हिन्दी संधि MCQ Quiz in Hindi. Free Practice Questions for Sandhi in Hindi । Sandhi MCQ Quiz. Objective Question with Answer of Sandhi (संधि)। Pervious Years questions of Sandhi (संधि). Part 3
- ‘अन्तर्मन’ शब्द में कौनसी संधि है? (Rajasthan Agri. A.O. 2012)
(1) व्यंजन
(2) यण्
(3) स्वर
(4) विसर्ग
Ans- (4) - ‘परमार्थ’ शब्द में कौनसी संधि है? (Rajasthan Agri. A.O. 2012)
(1) विसर्ग
(2) दीर्घ
(3) व्यंजन
(4) गुण
Ans- (2) - ‘सज्जन’ का सन्धि विच्छेद होगा-
(1) सत् + जन
(2) स + ज + जन
(3) सज् + जन
(4) सद् + जन
Ans- (1) - ‘सूर्योदय’ शब्द का संधि विच्छेद कीजिए- (Rajasthan Agri. A.O. 2012)
(1) सूर + उदय
(2) सूर्यो + दय
(3) सूर्योद + य
(4) सूर्य + उदय
Ans- (4) - यण् स्वर सन्धि में निर्मित शब्द नहीं है-
(1) स्वागत
(2) स्त्र्युपयोगी
(3) अभ्यावेदन
(4) स्वाधीन
Ans- (4) - ‘अभ्यर्थी’ शब्द का संधि विच्छेद कीजिए? (Rajasthan Agri. A.O. 2012)
(1) अभ + अर्थि
(2) अभि + अर्थी
(3) अभ्य + र्थी
(4) अभि + यर्थी
उत्तर- (2) - व्यंजन सन्धि का सही उदाहरण किस क्रम में है?
(1) शुभ + इच्छा = शुभेच्छा
(2) सम् + गठन = संगठन
(3) सू + उक्ति = सूक्ति
(4) हित + इच्छा = हितेच्छा
Ans- (2) - ‘स्वागत’ शब्द का संधि विच्छेद है? (Rajasthan Agri. A.O. 2012)
(1) स + आगत
(2) सु + आगत
(3) स्वा + गत
(4) स्व + आगत
उत्तर- (2) - ‘वाङ्मय’ में कौनसी सन्धि है?
(1) विसर्ग
(2) अयादि
(3) वृद्धि
(4) व्यंजन
Ans- (4) - किस क्रम में वृद्धि संधि नहीं है? (Rajasthan Patwar 2011)
(1) महा + ऊर्जा = महोर्जा
(2) स्व + ऐच्छिक = स्वैच्छिक
(3) जल + ओक= जलौक
(4) वसुधा + एव = वसुधैव
उत्तर- (1) - अयादि संधि में ऐ के बदले क्या हो जाता है? (Rajasthan Patwar 2011)
(1) अय्
(2) आय्
(3) अव्
(4) आव्
उत्तर- (2) - ‘प्रत्युपकार’ में कौनसी सन्धि है?
(1) गुण सन्धि
(2) यण् सन्धि
(3) व्यंजन सन्धि
(4) विसर्ग सन्धि
Ans- (2) - किस क्रमांक में ‘वाग्वैभव’ का संधि विच्छेद सटीक है? (Rajasthan Patwar 2011)
(1) वाक + वैभव
(2) वाग् + वैभव
(3) वाक् + वैभव
(4) वाग् + वैभव
उत्तर- (3) - किस क्रमांक में सही संधि विच्छेद नहीं हुआ है? (Rajasthan Patwar 2011)
(1) किम् + वा =किंवा
(2) अभि + सेक = अभिषेक
(3) सम् + तोष = संतोष
(4) राम + आयण = रामायण
उत्तर- (4) - निम्नलिखित में से अयादि सन्धि का उदाहरण है-
(1) विश्वामित्र
(2) यद्यपि
(3) अन्वेषण
(4) गायन
Ans- (4) - ‘चिन्मय’ शब्द का संधि विच्छेद है? (Rajasthan IInd Gr. Tea. Tea. 2011)
(1) चिन् + मय
(2) चित् + मय
(3) चित्र + मय
(4) चित्र + मय
उत्तर- 2 - विसर्ग संधि का उदाहरण है? (Rajasthan Police SI 2011)
(1) हरिशचन्द्र
(2) दिनेशचन्द्र
(3) हरिश्चंद्र
(4) हरीशचन्द्र
उत्तर- (3) - किस शब्द रचना में संधि के नियम का पालन नहीं हुआ है? (Rajasthan IIIrd Gr. Tea. 2007)
(1) तेजोमयता
(2) मनः प्रसाद
(3) मनोकामना
(4) नीरोग
उत्तर- (3)
Note-
(मनोकामना का शुद्ध रूप- मनःकामना। - ‘बहिरंग’ शब्द में कौन-सी संधि है? (Raj Patwari 2011)
(1) व्यंजन संधि
(2) दीर्घ संधि
(3) विसर्ग संधि
(4) गुण संधि
उत्तर- (3)
Note-
( बहिरंग = बहि: + अंग) - जगद्गुरु में कौनसी संधि है।
(1) व्यंजन संधि
(2) विसर्ग संधि
(3) स्वर संधि
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (1) - अभ्युदय में कौनसी संधि है।
(1) दीर्घ संधि
(2) गुण संधि
(3) यण् संधि
(4) विसर्ग संधि
उत्तर- (3) - संलग्न में कौनसी संधि है।
(1) स्वर संधि
(2) विसर्ग संधि
(3) व्यंजन संधि
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (3) - दिग्ज्ञान में कौनसी संधि है।
(1) विसर्ग संधि
(2) स्वर संधि
(3) व्यंजन संधि
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (3) - धनुष्टंकार में कौनसी संधि है।
(1) स्वर संधि
(2) विसर्ग संधि
(3) व्यंजन संधि
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (2) - पुनरीक्षण में कौनसी संधि है।
(1) स्वर संधि
(2) विसर्ग संधि
(3) स्वर संधि
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (2) - ‘साध्वाचरण’ का संधि विच्छेद किस क्रम में है? (Rajasthan Patwar 2011)
(1) साध + चरण
(2) साधव + चरण
(3) साधु + आचरण
(4) साध + आचरण
उत्तर- (3) - किस क्रमांक में ‘मधु + आचार्य’ की संधि है- (Rajasthan Patwar 2011)
(1) माधोचार्य
(2) मध्वाचार्य
(3) मधूचार्य
(4) माधवाचार्य
उत्तर- (2) - किस क्रम में उचित संधि विच्छेद नहीं है? (Rajasthan B.Ed. 2013)
(1) धनम् + जय
(2) दिक् + नाथ
(3) सम् + विधान
(4) सम + निधि
उत्तर- (4) - ‘पवन’ शब्द का संधि विच्छेद होगा? (RTET L-12011)
(1) प + वन
(2) पो + अन
(3) पव + अन
(4) पव + न
उत्तर- (2) - एक ही जाति के लघु और दीर्घ स्वरों का मिलकर दीर्घ होना किस संधि का लक्षण है? (RRB 2006)
(1) गुण
(2) दीर्घ
(3) वृद्धि
(4) अयादि
उत्तर- (2) - यण् स्वर संधि से निर्मित शब्द नहीं है? (RPSC LDC 2011)
(1) अभ्यावेदन
(2) स्वाधीन
(3) स्वागत
(4) स्त्र्युपयोगी
उत्तर- (2)
Note-
( स्वाधीन= स्व + अधीन) - निम्नलिखित में से कौनसा संधि शब्द सही नहीं है? (RPSC LDC 2011)
(1) गुरूपदेश
(2) उच्छृंखल
(3) षभूर्ति
(4) मिष्टान्न
उत्तर- (3) - निम्नलिखित में से ‘उपर्युक्त’ शब्द के सही संधि-विच्छेद का चयन कीजिए? (Rajasthan Hostel Superintendent 2008)
(1) उपरि + उक्त
(2) ऊपर + उक्त
(3) उपरि + युक्त
(4) उपः + उक्त
उत्तर- (1) - निम्नलिखित पदों में से किस पद में संधि और समास दोनों हैं?(Rajasthan HM 2012)
(1) जीवन-मरण
(2) हस्तलिखित
(3) पंचतत्त्व
(4) नीलाकाश
उत्तर- (4) - वाग्वैभव में कौनसी संधि है।
(1) स्वर संधि
(2) विसर्ग संधि
(3) व्यंजन संधि
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(3) - तदुपरांत में कौनसी संधि है।
(1) स्वर संधि
(2) विसर्ग संधि
(3) व्यंजन संधि
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (3)
Note-
( तदुपरांत= तत् + उपरांत ) - सदैक्य में कौनसी संधि है।
(1) दीर्घ संधि
(2) अयादि संधि
(3) गुण संधि
(4) वृद्धि संधि
उत्तर- (4) - नवागत में कौनसी संधि है।
(1) दीर्घ संधि
(2) व्यंजन संधि
(3) अयादि संधि
(4) उपर्युक्त सभी
उत्तर- (1) - कौनसे शब्द का संधि विच्छेद सही नहीं है?
(1) कारागार = कारा+आगार
(2) महोर्णव = महा+अर्णव
(3) परीक्षा = परि+ईक्षा
(4) यतीन्द्र= यती+इन्द्र
उत्तर- (2) - इनमें से किस शब्द में विसर्ग सन्धि नहीं है
(1) निर्दय
(2) निडर
(3) नीरोग
(4) नीरव
Ans- (2) - कौनसे शब्द का संधि विच्छेद सही नहीं है?
(1) सत्यर्त =सत्य + ऋत
(2) आद्योपान्त = आदि + उपान्त
(3) स्वैहिक= स्व + ऐहिक
(4) महर्क्य= महा + ऋक्य
उत्तर- (2) - कौनसे शब्द का संधि विच्छेद सही नहीं है?
(1) दीनानाथ = दीन+नाथ
(2) प्रतीघात = प्रति+घात
(3) प्रौह = प्र + उह
(4) प्रत्यार्पण = प्रति+अर्पण
उत्तर- (4) - कौनसे शब्द का संधि विच्छेद सही नहीं है?
(1) तत्पश्चात् = तद्+पश्चात्
(2) मृत्परीक्षा = मृद्+परीक्षा
(3) सुसेन = सु+सेन
(4) शरत्समारोह = शरद्+समारोह
उत्तर- (3) - कौनसे शब्द का संधि विच्छेद सही नहीं है?
(1) भगवच्छरण = भगवत् + शरण
(2) उधृत = उत् + हृत
(3) अधोपतन = अधः+पतन
(4) वाग्धरि = वाक् + हरि
उत्तर- (3) - निम्न में स्वर संधि प्रयुक्त है? (Rajasthan B.Ed. 2011)
(1) सदाचार
(2) हरिशेते
(3) सख्युचित
(4) चिन्मय
उत्तर- (3) - निम्नलिखित में से किस शब्द का सन्धि-विच्छेद गलत है?
(1) तस्कर = तत् + कर
(2) अतएव =अतः + एव
(3) रमेश = राम + ईश
(4) भवदीय = भवत् + ईय
Ans-(3) - निम्न में से व्यंजन संधि प्रयुक्त है? (Rajasthan B.Ed. 2011)
(1) इत्यादि
(2) चिन्मय
(3) अन्वित
(4) रत्नाकर
उत्तर- (2) - ‘दिगम्बर’ शब्द का संधि विच्छेद है-
(1) दिग् + अम्बर
(2) दिक् + अम्बर
(3) दि+ अम्बर
(4) दिगम् + अम्बर
Ans- (2) - निम्न में से अयादि संधि प्रयुक्त है? (Rajasthan B.Ed. 2011)
(1) सदैव
(2) अन्वेषण
(3) न्यून
(4) पवित्र
उत्तर- (4) - ‘परिच्छेद’ शब्द का संधि विच्छेद क्या है?
(1) परिच + छेद
(2) पर + चछेर
(3) परि + छेद
(4) पर + चछेद
Ans- (3)
हिन्दी संधि MCQ Part 1, Part 2, Part 3, Part 4, Part 5, Part 6, Part 7, Part 8
संधि – संधि की परिभाषा, भेद और उदाहरण