हिन्दी क्रिया व्याकरण। हिन्दी क्रिया MCQ. Objective Question on क्रिया। Hindi Kriya MCQ. Previous Years Questions of Kriya(क्रिया) Part 1

  1.  निम्नलिखित में से सकर्मक क्रिया किस वाक्य में हैं? (Rajasthan LDC Ex. 2018)
    (1) रामू सदा सोता रहता है।
    (2) चंदन ने सब्जी खरीदी।
    (3) हरीश छत पर है।
    (4) माधव सोता है।
    Ans- (2)
  2. पूर्वकालिक क्रिया के लिए सही विकल्प चुनिए- (Rajasthan LDC Ex. 2018)
    (1) वह फुटबाल खेलता रहा।
    (2) वह चालाक निकला।
    (3) वह खाना खाकर सो गया।
    (4) महावीर ने पाठ पढ़ा।
    Ans- (3)
  3.  अकर्मक क्रिया कौनसी है- (Rajasthan B.Ed. 2009)
    (1) हँसना
    (2) लिखना
    (3) पीना
    (4) पढ़ना
    Ans- (1)
  4. इनमें से किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है? (RPSC APO 2015)
    (1) मोहन पतंग उड़ा रहा है।
    (2) किसान खेत जोत रहा है।
    (3) माँ बच्चे को सुला रही है।
    (4) पक्षी उड़ रहे हैं।
    Ans- (4)
  5. किस क्रमांक में प्रेरणार्थक किया है?
    (1) रमेश सो चुका है
    (2) सीमा नृत्य करती है
    (3) अध्यापक ने छात्रों से पुस्तक पढ़वायी
    (4) उसने पढ़कर भोजन किया
    Ans- (3)
  6. किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है?
    (1) रमेश सो चुका है
    (2) सीता नृत्य करती है
    (3) ढूँठ खड़ा है
    (4) हम सिनेमा देखते हैं
    Ans- (1)
  7.  जो क्रिया कर्म का बोध नहीं कराती है, उसे कहते हैं? (Rajasthan Patwar Pre. Ex. 2016)
    (1) संयुक्त क्रिया
    (2) प्रेरणार्थक क्रिया
    (3) सकर्मक क्रिया
    (4) अकर्मक क्रिया
    Ans- (4)
  8. किस वाक्य में सकर्मक क्रिया नहीं है?(Rajasthan B.Ed. 2014)
    (1) मोहन हँसता है।
    (2) पुलिस ने चोर को पकड़ लिया।
    (3) सुधीर कार चलाता है।
    (4) रामू को दवा पिलाओ।
    Ans- (1)
  9. इनमें से किस वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया’ है- (RPSC Lecturer 2014)
    (1) मजदूर चाय पी रहा है।
    (2) वह पतंग उड़ाता है।
    (3) किसान खेत जोत रहा है।
    (4) पक्षी उड़ रहा है।
    Ans- (4)
  10. ‘मयंक चाय लाओ।’ इस वाक्य में क्रिया का रूप है-
    (1) निश्चयार्थ
    (2) सम्भावनार्थ
    (3) आज्ञार्थ
    (4) उपर्युक्त सभी
    Ans- (3)

  11. निम्नलिखित में से गलत विकल्प है? (Rajasthan LDC Ex. 2018)
    (1) उसने आम खाया – सकर्मक क्रिया
    (2) मोर नाचता है अकर्मक क्रिया
    (3) वह चतुर निकला – सकर्मक क्रिया
    (4) वह कॉलेज से आकर सो गया- पूर्वकालिक क्रिया
    Ans- (3)
  12.  किस क्रम में संरचना ‘की दृष्टि से क्रिया का कोई भेद नहीं है? (Rajasthan B.Ed. 2013)
    (1) नामधातु क्रिया
    (2) सकर्मक क्रिया
    (3) प्रेरणार्थक क्रिया
    (4) संयुक्त क्रिया
    Ans- (2)
  13. निम्नलिखित शब्दों में प्रेरणार्थक क्रिया छाँटिइएँ :-
    (1) शर्माना
    (2) लजाना
    (3) गरमाना
    (4) उठाना
    Ans- (4)
  14. निम्नलिखित में से किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है?
    (1) मैंने उसे पुस्तक दी
    (2) श्याम भात खाता है
    (3) सोहन पौधा लगाता है
    (4) ज्योति रोती है
    Ans- (4)
  15.  इनमें से किस वाक्य में ‘द्विकर्मक क्रिया’ प्रयुक्त हुई है? (Rajasthan High Court LDC 2016)
    (1) वह अंग्रेजी फिल्म देख रहा है।
    (2) पत्रकार ने समाचार लिखा।
    (3) वह दूसरी बार भोजन कर रहा है।
    (4) अध्यापक ने छात्र को पुस्तक पढ़ाई।
    Ans- (4)
  16.  ‘संजय बहुत देर से टहल रहा है’ में कौनसी क्रिया है? (Rajasthan Patwar Ex. 2011)
    (1) प्रेरणार्थक क्रिया
    (2) सकर्मक क्रिया
    (3) अकर्मक क्रिया
    (4) संयुक्त क्रिया
    Ans- (3)
  17. सकर्मक क्रिया का सही उदाहरण है-
    (1) लता गाना गाती है।
    (2) केशव हँसता है
    (3) ज्योति खेलती है।
    (4) रमा भागती है
    Ans- (1)
  18. पूर्वकालिक क्रिया किस वाक्य में है?
    (1) दीपक गेंद से खेलता है
    (2) सोहन खाना खाता है।
    (3) उसने नहाकर भोजन किया।
    (4) वह विद्यालय गई।
    Ans- (3)
  19. कौनसा क्रम सही नहीं है? (Rajasthan Patwar Ex. 2011)
    (1) घोड़ा सड़क पर खड़ा है प्रेरणार्थक क्रिया अकर्मक क्रिया है
    (2) माधुरी पुस्तक पढ़ती है सकर्मक क्रिया
    (3) मुकेश खाना पकवाता
    (4) पुलिस ने चोर को पकड़वाया अकर्मक क्रिया
    Ans- (4)
  20. ‘नौकर चिट्ठी लाया’ वाक्य में क्रिया का भेद प्रयुक्त हुआ है? (Rajasthan High Court LDC 2017)
    (1) सकर्मक
    (2) पूर्वकालिक
    (3) प्रेरणार्थक
    (4) अकर्मक
    Ans- (1)
  21.  निम्नलिखित में से किस वाक्य में अकर्मक क्रिया नहीं है? (Rajasthan High Court LDC 2017)
    (1) मैं उदयपुर पहुँच गया।
    (2) माली ने पके-पके आम तोड़े।
    (3) तुम अभी चले जाओ।
    (4) वह कहाँ रहते हैं?
    Ans- (2)
  22. जिस वाक्य में क्रिया का सीधा फल कर्ता पर पड़े, उसे कहते हैं? (Rajasthan High Court LDC 2017)
    (1) सकर्मक क्रिया
    (2) नामधातु क्रिया
    (3) प्रेरणार्थक क्रिया
    (4) अकर्मक क्रिया
    Ans- (4)
  23. निम्नलिखित भाववाचक संज्ञा शब्दों से बनाए गए क्रिया-पदों का सही विकल्प है? (Rajasthan High Court LDC 2017)
    (1) पहचान-पहचाना
    (2) हँसी-हँसेगा
    (3) लिखावट-लिखना
    (4) जीवन-बीमा
    Ans- (3)
  24.  किस क्रम में अकर्मक क्रिया नहीं है-(Rajasthan B.Ed. 2014)
    (1) युवक टहल रहा है।
    (2) शेखर कार में चलता है।
    (3) रमेश ने मुझे पत्र लिखा।
    (4) हरदेव सोता है।
    Ans- (3)
  25. किस क्रम में प्रेरणार्थक क्रिया है?
    (1) राम ने अमरूद खरीदे
    (2) रमजान रोजे रखता है
    (3) रमा ने राधा से पत्र लिखवाया
    (4) युवक टहल रहा है
    Ans- (3)
  26. किस क्रम में अकर्मक क्रिया नहीं है?
    (1) हरदेव सोता है
    (2) शेखर कार में चलता है
    (3) युवक टहल रहा है
    (4) रमेश ने मुझे पत्र लिखा
    Ans- (4)
  27.  किस वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया का प्रयोग किया गया है? (Rajasthan High Court LDC 2017)
    (1) आकाश में बहुत से पक्षी उड़ रहे हैं।
    (2) सास ने बहू से खाना बनवाया।
    (3) राधा ने स्नान करके भोजन किया।
    (4) रमा ने राधा से पत्र लिखवाया।
    Ans- (3)
  28. निम्न में से किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है? (Rajasthan High Court LDC 2017)
    (1) गुरुजी ने छात्रों से पाठ पढ़वाया।
    (2) पक्षी उड़ रहे हैं।
    (3) चिड़िया दाना चुग रही है।
    (4) पशु मैदान में चर रहे हैं।
    Ans- (2)
  29. जिस क्रिया का फल कर्म पर न पड़कर कर्ता पर पड़े, उसे कहते हैं? (Rajasthan LDC Ex. 2018)
    (1) सकर्मक
    (2) अकर्मक
    (3) द्विकर्मक
    (4) प्रेरणार्थक
    Ans- (1)
  30.  ‘वह खाना खाकर सो गया’ वाक्य में रेखांकित क्रिया है? (Rajasthan LDC Ex. 2018)
    (1) सकर्मक
    (2) पूर्वकालिक
    (3) अकर्मक
    (4) द्विकर्मक
    Ans- (2)
  31.  क्रिया के जिस रूप से काम होने का पता चले उसे क्या कहते है ? (Rajasthan Women Supervisor 2015)
    (1) भूत काल
    (2) वर्तमान काल
    (3) भविष्य काल
    (4) कोई नहीं
    Ans- (2)
  32. कौनसा क्रमांक सही नहीं है?
    (1) पुलिस ने चोर को पकड़वाया – अकर्मक क्रिया
    (2) माधुरी पुस्तक पढ़ती है – सकर्मक क्रिया
    (3) मुकेश खाना पकवाता है – प्ररेणार्थक क्रिया
    (4) घोड़ा सड़क पर खड़ा है – अकर्मक क्रिया
    Ans- (1)
  33.  इनमें से किस वाक्य में द्विकर्मक क्रिया है? (RPSC APO 2015
    (1) मनीष चाय भी पीता है और दूध भी पीता है।
    (2) प्राचार्य ने विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए।
    (3) वंदना और सीता नियमित रूप से घूमने जाती है।
    (4) पंकज, प्रतिदिन आइस्क्रीम और मिठाई खाता है।
    Ans- (2)
  34.  निम्नांकित में प्रेरणार्थक क्रिया का उदाहरण है? (Rajasthan IInd Gr. Tea. [Sp. Edu.] 2018)
    (1) देना
    (2) पढ़वाना
    (3) सुनना
    (4) समझना
    Ans- (2)
  35. ‘अभिजीत पिछले 18 घंटे से सो रहा है’ इस वाक्य में कौन- क्रिया है? (RPSC APO 2015)
    (1) सकर्मक
    (2) प्रेरणार्थक
    (3) अकर्मक
    (4) नामधातु
    Ans- (3)
  36. इनमें से किस वाक्य में ‘सकर्मक क्रिया’ है?
    (1) छात्र मैदान में दौड़ रहे हैं
    (2) मैं रोज टहलता हूँ
    (3) छोटा बच्चा खिलखिलाकर हँसा
    (4) बच्चे छत पर पतंग उड़ा रहे हैं
    Ans- (4)
  37. ‘ललित आम खाता है।’ इस वाक्य में क्रिया का कौनसा रूप प्रयुक्त हुआ है?
    (1) सकर्मक
    (2) अकर्मक
    (3) प्रेरणार्थक
    (4) पूर्वकालिक
    Ans- (1)
  38.  जहाँ एक क्रिया के समाप्त होने के तुरंत बाद दूसरी पूर्ण क्रिया के होने का बोध होता है (जैसे दिनेश पढ़कर सोया), वहाँ पहली क्रिया को कहते हैं? (RTET Level-1 2011)
    (1) पूर्णकालिक क्रिया
    (2) क्रियार्थक क्रिया
    (3) तात्कालिक क्रिया
    (4) पूर्वकालिक क्रिया
    Ans- (4)
  39. किस क्रम में संरचना की दृष्टि से क्रिया का भेद नहीं है- (Rajasthan B.Ed. 2014)
    (1) संयुक्त क्रिया
    (2) नामधातु क्रिया
    (3) सकर्मक क्रिया
    (4) प्रेरणार्थक क्रिया
    Ans- (3)
  40.  किस क्रमांक में प्रेरणार्थक क्रिया है? (Rajasthan Patwar Ex. 2011)
    (1) उसने पढ़कर भोजन किया।
    (2) रमेश सो चुका है।
    (3) अध्यापक ने छात्रों से पुस्तक पढ़वायी।
    (4) सीमा नृत्य करती है।
    Ans- (3)
  41. निम्न में से सकर्मक क्रिया का उदाहरण चुनिए- (Rajasthan LDC Ex. 2018)
    (1) रमेश देर तक सोता है।
    (2) पक्षी उड़ रहे हैं।
    (3) गीता हँस रही है।
    (4) गगन आम खाता है।
    Ans- (4)
  42.  ‘घोड़ा दौड़ रहा है।” वाक्य में क्रिया है?
    (1) अकर्मक क्रिया
    (2) संयुक्त क्रिया
    (3) पूर्वकालिक
    (4) सकर्मक
    Ans- (1)
  43. निम्नलिखित में से सकर्मक क्रिया वाले वाक्य का चयन कीजिए- (Rajasthan LDC Ex. 2018)
    (1) अब मैं क्या करूँ?
    (2) बंदर केला खाता है।
    (3) साँप रेंगता है।
    (4) राधा अभी जयपुर होकर आई है।
    Ans- (2)
  44.  क्रिया कितने प्रकार की होती है? (Rajasthan Patwar Ex. 2011, Rajasthan IIIrd Gr. Tea. 2012)
    (1) चार
    (2) दो
    (3) सात
    (4) पाँच
    Ans- (2)
  45.  किस क्रम में अकर्मक क्रिया नहीं है? (Rajasthan Patwar Ex. 2011)
    (1) युवक टहल रहा है।
    (2) हरदेव सोता है।
    (3) शेखर कार में चलता है।
    (4) रमेश ने मुझे पत्र लिखा।
    Ans- (4)
  46. कौनसा क्रम सही नहीं है? (Rajasthan Patwar Ex. 2011)
    (1) मामा ने मुझे साड़ी दी – द्विकर्मक क्रिया
    (2) चिड़िया उड़ रही है अकर्मक क्रिया
    (3) पुलिस ने चोर को पकड़वाया प्रेरणार्थक क्रिया
    (4) वह चालाक निकला सकर्मक क्रिया
    Ans- (4)
  47.  ‘कमला ने शांति को पुस्तक दी’ में कौनी क्रिया है? (Rajasthan Patwar Ex.2011)
    (1) अकर्मक क्रिया
    (2) पूर्ण द्विकर्मक क्रिया
    (3) भविष्यकालीन क्रिया
    (4) संयुक्त क्रिया
    Ans- (2)
  48. नाम धातु नहीं बनती है- ( Rajasthan IInd Gr. Tea. 2010)
    (1) संज्ञा से
    (2) सर्वनाम से
    (3) क्रिया से
    (4) विशेषण से
    Ans- (3)
  49. कृदन्त क्रिया प्रभावित होती है-
    (1) लिंग-वचन से
    (2) वचन-पुरुष से
    (3) पुरुष से
    (4) लिंग-पुरुष से
    Ans- (4)
  50. नाम धातु नहीं बनती है-
    (1) विशेषण से
    (2) क्रिया से
    (3) संज्ञा से
    (4) सर्वनाम से
    Ans- (2)

हिन्दी क्रिया MCQs Part 1, Part 2, Part 3

Hindi Grammer Important MCQ
Important General Science Physics MCQs Part 1, Part 2, Part 3, Part 4, Part 5, Part 6
Important General Science Chemistry MCQs Part 1, Part 2, Part 3, Part 4, Part 5, Part 6, Part 7, Part 8 Part 9, Part 10, Part 11, Part 12, Part 13, Part 14
Important General Science Biology MCQs Part 1, Part 2, Part 3, Part 4, Part 5, Part 6, Part 7, Part 8, Part 9, Part 10, Part 11, Part 12, Part 13, Part 14, Part 15, Part 16, Part 17

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!