हिंदी प्रत्यय व्याकरण। हिन्दी प्रत्यय MCQ. Objective Question on प्रत्यय। Hindi Pratyay MCQ. Previous Years Questions of Pratyay(प्रत्यय) Part 2

1. किस शब्द में ‘आवा’ प्रत्यय नहीं है?
(A) लावा
(B) भुलावा
(C) दिखावा
(D) चढ़ावा
Ans- (A)

2. इनमें से किस शब्द में ‘अ’ प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है- (कृषि अधिकारी 2016)
(1) वासुदेव
(2) बुद्धिमान्
(3) मिठास
(4) अपमान
Ans- (1)
Note – वासुदेव – वसुदेव + अ

3. किस शब्द में ‘इक’ प्रत्यय नहीं है- (हाईकोर्ट लिपिक 2017)
(1) प्रासंगिक
(2) लौकिक
(3) शक्तिवर्धक
(4) वैचारिक
Ans- (3)

4. ‘काश्तकार’ में प्रत्यय है- (लिपिक 2018)
(1) आकार
(2) तकार
(3) कार
(4) अकार
Ans- (3)

5. किस शब्द में ‘इक’ प्रत्यय का सही प्रयोग नहीं हुआ- (कृषि अधिकारी 2016)
(1) औपन्यासिक
(2) लोकिक
(3) दैहिक
(4) सामाजिक
Ans- (2)

6. ‘बिछौना’ में मूल शब्द व प्रत्यय है?
(1) बिछा+औना
(2) बिछ+औना
(3) बिछ+ओना
(4) बिछा+ना
Ans- (1)

7. इनमें से प्रत्यय से निर्मित शब्द कौन सा है- (रीट 2015) धीरस्य
(1) कुछेक
(2) खिलाफ
(3) धैर्य
(4) कोशिश
Ans- (3)

8. ‘आवट’ प्रत्यय से कौनसा शब्द नहीं बना है- (लिपिक 2018)
(1) गुर्राहट
(2) रुकावट
(3) तरावट
(4) सजावट
Ans- (1)

9. ‘पूजनीय’ शब्द में कौनसा प्रत्यय है- (लिपिक 2014)
(1) ईय
(2) अनीय
(3) नीय
(4) य
Ans- (2)

10. ‘अंश’ शब्द में ‘इक’ प्रत्यय लगाने पर शब्द बनेगा (लिपिक 2018)
(1) अशोक
(2) आंशिक
(3) अंशुक
(4) आशिक
Ans- (2)

11. इनमें से प्रत्यय रहित शब्द 2016) कौन-सा है- (हाईकोर्ट लिपिक-
(1) विवाद
(2) चलन
(3) लेखक
(4) बिटिया
Ans- (1)

12. कौनसा शब्द ‘आहट’ प्रत्यय का उदाहरण नहीं हैं- (लिपिक 2018)
(1) गड़गड़ाहट
(2) जगमगाहट
(3) छनछनाहट
(4) रूकावट
Ans- (4)

13. प्रायोगिक शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय हैं- (लिपिक 2018)
(1) इक
(2) क
(3) गिक
(4) ईक
Ans- (1)

14. निम्नांकित शब्दों में से एक शब्द में ‘नी’ प्रत्यय नहीं है, उसका चयन कीजिए- (छात्रावास अक्षीक्षक-2008)
(1) मोरनी
(2) ऊँटनी
(3) बामनी
(4) चाँदनी
Ans- (3)

15. निम्नांकित में कौन-सा शब्द कृदन्त है?
(A) दुधार
(B) मिठास
(C) चतुराई
(D) भिड़ंत
Ans- (D)

16. ‘ईला’ प्रत्यय से बना शब्द है- (कृषि ए.ए.ओ. 2012)
(1) खटोला
(2) पगला
(3) रसीला
(4) मिथिला
Ans- (3)

17. आत्रेय में प्रत्यय है-
(A) अय
(B) एय
(C) इय
(D) य
Ans- (B)

18. निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द प्रत्यय रहित हैं?
(A) कृपालु
(B) रतालू
(C) दयालु
(D) झगड़ालू
Ans- (B)

19. किस शब्द की रचना प्रत्यय से हुई हैं-
(A) तन्वंगी
(B) व्यायाम
(C) व्यक्ति
(D) सौन्दर्य
Ans- (D)

20. इनमें से किस शब्द में ‘ईन’ प्रत्यय नहीं है (लिपिक 2014)
(1) प्राचीन (प्राची)
(2) कुलीन
(3) समीचीन
(4) विलीन
Ans- (4)
Note- प्राचीन में मूल शब्द– प्राच

21. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द प्रत्यय से युक्त है-
(A) विकास
(B) नाविक
(C) प्रयोग
(D) अलक
Ans- (B)

22. ‘सँपोला’ शब्द में मूल शब्द और प्रत्यय है (द्वितीय श्रेणी शिक्षक 2014)
(1) साँप + आऊला
(2) साँप + ओला
(3) साँप + आला
(4) साँप + ऊला
Ans- (2)

23. इनमें से किस शब्द में ‘अक’ प्रत्यय नहीं है? (द्वितीय श्रेणी शिक्षक 2014)
(1) चालक
(2) बालक
(3) कारक
(4) पालक
Ans- (2)

24. किस क्रम में भाववाचक प्रत्यय नहीं है- (पटवार 2011)
(1) मर्दानगी
(2) बपौती
(3) टोपीवाला
(4) बहुतायत
Ans- (3)

25. प्रत्यय जो संज्ञा शब्दों के साथ लगकर उनके रूप को बदल देते हैं, वे कहलाते हैं- (लिपिक 2018)
(1) फारसी प्रत्यय
(2) अरबी प्रत्यय
(3) कृत् प्रत्यय
(4) तद्धित प्रत्यय
Ans- (4)

26. निम्नलिखित पद ‘इक’ प्रत्यय से बने हैं, इनमेंसे कौनसा पद गलत है- (लिपिक 2018)
(1) सामाजिक
(2) पक्षिक
(3) दैविक
(4) पैतृक
Ans- (2)

27. इनमें से किस शब्द में ‘एरा’ प्रत्यय नहीं है- (द्वितीय श्रेणी शिक्षक 2014, पटवार 2011)
(1) कमेरा
(2) सवेरा
(3) सपेरा
(4) ममेरा
Ans- (2)

28. ‘आहट’ प्रत्यय से कौनसा शब्द नहीं बना है- (पटवार 2011)
(1) रूकावट
(2) चिल्लाहट
(3) कड़वाहट
(4) घबराहट
Ans- (1)

29. किस क्रमांक में ‘एरा’ प्रत्यय नहीं है- (बी.एड. 2014)
(1) चुटेरा
(2) फुफेरा
(3) ममेरा
(4) मौसेरा
Ans- (1)

30. किस क्रमांक में भाववाचक तद्धित प्रत्यय है- (तृतीय श्रेणी शिक्षक 2012)
(1) लखेरा
(2) गुणवान
(3) ममेरा
(4) भुलावा
Ans- (4)

31. किस क्रमांक में ‘आव’ प्रत्यय नहीं है- (पटवार 2011)
(1) बचाव
(2) लिखाव
(3) तनाव
(4) रखाव
Ans- (3)

32. ‘मानसिक’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?
(1) क
(2) निक
(3) इक
(4) ईक
Ans- (3)

33. ‘पितृ’ शब्द में ‘इक’ लगने पर क्या शब्द बनेगा?
(1) पेत्रिक
(2) पैतृीक
(3) पैत्रिक
(4) पैतृक
Ans- (4)

34. इनमें कौनसा शब्द समूहवाचक प्रत्यय नहीं है- (ग्रामसेवक 1998)
(1) लोग
(2) प्रेस
(3) वर्ग
(4) गण
Ans- (2)

35. ‘बहाव’ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय कौनसा है- (आरआरबी 2003)
(1) बह
(2) आव
(3) हाव
(4) आवा
Ans- (2)

36. ‘कृदन्त’ प्रत्यय किन शब्दों के साथ जुड़ते हैं- (सबइंस्पेक्टर 2001)
(1) संज्ञा
(2) विशेषण
(3) सर्वनाम
(4) क्रिया
Ans- (4)

37. इनमें से किस शब्द में ‘इल’ प्रत्यय नहीं है- (एस.आई. 2018)
(1) जटिल
(2) फेनिल
(3) स्नेहिल
(4) शामिल
Ans- (4)

38. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द प्रत्यय युक्त है- (बी.एड. 1999)
(1) पराजय
(2) सजीव
(3) कुरूप
(4) मालिन
Ans- (4)

39. ‘यादृच्छिक’ शब्द में कौनसा प्रत्यय है- (पटवार 2011)
(1) ईक
(2) छिक
(3) इक
(4) क
Ans- (3)

40. किस विकल्प में सभी प्रत्यय स्त्री बोधक ‘तद्धित प्रत्यय’ के है- (लिपिक 2018)
(1) ननंद, शेरनी, जलज
(2) सेठानी, मोरनी, खटोला
(3) देवरानी, लेखिका, इंद्राणी
(4) प्रिया, वारि, हथौड़ी
Ans- (3)

41. ‘भिक्षुक’ में मूल शब्द व प्रत्यय है?
(1) भिक्षा+उक
(2) भिक्+उक
(3) भिक्षु+क
(4) भिक्षा+क
Ans- (2)

42. हरीतिमा शब्द में प्रत्यय है- (बीएसटीसी 2012)
(1) तिमा
(2) इमा
(3) इ
(4) आ
Ans- (2)

43. दुखिया’ शब्द में प्रत्यय है- (बीएसटीसी 2011)
(1) ई
(2) इमा
(3) आ
(4) इया
Ans- (4)

44. ‘बनावट’ में मूल शब्द व प्रत्यय है?
(1) बनाना+आवट
(2) बना+आवट
(3) बुन+आवट
(4) बन+आवट
Ans- (4)

45. ‘अमानवीयता’ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय है- (बीएसटीसी 2010)
(1) अ
(2) य
(3) ता
(4) इत
Ans- (3)

46. ‘डिबिया’ में कौनसा प्रत्यय है- (बीएसटीसी 2008)
(1) बि
(2) या
(3) इया
(4) डि
Ans- (3)

47. ‘गवैया’ शब्द में कौनसा प्रत्यय है- (पटवार प्री-2016)
(1) इया
(2) ऐया
(3) एया
(4) ईया
Ans- (2)

48. ‘गरीबी’ में कौनसा प्रत्यय है- (बीएसीटीसी 2008)
(1) री
(2) ई
(3) बी
(4) गर
Ans- (2)

49. किस शब्द में ‘ता’ का प्रयोग प्रत्यय के रूप में नही है- (बी.एड. 2003)
(1) पात्रता
(2) पिता
(3) विफलता
(4) सफलता
Ans- (2)

50. ‘नायिका’ शब्द के अन्त में कौन-सा प्रत्यय लगा हुआ है?
(1) ‘क’ प्रत्यय
(2) ‘अक’ प्रत्यय
(3) ‘इका’ प्रत्यय
(4) ‘अका’ प्रत्यय
Ans- (3)

51. ‘भुलावा’ शब्द में कौनसा प्रत्यय है- (लिपिक 2018)
(1) वा
(2) लावा
(3) आवा
(4) कोई नहीं
Ans- (3)

52. किस शब्द में ‘आल’ प्रत्यय नहीं है- (द्वितीय श्रेणी शिक्षक 2011)
(1) ससुराल
(2) तिरपाल
(3) ननिहाल
(4) ददिहाल
Ans- (2)

53. ‘मानसिक’ शब्द बना है- (द्वितीय श्रेणी शिक्षक 2010)
(1) मानस + इक
(2) मानस् + इक
(3) मनस + इक
(4) मनस् + इक
Ans- (4)

54. ‘लड़का’ शब्द को स्त्रीवाचक बनाने के लिए किस प्रत्यय का प्रयोग किया जायेगा?
(1) ‘ई’ प्रत्यय
(2) ‘ईय’ प्रत्यय
(3) ‘आ’ प्रत्यय
(4) ‘इक्’ प्रत्यय
Ans- (1)

55. निम्नलिखित में से किस शब्द में ‘ईय’ प्रत्यय है- (लिपिक 2018)
(1) शौर्य
(2) लावण्य
(3) मानवीय
(4) उत्तरदायी
Ans- (3)

56. ‘अध्ययन’ शब्द में प्रत्यय है-
(1) धन
(2) अन्
(3) अन
(4) यन्
Ans- (3)

57. ‘राघव’ शब्द में प्रत्यय हैं- (हाईकोर्ट लिपिक 2017)
(1) अव
(2) आ
(3) अ
(4) व
Ans- (3)

58. ‘नकेल’ में मूल शब्द व प्रत्यय है?
(1) नाक+ल
(2) नाक-ऐल
(3) नका+एल
(4) नाक+एल
Ans- (4)

59. ‘औटा’ प्रत्यय नहीं है?
(1) गिलौटा
(2) बिलौटा (विल्ली)
(3) कजरौटा (काजर)
(4) मुखौटा (मुख)
Ans- (1)
Note- बिलौटा (बिल्ली), कजरौटा (काजर) , मुखौटा (मुख)

60. नीचे दिए गए विकल्पों में से प्रत्यय है, उसका विकल्प है- कोई एक शब्द के अंत में भिन्न (हाईकोर्ट लिपिक 2017)
(1) वैधानिक
(2) इच्छुक
(3) दैनिक
(4) शैक्षणिक
Ans- (2)

61. निम्नलिखित में से किस शब्द में प्रत्यय का सही प्रयोग नहीं हुआ है- (आरपीएससी लिपिक 2016)
(1) चाचा एरा – चचेरा
(2) राधा + एय- राधेय
(3) अभिजात + य – अभिजात्य
(4) दिति + य – दैत्य
Ans- (3)

62. ‘उड़ान’ में प्रयुक्त प्रत्यय निम्न में से कौनसा है- (बी.एड. 2004)
(1) अन
(2) आन
(3) उन
(4) ना
Ans- (2)

63. किसी शब्द में ‘नी’ प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है- (जूनियर एकाउण्टेंट-2016)
(1) नानी
(2) मोरनी
(3) जवानी
(4) चीनी
Ans- (2)

64. निम्नलिखित में कौनसा शब्द ‘इक’ प्रत्यय का अशुद्ध रूप है- (बी.एड. 2002)
(1) नैतिक
(2) रासायनिक
(3) ऐतिहासिक
(4) समाजिक
Ans- (4)

65. ‘आई’ प्रत्यय नहीं है?
(1) कमाई
(2) घिसाई
(3) पिसाई
(4) रजाई
Ans- (4)

66. ‘बिकाऊ’ शब्द में प्रत्यय है- (कृषि ए.ए.ओ. 2012)
(1) आऊ
(2) आव
(3) ऊ
(4) काऊ
Ans- (1)

67. किस शब्द में ‘इल’ प्रत्यय नहीं है- (एसीस्टेंट जेलर 2016)
(1) स्नेहिल
(2) रोमिल
(3) धूमिल
(4) दुर्मिल
Ans- (4)

68. ‘मधुरिमा’ शब्द में प्रत्यय बताइए (तृतीय श्रेणी शिक्षक 2012)
(1) मा
(2) मधु
(3) रिमा
(3) इमा
Ans- (4)

69. निम्नलिखित में से किस शब्द में, ‘अक’ प्रत्यय नहीं है- (लिपिक 2018)
(1) अंकक
(2) पावक
(3) गायक
(4) तैराक
Ans- (1)

70. इनमें से किस शब्द में प्रत्यय नहीं है- (लिपिक 2014)
(1) सौतेला
(2) खिदमत
(3) बाशिंदा
(4) इन्सानियत
Ans- (2)

हिन्दी प्रत्यय MCQ Part 1

 हिन्दी क्रिया MCQ

Leave a Comment

error: Content is protected !!