हिन्दी संधि MCQ Quiz in Hindi. Free Practice Questions for Sandhi in Hindi । Sandhi MCQ Quiz. Objective Question with Answer of Sandhi (संधि)। Pervious Years questions of Sandhi (संधि). Part 4

  1. अन् और अधिकार की संधि से कौनसा शब्द बनता है? (Rajasthan B.Ed. 2011)
    (1) अनाधिकार
    (2) अनधीकार
    (3) अनाधीकार
    (4) अनधिकार
    Ans- (4)
  2.  किस क्रमांक में सही विच्छेद है?
    (1) कुलटा = कुल् + अटा
    (2) जलोर्मि = जल +ऊर्मि
    (3) वधूल्लास = वधु + उल्लास
    (4) पद्धति = पत + हति
    Ans- (2)
  3.  ‘उपरि + उक्त’ का कौनसा संधि रूप शुद्ध है? (Rajasthan B.Ed. 2008)
    (1) ऊपरोक्त
    (2) उर्पयुक्त
    (3) उपरोक्त
    (4) उपर्युक्त
    Ans- (4)
  4.  इनमें स्वर सन्धि से बना पद है-
    (1) दीक्षान्त
    (2) शिरच्चन्द्र
    (3) तल्लीन
    (4) विच्छेद
    Ans- (1)
  5.  ‘गुण’ संधि का उदाहरण है?
    (1) वषर्तु
    (2) स्वागत
    (3) पावक
    (4) हितैषी
    Ans- (1)
  6.  यण् स्वर संधि से निर्मित शब्द नहीं है?
    (1) अभ्यावेदन
    (2) स्वेच्छा
    (3) स्त्र्युपयोगी
    (4) स्वल्प
    उत्तर- (2)
    Note-
    ( स्वेच्छा  = स्व+इच्छा , गुण संधि )
  7.  निम्नलिखित में से कौनसा संधि शब्द सही नहीं है?
    (1) सदुपदेश
    (2) उच्छृंखल
    (3) षड्मुख
    (4) कुशासन
    उत्तर- (3)
  8.  इनमें से कौनसी संधि सही है? (Rajasthan B.Ed. 1999)
    (1) विध्या + आलय= विद्यालय
    (2) उत् + धार = उद्धार
    (3) राम + अयन = रामायण
    (4) दिग् + अम्बर =दिगम्बर
    उत्तर- (3)
  9.  ‘शीला तभी नाचेगी जब उसे पूरे पैसे मिलेंगे’ इस वाक्य में रेखांकित शब्द की रचना हुई है-
    (1) तभ + ई
    (2) तब + ई
    (3) तब + भी
    (4) तब + ही
    Ans- (4)
  10.  इनमें से कौनसी संधि गलत है? (Rajasthan B.Ed. 1999)
    (1) प्रति + उपकार = प्रत्युपकार
    (2) न + यन = नयन
    (3) अधः + पतन = अधःपतन
    (4) सदा + एव = सदैव
    उत्तर- (2)
  11.  ‘छत्रछाया’ शब्द में अशुद्धि का कारण है-
    (1) उपसर्ग
    (2) प्रत्यय
    (3) सन्धि
    (4) समास
    Ans- (3)
  12.  ‘महौषधम्’ शब्द का संधि विच्छेद है? (Rajasthan IIIrd Gr. Tea. 2012)
    (1) महौ + औषधम्
    (2) महो + ओषधम्
    (3) महा + औषधम्
    (4) महा + ओषधम्
    उत्तर- (3)
  13.  ‘मतैक्य’ में कौनसी संधि है? (Rajasthan IIIrd Gr. Tea. 2012)
    (1) दीर्घ
    (2) यण्
    (3) गुण
    (4) वृद्धि
    उत्तर- (4)
  14.  विसर्ग सन्धि का उदाहरण है-
    (1) युधिष्ठिर
    (2) भयंकर
    (3) मनोयोग
    (4) निष्ठुर
    Ans- (3)
  15.  निम्नलिखित में से किस शब्द का संधि विच्छेद गलत है- (Rajasthan LDC 2014)
    (1) पित्रुपदेश = पित्रि + उपदेश
    (2) प्रौढ़ = प्र + ऊढ़
    (3) निरीह = निः +ईह
    (4) नवोढ़ा = नव + ऊढ़ा
    उत्तर- (1)
  16.  यदि विसर्ग के आगे च या छ हो तो विसर्ग का क्या हो जाता है?
    (1) स्
    (2) ष्
    (3) श्
    (4) विसर्ग में कोई विकार नहीं होता
    Ans- (3)
  17.  शरत् + चंद्र की सही संधि क्या होगी? (Rajasthan LDC 2014)
    (1) शरदचंद्र
    (2) शरदचंद्र
    (3) शरच्चंद्र
    (4) शरचंद्र
    उत्तर- (3)
  18.  ‘रामायण’ शब्द का सही संधि विच्छेद होगा? (Rajasthan IInd Gr. Tea. 2014)
    (1) राम + आयन
    (2) राम + अयण
    (3) राम + अयन
    (4) राम + आयण
    उत्तर- (3)
  19.  ‘महौषधम्’ शब्द का सन्धि विच्छेद है-
    (1) महौ + औषधम्
    (2) महो + ओषधम
    (3) महा + औषधम्
    (4) महौ + ओषधम्
    Ans- (3)
  20.  ‘भानूदय’ में कौनसी सन्धि है?
    (1) यण्
    (2) दीर्घ
    (3) गुण
    (4) अयादि
    Ans- (2)
  21.  ‘निष्ठुर’ शब्द का सही संधि विच्छेद क्या होगा? (Rajasthan LDC 2014)
    (1) निः + ठुर
    (2) निस् + तुर
    (3) निष्ठ् + उर
    (4) नि + स्थुर
    उत्तर- (4)
  22.  ‘एकैक’ में कौनसी संधि है? (Rajasthan IIIrd Gr. Tea. 2012)
    (1) दीर्घ
    (2) वृद्धि
    (3) गुण
    (4) अयादि
    उत्तर-(2)
  23.  ‘नायक’ में कौनसी संधि है? (Rajasthan IIIrd Gr. Tea. 2012)
    (1) यण्
    (2) गुण
    (3) अयादि
    (4) दीर्घ
    उत्तर- (3)
  24.  ‘भवन’ का संधि विच्छेद क्या होगा? (Rajasthan IIIrd Gr. Tea. 2012)
    (1) भ + वन
    (2) भ + अन
    (3) भो + अन
    (4) भौ + अन
    उत्तर- (3)
  25.  ‘गिरीश’ में कौनसी संधि है? (Rajasthan Patwar 2011)
    (1) दीर्घ
    (2) यण्
    (3) गुण
    (4) यण्
    उत्तर- (1)
  26.  ‘तन्मय’ का संन्धि विच्छेद है-
    (1) तत् + मय
    (2) तन् + अमय
    (3) तन् + मय
    (4) तम् + अय
    Ans- (1)
  27.  ‘भानूदय’ में कौनसी संधि है? (Rajasthan Patwar 2011, Rajasthan IIIrd Gr. Tea. 2012)
    (1) अयादि
    (2) दीर्घ
    (3) गुण
    (4) वृद्धि
    उत्तर- (2)
  28.  किस क्रम में सही संधि विच्छेद नहीं हुआ है? (Rajasthan B.Ed. 2013)
    (1) किम् + वा = किंवा
    (2) अभि + सेक = अभिषेक
    (3) राम + आयण = रामायण
    (4) सम् + तोष = संतोष
    उत्तर- (3)
  29.  ‘अभिषेक’ का सन्धि विच्छेद है
    (1) अभिः + शेक
    (2) अभियः + सेक
    (3) अभि + षेक
    (4) अभि + सेक
    Ans- (4)
  30.  ‘रत्नाकर’ में कौन सी संधि है? (Rajasthan B.Ed. 2012)
    (1) व्यंजन
    (2) दीर्घ
    (3) गुण
    (4) अयादि
    उत्तर- (2)
  31.  निम्नांकित में से कौनसा शब्द स्वर संधि का है?
    (1) अधोगति
    (2) सच्चिदानंद
    (3) वाग्जाल
    (4) मन्वन्तर
    उत्तर- (4)
  32.  इनमें से किस शब्द की संधि अशुद्ध है?
    (1) देवी + अवतरण = देव्यवतरण
    (2) सु + अस्ति = स्वस्ति
    (3) अभय + अरण्य = अभयारण्य
    (4) सत् + मार्ग = सद्मार्ग
    उत्तर- (4)
  33.  निम्नलिखित में से किस शब्द का संधि विच्छेद गलत है-
    (1) पित्रुपदेश = पित्रि + उपदेश
    (2) प्रौढ़ = प्र + ऊढ़
    (3) गवेन्द्र= गो + इन्द्र
    (4) नवोढ़ा = नव + ऊढ़ा
    उत्तर- (1)
  34.  किस क्रमांक में सही संधि विच्छेद है?
    (1) जलोर्मि = जल् + उर्मि
    (2) वधूल्लास = वधू + उल्लास
    (3) पद्धति = पत + हति
    (4) पंजाब= पंच + आब
    उत्तर- (2)
  35.  ‘काव्योक्ति’ का संधि विच्छेद होगा?
    (1) काव्य+अक्ति
    (2) काव्य+उक्ति
    (3) काव्य + ओक्ति
    (4) ये सभी
    उत्तर- (2)
  36.  निम्न में से अयादि संधि प्रयुक्त है?
    (1) सदैव
    (2) राम
    (3) अध्ययन
    (4) भाव
    उत्तर- (4)
  37.  इनमें से कौनसी संधि गलत है?
    (1) प्रति + उपकार = प्रत्युपकार
    (2) ने + अन = नयन
    (3) अधः + पतन = अधःपतन
    (4) सदा + एव = सदैव
    उत्तर- (3)
  38.  निम्नलिखित में से अयादि संधि का उदाहरण है-
    (1) स्वाधीन
    (2) शावक
    (3) स्वार्थ
    (4) यद्यपि
    उत्तर- (2)
  39.  किस क्रम में उचित संधि विच्छेद नहीं है?
    (1) सम् + विधान संविधान
    (2) धनम् + जय = धनंजय
    (3) गंग + आ = गंगा
    (4) दिक् + नाथ = दिङ्नाथ
    उत्तर- (3)
  40.  किस क्रम में सही संधि विच्छेद नहीं हुआ है?
    (1) किम् + वा = किंवा
    (2) अभि + सेक= अभिषेक
    (3) मीरा + अयन=मीरायन
    (4) तत् + शिव = तच्छिव
    उत्तर- (3)
  41.  ‘प्रत्युत्तर’ में कौनसी संधि है? (Rajasthan B.Ed. 2012)
    (1) गुण
    (2) विसर्ग
    (3) यण
    (4) वृद्धि
    उत्तर- (3)
  42.  ‘विद्यालय’ शब्द में है? (RTET L-12011)
    (1) स्वर संधि
    (2) विसर्ग संधि
    (3) व्यंजन संधि
    (4) कोई नहीं
    उत्तर- (1)
  43.  परिच्छेद’ में कौनसी संधि है? (Rajasthan B.Ed. 2014)
    (1) व्यंजन
    (2) दीर्घ
    (3) गुण
    (4) अयादि
    उत्तर- (1)
  44.  इत्यादि का सन्धि-विच्छेद कीजिए-
    (1) इत्य + आदि
    (2) इत + आदि
    (3) इति + आदि
    (4) इनमें से कोई नहीं
    Ans- (3)
  45.  एक ही जाति के लघु और दीर्घ स्वरों का मिलकर होना किस संधि का लक्षण है?
    (1) वृद्धि संधि
    (2) अयादि संधि
    (3) गुण संधि
    (4) दीर्घ संधि
    Ans- (4)
  46.  यण संधि में ‘य’ बनेगा? (Rajasthan B.Ed. 2014)
    (1) इ, ई + अ से
    (2) उ, ऊ + अ से
    (3) ए, ऐ + अ से
    (4) इ, ई + आ से
    उत्तर- (1)
  47.  किस क्रमांक में सही संधि विच्छेद है? (Rajasthan B.Ed. 2014)
    (1) वधूल्लास =वधू + उल्लास
    (2) पद्धति = पन् + हति
    (3) कुलटा = कुल् + अटा
    (4) जलोर्मि = जल् + उर्मि
    उत्तर-(1)
  48.  किस क्रमांक में सही संधि है? (Rajasthan Patwari 2008)
    (1) पूर्व + अहन् = पूर्वाह्न
    (2) मनस् + ईषा = मनीषा
    (3) कृ +तव्य = कर्त्तव्य
    (4) मीरा + अयन = मीरायन
    उत्तर- (2)
  49.  किस शब्द की संधि सही नहीं है? (Rajasthan Agri. Officer 2018)
    (1) परि + ईक्षा = परीक्षा
    (2) वसुधा + एव = वसुधैव
    (3) अभि + इष्ट = अभिष्ट
    (4) वि + आप्त = व्याप्त
    उत्तर- (3)
  50.  गुण संधि से बना शब्द है-
    (1) विद्यानुरागी
    (2) साहित्योन्नति
    (3) नृपालय
    (4) विद्वज्जन
    Ans- (2)
हिन्दी संधि MCQ Part 1, Part 2, Part 3, Part 4, Part 5, Part 6, Part 7, Part 8

संधि – संधि की परिभाषा, भेद और उदाहरण

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!