हिन्दी विशेषण व्याकरण। हिन्दी विशेषण MCQ. Objective Question on विशेषण । Hindi Visheshan MCQ. Previous Years Questions of Visheshan(विशेषण) Part 1
- इनमें से कौन-सा शब्द भावाचक संज्ञा से बना ‘विशेषण’ नहीं है- (Rajasthan Jr. Accountant 2016)
(1) बुद्धिमान्
(2) पापी
(3) लोभी
(4) प्राथमिक
Ans- (4) - इनमें से कौन-सा विशेषण संज्ञा से नहीं बना है- (Rajasthan Jr. Accountant 2016)
(1) लालची
(2) बाहरी
(3) धार्मिक
(4) चचेरा
Ans- (2) - किस वाक्य में परिमाणवाचक विशेषण है- ( Rajasthan SI 2011)
(1) इस बार बारिश में बहुत ओले गिरे।
(2) खेल का मैदान लम्बा है।
(3) पंकज अच्छा गायक है।
(4) मैं सफेद कमीज नहीं पहनता।
Ans- (1) - किस वाक्य में ‘अच्छा’ शब्द का प्रयोग विशेषण के रूप में हुआ है?
(1) यह स्थान बहुत अच्छा है
(2) अच्छा तुम घर जाओ
(3) अच्छा है वह अभी आ जाये
(4) तुमने अच्छा किया जो आ गए
Ans- (1) - नीचे दिये जोड़ो में से जो सही नहीं है, उसको छाँटिये-
(1) व्यवसाय – व्यावसायिक
(2) वन – वन्य
(3) वन्दना – वन्दकी
(4) वर्ष – वार्षिक
Ans- (3) - इनमें से सार्वनामिक विशेषण किसमें है- (REET 2015)
(1) गाँधी जी ने इनके खिलाफ संघर्ष किया।
(2) वे अत्यन्त विनीत थे।
(3) इस पाशविक चक्र से मुक्त कराने।
(4) उनके अनुसार अहिंसा का अर्थ है।
Ans- (3) - अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण के सही वाक्य पद मिशान लगाएं- (Rajasthan Woman Supervisor 2015)
(1) प्रत्येक के पास लाठी है।
(2) मैंने थान से थोड़ा कपड़ा लिया।
(3) जग में ढेर सारा शरबत है।
(4) पेड़ पर कुछ आम लटक रहे हैं।
Ans- (3) - इनमें से कौन-सा शब्द संज्ञा से बना हुआ विशेषण नहीं है- (Rajasthan LDC 2014)
(1) स्वकीय
(2) वित्तीय
(3) मानवीय
(4) नाटकीय
Ans- (1) - “थोड़ी मलाई देना।” वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) निश्चित संख्यावाचक विशेषण
(2) अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
(3) निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
(4) अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण
Ans- (4) - “दस ग्राम सोना खरीदा है।” वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) निश्चित संख्यावाचक विशेषण
(2) अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
(3) निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
(4) अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण
Ans- (3) - कौन-सा शब्द संज्ञा से बना हुआ विशेषण है- (Rajasthan LDC 2014)
(1) सुखी
(2) सुंदर
(3) प्रसन्न
(4) कटु
Ans- (1) - ‘राम को श्याम से तिगुना फायदा हुआ।’ वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) निश्चित संख्यावाचक विशेषण
(2) अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
(3) निश्चित परिमाण वाचक विशेषण
(4) अनिश्चित परिमाण वाचक विशेषण
Ans- (1) - ‘प्रत्येक प्राणी पर दया करो।’ वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) अनिश्चित संख्या वाचक
(2) अनिश्चित वाचक
(3) निश्चित संख्या वाचक
(4) अनिश्चित परिमाण वाचक
Ans- (3) - ‘सोहन सारा खाना खा गया।’ वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) निश्चित संख्या वाचक
(2) अनिश्चित संख्यावाचक
(3) निश्चित परिणाम वाचक
(4) अनिश्चित परिमाणवाचक
Ans- (2) - ‘रोहित का तिगुना काम बढ़ गया हैं।’ वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) अनिश्चित परिमाणवाचक
(2) निश्चित संख्या वाचक
(3) अनिश्चित संख्यावाचक
(4) निश्चित परिणाम वाचक
Ans- (2) - ‘थोड़ा सा पानी गिर गया।’ वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) अनिश्चित संख्या वाचक
(2) निश्चित परिणामवाचक
(3) अनिश्चित परिमाणवाचक
(4) निश्चित संख्या वाचक
Ans- (3) - ‘एक गुरुस पेंसिलें ले आना।’ वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) निश्चित संख्यावाचक विशेषण
(2) अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
(3) निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
(4) अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण
Ans- (1) - कौनसा विशेषण शब्द संज्ञा शब्द से निर्मित है- (RPSC APO 2015)
(1) दस
(2) अच्छा
(3) पाशविक
(4) भला
Ans- (3) - निम्नलिखित में से संज्ञा शब्द से बना विशेषण छाँटिए- (Rajasthan LDC 2018)
(1) बिकाऊ
(2) दुखी
(3) हमारा
(4) भुलक्कड़
Ans- (2) - इनमें से काल बोधक विशेषण कौनसा है?
(1) पुराना
(2) भला
(3) पतला
(4) गीला
Ans- (1) - इनमें से कौनसा गुणवाचक विशेषण नहीं कौन्सा है?
(1) पचास
(2) युवा
(3) काला
(4) लम्बा
Ans- (1) - निम्न में से कौनसा ‘अविकारी’ शब्द का प्रकार है- (RPSC APO 2015)
(1) विशेषण
(2) सर्वनाम
(3) क्रिया विशेषण
(4) क्रिया
Ans- (3) - ‘प्रधानमंत्री आवास पाँचवी मंजिल पर है’, इस वाक्य में कौन-सा विशेषण है?
(1) परिमाणवाचक
(2) स्थानवाचक
(3) गुणवाचक
(4) निश्चित संख्यावाचक
Ans- (4) - किस वाक्य में परिमाणवाचक विशेषण है- (Rajasthan Patwari 2011, Rajasthan B.Ed. 2014)
(1) रमन पाँच केले खा गया।
(2) आज मैंने अधिक अंगूर खा लिए।
(3) सोहन पाँच किलो दूध पी गया।
(4) थोड़े बच्चे दिखाई दे रहे हैं।
Ans- (3) - संज्ञा से निर्मित विशेषण नहीं है- (Rajasthan LDC 2018)
(1) धनी
(2) हँसोड़
(3) लालची
(4) धार्मिक
Ans- (2) - निम्नलिखित में से संज्ञा शब्दों से निर्मित विशेषण चिह्नित कीजिए- (Rajasthan LDC 2018)
(1) कायिक
(2) भला
(3) स्वकीय
(4) वैसा
Ans- (1) - इनमें से किस वर्ग में सभी विशेषण संज्ञा शब्दों से बने हैं- (Rajasthan High Court LDC 2017)
(1) सुंदर, शीतल, कैसा
(2) वैसा, सुरीला, स्वर्गीय
(3) भारतीय, दर्शनीय, आलसी
(4) रक्षक, पैतृक, कमाऊ
Ans- (3) - किस क्रम में ‘परिमाण बोधक’ विशेषण है?
(1) मोहन दो लीटर दूध पी गया
(2) सोहन पाँच केले खा गया
(3) आज मैंने अधिक केले खा लिए
(4) उस पुस्तक को पढ़ो
Ans- (1) - ‘यह लड़का बहुत होशियार है।’ रेखांकित में कौन सा विशेषण है?
(1) गुणवाचक विशेषण
(2) संख्यावाचक
(3) सार्वनामिक विशेषण
(4) परिमाण वाचक विशेषण
Ans- (3) - ‘विशेषण’ की सही परिभाषा है- (Rajasthan High Court LDC 2017)
(1) सर्वनाम की विशेषता बताने वाला शब्द ।
(2) क्रिया की विशेषता बताने वाला शब्द ।
(3) संज्ञा व सर्वनाम की विशेषता बताने वाला शब्द ।
(4) संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाला शब्द ।
Ans- (3) - ‘देव’ संज्ञा शब्द का विशेषण है- (Rajasthan B.Ed. 2002)
(1) देवीय
(2) देवता
(3) देवत्व
(4) देवेश्वर
Ans- (1) - ‘ईमानदार व्यक्ति का सम्मान होता है’ में किस शब्द में विशेषण है?
(1) ईमानदार
(2) होता है
(3) व्यक्ति
(4) सम्मान
Ans- (1) - बिहारी ने ‘सतसई’ लिखी। में ‘सतसई’ शब्द में कौनसा विशेषण है?
(1) समुदाय बोधक
(2) क्रम बोधक
(3) समुच्चय बोधक
(4) परिमाण बोधक
Ans- (3) - किस वाक्य में ‘अच्छा’ शब्द क्रिया विशेषण के रूप में प्रयुक्त हुआ है- (Rajasthan B.Ed. 2000)
(1) रमेश अच्छा लड़का है।
(2) अच्छा, मैं चला।
(3) हमें अच्छों के साथ रहना चाहिए।
(4) कपिल अच्छा खेलता है।
Ans- (4) - इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द संज्ञा से बने विशेषण हैं- (Rajasthan LDC 2018)
(1) आलसी, पैतृक, लिखित
(2) वैवाहिक, भीतरी, पढ़ाकू
(3) पौराणिक, मानवीय, लखनवी
(4) श्रमिक, विदेशी, बनावटी
Ans- (3) - ‘अनेक छात्र जयपुर चले गए।’ वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) निश्चित संख्या वाचक
(2) निश्चित परिणामवाचक
(3) अनिश्चित परिमाणवाचक
(4) अनिश्चित संख्या वाचक
Ans- (4) - कौन-सा विकारी है- (Rajasthan 3rd Grade Teacher 2012)
(1) क्रिया विशेषण
(2) संबंध बोधक
(3) विशेषण
(4) समुच्चबोधक
Ans- (3) - ‘मोहन थोड़े चावल लाओ।’ वाक्य में कौनसा विशेषण है?
(1) निश्चित संख्या वाचक
(2) अनिश्चित परिमाणवाचक
(3) अनिश्चित संख्या वाचक
(4) निश्चित परिणामवाचक
Ans- (2) - ‘मदन काली पतलून पहन कर खेलने आया’ में विशेषण है- (REET 2011)
(1) काली
(2) मदन
(3) पतलून
(4) खेलने
Ans- (1) - ‘पुस्तक’ से कौनसा विशेषण बनेगा- (REET 2011)
(1) पुस्तकालय
(2) पुस्तकीय
(3) पुस्तकें
(4) पुस्तकों
Ans- (2) - किस वाक्य में सार्वनामिक विशेषण है?
(1) किताब के थोड़े पन्ने बाकी है
(2) वह खम्भा गिर जाएगा
(3) रैली में लाखों लोग पहुँचे
(4) थोड़ा दूध लाया हूँ
Ans- (2) - किस क्रमांक में संकेतवाचक विशेषण नहीं है?
(1) यह लड़का सुन्दर है
(2) वह घर अब यहाँ नहीं है
(3) उस गाय को चारा डालो
(4) थोड़ा भोजन करो
Ans- (4) - संज्ञा शब्द से बना विशेषण नहीं है- Rajasthan ( LDC 2011)
(1) लिखित
(2) सड़कछाप
(3) दयालु
(4) भूखा
Ans- (1) - इनमें कौन-सा शब्द भाववाचक संज्ञा से बना विशेषण नहीं है-(Rajasthan Asst. Jailer 2016)
(1) व्यावहारिक
(2) नैतिक
(3) आध्यात्मिक
(4) प्राथमिक
Ans- (4) - इनमें से कौन-सा शब्द विशेषण नहीं है?
(1) बेसहारा
(2) बेचारा
(3) भाईचारा
(4) थकाहारा
Ans-(3) - भाववाचक संज्ञा से निर्मित विशेषण है- (Rajasthan Police S.I. 2011)
(1) चलता
(2) प्यारा
(3) रंगीन
(4) ऊँचा
Ans- (2) - निम्न में से कौनसा विशेषण शब्द है ?
(1) अनुभव
(2) पुष्प
(3) राष्ट्रीय
(4) स्थान
Ans- (3) - ‘अग्नि’ का विशेषण शब्द है –
(1) अग्निकृत
(2) अग्निवेष
(3) अग्निकार
(4) आग्नेय
Ans- (4) -
भाववाचक संज्ञा से निर्मित विशेषण है-
(1) रंगीन
(2) ऊँचा
(3) चलता
(4) प्यारा
Ans- (4) -
किस वाक्य में परिमाणवाचक विशेषण है?
(1) मैं सफेद कमीज नहीं पहनता
(2) इस बार बारिश में बहुत ओले गिरे
(3) खेज का मैदान लम्बा है
(4) पंकज अच्छा गायक है
Ans- (2)
हिन्दी विशेषण MCQs Part 1, Part 2, Part 3