हिन्दी संधि MCQ Quiz in Hindi. Free Practice Questions for Sandhi in Hindi । Sandhi MCQ Quiz. Objective Question with Answer of Sandhi (संधि)। Pervious Years questions of Sandhi (संधि). Part 6
- सम् और न्यासी की संधि से कौनसा शब्द बनता है? (Rajasthan B.Ed. 2008)
(1) सन्न्यासी
(2) सन्नासी
(3) समन्यासी
(4) संन्यासी
Ans- (1) - राजर्षि का सही संधि विच्छेद है? (Rajasthan B.Ed. 2004)
(1) राजा + ॠषि
(2) राज + ऋषि
(3) राजा+ अषि
(4) राज + ऋषि
Ans-(1) - तद्रूप में कौनसी संधि है।
(1) स्वर संधि
(2) व्यंजन संधि
(3) विसर्ग संधि
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans- (2) - इच्छा में कौनसी संधि है।
(1) स्वर संधि
(2) विसर्ग संधि
(3) व्यंजन संधि
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans- (3) - ‘पुस्तकालय’ का सही संधि विच्छेद है? (Rajasthan B.Ed. 2003)
(1) पुस्त + काल + अय
(2) पुस्त + कालय
(3) पुस्तक + लय
(4) पुस्तक + आलय
Ans- (4) - ‘आपत्ति’ का सही संधि विच्छेद है?
(1) आपत् +ति
(2) आपत्+ती
(3) आपद्+ति
(4) आपद+ती
Ans- (3) - किस क्रमांक में सही संधि विच्छेद है?
(1) सप्तर्षि = सप्त+ऋर्षि
(2) निरीक्षण = नि:+इक्षण
(3) वधूर्मि = वधू+उर्मि
(4) महोदधि = महा+उदधि
Ans-(4) - किस क्रम में अयादि संधि नहीं है? (Rajasthan Patwar 2011)
(1) श्रौ + अक = श्रावक
(2) नि + अस्त = न्यस्त
(3) गै + अन = गायन
(4) गो + इन्द्र=गवेन्द्र
उत्तर- (2) - ‘जगदीश’ शब्द कौनसी सन्धि है?
(1) व्यंजन
(2) विसर्ग
(3) स्वर
(4) कोई नहीं
Ans- (1) - ‘इकसठ’ शब्द का सही संधि विच्छेद है? (Rajasthan Agri. A.O. 2012)
(1) एक + साठ
(2) इक + सठ
(3) एक + सात
(4) ऐक + सठ
उत्तर- (1)
उत्तर-(4) - उत् + ज्वल का संधि रूप होगा-
(1) उज्जवल
(2) उज्ज्वल
(3) ऊज्वल
(4) उज्जवल
उत्तर-(2) - ‘जगदंबा’ शब्द में कौनसी संधि है? (Rajasthan B.Ed. 2002)
(1) व्यंजन संधि
(2) स्वर संधि
(3) विसर्ग संधि
(4) यण संधि
उत्तर-(1) - कौनसे शब्द का संधि विच्छेद सही नहीं है?
(1) नमस्कार = नमः + कार
(2) तपश्चर्या = तपः+चर्या
(3) पुनरवलोकन = पुनः+अवलोकन
(4) पुनरोक्ति = पुनः + उक्ति
उत्तर- (4) - ‘दामोदर’ का सही संधि विच्छेद
(1) दामा + उदर
(2) दामा + दर
(3) दमा + उदर
(4) दाम + उदर
उत्तर- (4) - ‘मनोहर’ में कौन-सी संधि है? (Rajasthan Patwari 2011)
(1) व्यंजन संधि
(2) वृद्धि संधि
(3) विसर्ग संधि
(4) गुण संधि
उत्तर- (3) - किस क्रमांक में ‘वाक् + ईश’ की संधि है? (Rajasthan Patwar 2011, Rajasthan IIIrd Gr. Tea. 2012)
(1) वाकीश
(2) उत्तम
(3) वाकईश
(4) वागीश
उत्तर- (4) - ‘मात्रादेश’ का सही संधि विच्छेद है?
(1) मात्रा + आदेश
(2) मातृ + आदेश
(3) मात्र + आदेश
(4) मात्रु + आदेश
उत्तर- (2) - ‘शरत्पूर्णिमा’ का सही संधि विच्छेद है?
(1) शरत् + पूर्णिमा
(2) शरद् + पूर्णिमा
(3) शरच् + पूर्णिमा
(4) शरत्पूर्ण+पूर्णिमा
उत्तर- (2) - ‘अन्वेषण’ शब्द में कौनसी संधि है? (Rajasthan LDC 2013)
(1) गुण स्वर संधि
(2) दीर्घ स्वर संधि
(3) यण् स्वर संधि
(4) वृद्धि स्वर संधि
उत्तर- (3) - ‘अम्बूर्मि’ शब्द का संधि विच्छेद होगा? (Rajasthan Jr. Accountant 2013)
(1) अम्बु + उर्मि
(2) अम्बू + ऊर्मि
(3) अम्बू + उर्मि
(4) अम्बु + ऊर्मि
उत्तर- (2) - ‘जगत् + आनन्द’ के योग से कौनसा शब्द बनेगा?
(1) जगतानन्द
(2) जगदनन्द
(3) जगदानन्द
(4) जगतनन्द
Ans- (3) - ‘निराशा’ शब्द का सन्धि विच्छेद है-
(1) निर् + आशा
(2) निरा + आशा
(3) निरः+ आशा
(4) निः + आशा
Ans- (4) - ‘दुराशा’ का संधि विच्छेद होगा-
(1) दुरा + आशा
(2) दुरा: + आशा
(3) दुर + आशा
(4) दुः + आशा
Ans- (4) - रेखांश के संधि नाम का चयन कीजिए? (Rajasthan B.Ed. 2004)
(1) दीर्घ स्वर संधि
(2) वृद्धि संधि
(3) गुण स्वर संधि
(4) अयादि संधि
उत्तर- (1) - ‘यशोदा’ का सन्धि विच्छेद होगा-
(1) यशु + यदा
(2) यश: + दा
(3) यशो + दा
(4) यश + दा
Ans- (2) - ‘गंगोदक’ में कौनसी संधि है? (Rajasthan Patwar 2011, Rajasthan B.Ed. 2000)
(1) वृद्धि संधि
(2) गुण संधि
(3) दीर्घ संधि
(4) व्यंजन संधि
उत्तर- (2) - ‘प्रेक्षण’ शब्द बना है? (Rajasthan IInd Gr. Tea. 2010)
(1) प्र + ईक्षण
(2) प्र + रीक्षण
(3) प्र + एक्षण
(4) प्र + ऐक्षण
उत्तर- (1) - ‘बहिष्कार’ शब्द का सन्धि विच्छेद है-
(1) बहि + अकार
(2) बहि + सकार
(3) बहि: + कार
(4) बहिष + कार
Ans- (3) - इनमें से किस शब्द की संधि अशुद्ध है? (RPSC Lect. 2014)
(1) देवी + अवतरण = देव्यवतरण
(2) स्त्री + उपयोगी = स्त्रीयोपयोगी
(3) अधि + अधीन अध्यधीन
(4) सत् + मार्ग = सन्मार्ग
उत्तर- (2) - ‘नि + ऊन’ शब्दों का सही संधि रूप है? (Rajasthan Agri Supervisor 2015)
(1) नियून
(2) न्यून
(3) न्युन
(4) नयन
उत्तर- (2) - ‘निष्कपट’ का सन्धि विच्छेद विच्छेद है-
(1) निषः + कपट
(2) निष + कपट
(3) निः+ कपट
(4) निषु + कपट
Ans- (3) - ‘गायक’ शब्द का सही संधि विच्छेद क्या होगा? (Rajasthan LDC 2014)
(1) ग + अक
(2) गे + अक
(3) गा + यक
(4) गै + अक
उत्तर- (4) - ‘अभ्यर्थी’ शब्द का संधि विच्छेद कीजिए?
(1) अभी + अर्थी
(2) अभी + अर्थि
(3) अभि + अर्थि
(4) अभि + अर्थी
उत्तर- (4) - निम्न में से व्यंजन संधि प्रयुक्त है?
(1) इत्यादि
(2) अन्वय
(3) चिद्रूप
(4) प्रेरणास्पद
उत्तर- (3) - इनमें से एक पद में संधि व समास दोनों हैं- (Rajasthan IInd Gr. Tex. 2011)
(1) दिनरात
(2) पंचवटी
(3) चन्द्रमुखी
(4) रामानुज
उत्तर- (4) - ‘दिग्दर्शन’ में कौन-सी संधि है? (Rajasthan Patwar 2011)
(1) विसर्ग
(2) वृद्धि
(3) अयादि
(4) व्यंजन
उत्तर- (4) - ‘प्रत्यर्पण’ शब्द बना है-
(1) प्रत्यः अर्पण
(2) प्रतिः+ अर्पण
(3) प्रत्य + अर्पण
(4) प्रति + अर्पण
Ans- (4) - ‘डाकघर’ शब्द का स्वर लोप के कारण हिन्दी में उच्चारण होता है-
(1) डाघर
(2) डाघ्घर
(3) डाक-घर
(4) डाग्घर
Ans- (4) - ‘नमस्ते’ का सही संधि विच्छेद है? (Rajasthan BSTC 2012 )
(1) नमः + स्ते
(2) नम् + स्ते
(3) नमः + ते
(4) नमः + स्ते
उत्तर- (3) - ‘घुड़दौड़’ शब्द का संधि विच्छेद है? (Rajasthan Police SI 2002)
(1) घोड़ + दौड़
(2) घुड़-दौड़
(3) घोड़ा + दौड़
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (3) - ‘वाङ्मय’ में कौन-सी संधि है? (Rajasthan Patwari 2011)
(1) वृद्धि संधि
(2) विसर्ग संधि
(3) व्यंजन संधि
(4) अयादि संधि
उत्तर- (3) - ‘लुटेरा’ शब्द का सही विभाजन है-
(1) लूट + ऐरा
(2) लुट् + ऐरा
(3) लूट + एरा
(4) लुट + एरा
Ans- (3) - निम्नलिखित पदों में से किस पद में सन्धि और समास दोनों है?
(1) हस्तलिखित
(2) नीलाकाश
(3) जीवन-मरण
(4) पंचतत्व
Ans- (2) - निम्नलिखित में से कौन-से शब्द में विसर्ग संधि है? (Rajasthan High court LDC 2016)
(1) अत्यधिक
(2) मनोनुकूल
(3) उत्तम
(4) तन्मय
उत्तर- (2) - इनमें से किस वर्ग में शब्द का गलत विच्छेद है? (RPSC APO 2015)
(1) षड्रिपु = षड् + रिपु
(2) षण्मास= षट् + मास
(3) अब्ज = अप् + ज
(4) प्रमाण = प्र + मान
उत्तर- (1) - प्रमाण में कौनसी संधि है? (Rajasthan Gram Sevak 2010)
(1) व्यंजन संधि
(2) विसर्ग संधि
(3) गुण संधि
(4) दीर्घ संधि
उत्तर- (1) - ‘साध्वाचारण’ का सन्धि विच्छेद किस क्रम में है?
(1) साध + आचरण
(2) साध + चरण
(3) साधव + चरण
(4) साधु + आचरण
Ans- (4) - किस क्रमांक में ‘मधु आचार्य’ की सन्धि है?
(1) माधवाचार्य
(2) माधोचार्य
(3) मध्वाचार्य
(4) मधूचार्य
Ans- (1) - ‘परिच्छेद’ शब्द का संधि विच्छेद क्या है? (RRB 2004, 2008, Rajasthan Patwar 2011)
(1) परि + छेद
(2) पर + चछेद
(3) परिच + छेद
(4) पर + च्छेद
उत्तर- (1) - ‘स्वागत’ का साधे विच्छेद है? (Rajasthan BSTC 2008, 2012)
(1) स्व. + आगत
(2) स्वा + गत
(3) सु + आगत
(4) स्व + आगत
उत्तर- (3)
हिन्दी संधि MCQ Part 1, Part 2, Part 3, Part 4, Part 5, Part 6, Part 7, Part 8
संधि – संधि की परिभाषा, भेद और उदाहरण