“वाक्यांश के लिए एक शब्द” हिंदी व्याकरण। 170 से अधिक अति महत्त्वपूर्ण हिन्दी वाक्यांश के लिए एक शब्द MCQs. Objective Question on “वाक्यांश के लिए एक शब्द”। “Vakyansh Ke Liye Ek Shabd” in Hindi.

More then 170 Most Important Hindi Vakyansh Ke Liye Ek Shabd MCQs. Previous Years Questions of Hindi Vakyansh Ke Liye Ek Shabd.

Hindi One Word Substitution Part 4

  1. उपयुक्त स्थानापन्न शब्द नहीं है? (Rajasthan High Court LDC Ex. 2017)
    (1) जो असत्य बोले – सत्यवादी
    (2) जो इंद्रियों द्वारा न जाना जा सके – अगोचर
    (3) कम भोजन करने वाला – मिताहारी
    (4) जिसकी आशा न की गई हो – अप्रत्याशित
    Ans- (1)
  2. ऐसा रोग जो छूने से फैलता हो, उसे क्या कहते हैं? (Rajasthan Asst. Jailor 2016)
    (1) घातक रोग
    (2) चर्म रोग
    (3) संक्रामक रोग
    (4) असाध्य रोग
    Ans- (3)
  3.  ‘जिसको सिद्ध करने के लिए अन्य प्रमाण की जरूरत न हो’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है? (Rajasthan Agri. A.O. 2012)
    (1) प्रमाण
    (2) स्वयंसिद्ध
    (3) प्रमाणित
    (4) सिद्ध
    Ans- (2)
  4. जिसका मन किसी काम में नहीं लगे, को कहते हैं? (Rajasthan BSTC Ex. 2010)
    (1) उदास
    (2) वाचाल
    (3) अन्यमनस्क
    (4) निर्भीक
    Ans- (3)
  5.  शुद्ध स्थानापन्न शब्द नहीं हैं? (Rajasthan Patwar Main’s 2017)
    (1) पाँच वृक्षों का समूह – पंचवटी
    (2) निद्रा को जीत लेने वाला – गुडाकेश
    (3) जो वाणी अथवा मन से ग्रहण न किया जा सके – अवाड्मनसागोचर
    (4) एक ही लेखक के ग्रंथों का (एक जिल्द में) प्रकाशन – आत्मकथा
    Ans- (4)
    Note-
    एक ही लेखक के ग्रंथों का (एक जिल्द में) प्रकाशन – ग्रंथावली
  6. कौन-सा वाक्यांश के लिए एक शब्द अशुद्ध है? (RAS 1997)
    (1) सोच समझकर कार्य न करने वाला – अविवेकी
    (2) जो स्वयं का भोजन बनाकर खाता हो – स्वयंपाकी
    (3) जिसे मोल लिया गया हो – क्रीत
    (4) धन का दुरुपयोग करने वाला- मितव्ययी
    Ans- (4)
  7. वह स्थान जहाँ पृथ्वी और आकाश मिलते हुए से दिखाई देते पड़ते हैं? (Rajasthan B.Ed. Ex. 2007)
    (1) सरसिज
    (2) नीहारिका
    (3) क्षितिज
    (4) अंतरिक्ष
    Ans- (3)
  8. कामना पूरी होने का विश्वास (Rajasthan B.Ed. Ex. 2005)
    (1) सम्भावना
    (2) विभावना
    (3) प्रत्याशा
    (4) दुराशा
    Ans- (3)
  9. ‘जो फूल आधा खिला हो’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है?
    (1) संकुल
    (2) अधखिला
    (3) कलि
    (4) मुकुल
  10. ‘भाषण देने में चतुर’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है?
    (1) भाषणविज्ञ
    (2) राजनेता
    (3) वाक्पटु
    (4) वाग्मी
    Ans- (4)
  11. जिसे जाना न जा सके’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है? (Rajasthan High Court LDC Ex. 2018)
    (1) अज्ञेय
    (2) अगम्य
    (3) अशक्त
    (4) अजानत
    Ans- (1)
  12. जिस स्त्री ने अभी-अभी स्नान किया हो. के लिए उपयुक्त शब्द है? (Rajasthan High Court LDC Ex. 2017)
    (1) सनातनी
    (2) सच्चरित्रा
    (3) सद्य स्नाता
    (4) सदाचार
    Ans- (3)
  13. ‘जो कुछ न जानता हो’ के लिए एक शब्द है? (Rajasthan LDC Ex. 2018)
    (1) अज्ञेय
    (2) अल्पज्ञ
    (3) अज्ञ
    (4) अविज्ञानी
    Ans- (3)
  14. ‘जो शत्रुओं को मार डालता है’ वाक्यांश के लिए एक शब्द बताइए? (Rajasthan LDC Ex. 2018)
    (1) नश्वर
    (2) शत्रुघ्न
    (3) निर्दयी
    (4) जन्मांध
    Ans- (2)
  15.  ‘जिसने इंद्रियों को वश में कर लिया हो’ उसे कहते हैं? (Rajasthan High Coourt LDC Ex. 2017)
    (1) साधु
    (2) जितेन्द्रिय
    (3) सन्यासी
    (4) इंद्रजीत
    Ans- (2)
  16. दक्षिण-पूर्व के बीच की दिशा को क्या कहते हैं? (Rajasthan LDC Ex. 2014)
    (1) वायव्य
    (2) नैर्ऋत्य
    (3) ईशान
    (4) आग्नेय
    Ans- (4)
  17.  ‘हाथ से लिखी हुई पुस्तक’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है?
    (1) टीका
    (2) हस्ती
    (3) पांडुलिपि
    (5) हस्तलिखित
    Ans- (3)
  18.  ‘मिताहारी’ शब्द के लिए वाक्यांश छाँटिए- (Rajasthan LDC Ex. 2018)
    (1) कम खर्च करने वाला
    (2) उपवास करने वाला
    (3) कम भोजन करने वाला
    (4) कंजूसी बरतने वाला
    Ans- (3)
  19. त्रिकालदर्शी किसे कहते हैं? (Rajasthan LDC Ex. 2018)
    (1) जो तीनों कालों के बारे में जानता हो।
    (2) जो तीनों लोकों के बारे में जानता हो।
    (3) जो तीनों कालों में न हो।
    (4) जो तीनों कालों में जीवित रहे।
    Ans- (1)
  20. ‘वह स्थान जो पृथ्वी, चंद्रमा, सूर्य आदि लोकों के मध्य स्थित है।’ वाक्यांश हेतु एक शब्द है? (Rajasthan B.Ed. Ex. 2004)
    (1) अंतरिक्ष
    (2) आकाशगंगा
    (3) क्षितिज
    (4) द्युलोक
    Ans- (4)
  21. जिसकी पत्नी मर गयी हो, उसके लिए एक शब्द है?  (Rajasthan B.Ed. Ex 2001)
    (1) विधवा
    (2) कुंवारा
    (3) वयस्क
    (4) विधुर
    Ans- (4)
  22. ‘जंगल की अग्नि’ के लिए एक शब्द है? (Rajasthan B.Ed. Ex. 1999)
    (1) बड़वाग्नि
    (2) कामाग्नि
    (3) दावाग्नि
    (4) जठराग्नि
    Ans- (3)
  23. ‘मोक्ष की इच्छा रखने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है। (Rajasthan Agri. A.O. 2012)
    (1) मुमुक्षु
    (2) मुमुक्षा
    (3) मोक्षी
    (4) मोक्षगामी
    Ans- (1)
  24.  ‘जिसकी कोई संतान न हो।’ उपर्युक्त वाक्यांश के लिए सही शब्द है? (Rajasthan Women Supervisor 2019)
    (1) कलंकिनी
    (2) निस्संतान
    (3) निः स्पृह
    (4) बाँझ
    Ans- (2)
  25. ‘उपत्यका’ शब्द के लिए उपयुक्त वाक्यांश है? (Rajasthan High Court LDC Ex. 2017)
    (1) पर्वत के नीचे की भूमि
    (2) नृत्य की एक विद्या
    (3) पर्वत के ऊपर की भूमि
    (4) पर्वत की छाया
    Ans- (1)
  26. जिसके आने की तिथि निश्चित न हो, के लिए शब्द है? (Rajasthan BSTC Εx. 2010)
    (1) अकथनीय
    (2) अनिर्वाचन
    (3) आगमन
    (4) अतिथि
    Ans- (4)
  27.  ‘अजातशत्रु’ का अर्थ है? (Rajasthan B.Ed. Ex. 2012)
    (1) जिसका कोई शत्रु न हो।
    (2) जिसके शत्रु अनेक हो।
    (3) जिसके सभी शत्रु हो।
    (4) जिसका शत्रु एक हो।
    Ans- (1)
  28. ‘किसी के पास रखी दूसरे की वस्तु के लिए’ एक शब्द होगा? (Rajasthan B.Ed. Ex. 1999)
    (1) थाती
    (2) परवती
    (3) वर्तिका
    (4) बपौती
    Ans- (1)
  29. ‘जानने की इच्छा रखने वाला’ के लिए उपयुक्त शब्द है? (Rajasthan High Court LDC Ex. 2017)
    (1) जिज्ञासु
    (2) विश्वासी
    (3) सर्वज्ञ
    (4) वाचाल
    Ans- (1)
  30. ‘आदि से लेकर अंत तक’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है? (Rajasthan Agr. Officer 2012)
    (1) सर्वांग
    (2) आजीवन
    (3) आद्योपांत
    (4) अनादि
    Ans- (3)
    Note-
    अनादि का अर्थ – जिसका प्रारम्भ ना हो

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!