“वाक्यांश के लिए एक शब्द” हिंदी व्याकरण। 170 से अधिक अति महत्त्वपूर्ण हिन्दी वाक्यांश के लिए एक शब्द MCQs. Objective Question on “वाक्यांश के लिए एक शब्द”। “Vakyansh Ke Liye Ek Shabd” in Hindi.

More then 170 Most Important Hindi Vakyansh Ke Liye Ek Shabd MCQs. Previous Years Questions of Hindi Vakyansh Ke Liye Ek Shabd.

Hindi One Word Substitution Part 3

  1. इनमें से किस विकल्प में ‘वाक्यांश के लिए सही शब्द नहीं है? (RPSC LDC Ex. 2016)
    (1) वह जो किए का उपकार माने – कृतज्ञ
    (2) सूर्य के अस्त होने का समय –  प्रदोष
    (3) बिना पलक झपकाए – निमीलित
    (4) वह जो कभी बूढा न हो – अजर
    Ans- (3)
    Note-
    ‘बिना पलक झपकाए’ वाक्यांश के लिए सही शब्द- निर्निमेष
  2. ‘अच्छे कार्य व सेवा पर दी जाने वाली भेंट’ को कहते हैं? (Rajasthan Asst. Jailor 2016)
    (1) उपहार
    (2) पुरस्कार
    (3) प्रतिदान
    (4) पारितोषिक
    Ans- (2)
  3.  ‘जिसने मृत्यु को जीत लिया हो’ के लिए सार्थक शब्द होगा?  (Rajasthan Agri. Officer 2018)
    (1) देवता
    (2) मृत्युंजय
    (3) साधक
    (4) तपस्वी
    Ans- (2)
  4. निम्नांकित शब्दों एवं उनके समक्ष दिए गए वाक्यांशों में कौन-सा युग्म असंगत है? (Rajasthan Agri. Officer 2018)
    (1) पोषित – पाला-पोसा हुआ
    (2) मुमुक्षा  – मोक्ष पाने की इच्छा
    (3) प्रकाशित – प्रकाश में लाए जाने योग्य
    (4) पूज्य – पूजने योग्य
    Ans- (3)
  5.  ‘इतिहास के पूर्व का’ के लिए शब्द है? (Rajasthan B.Ed. 2014)
    (1) पूर्वकालिक
    (2) सर्वकालिक
    (3) ऐतिहासिक
    (4) प्रागैतिहासिक
    Ans- (4)
  6. ‘किसी पक्ष का समर्थन करने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है? (Rajasthan Agri. A.O 2012)
    (1) पाक्षिक
    (2) अधिवक्ता
    (3) पक्षपाती
    (4) समर्थक
    Ans-(3)
  7. ‘जिसे तैर कर पार करना कठिन हो’ उपर्युक्त वाक्यांश के लिए सही शब्द है?(Rajasthan B.Ed. Ex. 2007)
    (1) दुर्गम
    (2) विस्तीर्ण
    (3) दुस्तर
    (4) प्रस्तर
    Ans- (3)
    Note-
    प्रस्तर का अर्थ – पत्थर
  8. जो कानून के अनुकूल न हो (Rajasthan B.Ed. Ex. 2005)
    (1) अवघ्य
    (2) आवेग
    (3) अवैध
    (4) जघन्य
    Ans- (1)
  9.  ‘दुर्भेद्य’ शब्द के लिए वाक्यांश है ? (Rajasthan Agr. Officer 2012)
    (1) जिसे पार करना कठिन हो।
    (2) जिसे दूर करना कठिन हो।
    (3) जिसको भेदना कठिन हो।
    (4) जिसे लांघना कठिन हो।
    Ans- (3)
  10. ‘जिसकी प्रभा बिजली के समान हो’ के लिए निम्नांकित कौनसा शब्द उपयुक्त है? (Rajasthan B.Ed. Ex. 2011)
    (1) विद्युतप्रभ
    (2) दामिनी
    (3) कनकप्रभा
    (4) निष्प्रभ
    Ans- (1)
  11.  ‘संध्या और रात्रि के बीच का समय’ के लिए सर्वाधिक उपयुका एक शब्द है? (RTET L-I 2011, RAS 1992)
    (1) रात
    (2) छाया
    (3) गोधूलि
    (4) शाम
    Ans- (3)
  12. ‘आगि बड़वागि ते बड़ी है आग पेट की’ में ‘बड़वागि’ शब्द निम्नांकित में किसी एक के लिए उपयुक्त हुआ है। इनमें से सही का चयन कीजिए (Rajasthan Hostel Superintendent 2008)
    (1) समुद्र में लगने वाली आग के लिए
    (2) कायाग्नि के लिए
    (3) पेट की भूख के लिए
    (4) मंदाग्नि के लिए
    Ans- (1)
  13. जिसका कोई अर्थ न हो उसे कहते हैं?
    (1) सार्थक
    (2) निरर्थक
    (3) समर्थ
    (4) अनर्थ
    Ans- (2)
  14. दो बार जन्म लेने वाले के लिए एक शब्द कौनसा है?  (Rajasthan B.Ed. Ex. 2001)
    (1) द्वय
    (2) दोबा
    (3) द्विज
    (4) द्रव्य
    Ans- (3)
  15. ‘अपरिहार्य’ शब्द इनमें से किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त हुआ है? (Rajasthan Agri. Officer 2016)
    (1) वह जिसकी देखभाल न की जा सके।
    (2) वह जो किसी उपाय से दूर न किया जा सके
    (3) वह जिसका कथन न किया जा सके।
    (4) वह जिसका वर्णन न किया जा सके।
    Ans- (2)
  16. ‘उपकार के प्रति किया गया उपकार’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द चुनिए (Rajasthan Agriculture Supervisor Exam 2015)
    (1) निराकार
    (2) प्रत्युपकार
    (3) परोपकार
    (4) उपकारोपकार
    Ans- (2)
  17. ‘अपरिहार्य’ शब्द इनमें से किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त हुआ है? (Rajasthan Agri. Officer 2016)
    (1) वह जिसकी देखभाल न की जा सके।
    (2) वह जो किसी उपाय से दूर न किया जा सके
    (3) वह जिसका कथन न किया जा सके।
    (4) वह जिसका वर्णन न किया जा सके।
    Ans- (2)
  18. ‘उपकार के प्रति किया गया उपकार’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द चुनिए (Rajasthan Agriculture Supervisor Exam 2015)
    (1) निराकार
    (2) प्रत्युपकार
    (3) परोपकार
    (4) उपकारोपकार
    Ans- (2)
  19. ‘दो पर्वतों के बीच की भूमि’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है?
    (1) द्रोण
    (2) बेसिन
    (3) उपत्यका
    (4) घाटी
    Ans- (3)
  20. ‘जो स्त्री सूर्य भी नहीं देख पाती’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है?
    (1) अंधी
    (2) अनूढ़ा
    (3) असूर्यदेखा
    (4) असूर्यपश्मा
    Ans- (4)
  21. ‘हर समय दूसरों की कमियाँ ढूँढ़ने वाला’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगा? (Rajasthan SI 2018, Rajasthan B.Ed. 2012)
    (1) दुष्ट
    (2) आलोचक
    (3) छिद्रान्वेषी
    (4) चुगलखोर
    Ans- (3)
  22. ‘जिसको थोड़ा ज्ञान हो’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगा? (Rajasthan SI Ex. 2018)
    (1) अभिज्ञ
    (2) अल्पज्ञ
    (3) अनभिज्ञ
    (4) अज्ञ
    Ans- (2)
  23.  ‘जिसे इंद्रियों से अनुभव नहीं किया जा सके’ उसे क्या कहते हैं? (Rajasthan Asst. Jailor 2016)
    (1) अज्ञात
    (2) अतीन्द्रिय
    (3) अव्यक्त
    (4) अज्ञेय
    Ans- (2)
  24. इनमें से कौनसा शब्द अर्थ की दृष्टि से ‘द्विज’ से संबद्ध नहीं है? (Rajasthan LDC Ex. 2016)
    (1) दाँत
    (2) ब्राह्मण
    (3) पक्षी
    (4) भास्कर
    Ans- (4)
  25.  ‘जंगल में लगने वाली आग’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है?
    (1) दावानल
    (2) जठरानल
    (3) कामानल
    (4) बड़वानल
    Ans- (1)
  26. ‘जो नपातुला बोलता हो’ इस पद के लिए शब्द है? (Rajasthan B.Ed. Ex. 2000)
    (1) मीतभाषी
    (2) मूल्यभाषी
    (3) मृदुभाषी
    (4) मितभाषी
    Ans- (4)
  27. ‘युयुत्सु का अर्थ है? (RPSC SI 2011, RTET L-1 2011)
    (1) युद्ध की इच्छा करने वाला।
    (2) दूसरों को रुलाने वाला।
    (3) युद्ध में अमर होने वाला।
    (4) युद्ध की इच्छा।
    Ans- (1)
  28. अंगभंग वाले अपाहिज व्यक्ति को शुद्ध हिंदी में क्या कहते हैं? (Rajasthan B.Ed. Ex. 2008)
    (1) विकलांग
    (2) कुबडा
    (3) पंगु
    (4) अंगहीन
    Ans- (1)
  29. वह व्यक्ति ‘आस्तिक’ कहलाता है जो (Rajasthan B.Ed. Ex. 2008)
    (1) धर्म में आस्था रखता हो।
    (2) ईश्वर में आस्था रखता हो।
    (3) मानव में आस्था रखता हो।
    (4) वेदों में आस्था रखता हो।
    Ans- (2)
  30. कौन-सा वाक्यांश के लिए एक शब्द अशुद्ध है? (Rajasthan Police SI 1998)
    (1) दूसरों में दोष ढूँढ़ने की प्रवृत्ति – परछिद्रांवेषण
    (2) कम खर्च करने की प्रवृत्ति वाला व्यक्ति – व्ययी
    (3) मध्यरात्रि का समय – अर्द्धरात्रि
    (4) किसानों से भूमि कर लेने वाला सरकारी विभाग – भू राजस्व विभाग
    Ans- (2)
  31. कौन-सा वाक्यांश के लिए एक शब्द अशुद्ध है?(RAS 1999, 2001)
    (1) जीने की प्रबल इच्छा – जिजीविषा
    (2) पिता से प्राप्त की गई सम्पत्ति पैतृक
    (3) जिस व्यक्ति का आचरण भ्रष्ट हो- भ्रष्टाचार
    (4) तर्क करने वाला व्यक्ति – तार्किक
    Ans- (3)
  32. दूसरों की त्रुटियाँ खोजने वाला कहलाता है? (Rajasthan IInd Gr. Tea. 2010)
    (1) समीक्षक
    (2) छिद्रान्वेषक
    (3) समीक्षक
    (4) छिद्रान्वेषण
    Ans- (2)
  33. ‘जो सबके मन की बात जानता हो’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है? (Rajasthan Agri. A.O. 2012)
    (1) अंतर्ज्ञानी
    (2) अंतर्भाव
    (3) अंतर्भेदी
    (4) अंतर्यामी
    Ans- (4)
  34.  ‘वह जो शीघ्र उत्तर देने की बुद्धि रखता है’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है? (RPSC LDC Ex. 2016)
    (1) बु‌द्धिमान
    (2) प्रत्युत्पन्नमति
    (3) विशेषज्ञ
    (4) वाक्पटु
    Ans- (2)
  35. जिस व्यक्ति का आचरण अच्छा हो, उसे क्या कहते हैं? (Rajasthan Asst. Jailor 2016)
    (1) सदाचार
    (2) सज्जन
    (3) संत
    (4) सन्न्यासी
    Ans- (1)
  36. अजातशत्रु के लिए कौनसा पदबंध है? (Rajasthan B.Ed. Ex. 2001)
    (1) शत्रु को जानने वाला।
    (2) जिसका कोई शत्रु न जन्मा हो।
    (3) जो शत्रु जगत् का ही हो।
    (4) शत्रु का जन्मदाता।
    Ans- (2)
  37. जिसमें अपमान का भाव हो, वह हँसी क्या कहलाती है? (RPSC SI 2011)
    (1) परिहास
    (2) उपहास
    (3) हास
    (4) व्यंग्य
    Ans- (2)
  38.  ‘जिसके समान दूसरा न हो’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है?
    (1) अप्रतिभा
    (2) अप्रतिम
    (3) अलौकिक
    (4) स्वर्गिक
    Ans- (2)
  39. ‘अर्धरात्रि का समय’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है?
    (1) नितीशी
    (2) निशीथ
    (3) रजनी
    (4) यामिनी
    Ans- (2)
  40. जिसकी गिनती सबसे पहले की जाए उसे क्या कहते है ? (Rajasthan B.Ed. Ex. 2009)
    (1) अग्रज
    (2) सर्वश्रेष्ठ
    (3) अग्रगण्य
    (4) कोई नहीं
    Ans- (3)
  41. जो लौकिक न हो – (Rajasthan B.Ed. Ex. 2007)
    (1) इहलौकिक
    (2) ऐहिक
    (3) पारलौकिक
    (4) अलौकिक
    Ans- (4)
  42. निरीक्षक, शब्द का सही अर्थ  है? (Rajasthan B.Ed. Ex. 2001)
    (1) कार्यालय अक्षीक्षक
    (2) कार्य व्यवस्था की देखभाल करने वाला
    (3) निर्माण कार्य करने वाला
    (4) व्यवस्था के निर्देश देने वाला
    Ans- (2)
  43. ‘अच्छाई और बुराई की पहचान का गुण’ कहलाता है? (Rajasthan Police SI 2011)
    (1) परिज्ञान
    (2) विद्धता
    (3) ज्ञान
    (4) विवेक
    Ans- (4)
  44.  ‘जिसका अनुभव इंद्रियों द्वारा न हो’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है? (Rajasthan Agri. Officer 2016)
    (1) जितेन्द्रिय
    (2) इंद्रियजित्
    (3) इंद्रियनिग्रह
    (4) अतीन्द्रिय
    Ans- (4)
  45. ‘तटस्थ’ शब्द से संबंधित वाक्यांश है- (Rajasthan LDC Ex. 2018)
    (1) तट पर रहने वाला।
    (2) विवाद या गुटबाजी से अलग रहने वाला।
    (3) जो किनारे से सटे हुए हो।
    (4) तट की रक्षा करने वाला
    Ans- (2)
  46. ‘जिन्होंने दूसरों के लिए अपना बलिदान किया हो’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है?
    (1) वीर
    (2) त्यागी
    (4) शहीद
    (4) हुतात्म
    Ans- (4)
  47. ‘जो कहने सुनने में लज्जापूर्ण या घिनौना हो’ उसे क्या कहते हैं? (Rajasthan Asst. Jailor 2016)
    (1) आपत्तिजनक
    (2) निषिद्ध
    (3) अनुचित
    (4) अश्लील
    Ans- (4)
  48. ज्ञान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले को क्या कहते हैं? (Rajasthan LDC Ex. 2014)
    (1) इच्छुक
    (2) जिज्ञासु
    (3) ज्ञानी
    (4) पिपासु
    Ans- (2)
  49. ‘दक्षिण और पश्चिम के बीच की दिशा’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगा? (Rajasthan SI Ex. 2018)
    (1) नैऋत्य
    (2) वायव्य
    (3) ईशान
    (4) आग्नेय
    Ans- (1)
    Note- वायव्य का अर्थ – वायु संबंधी
  50. ‘पर्वत के नीचे तलहटी की भूमि’ के लिए सार्थक शब्द है?  (Rajasthan HM Exam 2018)
    (1) अधित्यका
    (2) अध्यूढ़ा
    (3) अनूढ़ा
    (4) उपत्यका
    Ans- (4)
    Note-
    अध्यूढ़ा का अर्थ – वह स्त्री जिसके पति ने दूसरी स्त्री से विवाह  कर लिया हो
    अनूढ़ा का अर्थ – अविवाहिता प्रेमिका

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!