“वाक्यांश के लिए एक शब्द” हिंदी व्याकरण। 170 से अधिक अति महत्त्वपूर्ण हिन्दी वाक्यांश के लिए एक शब्द MCQs. Objective Question on “वाक्यांश के लिए एक शब्द”। “Vakyansh Ke Liye Ek Shabd” in Hindi.

More then 170 Most Important Hindi Vakyansh Ke Liye Ek Shabd MCQs. Previous Years Questions of Hindi Vakyansh Ke Liye Ek Shabd.

Hindi One Word Substitution Part 2

  1. ‘आजानुबाहु’ शब्द किसके लिए प्रयुक्त होता है-
    (1) जिसके हाथ घुटनों तक लंबे हो।
    (2) जिसके हाथों में यश हो।
    (3) लंबे हाथ वाले के लिए।
    (4) जिसके हाथ छोटे हो।
    Ans- (1)
  2. जो पूरी तरह बर्बाद हो चुका हो, उसे कहा जाता है?(Rajasthan BSTC Ex. 2010)
    (1) ध्वस्त
    (2) नष्ट
    (3) बर्बाद
    (4) खंडित
    Ans- (1)
  3. ‘उर्वरा’ शब्द के लिए वाक्यांश है? (Rajasthan Patwar Pre Ex. 2016)
    (1) उपजाऊ भूमि
    (2) समतल भूमि
    (3) बंजर भूमि
    (4) ऊसर भूमि
    Ans- (1)
  4. व्याकरण जानने वाला वाक्य के लिए एक शब्द है? (Rajasthan Patwar Pre Ex. 2016)
    (1) वैयाकरण
    (2) व्याकरण-पंडित
    (3) व्याकरण ज्ञाता
    (4) व्याकरण विशेषज्ञ
    Ans- (1)
  5. ‘ अधिक समय तक जीने की इच्छा ‘ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है? (Rajasthan Agr. Officer 2012)
    (1) जिजीविषु
    (2) जिगीषा
    (3) जिगीषु
    (4) जिजीविषा
    Ans- (4)
  6. ‘जो बहुत बोलता हो’ वाक्य खंड का संक्षिप्त रूप है? (Rajasthan Agr. Officer 2012)
    (1) साक्षर
    (2) मितभाषी
    (3) बातुल
    (4) वाचाल
    Ans- (4)
  7.  ‘जो बात लोगों से न सुनी गई हो’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है?
    (1) लोकोक्ति
    (2) किंवदंती
    (3) अश्रुति
    (4) सर्वप्रथम
    Ans- (3)
  8. ‘जिसे जाना न जा सके’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है?
    (1) गोपनीय
    (2) ईश्वर
    (3) अनजान
    (4) अज्ञेय
    Ans- (4)
  9. जिसका उत्साह भंग हो गया हो, उसे क्या कहते हैं- (Rajasthan B.Ed. Ex 2008)
    (1) निरुत्साहित
    (2) उत्साहशून्य
    (3) हतोत्साह
    (4) हतोत्साहित
    Ans- (3)
  10. जिसे प्रतिष्ठा प्राप्त हो, उसे क्या कहते हैं? (Rajasthan B.Ed. Ex. 2008)
    (1) प्रतिष्ठा प्राप्त
    (2) प्रतिष्ठावान्
    (3) लब्ध प्रतिष्ठित
    (4) लब्धप्रतिष्ठ
    Ans- (4)
  11. जिसमें कपट न हो उसे क्या कहते हैं? (Rajasthan B.Ed. Ex. 2003)
    (1) विकट
    (2) संकट
    (3) निष्कपट
    (4) प्रकट
    Ans- (3)
  12. जिस शब्द के एकाधिक अर्थ निकले कहलाता है? (Rajasthan B.Ed. Ex. 2002)
    (1) शाक्त
    (2) अपार
    (3) श्लिष्ट
    (4) अनन्त
    Ans- (3)
  13. ‘मूलकथा में आने वाला प्रसंग’ कहलाता है? (Rajasthan B.Ed. Ex 2000)
    (1) अंतर्कथा
    (2) आख्यायिका
    (3) गौणकथा
    (4) संदर्भ
    Ans- (1)
  14. ‘किसी भी वस्तु के रहस्य को समझने वाला’ इसके लिए उचित शब्द है? (Rajasthan B.Ed. Ex. 1999)
    (1) अभिज्ञ
    (2) मर्मज्ञ
    (3) सर्वज्ञ
    (4) विज्ञ
    Ans- (2)
  15.  ‘जो साथ में पढ़ा हो’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है? (Rajasthan Agri Officer 2018)
    (1) सहभागी
    (2) सहपाठी
    (3) साथी
    (4) मित्र
    Ans – (2)
  16. किस विकल्प में वाक्यांश के लिए प्रयुक्त ‘एक शब्द’ सही नहीं है? (Rajasthan Agri. Officer 2018)
    (1) मार डालने की इच्छा जिघांसा
    (2) जीतने की या वशीभूत करने की इच्छा – जिगीषा
    (3) खाने की इच्छा – जिजीविषा
    (4) जानने की इच्छा- जिज्ञासा
    Ans- (3)
    Note-
    बुभुक्षा का अर्थ –  खाने की इच्छा
    जिजीविषा का अर्थ – जीने की चाह
  17.  ‘पृष्टव्य’ का अर्थ है?
    (1) जिससे प्रश्न पूछा जा सके
    (2) पीछे देने योग्य
    (3) पूछने योग्य
    (4) बीता हुआ
    Ans- (3)
  18. ‘वह स्त्री जिसके पति ने दूसरी शादी कर ली हो’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है?
    (1) नवविवाहित
    (2) अधूढ़ा
    (3) अध्यूढ़ा
    (4) अधूधा
    Ans- (3)
  19.  ‘ किसी के पास रखी हुई दूसरे की वस्तु’ वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा? (Rajasthan LDC Ex. 2018)
    (1) धरणी
    (2) धीवर
    (3) ध्रुव
    (4) धरोहर
    Ans- (4)
  20. ‘ किसी टूटी फूटी इमारत या बस्ती का बचा हुआ अंश’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है? (Rajasthan LDC Ex. 2018)
    (1) खंडिताकार
    (2) भग्नावशेष
    (3) भग्न
    (4) खंडित
    Ans- (2)
  21. ‘अनिरुद्ध’ किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त होगा? (RPSC LDC EL 2016)
    (1) वह जिसे रोका न जा सके।
    (2) वह जो शीघ्र प्रसन्न हो जाए।
    (3) वह जो कानून के विरुद्ध हो।
    (4) वह जिसका कोई अंत न हो।
    Ans- (1)
  22. ‘शीघ्र प्रसन्न होने वाले’ को कहते हैं? (Rajasthan Jr. Acct. 2016)
    (1) संतोष
    (2) आशुतोष
    (3) परितोष
    (4) अनुतोष
    Ans- (2)
  23.  ‘जिसका अनुभव किया गया हो वह है? (RPSC SI 2011)
    (1) अनुभूत
    (2) अनुभाव्य
    (3) अनुभवी
    (4) अनुभव योग्य
    Ans- (1)
  24. ‘हर काम में देर करने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है? (Rajasthan Agr Α.Ο. 2012)
    (1) विलम्बी
    (2) अदूरदर्शी
    (3) दीर्घसूत्री
    (4) दीर्घदर्शी
    Ans- (3)
  25. कौन-सा वाक्यांश के लिए एक शब्द अशुद्ध है?(Rajasthan SI 1996)
    (1) घास काटकर और उसे बेचकर जीवन निर्वाह करने वाला – घसियारा
    (2) वह जिसे दया नहीं आती- निर्दय
    (3) सब कुछ पाने वाला- सर्वप्राप्त
    (4) बुरे आचरण वाला – सदाचारी
    Ans- (4)
  26.  ‘वह भिक्षा जिसमें केवल पका हुआ अन्न लिया जाता है’  वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है?
    (1) खाद्य
    (2) मधुपाक
    (3) मधुकरी
    (4) भीख
    Ans- (3)
  27. ‘युद्ध करने की प्रबल इच्छा’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है?
    (1) युयुत्सा
    (2) युद्धी
    (3) युसुत्सु
    (4) जेहाद
    Ans- (1)
  28. कौन-सा वाक्यांश के लिए एक शब्द अशुद्ध है?(RAS 2004)
    (1) रात्रि में विचरण करने वाला – निशाचर
    (2) जो अपनी हत्या स्वयं करे- आत्मर्हता
    (3) जो अपनी जन्मभूमि को छोड़कर विदेश में वास करता हो – अप्रवासी
    (4) जो भिन्न-भिन्न भाषाओं को एक-दूसरे को समझाए – भाषिया
    Ans- (4)
  29. ‘निम्न में से किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त ‘एक शब्द’ सही नहीं है? (Rajasthan Agri. Officer 2016)
    (1) महीने के प्रत्येक पक्ष (पखवाडा) से संबंधित – पाक्षिक
    (2) क्षमा करने योग्य – क्षम्य
    (3) वह हथियार जो फेंककर चलाया जाए – शस्त्र
    (4) जो कभी बूढ़ा न हो – अजर
    Ans- (3)
  30. किस विकल्प में वाक्यांश के लिए सही शब्द का प्रयोग हुआ है? (RPSC APO 2015)
    (1) जो ईश्वर में आस्था न रखे – आस्तिक
    (2) दोपहर के पहले का समय – अपराह्न
    (3) जिसका नाम कोई नहीं जाने – विख्यात
    (4) जो पैरों पर खड़ा न हो सके – पंगु
    Ans- (4)
    Note-
    दोपहर के पहले का समय – पूर्वाह्न
    दोपहर के बाद का समय – अपराह्न
  31.  ‘जो घन देता है’ के लिए एक शब्द है? (Rajasthan B.Ed. Ex. 1999. Rajasthan IIIrd Gr. Tea. 2012)
    (1) धनद
    (2) धनप
    (3) धनय
    (4) धनिक
    Ans- (1)
  32. ‘क्षेपक’ का अर्थ है?
    (1) किसी ग्रंथ में अन्य व्यक्ति द्वारा जोड़ा गया भाग
    (2) किसी व्यक्ति द्वारा छोड़े गए शेष कार्य को पूरा करने वाला
    (3) दूसरों को क्षमा कर देने वाला
    (4) शत्रु पर घातक वार करने वाला
    Ans- (1)
  33. ‘जिसके पास कुछ न हो’ का अर्थ है?
    (1) नंगा
    (2) दरिद्र
    (3) अकिंचन
    (4) निर्धन
    Ans- (3)
  34. जो व्याकरण जानता है? (Rajasthan IIIrd Gr. Tea. 2012)
    (1) व्याकरणीय
    (2) वैज्ञानिक
    (3) वैयाकरण
    (4) आचार्य
    Ans- (3)
  35.  ‘मछली मारकर आजीविका चलाने वाला’ के लिए एक शब्द है? (Rajasthan B.Ed. Ex. 2014)
    (1) नकसीर
    (2) मछेरा
    (3) धीवर
    (4) कोई नहीं
    Ans- (3)
  36. ‘जिसकी उपमा न हो’ के लिए उपयुक्त शब्द है? (Rajasthan B.Ed. Ex. 2011)
    (1) अनुपम
    (2) अनुपमान
    (3) उपमान
    (4) उपमानी
    Ans- (1)
  37. फेंक कर चलाया जाने वाला हथियार- (Rajasthan B.Ed. 2005)
    (1) शस्त्र
    (2) बम
    (3) बाण
    (4) अस्त्र
    Ans- (4)
  38. किसी बात को करने का निश्चय –  (Rajasthan B.Ed. Ex. 2005)
    (1) विकल्प
    (2) अत्यल्प
    (3) विकल्प
    (4) संकल्प
    Ans- (4)
  39.  ‘मनुष्य जाति से परे’ के लिए उपयुक्त शब्द है? (Rajasthan B.Ed. Ex. 2011)
    (1) मानवजात
    (2) देवता
    (3) मानवेतर
    (4) जातिविहीन
    Ans- (3)
  40. ‘किसी भी पक्ष का समर्थन नहीं करने वाला’ होता है? (RPSC SI 2011)
    (1) निष्पक्ष
    (2) दत्तचित
    (3) निरापद
    (4) तटस्थ
    Ans- (1)
  41.  जिसका मन व ध्यान दूसरी तरफ हो’ के लिए एक शब्द होगा? (RTET L-2 2011, RAS 2001)
    (1) मनवा
    (2) अन्यमनस्क
    (3) मनन
    (4) बेध्यान
    Ans- (2)
  42. ‘किंवदंती’ शब्द हेतु उपयुक्त वाक्यांश है? (RPSC LDC 2011)
    (1) क्या कहा इसका पता न हो।
    (2) जिस लोक-प्रचलित कथन के रचनाकार का पता न हो।
    (3) जो बात लोगों द्वारा कही जाती है।
    (4) जो बात परंपरा से प्रचलित हो।
    Ans- (4)
  43.  ‘मानसिक भाव छिपाना’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगा? (Rajasthan SI Ex. 2018)
    (1) अमर्ष
    (2) अक्षधूर्त
    (3) असूया
    (4) अवहित्था
    Ans- (4)
  44. ‘घूमने-फिरने वाला साधु वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगा? (Rajasthan SI Ex. 2018)
    (1) तपस्वी
    (2) परिव्राजक
    (3) योगी
    (4) श्रमण
    Ans- (2)
  45. ‘युयुत्सु’ का अर्थ है?
    (1) लड़ाई में शहीद हो जाने वाला
    (2) सदा अमर रहने वाला
    (3) दूसरों को हँसाने वाला
    (4) युद्ध करने का इच्छुक
    Ans- (4)
  46. ‘ आदेश, जो एक निश्चित अवधि तक ही लागू हो’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है?
    (1) अध्यादेश
    (2) अज्ञा
    (3) अधिदेश
    (4) राज्यादेश
    Ans- (1)
  47. ‘जिंदा रहने की इच्छा’ वाक्यांश के लिए एक शब्द हैं? (Rajasthan LDC FL 2018, Rajasthan High Court LDC 2017)
    (1) जिघांत्सा
    (2) जिगीषा
    (3) जिजीविषा
    (4) जिज्ञासा
    Ans- (3)
  48. ‘आवश्यकता से अधिक धन संपत्ति एकत्र न करना’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है? (Rajasthan LDC Ex. 2018)
    (1) अपरिग्रह
    (2) सदाचार
    (3) अस्तेय
    (4) कृपणता
    Ans- (1)
    Note-
    कृपण का अर्थ – कंजूस
  49.  ‘ऊपर की ओर जाने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है? (Rajasthan High Court LDC Ex. 2017)
    (1) आत्मा
    (2) ऊपरगत
    (3) ऊर्ध्वगामी
    (4) मृत-व्यक्ति
    Ans- (3)
  50. ‘उत्तर व पूर्व के मध्य की दिशा’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है? (Rajasthan IInd Gr. Tea. 2017)
    (1) आग्नेय
    (2) वायव्य
    (3) नैर्ऋत्य
    (4) ईशान
    Ans- (4)
    Note-
    उत्तर व पश्चिम के मध्य की दिशा- वायव्य दिशा
    दक्षिण व पूर्व के मध्य की दिशा – आग्नेय दिशा
    दक्षिण व पश्चिम के मध्य की दिशा – नैऋत्य दिशा

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!