हिंदी क्रिया व्याकरण। हिन्दी क्रिया MCQ. Objective Question on क्रिया। Hindi Kriya MCQ. Previous Years Questions of Kriya(क्रिया)

 

1. निम्नलिखित में से सकर्मक क्रिया किस वाक्य में हैं? (LDC Ex. 2018)
(1) रामू सदा सोता रहता है।
(2) चंदन ने सब्जी खरीदी।
(3) हरीश छत पर है।
(4) माधव सोता है।
Ans- (2)

2. पूर्वकालिक क्रिया के लिए सही विकल्प चुनिए- (LDC Ex. 2018)
(1) वह फुटबाल खेलता रहा।
(2) वह चालाक निकला।
(3) वह खाना खाकर सो गया।
(4) महावीर ने पाठ पढ़ा।
Ans- (3)

3. अकर्मक क्रिया कौनसी है- (B.Ed. 2009)
(1) हँसना
(2) लिखना
(3) पीना
(4) पढ़ना
Ans- (1)

4. इनमें से किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है? (RPSC APO 2015)
(1) मोहन पतंग उड़ा रहा है।
(2) किसान खेत जोत रहा है।
(3) माँ बच्चे को सुला रही है।
(4) पक्षी उड़ रहे हैं।
Ans- (4)

5. जो क्रिया कर्म का बोध नहीं कराती है, उसे कहते हैं? (Patwar Pre. Ex. 2016)
(1) संयुक्त क्रिया
(2) प्रेरणार्थक क्रिया
(3) सकर्मक क्रिया
(4) अकर्मक क्रिया
Ans- (4)

6. किस वाक्य में सकर्मक क्रिया नहीं है?(B.Ed. 2014)
(1) मोहन हँसता है।
(2) पुलिस ने चोर को पकड़ लिया।
(3) सुधीर कार चलाता है।
(4) रामू को दवा पिलाओ।
Ans- (1)

7. इनमें से किस वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया’ है- (RPSC Lecturer 2014)
(1) मजदूर चाय पी रहा है।
(2) वह पतंग उड़ाता है।
(3) किसान खेत जोत रहा है।
(4) पक्षी उड़ रहा है।
Ans- (4)

8. निम्नलिखित में से गलत विकल्प है? (LDC Ex. 2018)
(1) उसने आम खाया – सकर्मक क्रिया
(2) मोर नाचता है अकर्मक क्रिया
(3) वह चतुर निकला – सकर्मक क्रिया
(4) वह कॉलेज से आकर सो गया- पूर्वकालिक क्रिया
Ans- (3)

9. किस क्रम में संरचना ‘की दृष्टि से क्रिया का कोई भेद नहीं है? (B.Ed. 2013)
(1) नामधातु क्रिया
(2) सकर्मक क्रिया
(3) प्रेरणार्थक क्रिया
(4) संयुक्त क्रिया
Ans- (2)

10. निम्नलिखित शब्दों में प्रेरणार्थक क्रिया छाँटिइएँ :-
(1) शर्माना
(2) लजाना
(3) गरमाना
(4) उठाना
Ans- (4)

11. निम्नलिखित में से किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है?
(1) मैंने उसे पुस्तक दी
(2) श्याम भात खाता है
(3) सोहन पौधा लगाता है
(4) ज्योति रोती है
Ans- (4)

12. इनमें से किस वाक्य में ‘द्विकर्मक क्रिया’ प्रयुक्त हुई है? (High Court LDC 2016)
(1) वह अंग्रेजी फिल्म देख रहा है।
(2) पत्रकार ने समाचार लिखा।
(3) वह दूसरी बार भोजन कर रहा है।
(4) अध्यापक ने छात्र को पुस्तक पढ़ाई।
Ans- (4)

13. ‘संजय बहुत देर से टहल रहा है’ में कौनसी क्रिया है? (Patwar Ex. 2011)
(1) प्रेरणार्थक क्रिया
(2) सकर्मक क्रिया
(3) अकर्मक क्रिया
(4) संयुक्त क्रिया
Ans- (3)

14. कौनसा क्रम सही नहीं है? (Patwar Ex. 2011)
(1) घोड़ा सड़क पर खड़ा है प्रेरणार्थक क्रिया अकर्मक क्रिया है
(2) माधुरी पुस्तक पढ़ती है सकर्मक क्रिया
(3) मुकेश खाना पकवाता
(4) पुलिस ने चोर को पकड़वाया अकर्मक क्रिया
Ans- (4)

15. ‘नौकर चिट्ठी लाया’ वाक्य में क्रिया का भेद प्रयुक्त हुआ है? (High Court LDC 2017)
(1) सकर्मक
(2) पूर्वकालिक
(3) प्रेरणार्थक
(4) अकर्मक
Ans- (1)

16. निम्नलिखित में से किस वाक्य में अकर्मक क्रिया नहीं है? (High Court LDC 2017)
(1) मैं उदयपुर पहुँच गया।
(2) माली ने पके-पके आम तोड़े।
(3) तुम अभी चले जाओ।
(4) वह कहाँ रहते हैं?
Ans- (2)

17. जिस वाक्य में क्रिया का सीधा फल कर्ता पर पड़े, उसे कहते हैं? (High Court LDC 2017)
(1) सकर्मक क्रिया
(2) नामधातु क्रिया
(3) प्रेरणार्थक क्रिया
(4) अकर्मक क्रिया
Ans- (4)

18. निम्नलिखित भाववाचक संज्ञा शब्दों से बनाए गए क्रिया-पदों का सही विकल्प है? (High Court LDC 2017)
(1) पहचान-पहचाना
(2) हँसी-हँसेगा
(3) लिखावट-लिखना
(4) जीवन-बीमा
Ans- (3)

19. किस क्रम में अकर्मक क्रिया नहीं है-(B.Ed. 2014)
(1) युवक टहल रहा है।
(2) शेखर कार में चलता है।
(3) रमेश ने मुझे पत्र लिखा।
(4) हरदेव सोता है।
Ans- (3

20. किस वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया का प्रयोग किया गया है? (High Court LDC 2017)
(1) आकाश में बहुत से पक्षी उड़ रहे हैं।
(2) सास ने बहू से खाना बनवाया।
(3) राधा ने स्नान करके भोजन किया।
(4) रमा ने राधा से पत्र लिखवाया।
Ans- (3)

21. निम्न में से किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है? (High Court LDC 2017)
(1) गुरुजी ने छात्रों से पाठ पढ़वाया।
(2) पक्षी उड़ रहे हैं।
(3) चिड़िया दाना चुग रही है।
(4) पशु मैदान में चर रहे हैं।
Ans- (2)

22. जिस क्रिया का फल कर्म पर न पड़कर कर्ता पर पड़े, उसे कहते हैं? (LDC Ex. 2018)
(1) सकर्मक
(2) अकर्मक
(3) द्विकर्मक
(4) प्रेरणार्थक
Ans- (1)

23. ‘वह खाना खाकर सो गया’ वाक्य में रेखांकित क्रिया है? (LDC Ex. 2018)
(1) सकर्मक
(2) पूर्वकालिक
(3) अकर्मक
(4) द्विकर्मक
Ans- (2)

24. क्रिया के जिस रूप से काम होने का पता चले उसे क्या कहते है ? (Women Supervisor 2015)
(1) भूत काल
(2) वर्तमान काल
(3) भविष्य काल
(4) कोई नहीं
Ans- (2)

25. इनमें से किस वाक्य में द्विकर्मक क्रिया है? (RPSC APO 2015
(1) मनीष चाय भी पीता है और दूध भी पीता है।
(2) प्राचार्य ने विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए।
(3) वंदना और सीता नियमित रूप से घूमने जाती है।
(4) पंकज, प्रतिदिन आइस्क्रीम और मिठाई खाता है।
Ans- (2)

26. निम्नांकित में प्रेरणार्थक क्रिया का उदाहरण है? (IIGr. Tea. [Sp. Edu.] 2018)
(1) देना
(2) पढ़वाना
(3) सुनना
(4) समझना
Ans- (2)

27. ‘अभिजीत पिछले 18 घंटे से सो रहा है’ इस वाक्य में कौन- क्रिया है? (RPSC APO 2015)
(1) सकर्मक
(2) प्रेरणार्थक
(3) अकर्मक
(4) नामधातु
Ans- (3)

28. जहाँ एक क्रिया के समाप्त होने के तुरंत बाद दूसरी पूर्ण क्रिया के होने का बोध होता है (जैसे दिनेश पढ़कर सोया), वहाँ पहली क्रिया को कहते हैं? (RTET Level-1 2011)
(1) पूर्णकालिक क्रिया
(2) क्रियार्थक क्रिया
(3) तात्कालिक क्रिया
(4) पूर्वकालिक क्रिया
Ans- (4)

29. किस क्रम में संरचना की दृष्टि से क्रिया का भेद नहीं है- (B.Ed. 2014)
(1) संयुक्त क्रिया
(2) नामधातु क्रिया
(3) सकर्मक क्रिया
(4) प्रेरणार्थक क्रिया
Ans- (3)

30. किस क्रमांक में प्रेरणार्थक क्रिया है? (Patwar Ex. 2011)
(1) उसने पढ़कर भोजन किया।
(2) रमेश सो चुका है।
(3) अध्यापक ने छात्रों से पुस्तक पढ़वायी।
(4) सीमा नृत्य करती है।
Ans- (3)

31. निम्न में से सकर्मक क्रिया का उदाहरण चुनिए- (LDC Ex. 2018)
(1) रमेश देर तक सोता है।
(2) पक्षी उड़ रहे हैं।
(3) गीता हँस रही है।
(4) गगन आम खाता है।
Ans- (4)

32. ‘घोड़ा दौड़ रहा है।” वाक्य में क्रिया है?
(1) अकर्मक क्रिया
(2) संयुक्त क्रिया
(3) पूर्वकालिक
(4) सकर्मक
Ans- (1)

33. निम्नलिखित में से सकर्मक क्रिया वाले वाक्य का चयन कीजिए- (LDC Ex. 2018)
(1) अब मैं क्या करूँ?
(2) बंदर केला खाता है।
(3) साँप रेंगता है।
(4) राधा अभी जयपुर होकर आई है।
Ans- (2)

34. क्रिया कितने प्रकार की होती है? (Patwar Ex. 2011, IIIrd Gr. Tea. 2012)
(1) चार
(2) दो
(3) सात
(4) पाँच
Ans- (2)

35. किस क्रम में अकर्मक क्रिया नहीं है? (Patwar Ex. 2011)
(1) युवक टहल रहा है।
(2) हरदेव सोता है।
(3) शेखर कार में चलता है।
(4) रमेश ने मुझे पत्र लिखा।
Ans- (4)

36. कौनसा क्रम सही नहीं है? (Patwar Ex. 2011)
(1) मामा ने मुझे साड़ी दी – द्विकर्मक क्रिया
(2) चिड़िया उड़ रही है अकर्मक क्रिया
(3) पुलिस ने चोर को पकड़वाया प्रेरणार्थक क्रिया
(4) वह चालाक निकला सकर्मक क्रिया
Ans- (4)

37. ‘कमला ने शांति को पुस्तक दी’ 2011) में कौनी क्रिया है? (Patwar Ex.
(1) अकर्मक क्रिया
(2) पूर्ण द्विकर्मक क्रिया
(3) भविष्यकालीन क्रिया
(4) संयुक्त क्रिया
Ans- (2)

38. नाम धातु नहीं बनती है- ( IInd Gr. Tea. 2010)
(1) संज्ञा से
(2) सर्वनाम से
(3) क्रिया से
(4) विशेषण से
Ans- (3)

39. ‘मोहन ने अविनाश को पढ़ाया वाक्य में कौनसी क्रिया है? (LDC Εx. 2018)
(1) अकर्मक
(2) संयुक्त क्रिया
(3) प्रेरणार्थक
(4) सकर्मक
Ans- (4)

40. निम्नलिखित वाक्यों में किस वाक्य में क्रिया अकर्मक नहीं है? (RPSC LDC 2011)
(1) जंगल में हिरण दौड़ रहे हैं।
(2) सुनीता ने अपने पिताजी से फोन करवाया।
(3) छोटे बच्चे बात-बात पर रोते रहते हैं।
(4) आलसी बच्चे देर तक सोते रहते हैं।
Ans- (2)

41. किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है? (B.Ed. 2012)
(1) बच्चा रोता है।
(2) श्याम ने फल खरीदे।
(3) राम ने खिलौना तोड़ दिया।
(4) लोग रामायण पढ़ते हैं।
Ans- (1)

42. निम्नलिखित वाक्यों में से अकर्मक क्रिया का वाक्य (LDC Ex. 2018)
(1) लड़की गा रही है।
(2) राम गिलास से दूध पीता है।
(3) लड़कियाँ चुपचाप पुस्तकें पढ़ रही है।
(4) लड़का मैदान में फुटबाल खेल रहा है।
Ans- (1)

43. किस वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया’ नहीं है? (Asst. Jailor. 2016)
(1) हरीश गाँव गया है।
(2) पक्षी आकाश में उड़ रहे हैं।
(3) बालक जमीन पर बैठा है।
(4) सभी कर्मचारी अपना-अपना काम कर रहे हैं।
Ans- (4)

44. निम्नलिखित में से किस वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया का प्रयोग है? (LDC Ex. 2018)
(1) मोहन पत्र लिखता रहा है।
(2) अंकिता खेलकर पढ़ने बैठेगी।
(3) मेघा भोजन कर रही है।
(4) चिड़िया दाना चुग रही है।
Ans- (2)

45. सकर्मक क्रिया वाला वाक्य छाँटिए (Raj. SI 2011)
(1) राजू सदा रोता रहता है।
(2) सतीश ने केले खरीदे।
(3) हरीश बस पर चढ़ गया।
(4) कैलाश छत से गिर पड़ा।
Ans- (2)

46. निम्नलिखित में सकर्मक क्रिया का प्रयोग हुआ है? (LDC Ex. 2018)
(1) मोहन रोता है।
(2) अनु ने फल खरीदें।
(3) मैं तुम्हें युक्ति बतलाता है।
(4) लड़का सोता है।
Ans- (2)

47. प्रेरणार्थक क्रिया का उदाहरण नहीं है? (IInd Gr. Tea. 2017)
(1) गोविंद ने राम को जगवाया।
(2) वह खाना खाकर सो गया।
(3) रमेश मजदूर से पेड़ कटवाता है।
(4) प्रशांत अनिल से पत्र लिखवाता है।.
Ans- (2)

48. ‘जब दो या दो से अधिक क्रियाएँ मिलकर किसी पूर्ण क्रिया को बनाती है तब कौनसी क्रिया कहलाती है? (Patwar Ex. 2011)
(1) सकर्मक क्रिया
(2) संयुक्त क्रिया
(3) अकर्मक क्रिया
(4) प्रेरणार्थक क्रिया
Ans- (2)

49. धातु किसे कहते हैं-
(1) तत्सम को
(2) क्रिया के मूल रूप
(3) मूल शब्द को
(4) संज्ञा के मूल रूप को
Ans- (2)

50. सकर्मक क्रिया के लिए सही क्रमांक बताइए- (BSTC 2013)
(1) पानी में रस्सी ऐंठती है।
(2) नौकर रस्सी ऐंठ रहा है।
(3) बच्चा पार्क में दौड़ रहा है।
(4) बालक शाम को खेलते हैं।
Ans- (2)

51. किस वाक्य में ‘अकर्मक’ क्रिया नहीं है? (SI Ex. 2018)
(1) बच्चा गहरी नींद में सो रहा था।
(2) दो छात्र बातें करते हुए जोर-जोर से हँस रहे थे।
(3) मजदूर छाया में सुस्ता रहा था।
(4) बालक पतंग उड़ा रहा था।
Ans- (4)

52. कर, बैठ, चल आदि धातु प्रकार है? (Patwar Man’s 2017)
(1) मूल धातु
(2) प्रेरणार्थक धातु
(3) यौगिक धातु
(4) नामधातु
Ans- (1)

53. निम्नलिखित वाक्यों में अकर्मक क्रियाएँ बताइएः-
(1) मछलियाँ तैर रही हैं
(2) मोहन खाता है
(3) सोहन पढ़ता है
(4) ये सभी
Ans- (1)

54. किस वाक्य में प्रेरणार्थक क्रिया है? (Asst. Jailor. 2016)
(1) सूखे पत्ते हवा में उड़ रहे हैं।
(2) मालिक नौकर से सफाई करवा रहा है।
(3) सोहन तैरना जानता है।
(4) पानी के बिना फसल सूख रही है।
Ans- (2)

55. वे क्रियाएँ जो संज्ञा या विशेषण से बनती हैं, कहलाती हैं? (LDC Ex. 2018)
(1) संयुक्त क्रिया
(2) वर्तमानकालिक क्रिया
(3) सकर्मक क्रिया
(4) नामधातु क्रिया
Ans- (4)

56. किस वाक्य में सकर्मक क्रिया नहीं है? (Patwar Ex. 2011)
(1) रामू को दवा पिलाओ।
(2) मोहन हँसता है।
(3) पुलिस ने चोर को पकड़ लिया।
(4) सुधीर कार चलाता है।
Ans- (2)

57. काम का नाम बताने वाले शब्द को क्या कहते हैं? (B.Ed. Ex. 1998)
(1) क्रिया
(2) संज्ञा
(3) सर्वनाम
(4) क्रिया-विशेषण
Ans- (1)

58. जिस विकारी शब्द के प्रयोग से हम किसी वस्तु के विषय में कुछ विधान करते हैं, उसे कहते हैं- (RPSC LDC 2011)
(1) संज्ञा
(2) विशेषण
(3) सर्वनाम
(4) क्रिया
Ans- (4)

59. इनमें से किस वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया’ प्रयुक्त हुई है? (RPSC LDC 2016)
(1) लड़का पत्र लिख रहा है।
(2) बच्चे केले खा रहे हैं।
(3) वह पढ़ रहा है।
(4) बच्ची सो रही है।
Ans- (4)

60. पूर्वकालिक क्रिया का उदाहरण है? (Patwar Pre. Ex. 2016)
(1) दिनेश लड़कियों को पढ़ाता है।
(2) चोर भाग गया।
(3) निशीथ पानी पीकर दौड़ते चला गया।
(4) राम बैठा है।
Ans- (3)

61. द्विकर्मक क्रिया कौनसी क्रिया का उपभेद होती है?
(1) अकर्मक क्रिया
(2) यौगक क्रिया
(3) प्रेरणार्थक क्रिया
(4) सकर्मक क्रिया
Ans- (4)

62. ‘इयाना’ प्रत्यय के योग से कौनसी क्रिया का निर्माण किया जा सकता है ?
(1) द्विकर्मक क्रिया
(2) प्रेरणार्थक क्रिया
(3) नामधातु क्रिया
(4) यौगिक क्रिया
Ans- (3)

63. ‘मैं नहा-धोकर नाश्ता करूँगा’ वाक्य में क्रिया है?
(Tax Assit.2018)
(1) प्रेरणार्थक
(2) नामधातु
(3) सार्वकालिक
(4) पूर्वकालिक
Ans- (4)

64. अकर्मक क्रिया के कितने भेद होते हैं? (Patwar Ex. 2011, IIIrd Gr. T 2012)
(1) तीन
(2) चार
(3) पाँच
(4) दो
Ans- (4)

65. यौगिक क्रिया को और किस नाम से जाना जाता है ?
(1) व्युत्पन्न धातु
(2) नामधातु
(3) सम्मिश्रण धातु
(4) ये यभी
Ans- (3)

66. निम्नलिखित शब्दों को नामधातु क्रिया में परिवर्तित करों :-
‘लात’
(1) ललित
(2) लतियाना
(3) लतानिया
(4) लताड़ना
Ans- (2)

67. किस क्रम में संरचना की दृष्टि से क्रिया का भेद नहीं है? (Patwar Ex. 2011)
(1) सकर्मक क्रिया
(2) नामधातु क्रिया
(3) प्रेरणार्थक क्रिया
(4) संयुक्त क्रिया
Ans-(1)

68. इनमें किन शब्दों की गणना ‘अव्यय’ के अंतर्गत की जाती है? (SI Ex. 2018)
(1) विशेषण शब्द
(2) क्रिया विशेषण शब्द
(3) संज्ञा शब्द
(4) क्रिया शब्द
Ans- (2)

69. किस वाक्य में ‘सकर्मक’ क्रिया नहीं है? (Patwar Ex. 2011)
(1) बच्चे फिल्म देख रहे हैं।
(2) मोर नाचता है।
(3) रजत दूध पी रहा है।
(4) मनीषा ने कार खरीदी।
Ans-(2)

70. निम्नलिखित शब्दों में प्रेरणार्थक क्रिया छाँटिइएँ :-
(1) दुहराना
(2) दिलाना
(3) लगड़ाना
(4) गरमाना
Ans- (2)

71. किस क्रम में प्रेरणार्थक क्रिया है? (Patwar Ex. 2011)
(1) युवक टहल रहा है।
(2) राम ने अमरूद खरीदे।
(3) रमजान रोजे रखता है।
(4) रमा ने राधा से पत्र लिखवाया।
Ans- (4)

72. वृक्ष पर पक्षी बैठे हैं। इस वाक्य में कौन-सा कारक है?
(1) कर्म
(2) अपादान
(3) अधिकरण
(4) संप्रदान
Ans- (3)

73. नेहा खाना बनाती है, वाक्य मे क्रिया हैं
(1) सकर्मक
(2) अकर्मक
(3) द्विकर्मक
(4) प्रेरणार्थक
Ans- (1)

74. निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य अकर्मक क्रिया का है? (Patwar Pre. Ex. 2016)
(1) बच्चा जोर से रोया।
(2) रमेश ने सुरेश को पुस्तक दी।
(3) माली पेड़ों को पानी देता है।
(4) वीना सामान लाती है।
Ans- (1)

75. गाय बछड़े को दूध पिला रही है, वाक्य में क्रिया है-
(1) संयुक्त
(2) द्विकर्मक
(3) यौगिक
(4) सकर्मक
Ans- (2)

76. ‘राम पुस्तक पढ़ता है’ में क्रिया है? (LDC Ex. 2018)
(1) अकर्मक
(2) सकर्मक
(3) संयुक्त
(4) पूर्वकालिक
Ans- (2)

77. निम्नलिखित वाक्यों में अकर्मक क्रियाएँ बताइएः-
(1) रोहन दीवार रंगता है
(2) आशा प्रतिदिन दौड़ती है
(3) राधा टी.वी. देखती है
(4) ये सभी
Ans- (2)

78. इनमें से किस वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया प्रयुक्त हुई है? (High Court LDC 2016)
(1) उसने पुस्तक पढ़ी।
(2) बालक ने पढ़ाई की।
(3) मोहन नहाकर पूजा करने लगा।
(4) छात्र ने गुरुजी के चरण छुए।
Ans- (3)

79. इनमें से किस वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया’ का प्रयोग किया गया है? (Asst. Jailor 2016)
(1) बच्चे पतंग उड़ा रहे हैं।
(2) मजदूर गहरी नींद में सो रहा हैं
(3) किसान फसल काट रहा है।
(4) बालक दूध पी रहा है।
Ans- (2)

80. किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है? (Patwar Ex. 2011)
(1) सीता नृत्य करती है।
(2) ठूंठ खड़ा है।
(3) हम सिनेमा देखते हैं।
(4) रमेश सो चुका है।
Ans- (2)

81. इनमें से किस वाक्य में ‘सकर्मक क्रिया’ नहीं है? (Asst. Jailor. 2016)
(1) बालक रो रहा है।
(2) महिलाएँ गीत गा रही हैं।
(3) छात्र पढ़ रहे हैं।
(4) अशोक पत्र लिख रहा था।
Ans- (1)

82. किस वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया’ का प्रयोग किया गया है? (SI Ex. 2018)
(1) मजदूर चाय पी रहा है।
(2) अम्मा खाना बना रही है।
(3) बालक बहुत देर से रो रहा है।
(4) रमेश पुस्तक पढ़ रहा है।
Ans- (3)

83. किस वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया का प्रयोग हुआ है? (SI Ex. 2018)
(1) रेलगाड़ी स्टेशन पर पहुँच चुकी थी।
(2) थोड़ी देर पहले पानी बरस रहा था।
(3) घंटा लगते ही वह चल पड़ा।
(4) वह नहाकर पढ़ेगा।
Ans- (4)

84. किस वाक्य में क्रिया संबंधी अशुद्धि है? (Aggri. Officer Ex. 2018)
(1) बच्चा दूध पीकर सो गया।
(2) आयोजकों ने अतिथियों को धन्यवाद दिया।
(3) सर्वत्र आधुनिकीकरण करना ठीक नहीं।
(4) कुत्ते जोर-जोर से भौंक रहे थे।
Ans- (3)

85. इनमें से द्विकर्मक क्रिया किस वाक्य में है?(IInd Grade Tea. 2018)
(1) नौकर कुत्ते को दूध पिलाता है।
(2) बच्चे सारी मिठाई खा गए।
(3) श्याम केले और अंगूर खाता है।
(4) राम और श्याम घूमने जाते हैं।
Ans- (1)

86. निम्नलिखित में से किस वाक्य में क्रिया सकर्मक रूप में है? (LDC Εχ. 2018)
(1) मछली तैरती है।
(2) वे डूब गए।
(3) उसने आम खाया।
(4) वह नहाकर आया।
Ans- (3)

87. किस वाक्य में ‘अकर्मक’ क्रिया है? (Asst. Jailor. 2016)
(1) माँ बच्चे को सुला रही है।
(2) मोहन थक कर सो गया था।
(3) विदूषक सबको हँसा रहा था।
(4) ठेकेदार मजदूरों से काम करवा रहा है।
Ans- (2)

88. किस वाक्य में सकर्मक क्रिया नहीं है? (B.Ed. 2013)
(1) मनीषा ने कार खरीदी
(2) बच्चे फिल्म देख रहे हैं
(3) मोर नाचता है
(4) रजत दूध पी रहा है
Ans- (3)

89. ‘गोविंद ने राम को जगाया’ में कौनसी क्रिया है? (B.Ed. 2013)
(1) अनेकार्थक क्रिया
(2) रूढ़ क्रिया
(3) सहायक क्रिया
(4) प्रेरणार्थक क्रिया
Ans- (4)

90. निम्नलिखित में से सकर्मक क्रिया का चयन कीजिए (Women Supervisor 2019)
(1) डूब
(2) गाया
(3) बैठ
(4) बह
Ans- (2)

91. कृदंत क्रिया प्रभावित होती है? (IInd Gr. Tea. 2010)
(1) वचन-पुरुष से
(2) पुरुष से
(3) लिंग-पुरुष से
(4) लिंग-वचन से
Ans- (3)

92. किस वाक्य में ‘सकर्मक’ क्रिया नहीं है? (SI Ex. 2018)
(1) तीन छात्र पुस्तकालय में पढ़ रहे हैं।
(2) मजदूर पेड़ के नीचे बहुत देर से बैठा है।
(3) किसान हल से खेत जोत रहा है।
(4) मोहन बाजार में फल खरीद रहा है।
Ans- (2)

93. संयुक्त क्रिया का उदाहरण कौनसा वाक्य है? (RTET Level-1 2011)
(1) रस्सी जल गई।
(2) तुम प्रतिदिन पढ़ने आया करो।
(3) बच्चा सोता है।
(4) सीता पढ़ रही है।
Ans- (2)

94. “अनुराग खाना खाता है।” वाक्य में कौनसी क्रिया है ?
(1) प्रेरणार्थक
(2) अकर्मक
(3) सकर्मक
(4) द्विकर्मक
Ans- (3)

95. किस वाक्य में प्रेरणार्थक क्रिया है? (RTET Level – I 2011)
(1) लड़का बहुत पढ़ रहा है।
(2) आप बहुत ईमानदार है।
(3) किसान खेत के सूखे पेड़ कटवा चुका है।
(4) मेरे घर की छत टपकती है।
Ans- (3)

96. सकर्मक क्रिया का प्रयोग हुआ है? (High Court LDC 2017)
(1) साधु चोर निकला।
(2) नौकर बीमार रहा।
(3) मैं तुम्हें उपाय बतलाता हूँ।
(4) लड़का सोता है।
Ans- (3)

97. ‘वह दौड़कर चलता है।’ वाक्य में क्रिया है? (High Court LDC 2017)
(1) प्रेरणार्थक
(2) पूर्वकालिक
(3) नामधातु
(4) सकर्मक
Ans- (2)

98. निम्नलिखित में ‘सकर्मक क्रिया’ कौनसी है ? (RPSC LDC 2016)
(1) लिखना
(2) हँसना
(3) उठना
(4) रोना
Ans- (1)

99. किस क्रम में सकर्मक क्रिया नहीं है? (Patwar Ex. 2011)
(1) रणबीर बहुत देर से टहल रहा है।
(2) सोहन ने रोटी खाई।
(3) महेन्द्र ने पाठ पढ़ा।
(4) उसने कृष्ण को बुलाया।
Ans- (1)

100. निम्नलिखित शब्दों को नामधातु क्रिया में परिवर्तित करों :-

‘फिल्म’
(1) फिल्मी
(2) फिल्मियाना
(3) फिल्माना
(4) ये सभी
Ans- (3)

101. इनमें से किस वाक्य में ‘द्विकर्मक’ क्रिया का उपयोग हुआ है? (Junior Acco. [Canceled Paper] 2016)
(1) संगीता ने राधा को पुस्तक दी।
(2) अनुराग ने आम और केले खरीदे।
(3) रमेश और मयंक दिल्ली जाएँगे।
(4) विनीता कल से बीमार है।
Ans- (1)

102. ‘द्विकर्मक क्रिया में………….रिक्त स्थान भरिए- (Raj. SL. 2011)
(1) प्रथम कर्म अप्राणीवाचक होता है और द्वितीय प्राणीवाचक होता है।
(2) प्रथम और द्वितीय कर्म अप्राणीवाचक होते हैं।
(3) प्रथम और द्वितीय कर्म प्राणीवाचक होते हैं।
(4) प्रथम कर्म प्राणीवाचक होता है और द्वितीय अप्राणीवाचक होता है।
Ans- (4)

103. ‘डाकिया चिट्ठी’ लाया’ वाक्य में क्रिया का कौनसा भेद प्रयुक्त हुआ है? (LDC Ex. 2018)
(1) पूर्वकालिक
(2) सकर्मक
(3) प्रेरणार्थक
(4) अकर्मक
Ans- (2)

104. इनमें से किस वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया का प्रयोग किया गया है? (Asst. Jailor. 2016)
(1) खाना खाकर काम पर जाओ।
(2) झूठ बोलने से बचो।
(3) मजदूर काम पर गया।
(4) रोज घूमने जाओ।
Ans- (1)

105. वाक्य रचना में पद-क्रम के संबंध में कौनसा कथन सही नहीं है? (IInd Gr. Tea. [Sp. Edu.] 2018)
(1) सामान्य वाक्य में कर्म, कर्ता के बाद आता है।
(2) द्विकर्मक क्रिया में मुख्य कर्म पहले और गौण कर्म बाद में आता है।
(3) क्रिया विशेषण क्रिया से पहले लगाया जाता है।
(4) पूर्वकालिक क्रिया मुख्य क्रिया से पहले आती है।
Ans- (2)

Hindi Grammer Important MCQ

Leave a Comment

error: Content is protected !!