-(Rajasthan Patwar 2011)
(1) सिंहवाहिनी
(2) हिरण्यगर्भ
(3) वसुंधरा
(4) देशवासी
Ans- (4) - निम्नलिखित में से कौनसा शब्द द्वंद्व समास का उदाहरण नहीं है- (RPSC LDC 2014)
(1) पाप-पुण्य
(2) यथाशक्ति
(3) राजा-प्रजा
(4) जीवन-मरण
Ans- (2) - ‘चंद्रचूड़’ सामासिक-पद में कौनसा समास है-(RPSC LDC 2014)
(1) द्वंद्व
(2) बहुव्रीहि
(3) तत्पुरुष
(4) कर्मधारय
Ans- (2) - ‘तुलसीकृत’ सामासिक पद में कौनसा समास है-(Rajasthan LDC 2014)
(1) कर्म तत्पुरुष
(2) करण तत्पुरुष
(3) संप्रदान तत्पुरुष
(4) अपादान तत्पुरुष
Ans- (2) - निम्नलिखित में से कौनसा समास विग्रह सही नहीं है?-(Rajasthan LDC 2014)
(1) धर्मपरायण – धर्म में परायण
(2) भयभीत – भय के द्वारा भीत
(3) कृष्णाश्रित – कृष्ण को आश्रित
(4) राष्ट्रपति -राष्ट्र का पति
Ans- (2) - ‘आकंठ’ में कौनसा समास है?
(1) तत्पुरुष
(2) बहुब्रीहि
(3) अव्ययीभाव
(4) कर्मधारय
Ans- (3) - निम्नलिखित में से किस शब्द में अव्ययीभाव समास नहीं है- (Rajasthan LDC 2014)
(1) नीरस
(2) प्रतिदिन
(3) देशभक्ति
(4) यथारुचि
Ans- (3) - इसमें अव्ययीभाव समास कौनसा है-(Rajasthan 2nd Gr. Teacher 2014)
(1) देशभक्ति
(2) दानवीर
(3) यथाशक्ति
(4) महावीर
Ans-(3) - कौनसा क्रम सही नहीं है-(Rajasthan Patwar 2011, Rajasthan B.Ed. 2013)
(1) कर्मनिष्ठ – अधिकरण तत्पुरुष समास
(2) पुरुषोत्तम – बहुव्रीहि समास
(3) आपादमस्तक – अव्ययीभाव समास
(4) मंदबुद्धि – कर्मधारय तत्पुरुष समास
Ans- (2)
Note- (पुरुषोत्तम —-> अधिकरण तत्पुरुष समास) - इनमें से किस शब्द में कर्मधारय समास नहीं है-(Rajasthan 2nd Gr. Teacher 2014)
(1) महापुरुष
(2) राजपुरुष
(3) महात्मा
(4) कालासाँप
Ans- (2) - ‘पुस्तकालय’ में कौनसा समास है-(Rajasthan BSTC 2013)
(1) अव्ययीभाव
(2) द्वंद्व
(3) बहुव्रीहि
(4) तत्पुरुष
Ans- (4) - ‘दिनानुदिन’ में समास है-(Rajasthan BSTC 2013)
(1) अव्ययी भाव
(2) तत्पुरुष
(3) द्विगु
(4) बहुव्रीहि
Ans- (1) - किस क्रम में करण तत्पुरुष समास नहीं है- (Rajasthan BSTC 2013)
(1) गृहागत
(2) भुखमरा
(3) ईश्वरप्रदत्त
(4) हस्तलिखित
Ans- (1) - ‘चंद्रमौलि’ में कौनसा समास है-(Rajasthan Jr. Accountant 2013)
(1) द्वंद्व समास
(2) अव्ययीभाव समास
(3) बहुव्रीहि समास
(4) द्विगु समास
Ans- (3)
हिन्दी समास MCQs Part 1, Part 2, Part 3, Part 4, Part 5, Part 6