हिंदी प्रत्यय व्याकरण। हिन्दी प्रत्यय MCQ. Objective Question on प्रत्यय। Hindi Pratyay MCQ. Previous Years Questions of Pratyay(प्रत्यय) Part 2
- किस शब्द में ‘आवा’ प्रत्यय नहीं है?
(A) लावा
(B) भुलावा
(C) दिखावा
(D) चढ़ावा
Ans- (A) - इनमें से किस शब्द में ‘अ’ प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है- (Rajasthan Agri. Officer 2016)
(1) वासुदेव
(2) बुद्धिमान्
(3) मिठास
(4) अपमान
Ans- (1)
Note – वासुदेव – वसुदेव + अ - किस शब्द में ‘इक’ प्रत्यय नहीं है- (Rajasthan HighCourt LDC 2017)
(1) प्रासंगिक
(2) लौकिक
(3) शक्तिवर्धक
(4) वैचारिक
Ans- (3) - ‘काश्तकार’ में प्रत्यय है- (Rajasthan LDC 2018)
(1) आकार
(2) तकार
(3) कार
(4) अकार
Ans- (3) - ‘सँपोला’ शब्द में मूल शब्द और प्रत्यय है-
(1) साँप + औला
(2) साँप + अऊला
(3) साँप + ओला
(4) साँप + ऊला
Ans- (3) - इनमें से किस शब्द में ‘अक’ प्रत्यय नहीं है?
(1) कारक
(2) बालक
(3) चालक
(4) पालक
Ans- (1) - इनमें से प्रत्यय से निर्मित शब्द कौन सा है- (REET 2015)
(1) कुछेक
(2) खिलाफ
(3) धैर्य
(4) कोशिश
Ans- (3) - ‘आवट’ प्रत्यय से कौनसा शब्द नहीं बना है- (Rajasthan LDC 2018)
(1) गुर्राहट
(2) रुकावट
(3) तरावट
(4) सजावट
Ans- (1) - ‘पूजनीय’ शब्द में कौनसा प्रत्यय है- (Rajasthan LDC 2014)
(1) ईय
(2) अनीय
(3) नीय
(4) य
Ans- (2) - ‘अंश’ शब्द में ‘इक’ प्रत्यय लगाने पर शब्द बनेगा (Rajasthan LDC 2018)
(1) अशोक
(2) आंशिक
(3) अंशुक
(4) आशिक
Ans- (2) - इनमें से प्रत्यय रहित शब्द 2016) कौन-सा है- (Rajasthan High Court LDC 2018)
(1) विवाद
(2) चलन
(3) लेखक
(4) बिटिया
Ans- (1) - कौनसा शब्द ‘आहट’ प्रत्यय का उदाहरण नहीं हैं- (Rajasthan LDC 2018)
(1) गड़गड़ाहट
(2) जगमगाहट
(3) छनछनाहट
(4) रूकावट
Ans- (4) - प्रायोगिक शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय हैं- (Rajasthan LDC 2018)
(1) इक
(2) क
(3) गिक
(4) ईक
Ans- (1) - निम्नांकित शब्दों में से एक शब्द में ‘नी’ प्रत्यय नहीं है, उसका चयन कीजिए- (Rajasthan Hostel Superintendent-2008)
(1) मोरनी
(2) ऊँटनी
(3) बामनी
(4) चाँदनी
Ans- (3) - निम्नांकित में कौन-सा शब्द कृदन्त है?
(A) दुधार
(B) मिठास
(C) चतुराई
(D) भिड़ंत
Ans- (D) - ‘ईला’ प्रत्यय से बना शब्द है- (Rajasthan Agri. AAO2012)
(1) खटोला
(2) पगला
(3) रसीला
(4) मिथिला
Ans- (3) - आत्रेय में प्रत्यय है-
(A) अय
(B) एय
(C) इय
(D) य
Ans- (B) - निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द प्रत्यय रहित हैं?
(A) कृपालु
(B) रतालू
(C) दयालु
(D) झगड़ालू
Ans- (B) - किस शब्द की रचना प्रत्यय से हुई हैं-
(A) तन्वंगी
(B) व्यायाम
(C) व्यक्ति
(D) सौन्दर्य
Ans- (D) - इनमें से किस शब्द में ‘ईन’ प्रत्यय नहीं है (Rajasthan LDC 2014)
(1) प्राचीन (प्राची)
(2) कुलीन
(3) समीचीन
(4) विलीन
Ans- (4)
Note- प्राचीन में मूल शब्द– प्राच - निम्नलिखित में से कौनसा शब्द प्रत्यय से युक्त है-
(A) विकास
(B) नाविक
(C) प्रयोग
(D) अलक
Ans- (B) - ‘सँपोला’ शब्द में मूल शब्द और प्रत्यय है (Rajasthan 2nd Grade Teacher 2014)
(1) साँप + आऊला
(2) साँप + ओला
(3) साँप + आला
(4) साँप + ऊला
Ans- (2) - ‘गतिमान’ में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?
(1) मान
(2) न
(3) अन
(4) आन
Ans- (1) - इनमें से किस शब्द में प्रत्यय नहीं है?
(1) खिदमत
(2) इन्सानियत
(3) सौतेला
(4) बाशिन्दा
Ans- (1) - निम्नलिखित में से कौनसा कर्तृवाच्य ‘कृत्’ प्रत्यय है?
(1) इयत
(2) अक्कड़
(3) आई
(4) औना
Ans- (2) - निम्नलिखित पद ‘इक’ प्रत्यय से बने हैं, इनमेंसे कौनसा पद गलत है- (Rajasthan LDC 2018)
(1) सामाजिक
(2) पक्षिक
(3) दैविक
(4) पैतृक
Ans- (2) - इनमें से किस शब्द में ‘एरा’ प्रत्यय नहीं है- (Rajasthan 2nd Grade Teacher 2014, Rajasthan Patwar2011)
(1) कमेरा
(2) सवेरा
(3) सपेरा
(4) ममेरा
Ans- (2) - ‘आहट’ प्रत्यय से कौनसा शब्द नहीं बना है- (Rajasthan Patwar 2011)
(1) रूकावट
(2) चिल्लाहट
(3) कड़वाहट
(4) घबराहट
Ans- (1) - किस क्रमांक में ‘एरा’ प्रत्यय नहीं है- (Rajasthan B.Ed. 2014)
(1) चुटेरा
(2) फुफेरा
(3) ममेरा
(4) मौसेरा
Ans- (1) - किस क्रमांक में भाववाचक तद्धित प्रत्यय है- (Rajasthan 3rd Grade Teacher 2012)
(1) लखेरा
(2) गुणवान
(3) ममेरा
(4) भुलावा
Ans- (4) - किस क्रमांक में ‘आव’ प्रत्यय नहीं है- (Rajasthan Patwar 2011)
(1) बचाव
(2) लिखाव
(3) तनाव
(4) रखाव
Ans- (3) - ‘मानसिक’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?
(1) क
(2) निक
(3) इक
(4) ईक
Ans- (3) - ‘पितृ’ शब्द में ‘इक’ लगने पर क्या शब्द बनेगा?
(1) पेत्रिक
(2) पैतृीक
(3) पैत्रिक
(4) पैतृक
Ans- (4) - इनमें कौनसा शब्द समूहवाचक प्रत्यय नहीं है- (Rajasthan Gramsevek 1998)
(1) लोग
(2) प्रेस
(3) वर्ग
(4) गण
Ans- (2) - ‘बहाव’ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय कौनसा है- (RRB 2003)
(1) बह
(2) आव
(3) हाव
(4) आवा
Ans- (2) - ‘कृदन्त’ प्रत्यय किन शब्दों के साथ जुड़ते हैं- (Rajasthan Police SI 2001)
(1) संज्ञा
(2) विशेषण
(3) सर्वनाम
(4) क्रिया
Ans- (4) - ‘समाज’ शब्द में ‘इक’ प्रत्यय लगाने पर कौनसा शब्द बनेगा ?
(1) समजिक
(2) समाजिक
(3) सामाजिक
(4) सामाजीक
Ans- (3) - निम्नलिखित में से कौनसा शब्द प्रत्यय युक्त है- (Rajasthan B.Ed. 1999)
(1) पराजय
(2) सजीव
(3) कुरूप
(4) मालिन
Ans- (4) - ‘यादृच्छिक’ शब्द में कौनसा प्रत्यय है- (Rajasthan Patwar 2011)
(1) ईक
(2) छिक
(3) इक
(4) क
Ans- (3) - किस विकल्प में सभी प्रत्यय स्त्री बोधक ‘तद्धित प्रत्यय’ के है- (Rajasthan LDC 2018)
(1) ननंद, शेरनी, जलज
(2) सेठानी, मोरनी, खटोला
(3) देवरानी, लेखिका, इंद्राणी
(4) प्रिया, वारि, हथौड़ी
Ans- (3) - ‘भिक्षुक’ में मूल शब्द व प्रत्यय है?
(1) भिक्षा+उक
(2) भिक्+उक
(3) भिक्षु+क
(4) भिक्षा+क
Ans- (2) - हरीतिमा शब्द में प्रत्यय है- (Rajasthan BSTC 2012)
(1) तिमा
(2) इमा
(3) इ
(4) आ
Ans- (2) - दुखिया’ शब्द में प्रत्यय है- (Rajasthan BSTC 2011)
(1) ई
(2) इमा
(3) आ
(4) इया
Ans- (4) - ‘बनावट’ में मूल शब्द व प्रत्यय है?
(1) बनाना+आवट
(2) बना+आवट
(3) बुन+आवट
(4) बन+आवट
Ans- (4) - ‘अमानवीयता’ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय है- (Rajasthan BSTC 2010)
(1) अ
(2) य
(3) ता
(4) इत
Ans- (3) - किस शब्द में ‘ईला’ प्रत्यय नहीं लगा है?
(1) रसीला
(2) जहरीला
(3) रंगीला
(4) रूपहला
Ans- (4) - किस क्रम में भाववाचक कृत् प्रत्यय है?
(1) लुटेरा
(2) चालाक
(3) लिखाई
(4) पियक्कड़
Ans- (3) - ‘गरीबी’ में कौनसा प्रत्यय है- (Rajasthan BSTC 2008)
(1) री
(2) ई
(3) बी
(4) गर
Ans- (2) - किस शब्द में ‘ता’ का प्रयोग प्रत्यय के रूप में नही है- (Rajasthan B.Ed. 2003)
(1) पात्रता
(2) पिता
(3) विफलता
(4) सफलता
Ans- (2) - ‘नायिका’ शब्द के अन्त में कौन-सा प्रत्यय लगा हुआ है?
(1) ‘क’ प्रत्यय
(2) ‘अक’ प्रत्यय
(3) ‘इका’ प्रत्यय
(4) ‘अका’ प्रत्यय
Ans- (3)
हिन्दी प्रत्यय MCQ Part 1, Part 2, Part 3, Part 4, Part 5