हिन्दी क्रिया व्याकरण। हिन्दी क्रिया MCQ. Objective Question on क्रिया। Hindi Kriya MCQ. Previous Years Questions of Kriya(क्रिया) Part 3
- निम्नलिखित वाक्यों में अकर्मक क्रियाएँ बताइएः-
(1) रोहन दीवार रंगता है
(2) आशा प्रतिदिन दौड़ती है
(3) राधा टी.वी. देखती है
(4) ये सभी
Ans- (2) - इनमें से किस वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया प्रयुक्त हुई है? (Rajasthan High Court LDC 2016)
(1) उसने पुस्तक पढ़ी।
(2) बालक ने पढ़ाई की।
(3) मोहन नहाकर पूजा करने लगा।
(4) छात्र ने गुरुजी के चरण छुए।
Ans- (3) - इनमें से किस वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया’ का प्रयोग किया गया है? (Rajasthan Asst. Jailor 2016)
(1) बच्चे पतंग उड़ा रहे हैं।
(2) मजदूर गहरी नींद में सो रहा हैं
(3) किसान फसल काट रहा है।
(4) बालक दूध पी रहा है।
Ans- (2) - ‘द्विकर्मक क्रिया में ……….।’ रिक्त स्थान भरिए-
(1) प्रथम व द्वितीय कर्म अप्राणीवाचक होते हैं
(2) प्रथम व द्वितीय कर्म प्राणीवाचक होते हैं
(3) प्रथम कर्म अप्राणीवाचक होता है और द्वितीय प्राणीवाचक होता है
(4) प्रथम कर्म प्राणीवाचक होता है और द्वितीय अप्राणीवाचक होता है
Ans- (4) - किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है? (Rajasthan Patwar Ex. 2011)
(1) सीता नृत्य करती है।
(2) ठूंठ खड़ा है।
(3) हम सिनेमा देखते हैं।
(4) रमेश सो चुका है।
Ans- (2) - इनमें से किस वाक्य में ‘सकर्मक क्रिया’ नहीं है? (Rajasthan Asst. Jailor. 2016)
(1) बालक रो रहा है।
(2) महिलाएँ गीत गा रही हैं।
(3) छात्र पढ़ रहे हैं।
(4) अशोक पत्र लिख रहा था।
Ans- (1) - किस वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया’ का प्रयोग किया गया है? (Rajasthan Police SI Ex. 2018)
(1) मजदूर चाय पी रहा है।
(2) अम्मा खाना बना रही है।
(3) बालक बहुत देर से रो रहा है।
(4) रमेश पुस्तक पढ़ रहा है।
Ans- (3) - किस वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया का प्रयोग हुआ है? (Rajasthan Police SI Ex. 2018)
(1) रेलगाड़ी स्टेशन पर पहुँच चुकी थी।
(2) थोड़ी देर पहले पानी बरस रहा था।
(3) घंटा लगते ही वह चल पड़ा।
(4) वह नहाकर पढ़ेगा।
Ans- (4) - किस वाक्य में क्रिया संबंधी अशुद्धि है? (Rajasthan Aggri. Officer Ex. 2018)
(1) बच्चा दूध पीकर सो गया।
(2) आयोजकों ने अतिथियों को धन्यवाद दिया।
(3) सर्वत्र आधुनिकीकरण करना ठीक नहीं।
(4) कुत्ते जोर-जोर से भौंक रहे थे।
Ans- (3) - इनमें से द्विकर्मक क्रिया किस वाक्य में है? (Rajasthan IInd Grade Tea. 2018)
(1) नौकर कुत्ते को दूध पिलाता है।
(2) बच्चे सारी मिठाई खा गए।
(3) श्याम केले और अंगूर खाता है।
(4) राम और श्याम घूमने जाते हैं।
Ans- (1) -
कर्म के आधार पर क्रिया कितने प्रकार की होती है?
(1) पांच
(2) दो
(3) चार
(4) तीन
Ans- (2) - निम्नलिखित में से किस वाक्य में क्रिया सकर्मक रूप में है? (Rajasthan LDC 2018)
(1) मछली तैरती है।
(2) वे डूब गए।
(3) उसने आम खाया।
(4) वह नहाकर आया।
Ans- (3) - किस वाक्य में ‘अकर्मक’ क्रिया है? (Rajasthan Asst. Jailor. 2016)
(1) माँ बच्चे को सुला रही है।
(2) मोहन थक कर सो गया था।
(3) विदूषक सबको हँसा रहा था।
(4) ठेकेदार मजदूरों से काम करवा रहा है।
Ans- (2) - किस वाक्य में सकर्मक क्रिया नहीं है? (Rajasthan B.Ed. 2013)
(1) मनीषा ने कार खरीदी
(2) बच्चे फिल्म देख रहे हैं
(3) मोर नाचता है
(4) रजत दूध पी रहा है
Ans- (3) - ‘गोविंद ने राम को जगाया’ में कौनसी क्रिया है? (Rajasthan B.Ed. 2013)
(1) अनेकार्थक क्रिया
(2) रूढ़ क्रिया
(3) सहायक क्रिया
(4) प्रेरणार्थक क्रिया
Ans- (4) - किस वाक्य में ‘सकर्मक’ क्रिया नहीं है?
(1) रजत दूध पी रहा है
(2) मोर नाचता है
(3) बच्चे फिल्म देख रहे है
(4) मनीषा ने कार खरीदी
Ans- (2) - ‘संजय बहुत देर से टहल रहा है’ में कौनसी क्रिया है?
(1) प्रेरणार्थक क्रिया
(2) संयुक्त क्रिया
(3) सकर्मक क्रिया
(4) अकर्मक क्रिया
Ans- (4) - निम्नलिखित में से सकर्मक क्रिया का चयन कीजिए (Rajasthan Women Supervisor 2019)
(1) डूब
(2) गाया
(3) बैठ
(4) बह
Ans- (2) - कृदंत क्रिया प्रभावित होती है? (Rajasthan IInd Gr. Tea. 2010)
(1) वचन-पुरुष से
(2) पुरुष से
(3) लिंग-पुरुष से
(4) लिंग-वचन से
Ans- (3) - किस वाक्य में ‘सकर्मक’ क्रिया नहीं है? (Rajasthan Police SI Ex. 2018)
(1) तीन छात्र पुस्तकालय में पढ़ रहे हैं।
(2) मजदूर पेड़ के नीचे बहुत देर से बैठा है।
(3) किसान हल से खेत जोत रहा है।
(4) मोहन बाजार में फल खरीद रहा है।
Ans- (2) - इनमें से किस वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया’ है?
(1) पशु मैदान में चर रहे है
(2) अध्यापक बच्चों को पढ़ा रहे हैं
(3) पक्षी आकाश में उड़ रहे है
(4) चिड़िया दाना चुग रही है
Ans- (4) - संयुक्त क्रिया का उदाहरण कौनसा वाक्य है? (RTET Level-1 2011)
(1) रस्सी जल गई।
(2) तुम प्रतिदिन पढ़ने आया करो।
(3) बच्चा सोता है।
(4) सीता पढ़ रही है।
Ans- (2) - “अनुराग खाना खाता है।” वाक्य में कौनसी क्रिया है ?
(1) प्रेरणार्थक
(2) अकर्मक
(3) सकर्मक
(4) द्विकर्मक
Ans- (3) - किस वाक्य में प्रेरणार्थक क्रिया है? (RTET Level – I 2011)
(1) लड़का बहुत पढ़ रहा है।
(2) आप बहुत ईमानदार है।
(3) किसान खेत के सूखे पेड़ कटवा चुका है।
(4) मेरे घर की छत टपकती है।
Ans- (3) - सकर्मक क्रिया का प्रयोग हुआ है? (Rajasthan High Court LDC 2017)
(1) साधु चोर निकला।
(2) नौकर बीमार रहा।
(3) मैं तुम्हें उपाय बतलाता हूँ।
(4) लड़का सोता है।
Ans- (3) - ‘वह दौड़कर चलता है।’ वाक्य में क्रिया है? (Rajasthan High Court LDC 2017)
(1) प्रेरणार्थक
(2) पूर्वकालिक
(3) नामधातु
(4) सकर्मक
Ans- (2) - किस क्रम में सकर्मक क्रिया नहीं है?
(1) रणबीर बहुत देर से टहल रहा है
(2) उसने कृष्ण को बुलाया
(3) सोहन ने रोटी खाई
(4) महेन्द्र ने पाठ पढ़ा
Ans- (1) - निम्नलिखित वाक्यों में किस वाक्य में क्रिया अकर्मक नहीं है?
(1) सुनीता ने अपने पिताजी से फोन करवाया
(2) आलसी बच्चे देर तक सोते रहते है
(3) जंगल में हिरण दौड़ रहे है
(4) छोटे बच्चे बात-बात पर रोते रहते है
Ans- (1) - निम्नलिखित में ‘सकर्मक क्रिया’ कौनसी है ? (RPSC LDC 2016)
(1) लिखना
(2) हँसना
(3) उठना
(4) रोना
Ans- (1) - किस क्रम में सकर्मक क्रिया नहीं है? (Rajasthan Patwar Ex. 2011)
(1) रणबीर बहुत देर से टहल रहा है।
(2) सोहन ने रोटी खाई।
(3) महेन्द्र ने पाठ पढ़ा।
(4) उसने कृष्ण को बुलाया।
Ans- (1) - निम्नलिखित शब्दों को नामधातु क्रिया में परिवर्तित करों :-
‘फिल्म’
(1) फिल्मी
(2) फिल्मियाना
(3) फिल्माना
(4) ये सभी
Ans- (3) - इनमें से किस वाक्य में ‘द्विकर्मक’ क्रिया का उपयोग हुआ है? (Rajasthan Junior Acco. [Canceled Paper] 2016)
(1) संगीता ने राधा को पुस्तक दी।
(2) अनुराग ने आम और केले खरीदे।
(3) रमेश और मयंक दिल्ली जाएँगे।
(4) विनीता कल से बीमार है।
Ans- (1) - ‘द्विकर्मक क्रिया में………….रिक्त स्थान भरिए- (Rajasthan Police SI 2011)
(1) प्रथम कर्म अप्राणीवाचक होता है और द्वितीय प्राणीवाचक होता है।
(2) प्रथम और द्वितीय कर्म अप्राणीवाचक होते हैं।
(3) प्रथम और द्वितीय कर्म प्राणीवाचक होते हैं।
(4) प्रथम कर्म प्राणीवाचक होता है और द्वितीय अप्राणीवाचक होता है।
Ans- (4) - किसी पूर्ण क्रिया के पहले आने वाली अन्य क्रिया को कहते है?
(1) नामधातु क्रिया
(2) अपूर्ण क्रिया
(3) पूर्वकालिक क्रिया
(4) संयुक्त क्रिया
Ans- (3) - निम्नलिखित में सकर्मक क्रिया है-
(1) हँसना
(2) खाना
(3) सोना
(4) चलना
Ans- (2) - ‘डाकिया चिट्ठी’ लाया’ वाक्य में क्रिया का कौनसा भेद प्रयुक्त हुआ है? (Rajasthan LDC Ex. 2018)
(1) पूर्वकालिक
(2) सकर्मक
(3) प्रेरणार्थक
(4) अकर्मक
Ans- (2) - इनमें से किस वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया का प्रयोग किया गया है? (Rajasthan Asst. Jailor. 2016)
(1) खाना खाकर काम पर जाओ।
(2) झूठ बोलने से बचो।
(3) मजदूर काम पर गया।
(4) रोज घूमने जाओ।
Ans- (1) - वाक्य रचना में पद-क्रम के संबंध में कौनसा कथन सही नहीं है? (Rajasthan IInd Gr. Tea. [Sp. Edu.] 2018)
(1) सामान्य वाक्य में कर्म, कर्ता के बाद आता है।
(2) द्विकर्मक क्रिया में मुख्य कर्म पहले और गौण कर्म बाद में आता है।
(3) क्रिया विशेषण क्रिया से पहले लगाया जाता है।
(4) पूर्वकालिक क्रिया मुख्य क्रिया से पहले आती है।
Ans- (2) -
सकर्मक क्रिया वाला वाक्य छाँटिए-
(1) राजू सदा रोता रहता है
(2) कैलाश छत से गिर पड़ा
(3) सतीश ने केले खरीदें
(4) हरीश बस पर चढ़ गया
Ans- (3)
हिन्दी क्रिया MCQs Part 1, Part 2, Part 3