महाकाल मंदिर में भस्मारती के दौरान लगी आग। जानिए क्या है पूरा मामला।

Latest News- महाकाल मंदिर में लगी आग। महाकाल मंदिर में भस्मारती के दौरान लगी आग। Mahakal Mandie me Lagi Aag.

Latest News- मध्यप्रदेश में आज होली के दिन (सोमवार) महाकाल मंदिर के गर्भगृह में हो रही भस्म आरती के दौरान बड़ा हादसा हो गया। महाकाल मंदिर में आज होली के दिन भस्म आरती के दौरान गुलाल डालते ही आग लगी आग। आग से पुजारी समेत 13 लोग झुलस गये। आरती के दौरान मन्दिर में बड़ी संख्या में भक्त मोजूद थे जो आग से झुलस गये। झुलसे लोगो को जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है । झुलसने वाले लोगों में पुजारी और सेवक शामिल हैं।
इसमें मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, मनोज पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा और चिंतामन गेहलोत सहित अन्य कई लोग घायल हो गए।
आरती में आज गुलाल का प्रयोग भी किया गया था। आग का कारण कपुर से आग लगना बताया जा रहा है कपूर से आग भड़क गई जिससे 13 लोग झुलस गये।
भस्म आरती के दौरान सीएम मोहन यादव के बेटे और बेटी मोजूद थे। सूत्रों के मुताबित दोनो भस्मारती के दर्शन करने गए थे। दोनो सुरक्षित है।
भारत के गृहमंत्री अमितशाह ने सीएम मोहन यादव से फोन पर बात की। साथ ही सभी घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की।
मंदिर में दर्शन भक्तो के लिए सुचारू रूप से चालू है ।
कलेक्टर ने इस घटना पर 3 दिन में जांच समिति को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!