हिन्दी क्रिया व्याकरण। हिन्दी क्रिया MCQ. Objective Question on क्रिया। Hindi Kriya MCQ. Previous Years Questions of Kriya(क्रिया) Part 2

  1.  ‘मोहन ने अविनाश को पढ़ाया वाक्य में कौनसी क्रिया है? (Rajasthan LDC Εx. 2018)
    (1) अकर्मक
    (2) संयुक्त क्रिया
    (3) प्रेरणार्थक
    (4) सकर्मक
    Ans- (4)
  2.  निम्नलिखित वाक्यों में किस वाक्य में क्रिया अकर्मक नहीं है? (RPSC LDC 2011)
    (1) जंगल में हिरण दौड़ रहे हैं।
    (2) सुनीता ने अपने पिताजी से फोन करवाया।
    (3) छोटे बच्चे बात-बात पर रोते रहते हैं।
    (4) आलसी बच्चे देर तक सोते रहते हैं।
    Ans- (2)
  3. किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है? (Rajasthan B.Ed. 2012)
    (1) बच्चा रोता है।
    (2) श्याम ने फल खरीदे।
    (3) राम ने खिलौना तोड़ दिया।
    (4) लोग रामायण पढ़ते हैं।
    Ans- (1)
  4. निम्नलिखित वाक्यों में से अकर्मक क्रिया का वाक्य (Rajasthan LDC Ex. 2018)
    (1) लड़की गा रही है।
    (2) राम गिलास से दूध पीता है।
    (3) लड़कियाँ चुपचाप पुस्तकें पढ़ रही है।
    (4) लड़का मैदान में फुटबाल खेल रहा है।
    Ans- (1)
  5. किस वाक्य में सकर्मक क्रिया नहीं है?
    (1) रमेश रोज पढ़ने जाता है
    (2) बच्चा फल तोड़ रहा है
    (3) सीता भोजन बना रही है
    (4) टैगोर ने गीताजंली लिखी
    Ans- (1)
  6. इनमें से किस वाक्य में ‘सकर्मक क्रिया’ नहीं है?
    (1) सोहन देर तक सोता है
    (2) विद्यार्थी कक्षा में पढ़ रहे हैं
    (3) मैंने उसे एक पुस्तक दी
    (4) रमा पत्र लिख रही है
    Ans- (1)
  7.  किस वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया’ नहीं है? (Rajasthan Asst. Jailor. 2016)
    (1) हरीश गाँव गया है।
    (2) पक्षी आकाश में उड़ रहे हैं।
    (3) बालक जमीन पर बैठा है।
    (4) सभी कर्मचारी अपना-अपना काम कर रहे हैं।
    Ans- (4)
  8.  निम्नलिखित में से किस वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया का प्रयोग है? (Rajasthan LDC Ex. 2018)
    (1) मोहन पत्र लिखता रहा है।
    (2) अंकिता खेलकर पढ़ने बैठेगी।
    (3) मेघा भोजन कर रही है।
    (4) चिड़िया दाना चुग रही है।
    Ans- (2)
  9. सकर्मक क्रिया वाला वाक्य छाँटिए (Rajasthan SI 2011)
    (1) राजू सदा रोता रहता है।
    (2) सतीश ने केले खरीदे।
    (3) हरीश बस पर चढ़ गया।
    (4) कैलाश छत से गिर पड़ा।
    Ans- (2)
  10. निम्नलिखित वाक्यों में से किस वाक्य में क्रिया का सन्देहार्थक रूप में प्रयोग हुआ है-
    (1) तुम नहीं लिखोगे
    (2) तुमने अखबार पढ़ा होगा
    (3) सदा सच बोलो
    (4) वह जाना चाहता है
    Ans- (2)
  11. निम्नलिखित में सकर्मक क्रिया का प्रयोग हुआ है? (Rajasthan LDC Ex. 2018)
    (1) मोहन रोता है।
    (2) अनु ने फल खरीदें।
    (3) मैं तुम्हें युक्ति बतलाता है।
    (4) लड़का सोता है।
    Ans- (2)
  12.  प्रेरणार्थक क्रिया का उदाहरण नहीं है? (Rajasthan IInd Gr. Tea. 2017)
    (1) गोविंद ने राम को जगवाया।
    (2) वह खाना खाकर सो गया।
    (3) रमेश मजदूर से पेड़ कटवाता है।
    (4) प्रशांत अनिल से पत्र लिखवाता है।.
    Ans- (2)
  13. ‘जब दो या दो से अधिक क्रियाएँ मिलकर किसी पूर्ण क्रिया को बनाती है’ तब कौनसी क्रिया कहलाती है ?
    (1) संयुक्त क्रिया
    (2) प्रेरणार्थक क्रिया
    (3) सकर्मक क्रिया
    (4) अकर्मक क्रिया
    Ans- (1)
  14. ‘कमला ने शांति को पुस्तक दी’ में कौनसी क्रिया है?
    (1) संयुक्त क्रिया
    (2) पूर्ण द्विकर्मक क्रिया
    (3) अकर्मक क्रिया
    (4) भविष्यत्कालीन क्रिया
    Ans- (2)
  15. ‘जब दो या दो से अधिक क्रियाएँ मिलकर किसी पूर्ण क्रिया को बनाती है तब कौनसी क्रिया कहलाती है? (Rajasthan Patwar Ex. 2011)
    (1) सकर्मक क्रिया
    (2) संयुक्त क्रिया
    (3) अकर्मक क्रिया
    (4) प्रेरणार्थक क्रिया
    Ans- (2)
  16. धातु किसे कहते हैं-
    (1) तत्सम को
    (2) क्रिया के मूल रूप
    (3) मूल शब्द को
    (4) संज्ञा के मूल रूप को
    Ans- (2)
  17. सकर्मक क्रिया के लिए सही क्रमांक बताइए- (Rajasthan BSTC 2013)
    (1) पानी में रस्सी ऐंठती है।
    (2) नौकर रस्सी ऐंठ रहा है।
    (3) बच्चा पार्क में दौड़ रहा है।
    (4) बालक शाम को खेलते हैं।
    Ans- (2)
  18. किस वाक्य में ‘अकर्मक’ क्रिया नहीं है? (Rajasthan SI Ex. 2018)
    (1) बच्चा गहरी नींद में सो रहा था।
    (2) दो छात्र बातें करते हुए जोर-जोर से हँस रहे थे।
    (3) मजदूर छाया में सुस्ता रहा था।
    (4) बालक पतंग उड़ा रहा था।
    Ans- (4)
  19.  कर, बैठ, चल आदि धातु प्रकार है? (Rajasthan Patwar Man’s 2017)
    (1) मूल धातु
    (2) प्रेरणार्थक धातु
    (3) यौगिक धातु
    (4) नामधातु
    Ans- (1)
  20.  निम्नलिखित वाक्यों में अकर्मक क्रियाएँ बताइएः-
    (1) मछलियाँ तैर रही हैं
    (2) मोहन खाता है
    (3) सोहन पढ़ता है
    (4) ये सभी
    Ans- (1)
  21. किस वाक्य में प्रेरणार्थक क्रिया है? (Rajasthan Asst. Jailor. 2016)
    (1) सूखे पत्ते हवा में उड़ रहे हैं।
    (2) मालिक नौकर से सफाई करवा रहा है।
    (3) सोहन तैरना जानता है।
    (4) पानी के बिना फसल सूख रही है।
    Ans- (2)
  22. ‘वह घर पहुँच गया’ इस वाक्य में ‘पहुँच गया’ निम्नलिखित में से किस क्रिया का उदाहरण है?
    (1) द्विकर्मक क्रिया
    (2) संयुक्त क्रिया
    (3) प्रेरणार्थक क्रिया
    (4) पूर्वकालिक क्रिया
    Ans- (2)
  23. किस वाक्य में प्रेरणार्थक क्रिया है?
    (1) आप बहुत ईमानदार है
    (2) मेरे घर की छत टपकती है
    (3) लड़का बहुत पढ़ रहा है
    (4) किस्सान खेत के सूखे पेड़ कटवा चुका है
    Ans- (2)
  24. वे क्रियाएँ जो संज्ञा या विशेषण से बनती हैं, कहलाती हैं? (Rajasthan LDC Ex. 2018)
    (1) संयुक्त क्रिया
    (2) वर्तमानकालिक क्रिया
    (3) सकर्मक क्रिया
    (4) नामधातु क्रिया
    Ans- (4)
  25. किस वाक्य में सकर्मक क्रिया नहीं है? (Rajasthan Patwar Ex. 2011)
    (1) रामू को दवा पिलाओ।
    (2) मोहन हँसता है।
    (3) पुलिस ने चोर को पकड़ लिया।
    (4) सुधीर कार चलाता है।
    Ans- (2)
  26. जिस विकारी शब्द के प्रयोग से हम किसी वस्तु के विषय में कुछ विधान करते है, उसे कहते हैं-
    (1) क्रिया
    (2) विशेषण
    (3) संज्ञा
    (4) सर्वनाम
    Ans- (1)
  27.  काम का नाम बताने वाले शब्द को क्या कहते हैं? (Rajasthan B.Ed. Ex. 1998)
    (1) क्रिया
    (2) संज्ञा
    (3) सर्वनाम
    (4) क्रिया-विशेषण
    Ans- (1)
  28. इनमें से किस वाक्य में ‘पूर्वकालिक क्रिया’ है?
    (1) विद्यार्थी आयें तो कक्षा लगे
    (2) निरपराध को डाँटते शर्म नहीं आती
    (3) ठोकर लगते ही लड़का गिर पड़ा
    (4) वह चाय पीकर घूमने जाता है
    Ans- (4)
  29. जिस विकारी शब्द के प्रयोग से हम किसी वस्तु के विषय में कुछ विधान करते हैं, उसे कहते हैं- (RPSC LDC 2011)
    (1) संज्ञा
    (2) विशेषण
    (3) सर्वनाम
    (4) क्रिया
    Ans- (4)
  30. इनमें से किस वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया’ प्रयुक्त हुई है? (RPSC LDC 2016)
    (1) लड़का पत्र लिख रहा है।
    (2) बच्चे केले खा रहे हैं।
    (3) वह पढ़ रहा है।
    (4) बच्ची सो रही है।
    Ans- (4)
  31.  पूर्वकालिक क्रिया का उदाहरण है? (Rajasthan Patwar Pre. Ex. 2016)
    (1) दिनेश लड़कियों को पढ़ाता है।
    (2) चोर भाग गया।
    (3) निशीथ पानी पीकर दौड़ते चला गया।
    (4) राम बैठा है।
    Ans- (3)
  32.  द्विकर्मक क्रिया कौनसी क्रिया का उपभेद होती है?
    (1) अकर्मक क्रिया
    (2) यौगक क्रिया
    (3) प्रेरणार्थक क्रिया
    (4) सकर्मक क्रिया
    Ans- (4)
  33.  ‘इयाना’ प्रत्यय के योग से कौनसी क्रिया का निर्माण किया जा सकता है ?
    (1) द्विकर्मक क्रिया
    (2) प्रेरणार्थक क्रिया
    (3) नामधातु क्रिया
    (4) यौगिक क्रिया
    Ans- (3)
  34. ‘मैं नहा-धोकर नाश्ता करूँगा’ वाक्य में क्रिया है? (Rajasthan Tax Assit.2018)
    (1) प्रेरणार्थक
    (2) नामधातु
    (3) सार्वकालिक
    (4) पूर्वकालिक
    Ans- (4)
  35. अकर्मक क्रिया के कितने भेद होते हैं? (Rajasthan Patwar Ex. 2011, Rajasthan IIIrd Gr. T 2012)
    (1) तीन
    (2) चार
    (3) पाँच
    (4) दो
    Ans- (4)
  36.  यौगिक क्रिया को और किस नाम से जाना जाता है ?
    (1) व्युत्पन्न धातु
    (2) नामधातु
    (3) सम्मिश्रण धातु
    (4) ये यभी
    Ans- (3)
  37.  निम्नलिखित शब्दों को नामधातु क्रिया में परिवर्तित करों :-
    ‘लात’
    (1) ललित
    (2) लतियाना
    (3) लतानिया
    (4) लताड़ना
    Ans- (2)
  38. किस क्रम में संरचना की दृष्टि से क्रिया का भेद नहीं है? (Rajasthan Patwar Ex. 2011)
    (1) सकर्मक क्रिया
    (2) नामधातु क्रिया
    (3) प्रेरणार्थक क्रिया
    (4) संयुक्त क्रिया
    Ans-(1)
  39. इनमें किन शब्दों की गणना ‘अव्यय’ के अंतर्गत की जाती है? (Rajasthan Police SI Ex. 2018)
    (1) विशेषण शब्द
    (2) क्रिया विशेषण शब्द
    (3) संज्ञा शब्द
    (4) क्रिया शब्द
    Ans- (2)
  40.  किस वाक्य में ‘सकर्मक’ क्रिया नहीं है? (Rajasthan Patwar Ex. 2011)
    (1) बच्चे फिल्म देख रहे हैं।
    (2) मोर नाचता है।
    (3) रजत दूध पी रहा है।
    (4) मनीषा ने कार खरीदी।
    Ans-(2)
  41. निम्नलिखित शब्दों में प्रेरणार्थक क्रिया छाँटिइएँ :-
    (1) दुहराना
    (2) दिलाना
    (3) लगड़ाना
    (4) गरमाना
    Ans- (2)
  42. किस क्रम में प्रेरणार्थक क्रिया है? (Rajasthan Patwar Ex. 2011)
    (1) युवक टहल रहा है।
    (2) राम ने अमरूद खरीदे।
    (3) रमजान रोजे रखता है।
    (4) रमा ने राधा से पत्र लिखवाया।
    Ans- (4)
  43.  वृक्ष पर पक्षी बैठे हैं। इस वाक्य में कौन-सा कारक है?
    (1) कर्म
    (2) अपादान
    (3) अधिकरण
    (4) संप्रदान
    Ans- (3)
  44. नेहा खाना बनाती है, वाक्य मे क्रिया हैं
    (1) सकर्मक
    (2) अकर्मक
    (3) द्विकर्मक
    (4) प्रेरणार्थक
    Ans- (1)
  45. निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य अकर्मक क्रिया का है? (Rajasthan Patwar Pre. Ex. 2016)
    (1) बच्चा जोर से रोया।
    (2) रमेश ने सुरेश को पुस्तक दी।
    (3) माली पेड़ों को पानी देता है।
    (4) वीना सामान लाती है।
    Ans- (1)
  46.  गाय बछड़े को दूध पिला रही है, वाक्य में क्रिया है-
    (1) संयुक्त
    (2) द्विकर्मक
    (3) यौगिक
    (4) सकर्मक
    Ans- (2)
  47. ‘राम पुस्तक पढ़ता है’ में क्रिया है? (Rajasthan LDC Ex. 2018)
    (1) अकर्मक
    (2) सकर्मक
    (3) संयुक्त
    (4) पूर्वकालिक
    Ans- (2)
  48. किस क्रम में संरचना की दृष्टि से क्रिया का भेद नहीं है?
    (1) सकर्मक क्रिया
    (2) संयुक्त क्रिया
    (3) नामधातु क्रिया
    (4) प्रेरणार्थक क्रिया
    Ans- (1)
  49. कौनसा क्रम सही नहीं है ?
    (1) पुलिस ने चोर पकड़वाया – प्रेरणार्थक क्रिया
    (2) मामा ने मुझे साड़ी दी – द्विकर्मक क्रिया
    (3) चिड़िया उड़ रही है – अकर्मक क्रिया
    (4) वह चालाक निकला – सकर्मक क्रिया
    Ans- (4)
  50. अकर्मक क्रिया के कितने भेद होते है?
    (1) पांच
    (2) दो
    (3) चार
    (4) तीन
    Ans- (2)

हिन्दी क्रिया MCQs Part 1, Part 2, Part 3

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!