हिन्दी संधि MCQ Quiz in Hindi. Free Practice Questions for Sandhi in Hindi । Sandhi MCQ Quiz. Objective Question with Answer of Sandhi (संधि)। Pervious Years questions of Sandhi (संधि). Part 5

  1. ‘गुण’ संधि का उदाहरण है? (Rajasthan Police SI 2011)
    (1) महर्षि
    (2) पावक
    (3) अभ्युदय
    (4) मतैक्य
    Ans- (1)
  2. ‘धनुष्टंकार’ में कौन-सी संधि है? (Rajasthan Patwari 2011)
    (1) विसर्ग संधि
    (2) व्यंजन संधि
    (3) दीर्घ संधि
    (4) यण संधि
    Ans- (1)
  3.  ‘मनोहर’ में कौनसी संधि है?
    (1) यण सन्धि
    (2) गुण सन्धि
    (3) विसर्ग सन्धि
    (4) कोई नहीं
    Ans- (3)
  4. ‘गै + अक’ की सन्धि करने पर शब्द होगा-
    (1) गैयक
    (2) गैक
    (3) गायक
    (4) गैअक
    Ans- (3)
  5. यथेष्ट’ का सही संधि विच्छेद है? (Rajasthan Agri. Officer 2018)
    (1) यथ + इष्ट
    (2) यथ + ईष्ट
    (3) यथा + इष्ट
    (4) यथा + ईष्ट
    Ans- (3)
  6.  ‘परिषत्पति’ का सही संधि विच्छेद है?
    (1) परिषद् + पति
    (2) परिषदप + ति
    (3) परिषत् + पति
    (4) परि + षपति
    उत्तर- (1)
  7.  ‘परिच्छेद’ शब्द का निम्न में से कौनसा संधि विच्छेद सही है- (Rajasthan B.Ed. 1999)
    (1) परि + च्छेद
    (2) परिच् + छेद
    (3) परिः + छेद
    (4) परि + छेद
    उत्तर- (4)
  8.  किस क्रमांक में सही संधि विच्छेद है?
    (1) आकृष्ट = आकृष्+त
    (2) दुर्निवार = दु: +नीवार
    (3) कपीश = कपी+इश
    (4) निरीह = नि:+इह
    उत्तर- (1)
  9.  किस क्रमांक में सही संधि विच्छेद है?
    (1) उद्योग = उद्+ योग
    (2) जलौघ = जल+औघ
    (3) जनार्दन = जन+आर्दन
    (4) स्वल्प = सु+अल्प
    उत्तर- (4)
  10.  किस क्रमांक में सही संधि विच्छेद है?
    (1) शताब्दी = शत् +अब्दी
    (2) स्वच्छन्द = स्व+छन्द
    (3) सदोपदेश = सद्+उपदेश
    (4) स्वस्ति = स्व+अस्ति
    उत्तर- (2)
  11.  ‘न्यून’ में कौनसी संधि है? (Rajasthan Patwar 2011)
    (1) दीर्घ
    (2) यण्
    (3) वृद्धि
    (4) अयादि
    उत्तर- (2)
  12.  किस क्रमांक में सही संधि विच्छेद है?
    (1) मानवेतर = मानव ईतर
    (2) पुत्रैषणा = पुत्र+एषणा
    (3) पित्राज्ञा = पित्र+आज्ञा
    (4) स्यादवाद = स्याद्+वाद
    उत्तर- (2)
  13.  किस क्रमांक में सही संधि विच्छेद है?
    (1) न्यून = नि + उन
    (2) भुपरी = भु + उपरी
    (3) अंत्येष्टि = अत्य + ऐष्टि
    (4) गवेन्द्र = गो + इन्द्र
    उत्तर- (4)
  14.  निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द संधि भी है और समास भी?
    (1) नीलकंठ
    (2) महाजन
    (3) पंचानन
    (4) विद्याधन
    उत्तर- (3)
  15.  चन्द्रोदय में कौनसी संधि है।
    (1) दीर्घ संधि
    (2) वृद्धि संधि
    (3) गुण संधि
    (4) यण् संधि
    उत्तर- (3)
  16.  महीश में कौनसी संधि है।
    (1) गुण संधि
    (2) दीर्घ संधि
    (3) वृद्धि संधि
    (4) अयादि संधि
    उत्तर- (2)
  17.  सीमांकित में कौनसी संधि है।
    (1) दीर्घ संधि
    (2) यण् संधि
    (3) वृद्धि संधि
    (4) अयादि संधि
    उत्तर- (1)
  18.  श्रावण में कौनसी संधि है।
    (1) दीर्घ संधि
    (2) अयादि संधि
    (3) यण् संधि
    (4) वृद्धि संधि
    उत्तर- (2)
    Note-
    (श्रावण= श्रो+अन्)
  19. पराधीन का कौनसा संधि विच्छेद शुद्ध है? (Rajasthan B.Ed. 2011)
    (1) परा + अधीन
    (2) पर + अधीन
    (3) पर + आधीन
    (4) परा + अधीन
    उत्तर- (2)
  20. ‘अपेक्षा’ शब्द में कौनसी संधि है? (Rajasthan IInd Gr. Tea. 2014)
    (1) दीर्घ
    (2) वृद्धि
    (3) व्यंजन
    (4) गुण
  21.  निस्सृत में कौनसी संधि है।
    (1) स्वर संधि
    (2) विसर्ग संधि
    (3) व्यंजन संधि
    (4) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर- (2)
  22.  अतीव में कौनसी संधि है।
    (1) दीर्घ संधि
    (2) अयादि संधि
    (3) यण् संधि
    (4) वृद्धि संधि
    उत्तर- (1)
  23.  गवीश में कौनसी संधि है।
    (1) दीर्घ संधि
    (2) अयादि संधि
    (3) यण् संधि
    (4) वृद्धि संधि
    उत्तर- (2)
  24.  निम्नलिखित में से अयादि संधि का उदाहरण है- (Rajasthan Patwar 2011)
    (1) अन्वेष
    (2) विश्वामित्र
    (3) गायन
    (4) यद्यपि
    उत्तर- (3)
  25.  काव्योर्मि का संधि विच्छेद है।
    (1) काव्य+ओर्मि
    (2) कवि+उर्मि
    (3) काव्य+उर्मि
    (4) काव्य+ऊर्मि
    उत्तर- (4)
  26.  ‘उच्चारण’ का संधि विच्छेद होगा? (Rajasthan B.Ed. 2002)
    (1) उच् + चारण
    (2) उत् + चारण
    (3) उछ् + चारण
    (4) उच्च + रण
    उत्तर-(2)
  27.  सदा + एव का संधि रूप होगा? (Rajasthan B.Ed. 2001)
    (1) सादेव
    (2) सदएव
    (3) सदैव
    (4) सदाएव
    उत्तर-(3)
  28.  ‘गुण’ सन्धि का उदाहरण है?
    (1) पावक
    (2) अभ्युदय
    (3) मतैक्य
    (4) महर्षि
    Ans- (4)
  29.  ‘नयन’ में कौनसी सन्धि है?
    (1) वृद्धि
    (2) यण्
    (3) अयादि
    (4) गुण
    Ans- (3)
  30.  परोपकार का संधि विच्छेद क्या होगा- (Rajasthan B.Ed. 2001)
    (1) परो + अपकार
    (2) पर + उपकार
    (3) पर + ओपकार
    (4) परा + उपकार
    उत्तर-(2)
  31.  ‘तत् + मय’ का संधि रूप होगा- (Rajasthan B.Ed. 2001)
    (1) तत्मय
    (2) तमय
    (3) तन्मय
    (4) तज्मय
    उत्तर-(3)
  32.  ‘धनुष्टंकार’ में कौनसी सन्धि है?
    (1) दीर्घ
    (2) यण
    (3) विसर्ग
    (4) व्यंजन
    Ans- (3)
  33.  ‘मनोहर’ में कौनसी सन्धि है?
    (1) विसर्ग
    (2) गुण
    (3) वृद्धि
    (4) व्यंजन
    Ans- (1)
  34.  ‘पावक’ में कौनसी संधि है? (Rajasthan Patwar 2011)
    (1) अयादि संधि
    (2) यण संधि
    (3) विसर्ग संधि
    (4) व्यंजन संधि
    उत्तर- (1)
  35.  ‘नयन’ में कौनसी संधि है? (Rajasthan Patwar 2011)
    (1) अयादि
    (2) गुण
    (3) वृद्धि
    (4) यण्
    उत्तर- (1)
  36.  ‘प्रत्युपकार’ में कौनसी संधि है? (Rajasthan Patwar 2011)
    (1) व्यंजन संधि
    (2) विसर्ग संधि
    (3) गुण संधि
    (4) यण् संधि
    उत्तर- (4)
  37. ‘व्यायाम’ में कौनसी संधि है? (Rajasthan Patwar 2011)
    (1) गुण संधि
    (2) अयादि संधि
    (3) यण संधि
    (4) वृद्धि संधि
    उत्तर- (3)
  38.  कौनसा क्रम उचित प्रतीत होता है? (Rajasthan B.Ed. 2013)
    (1) भाट् + मुख = भाटमुख
    (2) सद् + वेग = वदवेग
    (3) परम् + तु = परन्तु
    (4) वाङ् + मय= वाङ्मय
    उत्तर-(3)
  39.  ‘महेंद्र’ में कौनसी संधि होगी? (RTET Level 1 2011)
    (1) यण्
    (2) दीर्घ
    (3) गुण
    (4) वृद्धि
    उत्तर- (3)
  40. ‘इत्यादि’ का संधि-विच्छेद कीजिए- (Rajasthan B.Ed. 2001, RPSC 2001)
    (1) इत + आदि
    (2) इति + आदि
    (3) इती + आदि
    (4) कोई नहीं
    उत्तर- (2)
  41.  ‘सन्मति’ का सन्धि विच्छेद है
    (1) सद् + मति
    (2) सत् + मति
    (3) सम् + मति
    (4) सन् + मति
    Ans- (2)
  42.  ‘चंद्रोदय’ में कौनसी संधि है? (Rajasthan IIIrd Gr. Tea. 2012)
    (1) गुण संधि
    (2) दीर्घ संधि
    (3) यण संधि
    (4) वृद्धि संधि
    उत्तर- (1)
  43.  ‘सप्तर्षि’ का संधि विच्छेद होगा? (Rajasthan IIIrd Gr. Tea. 2012)
    (1) सप्त: + ऋषि
    (2) सप्तरः + ऋषि
    (3) सप्त + ऋषि
    (4) सात + ऋषि
    उत्तर- (3)
  44.  ‘घुड़दौड़’ शब्द का सन्धि विच्छेद है
    (1) घोड़ा + दौड़
    (2) घुड़ + दौड़
    (3) घोड़ + दौड़
    (4) इनमें से कोई नहीं
    Ans- (1)
  45.  ‘सभी को अभ्युदय के लिए प्रयत्न करना चाहिए’ इस वाक्य में ‘अभ्युदय’ शब्द में कौनसी संधि है? (Rajasthan Police SI 2002)
    (1) अयादि
    (2) गुण
    (3) यण्
    (4) दीर्घ
    उत्तर- (3)
  46.  निम्नांकित में से कौनसा शब्द स्वर संधि का है? (Rajasthan B.Ed. 2000)
    (1) उच्चारण
    (2) मन्वन्तर
    (3) अधोगति
    (4) दिग्गज
    उत्तर- (2)
    Note-
    (मन्वन्तर= मनु + अंतर , यण संधि )
  47.  ‘सन्धि’ का अर्थ है-
    (1) दो अक्षरों के मेल से तीसरा अक्षर बनाना
    (2) दो अक्षरों के रूप में परिवर्तन
    (3) दो शब्दों को जोड़ना
    (4) दो अक्षरों को मेल
    Ans- (3)
  48.  ‘राकेश’ का संधि विच्छेद होगा? (Raj. SI 2002)
    (1) राके + ईश
    (2) राके + श
    (3) राका + ईश
    (4) राका + इश
    उत्तर- (3)
  49.  ‘परोपकार’ शब्द मे कौनसी संधि है?? (Rajasthan B.Ed. 2000)
    (1) विसर्ग
    (2) वृद्धि
    (3) गुण
    (4) यण
    उत्तर- (3)
    Note-
    (परोपकार = पर + उपकार)
  50.  ‘महेन्द्र’ में कौनसी संधि होगी?
    (1) दीर्घ
    (2) गुण
    (3) वृद्धि
    (4) यण्
    Ans- (2)
हिन्दी संधि MCQ Part 1, Part 2, Part 3, Part 4, Part 5, Part 6, Part 7, Part 8

संधि – संधि की परिभाषा, भेद और उदाहरण

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!